Check the below Class 9 Hindi MCQ and Class 9 Hindi Ganga Chapter 1 दो बैलों की कथा MCQ Online Test with Answers were prepared based on the latest exam pattern.
Class 9 Hindi Chapter 1 MCQ दो बैलों की कथा
Class 9 Hindi दो बैलों की कथा MCQ
दो बैलों की कथा MCQ Questions – Class 9 Hindi Chapter 1 MCQ Online Test
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
हीरा और मोती निम्नलिखित में से किसके बैल थे?
(क) गया के
(ख) अलगू के
(ग) झूरी के
(घ) समझू के
उत्तर:
(ग) झूरी के
प्रश्न 2.
हीरा-मोती किस जाति के बैल थे? पाठ के आधार पर लिखिए।
(क) पूर्वी जाति के
(ख) पछाईं जाति के
(ग) साहीवाल जाति के
(घ) मेवाती जाति के
उत्तर:
(ख) पछाईं जाति के
प्रश्न 3.
बैलों को ले जाने कौन आया था?
(क) झूरी का भाई
(ख) झूरी के दूर का रिश्तेदार
(ग) झूरी की भाभी
(घ) झूरी का साला
उत्तर:
(घ) झूरी का साला
प्रश्न 4.
नीलाम हो जाने के बाद दोनों मित्र उस दढ़ियल के साथ चल रहे थे, तो दोनों की मनः स्थिति थी-
कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन-
(i) वे बड़े खुश थे।
(ii) वे बड़े ही उत्साह के साथ चल रहे थे।
(iii) दोनों की बोटी-बोटी काँप रही थी।
(iv) वे पाँव तक नहीं उठा सकते थे।
विकल्प –
(क) कथन (i) सही है।
(ख) कथन (i) और (ii) सही हैं।
(ग) कथन (iii) और (iv) सही हैं।
(घ) कथन (ii) और (iv) सही हैं।
उत्तर:
(ग) कथन (iii) और (iv) सही हैं।
प्रश्न 5.
दोनों बैलों ने जोर लगाकर पगहे तोड़ डाले जब …………………….. । वाक्य पूरा कीजिए।
(क) जब गाँव में सोता पड़ गया।
(ख) जब गाँव वाले उन्हें देखने आए।
(ग) जब गया ने उन्हें चारा न दिया।
(घ) जब गया उन्हें खेत में जोत रहा था।
उत्तर:
(क) जब गाँव में सोता पड़ गया।
प्रश्न 6.
झूरी प्रातः काल सोकर उठा तो देखा कि ………………………….. ।
(क) दोनों बैल खेत में जुत रहे हैं।
(ख) दोनों बैल खेत चरने जा रहे हैं।
(ग) दोनों बैल साँड़ से लड़ रहे हैं।
(घ) दोनों बैल चरनी पर खड़े हैं।
उत्तर:
(घ) दोनों बैल चरनी पर खड़े हैं।
![]()
प्रश्न 7.
गया के घर से वापस आए बैलों को देख झूरी की स्त्री ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की?
(क) बहुत खुश हुई
(ख) जल उठी
(ग) चूनी धोकर लाई
(घ) बैलों के माथे चूम लिए
उत्तर:
(ख) जल उठी
प्रश्न 8.
बैलों के वापस आने के बाद गया उन्हें दुबारा किस तरह ले गया?
(क) गाड़ी में बिठाकर
(ख) अपने गाँव के दो-तीन लोगों की मदद से
(ग) गाड़ी में जोतकर
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) गाड़ी में जोतकर
प्रश्न 9.
हल में जोतते समय गया ने हीरा की नाक पर डंडे बरसाए, जिससे मोती हल लेकर भागा। इससे निम्नलिखित में क्या नहीं टूटा था?
(क) हल
(ख) जुआ
(ग) जोत
(घ) पगहे
उत्तर:
(घ) पगहे
प्रश्न 10.
रात को जब गया और उसका परिवार भोजन कर रहा था तो रोटियाँ लेकर कौन आया?
(क) गया
(ख) एक छोटी लड़की
(ग) गया की पत्नी
(घ) गया का लड़का
उत्तर:
(ख) एक छोटी लड़की
प्रश्न 11.
पाठ में एक लड़की का वर्णन हुआ है, उसके पिता का क्या नाम था?
(क) भैंरो
(ख) झूरी
(ग) गया
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) भैंरो
प्रश्न 12.
प्रेम के इस ……………………… की बरकत यह थी कि दो-दो गाल सूखा भूसा खाकर भी दुर्बल न होते थे।
(क) प्रासाद
(ख) प्रधान
(ग) प्रसाद
(घ) परिधान
उत्तर:
(ग) प्रसाद
प्रश्न 13.
गया के घर से भागे भूखे दोनों बैल जिस खेत में चरने लगे उसमें किसकी फसल लगी थी?
(क) चने की
(ख) गेहूँ की
(ग) मटर की
(घ) बरसीम की
उत्तर:
(ग) मटर की
![]()
प्रश्न 14.
हीरा और मोती को निम्नलिखित में से किससे लड़ना पड़ा था?
(क) ऊँट से
(ख) साँड़ से
(ग) भैंस से
(घ) भालू से
उत्तर:
(ख) साँड़ से
प्रश्न 15.
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A) : साँड़ को भी संगठित शत्रुओं से लड़ने का तजुरबा न था।
कारण (R) : वह तो शत्रुओं से मल्लयुद्ध करने का आदि था।
विकल्प-
(क) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या हैं।
(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या हैं।
प्रश्न 16.
पशुओं की गणना करने के लिए चौकीदार अपने हाथ में क्या लेकर आया?
(क) टार्च
(ख) रस्सी
(ग) लाठी
(घ) लालटेन
उत्तर:
(घ) लालटेन
प्रश्न 17.
कांजीहौस में कितनी घोड़ियाँ कैद थीं?
(क) पाँच
(ख) चार
(ग) तीन
(घ) दो
उत्तर:
(ग) तीन
प्रश्न 18.
नीलामी के लिए बोली लगाने हेतु डुग्गी बजने पर कितने आदमी वहाँ एकत्रित हो गए थे?
(क) पचास-साठ
(ख) अस्सी- नब्बे
(ग) एक सौ पचास-साठ
(घ) डेढ़-दो सौ
उत्तर:
(क) पचास-साठ
प्रश्न 19.
मोती ने कहा, “हमारा घर नगीच आ गया।” यहाँ ‘नगीच’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द कौन-सा है?
(क) पास
(ख) सन्निकट
(ग) करीब
(घ) दूर
उत्तर:
(घ) दूर
प्रश्न 20.
दोनों बैल दढ़ियल के हाथ से रस्सियाँ छुड़ाकर जब थान पर आए तब उस समय झूरी द्वार पर बैठा ………………….. वाक्य को पूरा कीजिए।
(क) खाना खा रहा था।
(ख) धूप खा रहा था।
(ग) चने खा रहा था।
(घ) फल खा रहा था।
उत्तर:
(ख) धूप खा रहा था।
![]()
दिए गए गद्यांशों और उन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरों को पढ़िए।
1. उसके चेहरे पर एक स्थायी विषाद स्थायी रूप से छाया रहता है। सुख-दुख, हानि-लाभ, किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा। ऋषियों-मुनियों के जितने गुण हैं, वे सभी उसमें पराकाष्ठा को पहुँच गए हैं; पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है। सद्गुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है। देखिए न भारतवासियों की अफ्रीका में क्या दुर्दशा हो रही है? क्यों अमरीका में उन्हें घुसने नहीं दिया जाता? बेचारे शराब नहीं पीते, चार पैसे कुसमय के लिए बचाकर रखते हैं, जी तोड़कर काम करते हैं, किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, चार बातें सुनकर गम खा जाते हैं फिर भी बदनाम हैं। (पृष्ठ सं०-4 )
(क) स्थायी रूप से किसके चेहरे पर विषाद छाया रहता है?
(i) दोनों बैलों के
(ii) गाय के
(iii) गधे के
(iv) काँजीहौस में बंद जानवरों के
उत्तर:
(iii) गधे के
(ख) गधे के गुणों की तुलना किसके साथ की गई है?
(i) ऋषियों-मुनियों से
(ii) बैलों से
(iii) इनसानों से
(iv) पुजारियों से
उत्तर:
(i) ऋषियों-मुनियों से
(ग) ‘भारतीयों की अफ्रीका में क्या दुर्दशा हो रही है?’ यह कथन लेखक में किस संदर्भ में कहा है?
(i) सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है।
(ii) उनके चेहरे पर स्थायी विषाद छाया रहता है।
(iii) वे जी तोड़कर काम करते हैं।
(iv) सभी विकल्प गलत हैं।
उत्तर:
(i) सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है।
(घ) भारतीय चार पैसे कब के लिए बचाकर रखते हैं?
(i) दान देने के लिए
(ii) गरीबों की मदद के लिए
(iii) सरकार को टैक्स देने के लिए
(iv) अपने बुरे समय के लिए
उत्तर:
(iv) अपने बुरे समय के लिए
(ङ) सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है। इस कथन के लिए कारण के सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : भारतवासी विदेशों में कठिनाइयों का सामना करते हैं।
कारण (R) : वे मेहनती और शांत स्वभाव के होते हैं।
विकल्प-
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, पर कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता।
(iii) कथन (A) सही है, पर कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, पर कारण (R) सही है।
उत्तर:
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, पर कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता।
2. लेकिन गधे का एक छोटा भाई और भी है, जो उससे कम ही गधा है, और वह है ‘बैल’ जिस अर्थ में हम ‘गधा’ शब्द का प्रयोग करते हैं, कुछ उसी से मिलते-जुलते अर्थ में ‘बछिया के ताऊ’ का भी प्रयोग करते हैं। कुछ लोग बैल को शायद बेवकूफों में सर्वश्रेष्ठ कहेंगे; मगर हमारा विचार ऐसा नहीं है। बैल कभी-कभी मारता भी है, कभी-कभी अड़ियल बैल भी देखने में आता है। और भी कई रीतियों से अपना असंतोष प्रकट कर देता है; अतएव उसका स्थान गधे से नीचा है। (पृष्ठ सं0-4-5 )
(क) गधे का छोटा भाई किसे कहा गया है?
(i) कुत्तों को
(ii) घोड़े को
(iii) बैल को
(iv) साँड़ को
उत्तर:
(iii) बैल को
(ख) बैल को ‘कम गधा’ क्यों कहा जाता है?
(i) वह अधिक ताकतवर है।
(ii) उसे खली, चूनी, चोकर, दाना आदि चाहिए।
(iii) उसमें संतोष की भावना कम है।
(iv) उसकी कीमत अधिक है।
उत्तर:
(iii) उसमें संतोष की भावना कम है।
(ग) बैल के बारे में लेखक की क्या राय है?
(i) वह बेवकूफों में सर्वश्रेष्ठ है।
(ii) वह बहुत बुद्धिमान है।
(iii) वह गधे से कम बेवकूफ है।
(iv) वह पूजने के काबिल है।
उत्तर:
(iii) वह गधे से कम बेवकूफ है।
(घ) ‘बैल कभी-कभी मारता भी है, कभी-कभी अड़ियल बैल भी देखने में आता है।’ ऐसा करके वह क्या प्रदर्शित करता है?
(i) अपनी शक्ति
(ii) अपनी ज़िद
(iii) अपना असंतोष
(iv) अपना महत्व
उत्तर:
(iii) अपना असंतोष
(ङ) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A) : कुछ लोग बैल को शायद बेवकूफ़ों में सर्वश्रेष्ठ कहेंगे, मगर हमारा विचार ऐसा नहीं है।
कारण (R) : बैल विरोध भी करता है तथा उसका स्वभाव अड़ियल है।
विकल्प-
(i) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(iii) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(iv) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(iii) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
![]()
3. दोनों ने अपनी मूक-भाषा में सलाह की, एक-दूसरे को कनखियों से देखा और लेट गए। जब गाँव में सोता पड़ गया, तो दोनों ने जोर मारकर पगहे तुड़ा डाले और घर की तरफ चले। पगहे बहुत मजबूत थे। अनुमान न हो सकता था कि कोई बैल उन्हें तोड़ सकेगा; पर इन दोनों में इस समय दूनी शक्ति आ गई थी। एक-एक झटके में रस्सियाँ टूट गईं। (पृष्ठ सं0-6 )
(क) गद्यांश में ‘दोनों’ शब्द किनके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(i) गया-झूरी के लिए
(ii) हीरा-मोती के लिए
(iii) चौकीदार-दढ़ियल खरीदार के लिए
(iv) गधे और बैल के लिए
उत्तर:
(ii) हीरा-मोती के लिए
(ख) दोनों ने मूक भाषा में क्या सलाह की होगी?
(i) गया के बैलों से लड़ने की
(ii) झूरी के घर न जाने की
(iii) गया के घर से भाग जाने की
(iv) गया को सींग पर उठाकर फेंक देने की
उत्तर:
(iii) गया के घर से भाग जाने की
(ग) दोनों ने जोर मारकर पगहे तुड़ा डाले – ‘पगहे’ शब्द का निम्नलिखित में से क्या अर्थ है?
(i) वह रस्सी जिससे बैल बँधे थे।
(ii) वह लकड़ी जिससे बैल बँधे थे।
(iii) वह जंजीर जिससे पैर बाँधे थे।
(iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(i) वह रस्सी जिससे बैल बँधे थे।
(घ) दोनों में ऐसी कौन-सी भावना जगी कि उनमें दूनी शक्ति आ गई?
(i) अच्छा खाना पाने की
(ii) चमत्कार दिखाने की
(iii) पराधीनता से मुक्त होने की
(iv) झूरी के पास जाने की
उत्तर:
(iii) पराधीनता से मुक्त होने की
(ङ) ‘दोनों ने अपनी मूक-भाषा में सलाह की, एक-दूसरे को कनखियों से देखा और लेट गए।’ इसके पीछे निहितार्थ था-
कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन –
I. वे निश्चित होकर सोने की योजना बना रहे थे।
II. वे अपने मालिक को खुश करना चाहते थे।
III. वे पगहे को तोड़ना चाहते थे।
IV. वे वहाँ से भागना चाहते थे।
विकल्प –
(i) कथन I सही है।
(ii) कथन I और II सही हैं।
(iii) कथन II और III सही हैं।
(iv) कथन III और IV सही हैं।
उत्तर:
(iv) कथन III और IV सही हैं।
4. दोनों मित्र जान हथेलियों पर लेकर लपके। साँड़ को भी संगठित शत्रुओं से लड़ने का तजुरबा न था। वह तो एक शत्रु से मल्लयुद्ध करने का आदी था। ज्योंही हीरा पर झपटा मोती ने पीछे से दौड़ाया। साँड़ उसकी तरफ मुड़ा, तो हीरा ने रगेदा। साँड़ चाहता था कि एक-एक करके दोनों को गिरा ले; पर ये दोनों भी उस्ताद थे। उसे वह अवसर न देते थे। एक बार साँड़ झल्लाकर हीरा का अंत कर देने के लिए चला कि मोती ने बगल से आकर पेट में सींग भोंक दी। साँड़ क्रोध में आकर पीछे फिरा तो हीरा ने दूसरे पहलू में सींग चुभा दिया। (पृष्ठ सं०- 10-11 )
(क) ‘जान हथेली पर लेना’ एक मुहावरा है जिसका अर्थ है-
(i) मित्र के प्राणों की परवाह न करना
(ii) मित्र के प्राण लेना
(iii) प्राणों की परवाह न करना
(iv) प्राण हथेली में लेकर घूमना
उत्तर:
(iii) प्राणों की परवाह न करना
(ख) साँड़ को किस बात का अनुभव न था?
(i) युद्ध में घायल होने का
(ii) दो शत्रुओं से एक साथ लड़ने का
(iii) एक-एक शत्रु से अलग-अलग लड़ने का
(iv) बैलों से लड़ने का
उत्तर:
(ii) दो शत्रुओं से एक साथ लड़ने का
(ग) मल्लयुद्ध का अर्थ है-
(i) अखाड़े में तीन प्राणियों के साथ की जाने वाली कुश्ती
(ii) अनेक प्राणियों के साथ अकेले लड़ना
(iii) दो कमज़ोर व्यक्तियों के साथ लड़ना
(iv) समान शक्ति के दो प्राणियों के बीच होने वाली कुश्ती
उत्तर:
(iv) समान शक्ति के दो प्राणियों के बीच होने वाली कुश्ती
(घ) दोनों ने मिलकर युद्ध किया और साँड़ को पराजित कर दिया इससे क्या संदेश मिलता है?
(i) हमेशा मिल-जुलकर रहना चाहिए।
(ii) एकता में शक्ति होती है।
(iii) मिलकर लड़ने से जीत मिलती है।
(iv) अकेले नहीं लड़ना चाहिए।
उत्तर:
(ii) एकता में शक्ति होती है।
(ङ) साँड़ जैसा शक्तिशाली जीव अपने से कमजोर बैलों के आगे बेबस हो गया-
इस कथन के लिए उचित कारण चुनिए-
(i) हीरा और मोती के पास नुकीले हथियार थे जो साँड़ के पास नहीं थे।
(ii) हीरा और मोती वास्तव में साँड़ से ज्यादा ताकतवर थे।
(iii) साँड़ बैलों को देखते ही घबरा गया था।
(iv) साँड़ को सामूहिक हमले से मुकाबला करने का अभ्यास नहीं था।
उत्तर:
(iv) साँड़ को सामूहिक हमले से मुकाबला करने का अभ्यास नहीं था।
![]()
5. एक सप्ताह तक दोनों मित्र वहाँ बँधे पड़े रहे। किसी ने चारे का एक तृण भी न डाला। हाँ, एक बार पानी दिखा दिया जाता था। यही उनका आधार था। दोनों इतने दुर्बल हो गए थे कि उठा तक न जाता था; ठठरियाँ निकल आई थीं।
एक दिन बाड़े के सामने डुग्गी बजने लगी और दोपहर होते-होते वहाँ पचास-साठ आदमी जमा हो गए। तब दोनों मित्र निकाले गए और उनकी देखभाल होने लगी। लोग आ आकर उनकी सूरत देखते और मन फीका करके चले जाते। ऐसे मृतक बैलों का कौन खरीदार होता? (पृष्ठ सं०-13-14 )
(क) दोनों मित्र सप्ताह भर कहाँ बँधे रहे?
(i) बाजार में
(ii) खेत में
(iii) कॉंजीहौस में
(iv) घर में
उत्तर:
(iii) कॉंजीहौस में
(ख) उन्हें दिन में कितनी बार चारा दिया जाता था?
(i) एक बार
(ii) दो बार
(iii) तीन बार
(iv) एक भी बार नहीं
उत्तर:
(iv) एक भी बार नहीं
(ग) बाड़े के सामने डुग्गी क्यों बजने लगी?
(i) क्योंकि लोगों को दोनों का करतब देखना था।
(ii) क्योंकि दोनों को नीलामी में बेचना था।
(iii) कोई अपने जानवर खुला न छोड़े, यह बताना था।
(iv) दोनों के लिए चंदा एकत्र करना था।
उत्तर:
(ii) क्योंकि दोनों को नीलामी में बेचना था।
(घ) वहाँ पचास-साठ लोग क्यों इकट्ठे हो गए थे?
(i) दोनों के अंतिम दर्शन हेतु
(ii) दोनों के लिए चारा लाने के लिए
(iii) दोनों को खरीदने के लिए
(iv) दोनों की फोटो खींचने के लिए
उत्तर:
(iii) दोनों को खरीदने के लिए
(ङ) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A) : एक दिन बाड़े के सामने डुग्गी बजने लगी और दोपहर होते-होते पचास-साठ आदमी जमा हो गए।
कारण (R) सभी आदमी बैलों की देखभाल के लिए आए।
विकल्प-
(i) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(iii) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(iv) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उत्तर:
(iv) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
6. जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को परले दरजे का बेवकूफ़ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ़ है या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता। गायें सींग मारती हैं, ब्याई हुई गाय तो अनायास ही सिंहनी का रूप धारण कर लेती है। कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है, लेकिन कभी-कभी उसे भी क्रोध आ ही जाता है; किंतु गधे को कभी क्रोध करते नहीं सुना, न देखा। जितना चाहो गरीब को मारो, चाहे जैसी खराब, सड़ी हुई घास सामने डाल दो, उसके चेहरे पर कभी असंतोष की छाया भी न दिखाई देगी।
प्रश्न
(i) प्रस्तुत गद्यांश में किसके सीधेपन के बारे में बताया गया है?
(क) बैल के
(ख) गधे के
(ग) भैंस के
(घ) कुत्ते के
उत्तर:
(ख) गधे के
(ii) किस तरह के आदमी को गधे की संज्ञा दी जाती है?
(क) बिल्कुल बुद्धिहीन व्यक्ति को
(ख) सीधे-साधे व्यक्ति को
(ग) बुद्धिमान व्यक्ति को
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(क) बिल्कुल बुद्धिहीन व्यक्ति को
(iii) ‘निरापद सहिष्णुता’ से क्या अभिप्राय है?
(क) किसी को विपदा में डालने वाली सहनशीलता
(ख) किसी को विपदा में न डालने वाली सहनशीलता
(ग) बुद्धिहीन व्यक्ति की सहनशीलता
(घ) बुद्धिमान व्यक्ति की सहनशीलता
उत्तर:
(ख) किसी को विपदा में न डालने वाली सहनशीलता
(iv) कथन (A) : कुत्ता एक बहुत गरीब जानवर है, फिर भी कभी-कभी उसे क्रोध आ जाता है।
कारण (R) : गधे को यह पदवी उसके सीधेपन और किसी को हानि न पहुँचाने वाली सहनशीलता के कारण मिली है।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(v) निम्नलिखित कथनों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
1. गधे के चेहरे पर कभी असंतोष दिखाई नहीं देता है।
2. किसी मनुष्य को अत्यधिक मूर्ख कहने के लिए उसे गधा कह दिया जाता है।
3. गधा प्रत्येक परिस्थिति में समानता का भाव रखता है?
कूट
(क) 1 और 2
(ख) 2 और 3
(ग) केवल 1
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर:
(घ) 1, 2 और 3
![]()
7. झूरी काछी के दोनों बैलों के नाम थे- हीरा और मोती। दोनों पछाई जाति के थे-देखने में सुंदर, काम में चौकस, डील में ऊँचे। बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने-सामने या आस-पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक-दूसरे के मन की बात कैसे समझ जाते, ये हम नहीं कह सकते। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।
दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूँघकर अपना प्रेम प्रकट करते, कभी-कभी दोनों सींग भी मिला लिया करते थे-विग्रह के नाते से नहीं, केवल विनोद के भाव से, आत्मीयता के भाव से, जैसे दोस्तों में घनिष्ठता होते ही धौल धप्पा होने लगता है। इसके बिना दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हल्की-सी रहती है, जिस पर ज़्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता। जिस वक्त ये दोनों बैल हल या गाड़ी में जोत दिए जाते और गर्दन हिला-हिलाकर चलते, उस वक्त हर एक की यही चेष्टा होती थी कि ज़्यादा से ज़्यादा बोझ मेरी ही गर्दन पर रहे।
प्रश्न
(i) झूरी काछी के दोनों बैल किस जाति के थे?
(क) गिर जाति के
(ख) पछाई जाति के
(ग) लाल सिंधी जाति के
(घ) साहीवाल जाति के
उत्तर:
(ख) पछाई जाति के
(ii) हीरा मोती में कौन-सी गुप्त शक्ति थी?
1. मूक होकर भी एक-दूसरे की बात समझने की।
2. भारी से भारी वजन को उठा लेने की।
3. परस्पर वार्तालाप की।
कूट
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2
(घ) 2 और 3
उत्तर:
(क) केवल 1
(iii) “जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।” से आशय है
दक्षता आधारित प्रश्न
(क) मनुष्य परस्पर बिना कहे एक-दूसरे की बात समझ लेते हैं।
(ख) मौन होकर भी एक-दूसरे के मन की बात समझना मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है।
(ग) सभी जीवों में श्रेष्ठ होने के बावजूद भी मनुष्य बिना वार्तालाप के एक-दूसरे की बात नहीं समझ सकते
(घ) मनुष्य जीवों में श्रेष्ठ है
उत्तर:
(ग) सभी जीवों में श्रेष्ठ होने के बावजूद भी मनुष्य बिना वार्तालाप के एक-दूसरे की बात नहीं समझ सकते
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन गद्यांश के अनुसार ‘मूक भाषा में विचार-विनिमय’ का परिणाम है / हैं?
1. वे आमने-सामने या आस-पास बैठे रहते थे।
2. वे एक-दूसरे के मन की बात समझ जाते थे।
3. सींग मिलाने पर उनमें कभी झगड़ा नहीं होता था।
कूट
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2
(घ) 2 और 3
उत्तर:
(ख) केवल 2
(v) हीरा-मोती एक-दूसरे के प्रति अपना समर्पण भाव कैसे दर्शाते थे?
(क) गाड़ी में रखा सामान जल्दी से जल्दी घर पहुँचाकर
(ख) गाड़ी का ज्यादा-से-ज्यादा भार दूसरे पर डालकर
(ग) गाड़ी में जुते होने पर गाड़ी का ज्यादा भार दूसरे पर न पड़े, ऐसा प्रयास करके
(घ) संकट में एक-दूसरे की मदद करते थे
उत्तर:
(ग) गाड़ी में जुते होने पर गाड़ी का ज्यादा भार दूसरे पर न पड़े, ऐसा प्रयास करके
8. झूरी की स्त्री ने बैलों को द्वार पर देखा, तो जल उठी। बोली-कैसे नमकहराम बैल हैं कि एक दिन वहाँ काम न किया; भाग खड़े हुए। झूरी अपने बैलों पर यह आक्षेप न सुन सका, नमकहराम क्यों हैं? चारा-दाना न दिया होगा, तो क्या करते? स्त्री ने रोब के साथ कहा- बस, तुम्हीं तो बैलों को खिलाना जानते हो और तो सभी पानी पिला-पिलाकर रखते हैं। झूरी ने चिढ़ाया- चारा मिलता तो क्यों भागते? स्त्री चिढ़ी-भागे इसलिए कि वे लोग तुम जैसे बुद्धुओं की तरह बैलों को सहलाते नहीं। खिलाते हैं, तो रगड़कर जोतते भी हैं। ये दोनों ठहरे कामचोर भाग निकले। अब देखूँ कहाँ से खली और चोकर मिलता है। सूखे भूसे के सिवा कुछ न दूँगी, खाएँ चाहें मरें।
प्रश्न
(i) झूरी की पत्नी ने बैलों के विषय में क्या कहा?
(क) दोनों बैल कितने अच्छे हैं, जो घर वापस आ गए
(ख) दोनों बैल बहुत कमज़ोर हो गए हैं
(ग) दोनों बैल नमकहराम हैं, एक दिन भी काम न किया और भाग आए
(घ) दोनों बैलों को अब बेच दिया जाए
उत्तर:
(ग) दोनों बैल नमकहराम हैं, एक दिन भी काम न किया और भाग आए
(ii) झूरी ने अपने बैलों का पक्ष क्यों लिया?
(क) झूरी अपने बैलों से बहुत प्रेम करता था
(ख) झूरी अपने बैलों के मेहनती स्वभाव को जानता था
(ग) झूरी को विश्वास था कि बैलों को दाना – चारा नहीं मिला होगा
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी
(iii) झूरी की पत्नी झूरी की बात से चिढ़ जाती है, क्योंकि…….
(क) झूरी ने उसके भाई पर बैलों को चारा न देने की बात कही
(ख) झूरी ने उसके भाई को बैलों को देने से मना कर दिया
(ग) झूरी ने उसके भाई को बुरा-भला कहा
(घ) बैलों ने झूरी के साले को चोट पहुँचाई थी
उत्तर:
(क) झूरी ने उसके भाई पर बैलों को चारा न देने की बात कही
(iv) कथन (A) : झूरी की पत्नी ने बैलों को अब केवल सूखा भूसा देने का निर्णय लिया।
कारण (R) : वह बैलों को सबक सिखाना चाहती थी, क्योंकि वे कामचोर थे।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(v) निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन झूरी के व्यवहार के संबंध में सही है/हैं?
1. झूरी को अपने बैलों पर लगाए गए ‘नमकहराम’ के आरोप पर गुस्सा आया।
2. झूरी को विश्वास था कि गया ने बैलों को चारा- दाना नहीं दिया होगा।
3. झूरी बैलों को सहलाता था, जिससे वे कामचोर बन गए थे।
कूट
(क) केवल 1
(ख) 1 और 2
(ग) 2 और 3
(घ) 1, 2 और 3
उत्तर:
(ख) 1 और 2
![]()
9. रात को जब बालिका रोटियाँ खिलाकर चली गई, दोनों रस्सियाँ चबाने लगे, पर मोटी रस्सी मुँह में न आती थी। बेचारे बार-बार ज़ोर लगाकर रह जाते थे।
सहसा घर का द्वार खुला और वही लड़की निकली। दोनों सिर झुकाकर उसका हाथ चाटने लगे। दोनों की पूँछें खड़ी हो गईं। उसने उनके माथे सहलाए और बोला- खोले देती हूँ। चुपके से भाग जाओ, नहीं तो यहाँ लोग मार डालेंगे। आज घर में सलाह हो रही है कि इनकी नाकों में नाथ डाल दी जाए। उसने गाँव खोल दिया, पर दोनों चुपचाप खड़े रहे।
मोती ने अपनी भाषा में पूछा- अब चलते क्यों नहीं? हीरा ने कहा- चलें तो, लेकिन कल इस अनाथ पर आफत आएगी। सब इसी पर संदेह करेंगे। सहसा बालिका चिल्लाई- दोनों फूफा वाले बैल भागे जा रहे हैं। ओ दादा ! दादा! दोनों बैल भागे जा रहे हैं, जल्दी दौड़ो।
प्रश्न
(i) छोटी लड़की बैलों को क्या खिलाने आती थी?
(क) हरा हरा चारा
(ख) खल-चोकर
(ग) रोटियाँ
(घ) चावल
उत्तर:
(ग) रोटियाँ
(ii) छोटी लड़की को देखकर हीरा मोती ने कैसा व्यवहार किया?
1. दोनों बैल पूँछें खड़ी करके खड़े हो गए।
2. उसके सामने सिर झुकाकर खड़े रहे।
3. दोनों प्रेमपूर्वक उसका हाथ चाटने लगे।
कूट
(क) 1, 2 और 3
(ख) केवल 3
(ग) 1 और 3
(घ) 2 और 3
उत्तर:
(क) 1, 2 और 3
(iii) छोटी लड़की ने घर में क्या सुन लिया था?
(क) दोनों बैलों की नाक में नाथ डालने की बात हो रही थी
(ख) दोनों बैलों को आज से दाना- चारा नहीं दिया जाएगा
(ग) दोनों बैलों को कसाई को बेच दिया जाएगा
(घ) दोनों बैलों को प्रतिदिन पीटा जाएगा
उत्तर:
(क) दोनों बैलों की नाक में नाथ डालने की बात हो रही थी
(iv) कथन (A) : छोटी लड़की ने रात में बैलों की रस्सियाँ खोल दी थीं।
कारण (R) : छोटी लड़की के मन में बैलों के प्रति बहुत अधिक दयालुता और प्रेम का भाव था।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(v) छोटी लड़की द्वारा बैलों को खोलने पर भी वे नहीं भागे, क्योंकि
1. उन्हें डर था कि सब लड़की से घृणा करेंगे।
2. उन्हें डर था कि परिवार वाले छोटी लड़की के साथ मारपीट करेंगे।
3. छोटी लड़की ने बैलों के प्रति संदेह प्रकट किया था।
4. बैल के पाँव में चोट लगी थी।
कूट
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2
(घ) 2, 3 और 4
उत्तर:
(ख) केवल 2