Check the below Class 9 Hindi MCQ and Class 9 Hindi Ganga Chapter 7 मैं और मेरा देश MCQ Online Test with Answers were prepared based on the latest exam pattern.
Class 9 Hindi Chapter 7 MCQ मैं और मेरा देश
Class 9 Hindi मैं और मेरा देश MCQ
मैं और मेरा देश MCQ Questions – Class 9 Hindi Chapter 7 MCQ Online Test
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
यदि लेखक देश के प्रति जिम्मेदारी न निभाए, तो इसका सबसे बड़ा प्रभाव क्या होगा?
(क) केवल व्यक्तिगत जीवन पर असर पड़ेगा
(ख) समाज और राष्ट्र दोनों कमज़ोर होंगे
(ग) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
(घ) केवल आर्थिक नुकसान होगा
उत्तर:
(ख) समाज और राष्ट्र दोनों कमज़ोर होंगे
प्रश्न 2.
यदि प्रत्येक नागरिक केवल अपने बारे में सोचे, तो क्या परिणाम होगा?
(क) देश प्रगति करेगा
(ख) देश आत्मनिर्भर बनेगा
(ग) सामाजिक संतुलन बिगड़ जाएगा
(घ) कोई परिवर्तन नहीं होगा
उत्तर:
(ग) सामाजिक संतुलन बिगड़ जाएगा
प्रश्न 3.
लेखक के विचारों से कौन-सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
(क) व्यक्ति और समाज अलग हैं
(ख) देश की उन्नति केवल सरकार पर निर्भर है
(ग) व्यक्ति की जिम्मेदारी देश की प्रगति का आधार है
(घ) शिक्षा का कोई महत्व नहीं
उत्तर:
(ग) व्यक्ति की जिम्मेदारी देश की प्रगति का आधार है
प्रश्न 4.
‘मैं और मेरा देश’ पाठ का संदेश आज के समय में क्यों महत्वपूर्ण है?
(क) क्योंकि यह इतिहास से जुड़ा है
(ख) क्योंकि यह नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र-निर्माण सिखाता है
(ग) क्योंकि यह व्यक्तित्व निर्माण के बारे में है
(घ) क्योंकि यह सामाजिक विज्ञान से जुड़ा है
उत्तर:
(ख) क्योंकि यह नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र-निर्माण सिखाता है
प्रश्न 5.
कथन : देश के मान-सम्मान की रक्षा करना हर नागरिक का अनिवार्य कर्तव्य है।
कारण : नागरिक का हर छोटा-बड़ा कार्य देश की प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है।
(क) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है
(ख) कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है
(ग) कथन सही है, कारण गलत है
(घ) कथन गलत है, कारण सही है
उत्तर:
(क) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है
![]()
दिए गए गद्यांशों और उन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरों को पढ़िए।
1. उनका वह अनुभव था कि “मैं अमेरिका गया, इंग्लैंड गया, फ्रांस गया और संसार के दूसरे देशों में भी घूमा, पर जहाँ भी मैं गया, भारतवर्ष की गुलामी की लज्जा का कलंक मेरे माथे पर लगा रहा।” क्या सचमुच यह अनुभव एक मानसिक भूकंप नहीं है, जो मनुष्य को झकझोर कर कहे कि किसी मनुष्य के पास संसार के ही नहीं, यदि स्वर्ग के भी सब उपहार और साधन हों, पर उसका देश गुलाम हो या किसी भी दूसरे रूप में हीन हो तो वे सारे उपहार और साधन उसे गौरव नहीं दे सकते। (पृष्ठ सं०- 122)
(क) लेखक के ‘मानस’ में भूकंप किस तेजस्वी पुरुष के अनुभव से आया था?
(i) महात्मा गांधी
(ii) लाला लाजपत राय
(iii) स्वामी रामतीर्थ
(iv) पंडित नेहरू
उत्तर:
(ii) लाला लाजपत राय
(ख) लाला लाजपत राय के माथे पर किस चीज़ का कलंक लगा रहा?
(i) निर्धनता का
(ii) अज्ञानता का
(iii) भारत की गुलामी का
(iv) जातिवाद का
उत्तर:
(iii) भारत की गुलामी का
(ग) अनुच्छेद के अनुसार बताइए कि स्वर्ग के उपहार भी कब गौरव नहीं दे सकते?
(i) जब व्यक्ति के पास धन न हो
(ii) जब उसका देश गुलाम या हीन हो
(iii) जब वह विदेश में अकेला हो
(iv) जब वह बीमार हो
उत्तर:
(ii) जब उसका देश गुलाम या हीन हो
(घ) लेखक ने लाला लाजपत राय के अनुभव को ‘मानसिक भूकंप’ क्यों कहा?
(i) क्योंकि यह देश की सरकार को झकझोरता है।
(ii) क्योंकि यह मनुष्य को गुलाम देश के नागरिक होने के दुष्प्रभावों के प्रति झकझोरता है।
(iii) क्योंकि यह युवा पीढ़ी को झकझोरता है।
(iv) क्योंकि यह विभिन्न देशों में भारतीय नागरिकों की दशा के प्रति झकझोरता है।
उत्तर:
(ii) क्योंकि यह मनुष्य को गुलाम देश के नागरिक होने के दुष्प्रभावों के प्रति झकझोरता है।
(ङ) निम्नलिखित कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
I. नागरिक और देश दो अलग-अलग स्वतंत्र इकाइयाँ हैं।
II. व्यक्ति के गौरव का फल उसके देश को भी मिलता है।
III. देश के सम्मान की रक्षा करना केवल सैनिकों का कर्तव्य है।
IV. लेखक स्वयं को अपने देश का एक अभिन्न अंग मानता है।
विकल्प-
(i) केवल I और III सही हैं।
(ii) केवल II और IV सही हैं।
(iii) केवल I, II और III सही हैं।
(iv) सभी सही हैं।
उत्तर:
(ii) केवल II और IV सही हैं।
2. एक जापानी युवक प्लेटफार्म पर खड़ा था। वह अपनी पत्नी को रेल में बैठाने आया था, उसने यह शब्द सुन लिए। सुनते ही वह अपनी बात बीच में छोड़कर भागा और कहीं दूर से एक टोकरी ताजे फल लाया। वे फल उसने स्वामी रामतीर्थ को भेंट करते हुए कहा- लीजिए, आपको ताजे फलों की जरूरत थी।
स्वामी जी ने समझा कि यह कोई फल बेचने वाला है और उनके दाम पूछे, पर उसने दाम लेने से इनकार कर दिया। बहुत आग्रह करने पर उसने कहा- आप इनका मूल्य देना ही चाहते हैं तो वह यह है कि आप अपने देश में जाकर किसी से यह न कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते। (पृष्ठ सं०-124 )
(क) स्वामी रामतीर्थ जापान के किस स्थान पर फलों की खोज कर रहे थे?
(i) बाजार में
(ii) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर
(iii) पुस्तकालय में
(iv) होटल के कमरे में
उत्तर:
(ii) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर
(ख) जापानी युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर भागने का निर्णय क्यों लिया?
(i) फल बेचने के लिए
(ii) अपनी पत्नी से नाराज़ होकर
(iii) अपने देश की प्रतिष्ठा बचाने के लिए
(iv) स्वामी जी से पैसे लेने के लिए
उत्तर:
(iii) अपने देश की प्रतिष्ठा बचाने के लिए
(ग) जापानी युवक ने फलों का मूल्य लेने से क्यों इनकार कर दिया?
(i) क्योंकि वह बहुत अमीर था
(ii) क्योंकि फल सड़े हुए थे
(iii) क्योंकि उसकी भावना व्यावसायिक नहीं, देशभक्तिपूर्ण था
(iv) क्योंकि स्वामी जी उसके गुरु थे
उत्तर:
(iii) क्योंकि उसकी भावना व्यावसायिक नहीं, देशभक्तिपूर्ण था
(घ) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A) : जापानी युवक ने स्वामी रामतीर्थ से फलों का मूल्य लेने से साफ़ इनकार कर दिया।
कारण (R) : वह युवक स्वामी जी का परम भक्त था और उनसे दीक्षा लेना चाहता था।
कथन (A) : मिट्टू के वापस पिंजरे में बैठने पर जगन मास्टर ने ‘चौन की साँस ली।
कारण (R) : जगन मास्टर का उद्देश्य मिट्टू को हमेशा के लिए भगाना नहीं, बल्कि उसे आजादी का थोड़ा सुख देना मात्र था।
विकल्प-
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर:
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(ङ) इस प्रसंग से क्या शिक्षा मिलती है?
(i) स्टेशन पर फल नहीं मिलते
(ii) जापानी लोग बहुत तेज दौड़ते हैं
(iii) संतों को फल नहीं खाने चाहिए
(iv) हर नागरिक अपने व्यवहार से देश का गौरव बढ़ा सकता है
उत्तर:
(iv) हर नागरिक अपने व्यवहार से देश का गौरव बढ़ा सकता है
![]()
3. महत्व किसी कार्य की विशालता में नहीं है, उस कार्य के करने की भावना में है। बड़े से बड़ा कार्य हीन है, यदि उसके पीछे अच्छी भावना नहीं है और छोटे से छोटा कार्य भी महान है, यदि उसके पीछे अच्छी भावना है। महान कमालपाशा उन दिनों अपने देश तुर्की के राष्ट्रपति थे। राजधानी में अपनी वर्षगाँठ का उत्सव समाप्त कर जब वे अपने भवन में ऊपर चले गए तो एक देहाती बूढ़ा उन्हें वर्षगाँठ का उपहार भेंट करने आया। सेक्रेटरी ने कहा- अब तो समय बीत गया है। बूढ़े ने कहा- मैं तीस मील से पैदल चलकर आ रहा हूँ, इसलिए मुझे देर हो गई।
राष्ट्रपति तक उसकी सूचना भेजी गई कमालपाशा विश्राम के वस्त्र बदल चुके थे, वे उन्हीं कपड़ों में नीचे चले आए और उन्होंने बूढ़े किसान का उपहार स्वीकार किया। यह उपहार मिट्टी की छोटी हँडिया में पाव भर शहद था, जिसे बूढ़ा स्वयं तोड़कर लाया था।
कमालपाशा ने हँडिया को स्वयं खोला और उसमें से दो उँगलियाँ भरकर चाटने के बाद तीसरी उँगली शहद में भरकर बूढ़े के मुँह में दे दी, बूढा निहाल हो गया। राष्ट्रपति ने कहा- दादा, आज सर्वोत्तम उपहार तुमने ही मुझे भेंट किया क्योंकि इसमें तुम्हारे हृदय का शुद्ध प्यार है। (पृष्ठ सं० – 125)
(क) कमालपाशा ने बूढ़े किसान के उपहार को ‘सर्वोत्तम’ क्यों कहा?
(i) क्योंकि शहद बहुत महँगा था
(ii) क्योंकि उसमें सोने की भस्म मिली हुई थी
(iii) क्योंकि उसके पीछे शुद्ध प्यार और सच्ची भावना थी
(iv) क्योंकि वह तीस मील से लाया गया था
उत्तर:
(iii) क्योंकि उसके पीछे शुद्ध प्यार और सच्ची भावना थी
(ख) कमालपाशा ने विश्राम के कपड़ों में ही नीचे आकर उपहार क्यों स्वीकार किया?
(i) क्योंकि उन्हें उपहार लेना पसंद था
(ii) क्योंकि वे किसान की सच्ची भावना का सम्मान करते थे
(iii) क्योंकि उनके पास समय कम था
(iv) क्योंकि वे किसान को सजा देना चाहते थे
उत्तर:
(ii) क्योंकि वे किसान की सच्ची भावना का सम्मान करते थे
(ग) लेखक के अनुसार किसी कार्य की महानता किस पर निर्भर करती है?
(i) कार्य के आकार और विशालता पर
(ii) कार्य के पीछे छिपी भावना पर
(iii) कार्य में खर्च किए गए धन पर
(iv) कार्य करने वाले व्यक्ति के पद पर
उत्तर:
(ii) कार्य के पीछे छिपी भावना पर
(घ) कमालपाशा ने बूढ़े किसान को गाँव तक कैसे भिजवाया?
(i) पैदल चलकर जाने को कहा
(ii) घोड़े पर बैठाकर
(iii) राष्ट्रपति की शाही कार में शाही सम्मान के साथ
(iv) बस के द्वारा
उत्तर:
(iii) राष्ट्रपति की शाही कार में शाही सम्मान के साथ
(ङ) ‘पाठ के आधार पर कार्य की श्रेष्ठता से संबंधित कथनों को पढ़कर सही विकल्प चुनिए-
I. कार्य की विशालता उसकी महानता की कसौटी नहीं है।
II. छोटे से छोटा कार्य भी महान बन जाता है यदि उसके पीछे अच्छी भावना हो।
III. पंडित नेहरू ने किसान की खाट को उसकी कारीगरी के कारण सम्मान दिया।
IV. दिखावे के लिए किया गया बड़ा कार्य भी श्रेष्ठ होता है।
विकल्प-
(i) केवल कथन I और II सही हैं।
(ii) कथन I और IV सही हैं।
(iii) कथन I, II और III सही हैं।
(iv) केवल कथन III सही है।
उत्तर:
(i) केवल कथन I और II सही हैं।
4. क्या आप चलती रेलों में, मुसाफिरखानों में, क्लबों में, चौपालों पर और मोटर-बसों में कभी ऐसी चर्चा करते हैं कि हमारे देश में यह नहीं हो रहा है, वह नहीं हो रहा है और गड़बड़ है, बड़ी परेशानी है; साथ ही इन स्थानों में या इसी तरह के दूसरे स्थानों में आप कभी अपने देश के साथ दूसरे देशों की तुलना करते हैं और इस तुलना में अपने देश को हीन और दूसरे देश को श्रेष्ठ सिद्ध किया जाता है? (पृष्ठ सं०- 126 )
(क) लेखक के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर देश की कमियों की चर्चा करने का क्या परिणाम होता है?
(i) देश में सुधार की गति तेज हो जाती है।
(ii) देश के सामूहिक ‘शक्ति-बोध’ को भयंकर चोट पहुँचती है।
(iii) लोग अधिक जागरूक और शिक्षित बन जाते हैं।
(iv) सरकार अपनी नीतियों में तुरंत बदलाव करती है।
उत्तर:
(ii) देश के सामूहिक ‘शक्ति-बोध’ को भयंकर चोट पहुँचती है।
(ख) देश के ‘शक्ति-बोध’ को चोट पहुँचाने वाला मुख्य कार्य कौन-सा है?
(i) दूसरे देशों की यात्रा करना।
(ii) अपने देश के साथ दूसरे देशों की ऐसी तुलना करना जिससे अपना देश ‘हीन’ सिद्ध हो।
(iii) रेलों और बसों में यात्रा करना।
(iv) देश की प्रगति के बारे में चर्चा न करना।
उत्तर:
(ii) अपने देश के साथ दूसरे देशों की ऐसी तुलना करना जिससे अपना देश ‘हीन’ सिद्ध हो।
(ग) “हमारे देश में यह नहीं हो रहा है, वह नहीं हो रहा है” – ऐसी चर्चाओं के पीछे क्या कारण हो सकता है?
(i) धन की कमी।
(ii) सामूहिक मानसिक बल का ह्रास।
(iii) संविधान में कुछ भी बोलने की स्वतंत्रता होना
(iv) देश की प्रतिष्ठा और सम्मान के प्रति जागरूक न होना
उत्तर:
(iv) देश की प्रतिष्ठा और सम्मान के प्रति जागरूक न होना
![]()
(घ) अनुच्छेद में ‘हीन’ और ‘श्रेष्ठ’ शब्दों का प्रयोग किसके संदर्भ में किया गया है?
(i) अमीर और गरीब व्यक्तियों के लिए।
(ii) अपने देश और दूसरे देशों की तुलना के लिए।
(iii) शिक्षित और अशिक्षित नागरिकों के लिए।
(iv) प्राचीन और आधुनिक काल के लिए।
उत्तर:
(ii) अपने देश और दूसरे देशों की तुलना के लिए।
(ङ) देश के ‘सौंदर्य बोध’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए:
I. कूड़ा बाहर फेंकना और सार्वजनिक स्थानों पर थूकना सौंदर्य-बोध को आघात पहुँचाता है।
II. शिष्टाचार का पालन करना केवल घर के अंदर ही आवश्यक है।
III. हमारी कुरुचिपूर्ण आदतों से देश की संस्कृति को चोट पहुँचती है।
IV. खेलों और मेलों की ठेलमठेल का देश से संबंध नहीं है।
विकल्प-
(i) केवल कथन I और III सही हैं।
(ii) कथन I, II और III सही हैं।
(iii) कथन III और IV सही हैं।
(iv) सभी कथन गलत हैं।
उत्तर:
(i) केवल कथन I और III सही हैं।