Check the below Class 9 Hindi MCQ and Class 9 Hindi Ganga Chapter 2 क्या लिखूँ MCQ Online Test with Answers were prepared based on the latest exam pattern.
Class 9 Hindi Chapter 2 MCQ क्या लिखूँ
Class 9 Hindi क्या लिखूँ MCQ
क्या लिखूँ MCQ Questions – Class 9 Hindi Chapter 2 MCQ Online Test
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
‘लेखन की प्रक्रिया के बारे में लेखक का क्या कहना है?
(क) लेखन बिना किसी सोच के होता है
(ख) लेखन में विचारों और शब्दों का चयन महत्वपूर्ण होता है
(ग) लेखन केवल कागज पर शब्द लिखने की प्रक्रिया है
(घ) लेखन केवल अपने अनुभवों को लिखने का काम है
उत्तर:
(ख) लेखन में विचारों और शब्दों का चयन महत्वपूर्ण होता है
प्रश्न 2.
‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं’ लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(क) दूर का कोई भी विषय आकर्षक नहीं होता
(ख) दूर के विचार और बातें अधिक सुंदर और आकर्षक लगती हैं
(ग) दूर के व्यक्ति कभी अच्छे नहीं होते
(घ) दूर के विचारों को सही तरीके से समझा जा सकता है
उत्तर:
(ख) दूर के विचार और बातें अधिक सुंदर और आकर्षक लगती हैं
प्रश्न 3.
लेखक ने निबंध लिखने के लिए किसे सबसे अधिक महत्त्व दिया है?
(क) शब्दों के चयन को
(ख) लेखन की लंबाई को
(ग) विषय को
(घ) सामग्री और शैली को
उत्तर:
(घ) सामग्री और शैली को
![]()
प्रश्न 4.
अंग्रेज़ी के निबंधकारों के बारे में लेखक का क्या कहना है?
(क) उनके निबंध पूर्ण रूप से शास्त्रीय होते हैं
(ख) उनके निबंध का आधार केवल कल्पना है
(ग) उनके निबंध लेखन में जीवन का वास्तविक अनुभव होता है
(घ) उनके निबंध अमूर्त और सिद्धांत आधारित होते हैं
उत्तर:
(ग) उनके निबंध लेखन में जीवन का वास्तविक अनुभव होता है
प्रश्न 5.
“मुझे आज लिखना ही पड़ेगा” यह वाक्य लेखक के विषय में क्या दर्शाता है?
(क) वे लेखन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं
(ख) वे लेखन के लिए प्रेरित नहीं हैं
(ग) वे लेखन के लिए बाध्य हैं
(घ) वे लेखन के लिए परेशान हैं
उत्तर:
(ग) वे लेखन के लिए बाध्य हैं
दिए गए गद्यांशों और उन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरों को पढ़िए।
1. गार्डिनर साहब के इस कथन की यथार्थता में मुझे संदेह नहीं, पर मेरे लिए कठिनता यह है कि मैंने उस मानसिक स्थिति का अनुभव ही नहीं किया है, जिसमें भाव अपने आप उत्थित हो जाते हैं। मुझे तो सोचना पड़ता है, चिंता करनी पड़ती है, परिश्रम करना पड़ता है, तब कहीं मैं एक निबंध लिख सकता हूँ। आज तो मुझे विशेष परिश्रम करना पड़ेगा, क्योंकि मुझे कोई साधारण निबंध नहीं लिखना है। आज मुझे नमिता और अमिता के लिए आदर्श निबंध लिखना होगा। नमिता का आदेश है कि मैं ‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं’ इस विषय पर लिखूँ। अमिता का आग्रह है कि मैं समाज-सुधार पर लिखूँ, ये दोनों ही विषय परीक्षा में आ चुके हैं और उन दोनों पर आदर्श निबंध लिखकर मुझे उन दोनों को निबंध – रचना का रहस्य समझाना पड़ेगा। (पृष्ठ सं०-31 )
(क) ए. जी. गार्डिनर के अनुसार लिखने के लिए किस चीज की सबसे अधिक आवश्यकता होती है?
(i) बहुत सारी किताबों की
(ii) एक विशेष मानसिक स्थिति और हृदय के आवेग की
(iii) एक शांत और एकांत कमरे की
(iv) अच्छी लेखनी और कागज की
उत्तर:
(ii) एक विशेष मानसिक स्थिति और हृदय के आवेग की
(ख) लेखक को निबंध लिखने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?
(i) केवल उमंग का इंतजार करना पड़ता है
(ii) घूमना-फिरना और सैर करनी पड़ती है
(iii) सोचना, चिंता और परिश्रम करना पड़ता है
(iv) दूसरों की नकल करनी पड़ती है
उत्तर:
(iii) सोचना, चिंता और परिश्रम करना पड़ता है
(ग) नमिता और अमिता ने लेखक से किन विषयों पर निबंध लिखने का आग्रह किया?
(i) प्रकृति चित्रण और विज्ञान के लाभ
(ii) दूर के ढोल सुहावने और समाज-सुधार
(iii) समय का महत्त्व और विद्यार्थी जीवन
(iv) मेरा प्रिय खेल और भारतीय त्योहार
उत्तर:
(ii) दूर के ढोल सुहावने और समाज-सुधार
(घ) लेखक के अनुसार ‘आदर्श निबंध’ लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(i) परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना
(ii) अपनी विद्वता का प्रदर्शन करना
(iii) नमिता और अमिता को निबंध-रचना का रहस्य समझाना
(iv) ए. जी. गार्डिनर की बातों को गलत साबित करना
उत्तर:
(iii) नमिता और अमिता को निबंध-रचना का रहस्य समझाना
(ङ) नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। इन्हें पढ़कर सही विकल्प चुनिए।
कथन (A) : लेखक को ‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं’ और ‘समाज-सुधार’ पर निबंध लिखने के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा
कारण (R) : लेखक को इन दोनों विषयों पर केवल साधारण लेख नहीं, बल्कि नमिता और अमिता के लिए ‘आदर्श निबंध’ तैयार करने हैं
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है
2. विज्ञों का कथन है कि निबंध लिखने के पहले उसकी रूपरेखा बना लेनी चाहिए। अतएव सबसे पहले मुझे ‘दूर के ढोल सुहावने ‘ की रूपरेखा बनानी है। मैं सोच ही नहीं सकता कि इस विषय की कैसी रूपरेखा है। निबंध लिख लेने के बाद मैं उसका सारांश कुछ ही वाक्यों में भले ही लिख दूँ, पर निबंध लिखने के पहले उसका सार दस- पाँच शब्दों में कैसे लिखा जाए? क्या सचमुच हिंदी के सब विज्ञ लेखक पहले से अपने-अपने निबंधों के लिए रूपरेखा तैयार कर लेते हैं? ए. जी. गार्डिनर को तो अपने लेखों का शीर्षक बनाने में ही सबसे अधिक कठिनाई होती है। उन्होंने लिखा कि मैं लेख लिखता हूँ और शीर्षक देने का भार मैं अपने मित्र पर छोड़ देता हूँ। उन्होंने यह भी लिखा है कि शेक्सपीयर को भी नाटक लिखने में उतनी कठिनाई न हुई होगी, जितनी कठिनाई नाटकों के नामकरण में हुई होगी। तभी तो घबराकर नाम न रख सकने के कारण उन्होंने अपने एक नाटक का नाम रखा ‘जैसा तुम चाहो’। इसलिए मुझसे तो रूपरेखा तैयार न होगी। (पृष्ठ सं०-32)
(क) विज्ञों के अनुसार निबंध लिखने से पूर्व क्या करना आवश्यक है?
(i) बहुत सारी पुस्तकें पढ़ना
(ii) रूपरेखा तैयार करना
(iii) मित्रों से सलाह लेना
(iv) पुस्तकालय जाना
उत्तर:
(ii) रूपरेखा तैयार करना
(ख) ‘निबंध लिखने के पहले उसकी रूपरेखा बना लेनी चाहिए।’ यह वाक्य क्या दर्शाता है?
(i) सारांश लिखने की कला
(ii) रूपरेखा का महत्व
(iii) लेखन की व्यावहारिक कठिनाई
(iv) लेखकी की अयोग्यता
उत्तर:
(iii) लेखन की व्यावहारिक कठिनाई
(ग) ए. जी. गार्डिनर को लेखन कार्य में सबसे अधिक कठिनाई किसमें होती थी?
(i) लेख लिखने में
(ii) मुहावरों के प्रयोग में
(iii) लेख का शीर्षक बनाने में
(iv) भाषा के प्रवाह में
उत्तर:
(iii) लेख का शीर्षक बनाने में
(घ) इस गद्यांश का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(i) रूपरेखा बनाने की विधि बताना
(ii) लेखन प्रक्रिया के मानसिक द्वंद्व को उजागर करना
(iii) महान लेखकों की जीवनी बताना
(iv) हिंदी साहित्य का इतिहास बताना
उत्तर:
(ii) लेखन प्रक्रिया के मानसिक द्वंद्व को उजागर करना
(ङ) नीचे दिए गए कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
I. निबंध लिखने से पहले रूपरेखा बनानी चाहिए
II. लेखक को रूपरेखा बनाना आसान लगता है
III. लेखक को विषय की रूपरेखा समझ में नहीं आती
IV. निबंध लिखने के बाद उसका सार लिखना कठिन होता है
विकल्पः
(i) केवल I और III सही हैं
(ii) केवल II और IV सही हैं
(iii) केवल 1 II और III सही हैं
(iv) सभी सही हैं
उत्तर:
(i) केवल I और III सही हैं
![]()
3. मुझे अमीर खुसरो की एक कहानी याद आई। एक बार प्यास लगने पर वे एक कुएँ के पास पहुँचे। वहाँ चार औरतें पानी भर रही थीं। पानी माँगने पर पहले उनमें से एक ने खीर पर कविता सुनने की इच्छा प्रकट की दूसरी ने चरखे पर, तीसरी ने कुत्ते पर और चौथी ने ढोल पर अमीर खुसरो प्रतिभावान थे, उन्होंने एक ही पद्य में चारों की इच्छाओं की पूर्ति कर दी। उन्होंने कहा-
खीर पकाई जतन से, चरखा दिया चला।
आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजा।।
मुझमें खुसरो की प्रतिभा नहीं है, पर उनकी इस पद्धति को स्वीकार करने से मेरी कठिनाई आधी रह जाती है। मैं भी एक निबंध में इन दोनों विषयों का समावेश कर दूँगा। (पृष्ठ सं०-33)
(क) अमीर खुसरो की कहानी लेखक की किस समस्या का समाधान करती है?
(i) पानी पीने की समस्या का
(ii) कठिन समस्या का सरल समाधान खोजने हेतु
(iii) उन महिलाओं का स्वभाव बताने की समस्या का
(iv) शीर्षक चुनने की समस्या का
उत्तर:
(ii) कठिन समस्या का सरल समाधान खोजने हेतु
(ख) खुसरो ने अपनी प्रतिभा का परिचय किस प्रकार दिया?
(i) प्यास सहन करने की क्षमता दिखाकर
(ii) औरतों की माँग को अनसुना करके
(iii) चारों विषयों को एक ही पद्य में पिरोकर
(iv) पानी पिए बिना वहाँ से जाकर
उत्तर:
(iii) चारों विषयों को एक ही पद्य में पिरोकर
(ग) खुसरो की पद्धति अपनाने से लेखक की कौन-सी कठिनाई आधी रह गई?
(i) निबंध के लिए सामग्री जुटाने की
(ii) अलग-अलग विषयों पर दो निबंध लिखने की
(iii) कठिन शब्दों को सरल बनाने की
(iv) पुस्तकालय जाने की
उत्तर:
(ii) अलग-अलग विषयों पर दो निबंध लिखने की
(घ) खुसरो की कविता में ‘खीर’ और ‘कुत्ते’ का क्या संबंध दिखाया गया है?
(i) खीर कुत्ते के लिए बनाई गई थी
(ii) जतन से बनाई गई खीर को कुत्ता खा गया
(iii) कुत्ता खीर की रखवाली कर रहा था
(iv) कुत्ते ने खीर बनाने में मदद की थी
उत्तर:
(ii) जतन से बनाई गई खीर को कुत्ता खा गया
(ङ) नीचे दिए गए कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
I. अमीर खुसरो प्यास लगने पर कुएँ के पास पहुँचे
II. वहाँ केवल दो औरतें पानी भर रही थीं
III. चारों औरतों ने अलग-अलग विषयों पर कविता सुनने को कहा
IV. अमीर खुसरो ने अलग-अलग चार कविताएँ सुनाई
विकल्पः
(i) केवल I और III सही हैं
(ii) केवल II और IV सही हैं
(iii) केवल I II और III सही हैं।
(iv) सभी सही हैं
उत्तर:
(i) केवल I और III सही हैं
![]()
4. हिंदी में प्रगतिशील साहित्य का निर्माण हो रहा है। उसके निर्माता यह समझ रहे हैं कि उनके साहित्य में भविष्य का गौरव निहित है। पर कुछ ही समय के बाद उनका यह साहित्य भी अतीत का स्मारक हो जाएगा और आज जो तरुण हैं, वही वृद्ध होकर अतीत के गौरव का स्वप्न देखेंगे। उनके स्थान में तरुणों का फिर दूसरा दल आ जाएगा, जो भविष्य का स्वप्न देखेगा। दोनों के ही स्वप्न सुखद होते हैं, क्योंकि दूर के ढोल सुहावने होते हैं। (पृष्ठ सं0-35)
(क) ‘प्रगतिशील साहित्य’ के निर्माताओं की क्या धारणा है?
(i) उनका साहित्य केवल मनोरंजन के लिए है
(ii) उनके साहित्य में भविष्य का गौरव छिपा हुआ है
(iii) उनका साहित्य कभी पुराना नहीं होगा
(iv) वे केवल धन कमाने के लिए लिख रहे हैं।
उत्तर:
(ii) उनके साहित्य में भविष्य का गौरव छिपा हुआ है।
(ख) ‘साहित्य अतीत का स्मारक हो जाएगा’ से क्या तात्पर्य है?
(i) वर्तमान प्रगतिशीलता अधिक आधुनिक हो जाएगी
(ii) साहित्य पूरी तरह नष्ट हो जाएगा
(iii) वर्तमान प्रगतिशीलता समय के साथ पुरानी पड़ जाएगी
(iv) यह विश्व का सर्वश्रेष्ठ साहित्य कहलाएगा
उत्तर:
(iii) वर्तमान प्रगतिशीलता समय के साथ पुरानी पड़ जाएगी
(ग) वृद्ध और तरुणों के दृष्टिकोण में क्या अंतर है?
(i) वृद्ध भविष्य देखते हैं, तरुण अतीत
(ii) दोनों का समान दृष्टिकोण है
(iii) वृद्ध अतीत का गौरव देखते हैं, तरुण भविष्य का स्वप्न
(iv) वृद्धों को साहित्य पसंद नहीं को तरुणों को है
उत्तर:
(iii) वृद्ध अतीत का गौरव देखते हैं, तरुण भविष्य का स्वप्न
(घ) “दोनों के ही स्वप्न सुखद होते हैं”- यहाँ ‘दोनों’ से लेखक का क्या तात्पर्य है?
(i) लेखक और पाठक
(ii) तरुण और वृद्ध
(iii) अमीर और गरीब
(iv) कवि और कहानीकार
उत्तर:
(ii) तरुण और वृद्ध
(ङ) नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प चुनें:
कथन (A) : मनुष्य को भविष्य और अतीत दोनों ही सुखद प्रतीत होते हैं
कारण (R) : ‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं’ अर्थात् जो समय हमसे दूर है (भविष्य या अतीत), वह हमें वर्तमान से बेहतर लगता है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है
5. मुझे आज लिखना ही पड़ेगा। अंग्रेजी के प्रसिद्ध निबंध लेखक ए. जी. गार्डिनर का कथन है कि लिखने की एक विशेष मानसिक स्थिति होती है। उस समय मन में कुछ ऐसी उमंग-सी उठती है, हृदय में कुछ ऐसी स्फूर्ति-सी आती है, मस्तिष्क में कुछ ऐसा आवेग सा उत्पन्न होता है कि लेख लिखना ही पड़ता है। उस समय विषय की चिंता नहीं रहती। कोई भी विषय हो, उसमें हम अपने हृदय के आवेग को भर ही देते हैं। हैट टाँगने के लिए कोई भी खूँटी काम दे सकती है। उसी तरह अपने मनोभावों को व्यक्त करने के लिए कोई भी विषय उपयुक्त है। असली वस्तु है हैट, खूँटी नहीं। इसी तरह मन के भाव ही तो यथार्थ वस्तु हैं, विषय नहीं।
गार्डिनर साहब के इस कथन की यर्थाथता में मुझे संदेह नहीं, पर मेरे लिए कठिनता यह है कि मैंने उस मानसिक स्थिति का अनुभव ही नहीं किया है, जिसमें भाव अपने आप उत्थित हो जाते हैं। मुझे तो सोचना पड़ता है, चिंता करनी पड़ती है, परिश्रम करना पड़ता है, तब कहीं मैं एक निबंध लिख सकता हूँ। आज तो मुझे विशेष परिश्रम करना पड़ेगा, क्योंकि मुझे कोई साधारण निबंध नहीं लिखना है। आज मुझे नमिता और अमिता के लिए आदर्श निबंध लिखना होगा। नमिता का आदेश है कि मैं ‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं’ इस विषय पर लिखूँ । अमिता का आग्रह है कि मैं समाज-सुधार पर लिखूँ, ये दोनों ही विषय परीक्षा में आ चुके हैं और उन दोनों पर आदर्श निबंध लिखकर मुझे उन दोनों को निबंध रचना का रहस्य समझाना पड़ेगा।
प्रश्न
(i) ए. जी. गार्डिनर के अनुसार, लिखने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण क्या है?
(क) विषय का चुनाव
(ख) विशेष मानसिक स्थिति
(ग) कठिन परिश्रम
(घ) परीक्षा का दबाव
उत्तर:
(ख) विशेष मानसिक स्थिति
(ii) गद्यांश में ‘हैट’ और ‘खूँटी’ के उदाहरण से लेखक क्या स्पष्ट करना चाहता है?
(क) हैट को खूंटी पर कैसे टाँगे
(ख) विषय ही सब कुछ है
(ग) मन के भाव महत्त्वपूर्ण हैं, विषय गौण है
(घ) लिखने के लिए खूँटी का होना जरूरी है
उत्तर:
(ग) मन के भाव महत्त्वपूर्ण हैं, विषय गौण (कम महत्त्वपूर्ण) है।
(iii) लेखक के निबंध लिखने के तरीके के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(क) लेखक को लिखते समय किसी भी प्रकार की चिंता नहीं होती।
(ख) लेखक के मन में भाव स्वतः ही उत्पन्न हो जाते हैं।
(ग) लेखक को लिखने के लिए बहुत सोचना, चिंता करना और परिश्रम करना पड़ता है।
(घ) लेखक केवल नमिता के लिए निबंध लिखना पसंद करता है।
उत्तर:
(ग) लेखक को लिखने के लिए बहुत सोचना, चिंता करना और परिश्रम करना पड़ता है।
(iv) कथन (A) : लेखक को आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा।
कारण (R) : क्योंकि लेखक को नमिता और अमिता के लिए परीक्षा के दृष्टिकोण से आदर्श निबंध लिखने हैं।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(v) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. नमिता ने ‘समाज-सुधार’ विषय पर निबंध लिखने का आदेश दिया है।
2. अमिता ने ‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं’ विषय पर निबंध लिखने का आग्रह किया है।
3. लेखक को उन दोनों को निबंध रचना का रहस्य समझाना है।
उपर्युक्त में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं?
(क) 1 और 2
(ख) केवल 3
(ग) 1, 2 और 3
(घ) उपर्युक्त में से कोई कथन नहीं
उत्तर:
(ख) केवल 3
![]()
6. विज्ञों का कथन है कि निबंध लिखने के पहले उसकी रूपरेखा बना लेनी चाहिए। अतएव सबसे पहले मुझे ‘दूर के ढोल सुहावने’ की रूपरेखा बनानी है। मैं सोच ही नहीं सकता कि इस विषय की कैसी रूपरेखा है। निबंध लिख ? लेने के बाद मैं उसका सारांश कुछ ही वाक्यों में भले ही लिख दूँ, पर निबंध लिखने के पहले उसका सार दस पाँच शब्दों में कैसे लिखा जाए? क्या सचमुच हिंदी के सब विज्ञ लेखक पहले से अपने-अपने निबंधों के लिए रूपरेखा तैयार कर लेते हैं? ए. जी. गार्डिनर को तो अपने लेखों का शीर्षक बनाने में ही सबसे अधिक कठिनाई होती है। उन्होंने लिखा कि मैं लेख लिखता हूँ और शीर्षक देने का भार मैं अपने मित्र पर छोड़ देता हूँ। उन्होंने यह भी लिखा है कि शेक्सपीयर को भी नाटक लिखने में उतनी कठिनाई न हुई होगी, जितनी कठिनाई नाटकों के नामकरण में हुई होगी। तभी तो घबराकर नाम न रख सकने के कारण उन्होंने अपने एक नाटक का नाम रखा ‘जैसा तुम चाहो’। इसलिए मुझसे तो रूपरेखा तैयार न होगी।
प्रश्न
(i) लेखक के अनुसार, निबंध लिखने से पहले किसकी रूपरेखा बनाना कठिन है?
(क) निबंध की
(ख) ‘जैसा तुम चाहो’ की
(ग) ‘दूर के ढोल सुहावने’ की
(घ) नाटकों की
उत्तर:
(ग) ‘दूर के ढोल सुहावने’ की
(ii) ए. जी. गार्डिनर अपने लेखों का शीर्षक देने का भार किस पर छोड़ देते थे?
(क) स्वयं पर
(ख) अपने मित्र पर
(ग) शेक्सपीयर पर
(घ) पाठकों पर
उत्तर:
(ख) अपने मित्र पर
(iii) कथन (A) : लेखक रूपरेखा तैयार करने में असमर्थ महसूस कर रहा है।
कारण (R) : लेखक का मानना है कि निबंध लिखने से पहले उसका सार दस-पाँच शब्दों में लिखना संभव नहीं है।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(iv) दिए गए कथनों पर विचार कीजिए
1. शेक्सपीयर को नाटक लिखने की तुलना में नाटकों के नामकरण में अधिक कठिनाई हुई।
2. ए. जी. गार्डिनर ने अपने एक नाटक का नाम ‘जैसा तुम चाहो’ रखा।
3. विज्ञों का मानना है कि निबंध लेखन से पूर्व रूपरेखा बनाना आवश्यक है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(क) 1 और 2
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर:
(ग) 1 और 3
(v) लेखक ने शेक्सपीयर के किस नाटक का उल्लेख किया है?
(क) ओथेलो
(ख) मैकबेथ
(ग) जैसा तुम चाहो
(घ) हेमलेट
उत्तर:
(ग) जैसा तुम चाहो
7. अंग्रेजी के निबंधकारों ने एक दूसरी ही पद्धति को अपनाया है। उनके निबंध इन आचार्यों की कसौटी पर भले ही खरे सिद्ध न हों, पर अंग्रेजी साहित्य में उनका मान अवश्य है। उस पद्धति के जन्मदाता मानटेन समझे जाते हैं। उन्होंने स्वयं जो कुछ देखा, सुना और अनुभव किया, उसी को अपने निबंधों में लिपिबद्ध कर दिया। ऐसे निबंधों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे मन की स्वच्छंद रचनाएँ हैं। उनमें न कवि की उदात्त कल्पना रहती है, न आख्यायिका – लेखक की सूक्ष्म दृष्टि और न विज्ञां की गंभीर तर्कपूर्ण विवेचना। उनमें लेखक की सच्ची अनुभूति रहती है। उनमें उसके सच्चे भावों की सच्ची अभिव्यक्ति होती है, उनमें उसका उल्लास रहता है। ये निबंध तो उस मानसिक स्थिति में लिखे जाते हैं, जिसमें न ज्ञान की गरिमा रहती है और न कल्पना की महिमा, जिसमें जीवन का गौरव भूलकर हम अपने में ही लीन हो जाते हैं, जिसमें हम संसार को अपनी ही दृष्टि से देखते हैं और अपने ही भाव से ग्रहण करते हैं। तब इसी पद्धति का अनुसरण कर मैं भी क्यों न निबंध लिखूँ। पर मुझे तो दो निबंध लिखने होंगे।
प्रश्न
(i) अंग्रेजी निबंध लेखन पद्धति के जन्मदाता किन्हें माना गया है?
(क) शेक्सपियर
(ख) मानटेन
(ग) बेकन
(घ) एडिसन
उत्तर:
(ख) मानटेन
(ii) गद्यांश के अनुसार, अंग्रेजी निबंधों की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
(क) वे गंभीर तर्कपूर्ण विवेचना पर आधारित हैं
(ख) उनमें कवि की उदात्त कल्पना का बाहुल्य है।
(ग) वे मन की स्वच्छंद रचनाएँ हैं।
(घ) वे ज्ञान की गरिमा से पूर्ण हैं।
उत्तर:
(ग) वे मन की स्वच्छंद रचनाएँ हैं
(iii) लेखक के अनुसार, निबंध की उस पद्धति के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(क) इसमें लेखक केवल सुनी-सुनाई बातों को लिखता है
(ख) इसमें लेखक अपने देखे सुने और अनुभव किए गए भावों को लिखता है
(ग) इसमें केवल काल्पनिक कथाओं का वर्णन होता है
(घ) इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रधानता होती है
उत्तर:
(ख) इसमें लेखक अपने देखे सुने और अनुभव किए गए भावों को लिखता है
(iv) कथन (A) : ऐसे निबंधों में ज्ञान की गरिमा और कल्पना की महिमा नहीं रहती।
कारण (R) : क्योंकि इन निबंधों में लेखक जीवन का गौरव भूलकर अपने आप में लीन हो जाता है।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(v) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. अंग्रेजी निबंधकारों की पद्धति आचार्यों की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है।
2. इन निबंधों में लेखक की सच्ची अनुभूति और उल्लास होता है।
3. इन निबंधों में संसार को लेखक अपनी दृष्टि से देखता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(क) 1 और 2
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर:
(ख) 2 और 3
![]()
8. यह बात सच है कि दूर रहने से हमें यथार्थता की कठोरता का अनुभव नहीं होता। यही कारण है कि जो तरुण संसार के जीवन-संग्राम से दूर हैं, उन्हें संसार का चित्र बड़ा ही मनमोहक प्रतीत होता है; जो वृद्ध हो गए हैं, जो अपनी बाल्यावस्था और तरुणावस्था से दूर हट आए हैं, उन्हें अपने अतीतकाल की स्मृति बड़ी सुखद लगती है। वे अतीत का ही स्वप्न देखते हैं। तरुणों के लिए जैसे भविष्य उज्ज्वल होता है, वैसे ही वृद्धों के लिए अतीत | वर्तमान से दोनों को असंतोष होता है। तरुण भविष्य को वर्तमान में लाना चाहते हैं और वृद्ध अतीत को खींचकर वर्तमान में देखना चाहते हैं। तरुण क्रांति के समर्थक होते हैं और वृद्ध अतीत – गौरव के संरक्षक। इन्हीं दोनों के कारण वर्तमान सदैव क्षुब्ध रहता है और इसी से वर्तमान काल सदैव सुधारों का काल बना रहता है।
प्रश्न
(i) संसार का चित्र किन लोगों को अत्यधिक मनमोहक प्रतीत होता है?
(क) जो वृद्ध हो चुके हैं
(ख) जो जीवन-संग्राम से दूर हैं
(ग) जो अतीत का स्वप्न देखते हैं
(घ) जो वर्तमान से असंतुष्ट हैं
उत्तर:
(ख) जो जीवन-संग्राम से दूर हैं
(ii) तरुण किसका समर्थन करते हैं?
(क) अतीत-गौरव का
(ख) वर्तमान का
(ग) क्रांति का
(घ) बाल्यावस्था का
उत्तर:
(ग) क्रांति का
(iii) ‘वर्तमान से दोनों को असंतोष होता है’ – इस कथन का क्या अभिप्राय है?
(क) तरुण और वृद्ध दोनों को वर्तमान की वास्तविकताएँ सुखद नहीं लगतीं।
(ख) वर्तमान में न तो भविष्य की संभावना है और न ही अतीत की सुखद स्मृतियाँ।
(ग) तरुण भविष्य को और वृद्ध अतीत को वर्तमान में देखना चाहते हैं।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
(iv) कथन (A) : वर्तमान सदैव क्षुब्ध रहता है।
कारण (R) : तरुण भविष्य के आकांक्षी होते हैं और वृद्ध अतीत गौरव के संरक्षक।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(v) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. वृद्धों को अपने अतीतकाल की स्मृतियाँ कष्टदायक लगती हैं।
2. तरुणों के लिए भविष्य उज्ज्वल होता है।
3. वर्तमान सुधारों का काल बना रहता है, क्योंकि इसमें तरुण और वृद्ध दोनों का संघर्ष होता है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 2
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर:
(ख) 2 और 3