Students revise important topics using Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 7 उत्पादन के कारक Extra Questions before exams.
उत्पादन के कारक Class 8 Extra Question Answer
Class 8 SST Chapter 7 Extra Question Answer in Hindi उत्पादन के कारक
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
उत्पादन के कारक किन्हें कहा जाता है?
उत्तर:
कुछ नया बनाने के लिए आवश्यक संसाधन या कच्चा माल उत्पादन के कारक कहलाते हैं।
प्रश्न 2.
उत्पादन के कारकों की सूची बनाएँ।
उत्तर:
भूमि, पूँजी, श्रम, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता।
प्रश्न 3.
स्टार्टअप के प्रमुख सूत्रधारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
पूँजी, बुनियादी ढाँचा, कच्चा माल और समय एक स्टार्टअप के कुछ प्रमुख सूत्रधार हैं।
![]()
प्रश्न 4.
उद्यमिता क्या है?
उत्तर:
उद्यमिता का तात्पर्य समाधान या नया उत्पाद बनाने के लिए अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना है।
प्रश्न 5.
मानव पूँजी के लिए कोई एक चुनौती बताएँ?
उत्तर:
साक्षरता।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
अपने श्रमिकों और कर्मचारियों के प्रति उद्यमों की क्या जिम्मेदारियाँ हैं?
उत्तर:
नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी कंपनी के श्रमिकों और कर्मचारियों को उचित भुगतान मिले और उन्हें सुरक्षित तथा रचनात्मक कार्य परिस्थितियाँ मिले। उन्हें नवागंतुकों के लिए उचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। कौशल विकास कार्यशालाओं में निवेश करना चाहिए। उन्हें किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकने के लिए सख्त कार्यस्थल कानून और नियम लागू करने चाहिए।
प्रश्न 2.
उद्योगों को पर्यावरण के अनुकूल संसाधनों का उपयोग क्यों करना चाहिए?

चित्र 7.17. जल स्रोतों में प्रवाहित करने से पहले औद्योगिक दूषित जल का पुनर्चक्रण

चित्र 7.18. पुनर्चक्रित उत्पादों का इनपुट्स के रूप में प्रयोग
उत्तर:
उद्योगों को पर्यावरण के अनुकूल संसाधनों का उपयोग इसलिए करना चाहिए क्योंकि उद्योगों को पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति सजगता रखनी हौती है, टिकाऊ संसाधनों का उपयोग करना होता है। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करने और प्राकृतिक संसाधनों की भरपाई के लिए उद्योगों को अक्सर पुनर्चक्रित उत्पादों को अपने नए इनपुट के रूप में उपयोग करना चाहिए।
प्रश्न 3.
कार्यस्थल अधिकार क्या है?
उत्तर:
कार्यस्थल अधिकार उनके कार्यस्थल पर श्रमिकों के कानूनी और नैतिक अधिकारों को संदर्भित करते हैं। इसमें निष्पक्ष व्यवहार, भेदभाव से सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल का समय देना और वेतन सहित अवकाश प्रदान करना शामिल है।
प्रश्न 4.
‘लाभांश’ शब्द की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
कंपनियाँ पूँजी जुटाती हैं, जनता उन्हें खरीदती है और उनके व्यवसायों में शेयरधारक या निवेशक बन जाती हैं। कंपनियाँ अपने लाभ में से एक निश्चित राशि शेयरधारकों को प्रदान करती है। ये भुगतान नियमित या समयबद्ध दोनों हो सकते हैं और अक्सर विशिष्ट अंतरालों के आधार पर भिन्न होते हैं, जिनमें निवेशक उत्पादन योजना में भाग लेते हैं।
प्रश्न 5.
शेयर बाज़ार क्या है? यह उत्पादन प्रक्रिया में कैसे सहायता करता है?
उत्तर:
शेयर बाज़ार एक विशेष प्रकार का बाज़ार है, जहाँ लोग विभिन्न बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदते और बेचते हैं। कंपनियाँ जनता को मुनाफे का हिस्सा या स्वामित्व बेचकर उनसे फंड जुटाती है। इन फंडों का उपयोग करके, कंपनियाँ उन्नत मशीनें उपकरण खरीदती हैं, श्रमिकों को काम पर रखती हैं और अपने उत्पादन का विस्तार करती हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
उत्पादन के सभी कारक महत्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर:
उत्पादन के सभी कारक-भूमि, श्रम, पूँजी, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता आपस में जुड़े हुए हैं और एक निश्चित अनुपात में एक साथ काम करते हैं। कई उद्यम अधिक मानव पूँजी का उपयोग करते हैं, जबकि अन्य प्रौद्योगिकी पर निर्भर करते हैं। उत्पादन के लिए इन कारकों का अनुपात महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि एक कारक हट जाता है या उसका दुरुपयोम किया जाता है, तो उत्पाद अच्छी गुणवत्ता का नहीं हो सकता है। इससे उत्पादन धीमा या ठप हो सकता है। उन्नत प्रौद्योगिकियाँ किसी विशेष उत्पाद को बनाने के लिए आवश्यक इनपुट की मात्रा या प्रकार का सुझाव दे सकती है।
प्रश्न 2.
संसाधनों का भौगोलिक वितरण उत्पादन प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर:
उत्पादन के संसाधंन या इनपुट पूरे देश में फैले हुए हैं। उद्यम और छोटे संगठन इन संसाधनों को विभिन्न क्षेत्रों से इकट्ठा करते हैं और उत्पादन में उनका उपयोग करते है। संसाधनों का यह भौगोलिक वितरण उन्हें अपने उत्पादों के लिए सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले इनपुट चुनने में मदद करता है। लेकिन कभी-कभी उत्पादन प्रक्रिया को आपूर्ति शृंखला में बड़े असंतुलन और उत्पादकता में बाधा का सामना करना पड़ता है। यदि इनपुट बहुत दूर से आपूर्ति किएं जा रहे हैं, तो कंपनियों को आपूर्ति शृंखला में देरी का सामना करना पड़ सकता है, जैसा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देखा गया था।
प्रश्न 3.
बड़ी कंपनियाँ जुटाई गई पूँजी का क्या करती हैं?
उत्तर:
बड़ी कंपनियाँ अक्सर जनता को शेयर जारी करके पूँजी जुटाती हैं। प्राप्त धन उन्हें अपने व्यवसायों के लिए नए या अधिक उन्नत प्रौद्योगिकी उपकरण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। यह उनके संचालन के विस्तार को सुनिश्चित करता है और उन्हें नए उत्पादों और सेवाओं को नया रूप देने में मद्द करता है। इस प्रकार, वे राष्ट्र के अर्थिक विकास में कुशलतापूर्वक योगदान दे सकते हैं और समाज की जरूरतों और माँगों को पूरा कर सकते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
“भारत में कौशल आधारित ज्ञान प्रणालियों और कारीगरी की एक समृद्ध विरासत रही है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
भारत की कौशल आधारित ज्ञान प्रणालियाँ और कारीगरी प्राचीनकाल से ही अत्यंत समृद्ध रही है। यह हमारी सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इन्हें निम्न पहलुओं से समझा जा सकता है-
(i) प्राचीन हस्तशिल्प और वस्त्र कला-
- वाराणसी की बनारसी साड़ी, काँचीपुरम की सिल्क साड़ी और विभिन्न राज्यों की हथकरघा परंपरा विश्व प्रसिद्ध है।
- जरी, जरदोजी, कढ़ाई, ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी कलाएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होती हैं।
- ये कारीगरी न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार भी है।
(ii) धातु और स्थापत्य कला-
- लौह स्तम्भ जंग-प्रतिरोधी धातु विज्ञान का अद्भुत उदाहरण है।
- नटराज प्रतिमा चोल कालीन कांस्य कला की उत्कृष्टता दर्शाती है।
- ताजमहल और कोणार्क मंदिर जैसी इमारतें पत्थर नक्काशी और स्थापत्य कौशल का प्रमाण है।
(iii) चिकित्सा और विज्ञान-
- आयुर्वेद, योग, ज्योतिष और गणित जैसी ज्ञान प्रणालियाँ व्यावहारिक कौशल पर आधारित थी।
- शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में सुश्रुत का योगदान उल्लेखनीय है।
- शून्य की खोज और दशमलव प्रणाली ने विश्व में गणित को नई दिशा दी।
(iv) ग्रामीण और लोकशिल्प-
- मधुबनी पेंटिंग, जयपुर की ब्लू पॉटरी, कच्छ की कढ़ाई और मिट्टी के बर्तन जैसी लोक कलाएँ आज भी जीवित हैं।
- ये कला रूप स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक तकनीकों पर आधारित है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों में इन्हीं कौशलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- निष्कर्ष-भारत की कौशल आधारित ज्ञान प्रणालियाँ केवल परंपरा नहीं, बल्कि आज भी आर्थिक विकास और सांस्कृतिक पहचान का आधार है। प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक भारतीय कारीगरों और शिल्पकारों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी ज्ञान से विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
अतः यह कथन पूर्णतः न्यायसंगत है कि ‘भारत में कौशल आधारित ज्ञान प्रणालियों और कारीगरी की समृद्ध विरासत रही है।’
अभियोग्यता आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
क्या आपको लगता है कि उत्पादन के कारक आपूर्ति शृंखला की चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकते हैं? यदि हाँ, तो अपने उत्तर को एक उदाहरण के साथ सिद्ध करें।
उत्तर:
हाँ, मुझे लगता है कि यदि उद्योग उत्पादन के स्थानीय संसाधनों पर निर्भर करते हैं तो उत्पादन के कारक आपूर्ति शृंखला की चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकते हैं। यह दूर के आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता और आपूर्ति में देरी को कम करता है, विशेषतः किसी भी प्राकृतिक आपदा या मानवीय संकट के दौरान। यह उत्पादन इकाइयों को अधिक लचीला बना सकता है और आपूर्ति शृंखला के टूटने को सँभालने और उससे निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सकता है।
प्रश्न 2.
उत्पादन की कुछ लुप्त हो चुकी पारंपरिक तकनीकों का उल्लेख करें जो आपको लगता है कि अद्वितीय थी।
उत्तर:
उत्पादन की कुछ लुप्त हो चुकी पारंपरिक तकनीकों में शामिल है। पौधों के अर्क के साथ प्राकृतिक रंगाई, प़त्थर के औजार बनाना, हाथ से चलने वाले कुम्हार के चाक और स्वदेशी सिंचाई के तरीके इनमें प्रमुख हैं। इन तकनीकों में पर्यावरण के अनुकूल इनपुट और उत्पादन की टिकाऊ प्रथाएँ शामिल थी। आधुनिक तकनीक में प्रगति में लागत दक्षता और कम मानवीय श्रम की आवश्यकता होती है और समय के साथ उत्पादन के पारंपरिक तरीके फीके पड़ गए हैं और औद्योगीकरण के दौर में पारंपरिक तकनीकें लुप्त होती जा रही हैं।
कौशल आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
विभिन्न उद्योग या संगठन अपने उत्पादों में मूल्य संवर्धन करने के लिए विभिन्न उत्पादन कारकों का उपयोग कैसे करते हैं? इस संबंध में एक तालिका का निर्माण करें।

उत्तर:
प्रत्येक उद्योग या संगठन के पास उत्पादन के विभिन्न कारक होते हैं, जो उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार पर निर्भर करते हैं।
| उद्योग / संगठन | उत्पादन के कारक |
| हस्तशिल्प | श्रम |
| कृषि | श्रम + तकनीक |
| मिट्टी के बर्तन | श्रम |
| सूचना प्रौद्योगिकी | तकनीक + श्रम |
| इलेक्ट्रॉनिक्स | पूँजी + तकनीक + श्रम |
| कपड़ा (वस्त्र उद्योग) | पूँजी + श्रम + तकनीक |
![]()
प्रश्न 2.
वर्तमान में भारत विश्व का दूसरा अर्थात चीन के बाद सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश है। उत्पादन वृद्धि से संबंधित मोबाइल फोन निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाने के लिए एक प्रवाह चित्र (फ्लो चार्ट) बनाइए।
उत्तर:
उत्पादन के प्रत्येक चरण में उत्पादों और प्रक्रियाओं को डिजाइन करने, निरीक्षण करने और उन्हें उन्नत बनाने में मानवीय प्रयास सम्मिलित होता है। उत्पादन प्रक्रिया को निम्न प्रवाह चित्र के माध्यम से समझा जा सकता है।
मोबाइल फोन के निर्माण की प्रक्रिया

केस/स्रोत आधारित प्रश्नोत्तर
नीचे दिए गए स्रोत को पढ़ें और उसके बाद दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें-
मनुष्य आर्थिक गतिविधि एवं उत्पादन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने ज्ञान, कौशल और निर्णय-निर्धारण क्षमता का उपयोग करते हुए वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करते हैं। उदाहरण के लिए, पुलिस अधिकारी कानून और व्यवस्था बनाए रखता है, वैज्ञानिक नई तकनीकों का आविष्कार करता है, रसोइया (शेफ) नया व्यंजन तैयार करता है आदि। अपने कार्य को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने के लिए इन सभी को विशेष प्रकार के ज्ञान और कौशल की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही, इन सभी का अपने-अपने कार्यों के प्रति समर्पण भी आवश्यक है। शब्द श्रम का तात्पर्य उत्पादन में प्रयुक्त शारीरिक और मानसिक योगदान से है। यद्यपि मानव पूँजी से तात्पर्य उन विशिष्ट कौशलों, ज्ञान, क्षमताओं और विशेषज्ञा से है जो उस श्रम को करने के लिए आवश्यक होते हैं। अतः मानव पूँजी केवल बुनियादी श्रम नहीं है, अपितु उस श्रम की गुणवत्ता और दक्षता का परिचायक भी है।
प्रश्न 1.
उत्पादन में मनुष्य किस प्रकार योगदान देता है?
उत्तर:
मनुष्य ज्ञान, कौशल और निर्णय निर्धारण क्षमता का उपयोग करते हुए वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करके अपना योगदान देता है।
प्रश्न 2.
उत्पादन प्रक्रिया कब उन्नत होती है?
उत्तर:
उत्पादन प्रक्रिया तब उन्नत होती है, जब श्रमिकों के पास आवश्यक ज्ञान और कौशल हो और वे अच्छी गुणवत्ता वाला काम करने के लिए स्वस्थ शरीर और मन से सक्षम हो।
प्रश्न 3.
एक पुलिस अधिकारी समाज में किस प्रकार योगदान देता है?
उत्तर:
एक पुलिस अधिकारी कानून और व्यवस्था बनाए रखकर समाज में योगदान देता है।
![]()
प्रश्न 4.
मानव पूँजी के दो मुख्य गुण बताइए।
उत्तर:
मानव पूँजी के दो मुख्य गुण-आवश्यक कौशल और स्वस्थ शरीर।
प्रश्न 5.
प्रस्तुत गद्यांश में ‘श्रम’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
‘श्रम’ का तात्पर्य उत्पादन में प्रयुक्त शारीरिक और मानसिक योगदान से है।
चित्र आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न-
दिए गए चित्र को ध्यानपूर्वक देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें-
नोट-पृष्ठ सं. 174 , चित्र 7.9 देखें।
प्रश्न 1.
चित्र किससे संबंधित है?
उत्तर:
चित्र लर्निंग के ऑनलाइन प्लेटफार्म से संबंधित है।
प्रश्न 2.
प्रदर्शित तकनीक की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बहुत लचीले और आसानी से पहुँच वाले होते हैं। हम जब चाहे, जहाँ चाहे, जो चाहें इनके माध्यम से सीख सकते हैं।
प्रश्न 3.
इन प्लेटफामों के माध्यम से क्या-क्या सीखा जा सकता है?
उत्तर:
हम कोडिंग, डूडलिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मार्केटिंग आदि जैसे कौशल सीख सकते हैं।
प्रश्न 4.
इन प्लेटफार्मों के माध्यम से सीखने के कुछ लाभों को सूचीबद्ध करें।
उत्तर:
हमें नवीनतम अध्ययन सामग्री से सीखने का अवसर मिलता है और हम उन्नत तकनीकी परिवर्तनों का अनुभव कर सकते हैं।
उत्पादन के कारक Class 8 MCQ
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
उत्पादन के कारकों में शामिल नहीं है-
(i) कच्चा माल
(ii) उपकरण
(iii) मशीनरी
(iv) किराने की दुकानें
उत्तर:
(iv) किराने की दुकानें
प्रश्न 2.
उद्यमी को अपने व्यवसाय के लिए स्रोत के रूप में हो सकते हैं-
(i) व्यक्तिगत बचत
(ii) सरकारी अनुदान
(iii) पुस्तकालय
(iv) (i) और (ii) दोनों
उत्तर:
(iv) (i) और (ii) दोनों
![]()
प्रश्न 3.
एक व्यवसाय किस प्राकृतिक संसाधन पर अधिक निर्भर हो सकता है?
(i) जड़ी-बूटियों से भरे जंगल
(ii) मुर्गी पालन
(iii) जल निकाय
(iv) केवल खनिज
उत्तर:
(iii) जल निकाय
प्रश्न 4.
व्यापार शृंखला का हिस्सा निम्न में से कौन नहीं हैं?
(i) छात्र
(ii) शेयरधारक
(iii) स्वामित्व
(iv) लाभांश
उत्तर:
(i) छात्र
प्रश्न 5.
किस क्षेत्र में शारीरिक शक्ति की आवश्यकता नहीं होती है?
(i) मिट्टी के बर्तन
(ii) कृषि
(iii) सूचना प्रौद्योगिकी
(iv) हथकंरघा
उत्तर:
(iii) सूचना प्रौद्योगिकी
प्रश्न 6.
एक कुम्हार के लिए कच्चा माल होगा-
(i) मिट्टी
(ii) रसायन (केमिकल्स)
(iii) आरी (औजार)
(iv) उर्वरक
उत्तर:
(i) मिट्टी
प्रश्न 7.
भारतीयों ने समुद्री व्यापार संचालित करने के लिए किस अनूठी तकनीक का इस्तेमाल किया?
(i) मानचित्र बनाना
(ii) सिले हुए जहाज निर्माण
(iii) आभूषण बनाना
(iv) विपणन रणनीति निर्माण
उत्तर:
(ii) सिले हुए जहाज निर्माण
![]()
प्रश्न 8.
प्रौद्योगिकी किसकी पहुँच प्रदान नहीं करती है?
(i) ऑनलाइन शिक्षण पोर्टल
(ii) नौकरी (व्यवसाय) पोर्टल
(iii) कैशलेस लेन-देन
(iv) वायु
उत्तर:
(iv) वायु
प्रश्न 9.
उद्यमिता की प्रमुख आवश्यकता क्या है?
(i) जोखिम लेना
(ii) सलाह
(iii) कड़ी मेहनत
(iv) धन
उत्तर:
(iv) धन
प्रश्न 10.
स्टार्टअप क्या है?
(i) प्रौद्योगिकी की उन्नति
(ii) उपकरणों की नवीनता
(iii) एक नया व्यवसाय शुरू करना
(iv) व्यवसाय के लिए उपलब्ध जगह का किराये पर देना।
उत्तर:
(iii) एक नया व्यवसाय शुरू करना।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. व्यवसाय सामाजिक और _________ चिंताओं को दूर करने के लिए प्रेरित होते हैं।
उत्तर: पर्यावरणीय
2. उत्पादन की गतिविधियाँ _________ संसाधनों का उपयोग करती है और पर्यावरण के लिए गंभीर हानि करती है।
उत्तर: प्राकृतिक
3. उत्पादकों को प्राकृतिक संसाधनों की पूर्ति के लिए _________ प्रथाएँ अपनानी चाहिए।
उत्तर: सतत
4. _________ उद्यमियों के लिए धन और सहायता का पहला स्रोत होता है।
उत्तर: परिवार
5. प्रौद्योगिकी का अर्थ _________ ज्ञान का प्रयोग है।
उत्तर: वैज्ञानिक
6. सरकार के मंच जैसे _________ कौशल आधारित पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।
उत्तर: स्वयं (SWAYAM)
7. _________ का अर्थ अपना व्यवसाय शुरू करना या कुछ नया बनाना है।
उत्तर: उद्यमिता
![]()
8. मानव आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत ________ है।
उत्तर: आवश्यक
9. शिक्षा से व्यक्ति को _________ और _________ प्राप्त होता है।
उत्तर: ज्ञान, कौशल
10. _______ वह लाभ का हिस्सा है जो शेयरधारकों को उनके निवेश के बदले दिया जाता है।
उत्तर: लाभांश
सत्य/असत्य चुनिए-
1. उद्यमी केवल पारिवारिक निधियों से धन जुटा सकते हैं। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-उद्यमी परिवार, बैंक ऋण और सरकारी अनुदान से भी धन जुटा सकते हैं।
2. श्रम उत्पादन में आवश्यक है, जिसमें केवल बौद्धिक प्रयास शामिल हैं। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-श्रम में शारीरिक और बौद्धिक दोनों प्रयास शामिल होते हैं।
3. उद्यम उचित पारिश्रमिक और काम करने की स्थिति के लिए जिम्मेदार है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-उद्यमों के कर्मचारियों को उचित वेतन और अच्छा कार्य-वातावरण देना चाहिए।
4. संसाधनों का अनुपात उत्पादन को प्रभावित नहीं करता है। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-संसाधनों का अनुपात उत्पादकता और गुणवत्ता को प्रभावित करता है।
5. शिक्षा और प्रशिक्षण मानव पूँजी के साधन नहीं हैं। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-शिक्षा और प्रशिक्षण उत्पादन की गति बढ़ाते हैं और उत्पाद में मूल्य जोड़ते हैं।
![]()
6. अच्छा स्वास्थ्य समय पालन बनाए रखता है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-अच्छा स्वास्थ्य रचनात्मकता और कार्य रुचि को बढ़ाता है, तथा अनुपस्थिति को कम करता है।
7. आपूर्तिकर्ता निर्माताओं को कच्चा माल प्रदान करते हैं। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-आपूर्तिकर्ता निर्माताओं को कच्चा माल देकर उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखते हैं।
8. भारत जनसांख्यिकीय लाभांश का प्रतिनिधित्व करता है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-भारत में लगभग 66% जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की हैं, जो जनसांख्यिकीय लाभांश दर्शाती है।
कॉलम-I में दिए गए शब्दों को कॉलम-II में दिए गए अर्थों से मिलान करें-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (क) भूमि | (i) मानव संसाधन |
| (ख) पूँजी | (ii) डिजिटल संचार |
| (ग) श्रमिक | (iii) मशीनरी |
| (घ) शेयरधारक | (iv) प्राकृतिक संसाधन |
| (ङ) प्रौद्योगिकी | (v) लाभांश |
उत्तर:
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (क) भूमि | (iv) प्राकृतिक संसाधन |
| (ख) पूँजी | (iii) मशीनरी |
| (ग) श्रमिक | (i) मानव संसाधन |
| (घ) शेयरधारक | (v) लाभांश |
| (ङ) प्रौद्योगिकी | (ii) डिजिटल संचार |
अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्नोत्तर
निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़कर, सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): उत्पादन के कारक आपस में जुड़े हुए हैं। कारण (R):
इन कारकों का अनुपात उत्पाद की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं करता है।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण-असत्य है क्योंकि उत्पादन के कारक एक-दूसरे के पूरक होते हैं और किसी भी कारक की कमी या दुरुपयोग उत्पाद की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा।
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): भारत में श्रमिक कुशल और लक्ष्य उन्मुख है।
कारण (R): समाज और संस्कृतियाँ कड़ी मेहनत जैसे मजबूत मूल्यों को बढ़ावा देती है।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या हैं।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-हमारा समाज और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि हमें अनुशासित, समयनिष्ठ ,और मेहनती होने के लिए प्रेरित करती है।
![]()
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): प्रौद्योगिकी आज व्यवसाय की प्रगति के लिए आवश्यक तत्व बन गई है।
कारण (R): आज विश्व प्रौद्योगिकी से जुड़ गया है, ऑनलाइन उत्पादों की खोज व खरीद बढ़ गई है।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-प्रौद्योगिकी की तीव्र गति व संचार का प्रमुख माध्यम होने के कारण व्यावसायिक रूप से इसका प्रयोग बढ़ गया है। ऑनलाइन सामान मँगाने का चलन बहुत बढ़ गया है।
प्रश्न 4.
अभिकथन (A): कृषि, विनिर्माण और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में उत्पादन मुख्यतः श्रम आधारित होता है।
कारण (R): श्रम की अधिकता के कारण इसे श्रम प्रधान क्षेत्र कहा जाता है।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-कृषि, विनिर्माण और हस्तशिल्प में आज भी मशीनी कार्यों के साथ-साथ मानवीय श्रम की अधिकता है।
मानचित्र पर आधारित प्रश्नोत्तर
दिए गए संकेतों को पढ़कर सही उत्तर पहचानिए और भारत के मानचित्र में चिह्नित कीजिए।

संकेत-भारत का मानचित्र
(क) भारत का चमड़ा उद्योग केंद्र
(ख) पहाड़ियों की चाय के लिए प्रसिद्ध
(ग) बाँस और बेंत उत्पादों का केंद्र
(घ) मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध
सहायक शब्द – कोलकाता, लखनऊ, ओडिशा, तमिलनाडु, दार्जिलिंग, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, बंगलुरू।
उत्तर:
(क) भारत का चमड़ा उद्योग केंद्र-तमिलनाडु
(ख) पहाड़ियों की चाय के लिए प्रसिद्ध-दार्जिलिंग
(ग) बाँस और बेंत उत्पादों का केंद्र-अरुणाचल प्रदेश
(घ) मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध-दिल्ली
उत्पादन के कारक Class 8 Extra Questions for Practice
बहुवैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी समस्या को सुलझाने के लिए एक उद्यमी का दुष्टिकोण बनाने में मदद करता है-
(i) अभिनव वस्तुएँ और सेवाएँ
(ii) सामान्य उत्पादन पैमाना
(iii) आर्थिक पतन
(iv) नए स्टार्टअप विचार
प्रश्न 2.
मानव पूँजी का प्रमुख सूत्रधार है-
(i) उन्नत प्रौद्योगिकियाँ
(ii) कार्य अनुभव
(iii) रचनात्मकता
(iv) शिक्षा और प्रशिक्षण
प्रश्न 3.
उत्पादन में जहरीले रसायनों का उपयोग किसे प्रभावित करता है?
(i) राष्ट्र की शान्ति
(ii) नौकरी के अवसर
(iii) मिट्टी और जल स्रोतों की गुणवत्ता
(iv) श्रमिक
प्रश्न 4.
स्वास्थ्य संवा उत्पादन में कैसे योगदान करती है?
(i) वेतन वृद्धि की अनुमति देती है
(ii) संज्ञानात्मक विकास करती है
(iii) उत्पादकता कम करती है
(iv) बेहतर सीखने में मदद करती है
![]()
प्रश्न 5.
भारतीय समाज और संस्कृतियाँ किसे बढ़ावा देती हैं?
(i) दार्शनिक ज्ञान
(ii) विनिर्माण
(iii) कड़ी मेहनत
(iv) बुनियादी ढाँचा
प्रश्न 6.
‘श्रम’ से क्या तात्पर्य है?
(i) केवल शारीरिक कार्य
(ii) केवल मानसिक कार्य
(iii) शारीरिक व मानसिक कार्य दोनों
(iv) धन का निवेश
प्रश्न 7.
उद्यमिता का मुख्य कार्य क्या है?
(i) मजदूरी करना
(ii) भूमि खरीदना
(iii) उत्पादन का संगठन और जोखिम उठाना
(iv) कर वसूलना
प्रश्न 8.
निम्न में से कौन मानव संसाधन का उदाहरण है?
(i) किसान
(ii) मशीन
(iii) भवन
(iv) कच्चा माल
प्रश्न 9.
तकनीक उत्पादन में कैसे सहायक है?
(i) समय और लागत बढ़ाती है
(ii) उत्पादन रोकती है
(iii) समय और लागत घटाती है
(iv) श्रम समाप्त करती है
प्रश्न 10.
लाभांश किसे दिया जाता है?
(i) श्रमिक को
(ii) ग्राहक को
(iii) शेयरधारक को
(iv) किसान को
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. कच्चा माल वस्तुओं के उत्पादन में उपयोग होता है।
2. वस्तुओं को छुआ और देखा जा सकता है, उन्हें _________, _________ कहते हैं।
3. उत्पादन के प्रमुख कारक _________, ______, _________ और _________ हैं।
4. उत्पादन में शारीरिक और मानसिक प्रयास को _________ कहा जाता है।
5. मशीन, उपकरण और धन को _________ कहा जाता है।
6. उत्पादन का संगठन करने और जोखिम उठाने वाले को _________ कहते हैं।
![]()
7. श्रमिक को उसके कार्य के बदले _________ मिलता है।
8. पूँजी पर मिलने वाली आय को _________ कहते हैं।
9. उद्यमी को उसके कार्य के बदले _________ प्राप्त होता है।
10. लाभांश _________ को दिया जाता है।
सही/गलत का चिह्न लगाइए-
1. उत्पादन के चार कारकों में पूँजी शामिल नहीं है। [ ]
2. श्रम केवल शारीरिक कार्य को कहते हैं। [ ]
3. भूमि में सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल होते हैं। [ ]
4. मशीन और उपकरण श्रम के उदाहरण हैं। [ ]
5. उद्यमी उत्पादन का संगठन करता है और जोखिम उठाता है। [ ]
6. पूँजी पर मिलने वाली आय को मज़दूरी कहते हैं।
7. श्रमिक को उसके कार्य के बदले मज़दूरी मिलती है। [ ]
8. भूमि की आय को किराया कहते हैं। [ ]
9. सभी उत्पादन कारक अलग-अलग काम करते हैं और एक-दूसरे से नहीं जुड़े होते हैं। [ ]
10. उद्यमी को लाभ प्राप्त होता है। [ ]
कॉलम-I से कॉलम-II का मिलान करें-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (क) विषाक्त धातु | (i) मानव पूँजी |
| (ख) रीसाइक्लिग (पुनर्चक्रण) | (ii) पूँजी प्रधान |
| (ग) अर्थव्यवस्था | (iii) ओइकोस-नोमोस |
| (घ) साक्षरता | (iv) आर्सेनिक |
| (ङ) उन्नत प्रौद्योगिकियाँ | (v) प्राकृतिक संसाधनों का पुनर्भरण |
उपरोक्त स्तम्भों का अध्ययन करके सही विकल्प का चुनाव करें।
अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्न
नीचे अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में दो कथन दिए गए हैं। कथनों का विश्लेषण करके नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करें-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): शिक्षित व्यक्ति शिक्षा के माध्यम से ज्ञान एकत्र करता है, बुनियादी साक्षरता से लेकर विशिष्ट क्षेत्र में प्रवीणता तक पहुँचता है।
कारण (R): प्रशिक्षण मानव पूँजी का प्रमुख और एकमात्र सुविधा प्रदाता है।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
![]()
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): भारत में मानव सभी आर्थिक गतिविधियों के केंद्र में हैं।
कारण (R): वे प्रक्रिया में मूल्यवर्धन करने के लिए अपने कौशल और निर्णय लेने की क्षमताओं का उपयोग करते हैं।
विकल्प-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य हैं परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): स्वयं (SWAYAM) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।
कारण (R): जिसका उपयोग ऑनलाइन नौकरी ढूँढ़ने में किया जा सकता है।
विकल्प-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
उत्पादन के सूत्रधार के रूप में भूमि को परिभाषित करें।
प्रश्न 2.
उत्पादन के लिए आवश्यक मानव पूँजी के दो प्रकारों का उल्लेख करें।
प्रश्न 3.
उत्पादन के किन्हीं तीन कारकों पर संक्षेप में चर्चा करें।
प्रश्न 4.
‘श्रम’ शब्द की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 5.
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आवश्यक किन्हीं पाँच सामग्रियों की सूची बनाइए।
प्रश्न 6.
शेयरधारक क्या होता है?
प्रश्न 7.
स्वयं (SWAYAM) का विस्तारित रूप लिखिए।
प्रश्न 8.
‘टाटा समूह’ के संस्थापक कौन थे?
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पूँजी प्रधान और श्रम प्रधान तकनीकों के बीच दो अंतर बताइए।
प्रश्न 2.
उत्पादन प्रक्रिया में ‘अंतिम परिणाम’ शब्द की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 3.
मानव पूँजी के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
![]()
प्रश्न 4.
अच्छा स्वास्थ्य संज्ञानात्मक विकास के लिए कैसे सहायक होता है? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 5.
यदि आपको कोई नया व्यवसाय शुरू करना है, तो उसके संचालन और प्रबंधन को आप कैसे व्यवस्थित करेंगे?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
उद्यमी को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का स्तंभ क्यों माना जाता है?
प्रश्न 2.
पारिवारिक व्यवसाय और स्टार्टअप के महत्व की तुलना कीजिए।
प्रश्न 3.
भारत को अपने जनसांख्यिकीय लाभांश से क्या लाभ मिल सकते हैं?