Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 12 गंगा की कहानी Ganga Ki Kahani Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Ganga Ki Kahani Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer Ganga Ki Kahani
NCERT Class 5 Hindi Chapter 12 Extra Questions गंगा की कहानी
गंगा की कहानी Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
गंगा नदी के किनारे कौन-सा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल स्थित है?
(क) हरिद्वार
(ख) दिल्ली
(ग) मुंबई
(घ) कोलकाता
उत्तर:
(क) हरिद्वार
प्रश्न 2.
गंगा के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए कौन-सी योजना चलाई जा रही है?
(क) जल जीवन मिशन
(ख) नमामि गंगे योजना
(ग) स्वच्छ भारत अभियान
(घ) नदी पुनर्निर्माण योजना
उत्तर:
(ख) नमामि गंगे योजना
प्रश्न 3.
गंगा की दूसरी धारा को कोलकाता में किस नाम से जाना जाता है?
(क) हुगली
(ख) पद्मा
(ग) रावी
(घ) सोन
उत्तर:
(क) हुगली
प्रश्न 4.
गंगा की दूसरी धारा को कोलकाता में किस नाम से जाना जाता है?
(क) हुगली
(ख) पद्मा
(ग) रावी
(घ) सोन
उत्तर:
(क) हुगली
प्रश्न 5.
गंगा नदी के किनारे कौन – सा प्रसिद्ध मेला आयोजित होता है?
(क) हरिद्वार मेला
(ख) कुंभ मेला
(ग) दीपावली मेला
(घ) माघ मेला
उत्तर:
(ख) कुंभ मेला
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए।
भागीरथी, पद्मा, हुगली, चाँदी, ऋषिकेश, हरिद्वार, गंगोत्री
प्रश्न 1.
गंगा का उद्गम स्थल _____ है।
उत्तर:
गंगोत्री
प्रश्न 2.
गंगा का दूसरा नाम _____ है।
उत्तर:
भागीरथी
प्रश्न 3.
गंगा की दो धाराएँ _____ और ____ हैं।
उत्तर:
पद्मा, हुगली
प्रश्न 4.
गंगा के किनारे _____ और ____ जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं।
उत्तर:
ऋषिकेश, हरिद्वार
प्रश्न 5.
गंगा का जल _____ जैसा चमकीला होता है।
उत्तर:
चाँदी
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
गंगा का जन्म हिमालय की गोद में हुआ था। गंगोत्री हिमनद से निकलते समय उसका जल चाँदी जैसा चमकीला होता है। पहाड़ों को चीरते हुए वह धीरे-धीरे अपना रूप निखारती जाती है। देवप्रयाग में गंगा और अलकनंदा मिलती हैं।
ऋषिकेश में गंगा मैदान में प्रवेश करती है, जहाँ कई आश्रम हैं। फिर वह हरिद्वार, कानपुर और प्रयागराज से होती हुई आगे बढ़ती है। गंगा के जल में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे उसका रंग मटमैला हो गया है। इसके बावजूद गंगा के जल को शुद्ध करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह फिर से स्वच्छ हो सके ।
प्रश्न 1.
गंगोत्री हिमनद से निकलते समय गंगा नदी का जल कैसा होता है?
(क) सोने जैसा
(ख) ताँबे जैसा
(ग) चाँदी जैसा
(घ) ये सभी
उत्तर:
(ग) चाँदी जैसा
प्रश्न 2.
गंगा मैदान में प्रवेश कहाँ से करती है?
(क) हरिद्वार
(ख) ऋषिकेश
(ग) वाराणसी
(घ) कोलकाता
उत्तर:
(ख) ऋषिकेश
प्रश्न 3.
गंगा का जल क्यों मटमैला हो गया है?
उत्तर:
गंगा का जल इसलिए मटमैला हो गया है, क्योंकि गंगा के जल में प्रदूषण बढ़ रहा है।
प्रश्न 4.
गंगा और अलकनंदा का संगम कहाँ होता है ?
उत्तर:
गंगा और अलकनंदा का संगम देवप्रयाग में होता है।
![]()
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
पाठ के अनुसार गंगा नदी को किस दिन की प्रतीक्षा है?
उत्तर:
पाठ के अनुसार गंगा नदी को उस दिन की प्रतीक्षा है जब उसका जल वैसा ही स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा जैसा गंगोत्री से निकलते समय रहता है।
प्रश्न 2.
राजा भगीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कहाँ तपस्या की थी?
उत्तर:
राजा भगीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए गंगोत्री में तपस्या की थी।
प्रश्न 3.
गंगा नदी किसके पास से निकलती है?
उत्तर:
गंगा नदी हरिद्वार के पास से निकलती है।
प्रश्न 4.
गंगा के किनारे बसा कौन-सा शहर औद्योगिक शहर है ?
उत्तर:
गंगा के किनारे बसा कानपुर शहर औद्योगिक शहर है।
प्रश्न 5.
कौन-से संगम पर कुंभ का मेला लगता है?
उत्तर:
गंगा व यमुना नदी के संगम पर कुंभ का मेला लगता है।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों को जोड़कर नए शब्द बनाकर लिखिए
- पान + वाला = ________
- पालन + हार = ________
- चित्र + कार = ________
- पह + ला = ________
- दूस + रा = ________
- सात + वाँ = ________
- चौ + था = ________
उत्तर:
पानवाला, पालनहार, चित्रकार, पहला, दूसरा, सातवाँ, चौथा
प्रश्न 2.
दिए गए वाक्यों में से क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए
- राकेश खेलता है।
- अमन दौड़ता है।
- वह अखबार पढ़ता है।
- वह नाचता है।
- वह कपड़े धोता है।
- मैं पेड़ पर चढ़ रहा हूँ।
उत्तर:
खेलता, दौड़ता, पढ़ता, नाचता, धोता, चढ़