Students revise important topics using Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 1 प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग Extra Questions before exams.
प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग Class 8 Extra Question Answer
Class 8 SST Chapter 1 Extra Question Answer in Hindi प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
प्राकृतिक संसाधन क्या हैं?
उत्तर:
प्रकृति में पाए जाने वाले वे पदार्थ जो मानव के लिए उपयोगी और मूल्यवान हों, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
प्रश्न 2.
नवीकरणीय संसाधन क्या हैं?
उत्तर:
वे संसाधन जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं से पुनः उत्पन्न हो सकते हैं, नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।
प्रश्न 3.
अनवीकरणीय संसाधन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
कोयला।
प्रश्न 4.
पारिस्थितिकी तंत्र सेवा क्या है?
उत्तर:
प्रकृति द्वारा प्रदान की जाने वाली वे सेवाएँ जो मानव को लाभ पहुँचाती हैं। पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ कहलाती हैं।
प्रश्न 5.
संसाधन अभिशाप क्या है?
उत्तर:
संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद आर्थिक विकास न होना संसाधन अभिशाप कहलाता है।
प्रश्न 6.
भूजल का अतिदोहन क्या है?
उत्तर:
पुनर्भरण से अधिक भूजल का उपयोग करना भूजल का अतिदोहन है।
![]()
प्रश्न 7.
पुनर्स्थापन का अर्थ क्या है?
उत्तर:
क्षतिग्रस्त संसाधन को उसकी मूल अवस्था में वापस लाना।
प्रश्न 8.
पुनर्जनन क्या है?
उत्तर:
प्रकृति की स्वयं को पुनः उत्पन्न करने की क्षमता पुनर्जनन कहलाती है।
प्रश्न 9.
जीवाश्म ईंधन क्या हैं?
उत्तर:
लाखों वर्षों में बनने वाले ईंधन जैसे कोयला और पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन कहलाते हैं।
प्रश्न 10.
लोकसंग्रह का अर्थ क्या है?
उत्तर:
सभी की भलाई के लिए कार्य करना।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
नवीकरणीय संसाधन प्राकृतिक प्रक्रियाओं से पुनः उत्पन्न हो सकते हैं जैसे जल और सूर्य ऊर्जा। अनवीकरणीय संसाधन बहुत लंबे समय में बनते हैं और शीघ्र समाप्त हो सकते हैं जैसे कोयला और पेट्रोलियम।
प्रश्न 2.
संसाधनों का असमान वितरण क्या प्रभाव डालता है?
उत्तर:
संसाधनों का असमान वितरण व्यापार, मानव बस्तियों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करता है। इससे संघर्ष की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
प्रश्न 3.
पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वृक्षों द्वारा ऑक्सीजन प्रदान करना तथा वन द्वारा जल शुद्ध करना पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के उदाहरण हैं।
प्रश्न 4.
पंजाब में भूजल संकट के कारण बताइए।
उत्तर:
हरित क्रांति के दौरान अधिक सिंचाई, मुफ्त बिजली और रासायनिक खेती के कारण भूजल का अत्यधिक दोहन हुआ, जिससे जल स्तर गिर गया।
प्रश्न 5.
संसाधन अभिशाप से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जब संसाधनों की अधिकता के बावजूद कोई देश आर्धिक रूप से विकसित नहीं हो पाता, तो इसे संसाधन अभिशाप कहते हैं।
प्रश्न 6.
सीमेंट उद्योग से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव लिखिए।
उत्तर:
सीमेंट उत्पादन से धूल और गैसें निकलती हैं, जिससे वायु और जल प्रदूषण होता है। यह स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
प्रश्न 7.
सिक्किम जैविक खेती का उदाहरण कैसे बना?
उत्तर:
सिक्किम ने रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बंद कर जैविक खेती अपनाई। इससे जैव-विविधता और किसानों की आय में वृद्धि हुई।
![]()
प्रश्न 8.
संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
विवेकपूर्ण उपयोग से संसाधन भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहते हैं और पर्यावरणीय संतुलन बना रहता है।
प्रश्न 9.
पारंपरिक जल संचयन पद्धतियों का महत्व बताइए।
उत्तर:
ये पद्धतियाँ भूजल स्तर बढ़ाने, जल संरक्षण और सूखे से बचाव में सहायक होती हैं।
प्रश्न 10.
वनों की कटाई के दो दुष्परिणाम लिखिए।
उत्तर:
जैव-विविधता में कमी और जल चक्र में असंतुलन।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
प्राकृतिक संसाधनों के वर्गीकरण का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण निम्न आधारों पर किया जाता है-
1. पुनर्जनन क्षमता के आधार पर
(i) नवीकरणीय संसाधन-जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं से पुनः उत्पन्न हो सकते हैं। उदाहरणजल, वन, पवन, सौर ऊर्जा।
- यदि इनका उपयोग पुनर्जनन की गति से अधिक किया जाए तो ये भी समाप्त हो सकते हैं।
(ii) अनवीकरणीय संसाधन-जो लाखों वर्षों में बनते हैं और सीमित होते हैं। उदाहरणकोयला, पेट्रोलियम, खनिज।
- इनका अत्यधिक दोहन भविष्य के लिए संकट उत्पन्न करता है।
2. उपयोग के आधार पर
- जीवन हेतु आवश्यक संसाधन (जल, वायु)
- ऊर्जा संसाधन (कोयला, सूर्य, ऊर्जा)
- सामग्री संसाधन (लकड़ी, धातुएँ)
प्रश्न 2.
पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का महत्व स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का महत्व-
पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जैसे-
- वृक्ष ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
- वन जल को शुद्ध करने में सहायता करते हैं।
- मिट्टी का क्षरण रोकते हैं।
- जैव-विविधता को बनाए रखते हैं।
- जल चक्र को संतुलित रखते हैं।
- कृषि उत्पादन को समर्थन देते हैं।
- जलवायु संतुलन में सहायता करते हैं।
- इन सेवाओं के बिना मानव जीवन और पर्यावरणीय संतुलन संभव नहीं है।
![]()
प्रश्न 3.
पंजाब में भूजल संकट का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पंजाब में भूजल संकट निम्न कारणों से उत्पन्न हुआ-

चित्र 1.12. पंजाब और चंडीगढ़ के जलस्तर की गहराई का मानचित्र, जून 2022 (एन.बी.जी.एल.-भू-तल से मीटर नीचे)
- हरित क्रांति के दौरान उच्च उपज वाली फसलों का प्रयोग।
- अधिक सिंचाई के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन।
- मुफ्त बिजली के कारण निरंतर पंपिंग।
- वर्षा जल का पर्याप्त संरक्षण न होना।
- भूजल पुनर्भरण दर कम होना।
परिणाम-
- जल स्तर में तीव्र गिरावट।
- कई क्षेत्र ” अति-दोहित” घोषित।
- मिट्टी और जल की गुणवत्ता में गिरावट।
- भविष्य में जल संकट की आशंका।
प्रश्न 4.
संसाधन अभिशाप की अवधारणा समझाइए।
उत्तर:
संसाधन अभिशाप का अर्थ है-
- संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद आर्थिक विकास न होना।
- प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक निर्भरता।
- उद्योगों का विविधीकरण न होना।
- तकनीकी और कौशल की कमी।
- भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन।
परिणाम-
- आर्धिक अस्थिरता
- विकास में मंदी
- सामाजिक असमानता
इससे स्पष्ट होता है कि केवल संसाधनों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही प्रबंधन भी आवश्यक है।
![]()
प्रश्न 5.
नवीकरणीय संसाधनों के संरक्षण के उपाय लिखिए।
उत्तर:
नवीकरणीय संसाधनों के संरक्षण हेतु उपाय-
- वृक्षारोपण और वन संरक्षण।
- वर्षा जल संचयन।
- सौर तथा पवन ऊर्जा का अधिक उपयोग।
- जल का सीमित और विवेकपूर्ण उपयोग।
- पारंपरिक कृषि पद्धतियों को अपनाना।
- प्रदूषण नियंत्रण।
- जैव-विविधता संरक्षण।
इन उपायों से संसाधनों का सतत् उपयोग संभव है।
प्रश्न 6.
सीमेंट उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सीमेंट उद्योग से निम्न प्रभाव पड़ते हैं-
- वायु प्रदूषण (धूल कण और गैसें) में वृद्धि।
- जल प्रदूषण में वृद्धि।
- मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट।
- मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव (फेफड़ों की बीमारी)।
- जैव-विविधता पर नकारात्मक प्रभाव।
समाधान-
- प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का उपयोग।
- वैकल्पिक पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का प्रयोग।
प्रश्न 7.
सिक्किम के जैविक मॉडल का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सिक्किम ने जैविक खेती अपनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया-
- रासायनिक उर्वरकों का पूर्ण प्रतिबंध।
- जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशकों का प्रयोग।
- मिट्टी की उर्वरता में सुधार।
- जैव-विविधता में वृद्धि।
- किसानों की आय में वृद्धि।
- पर्यटन को प्रोत्साहन।
यह मॉडल सतत् कृषि का उत्कृष्ट उदाहरण है।

चित्र 1.13. सिक्किम में जैविक कृषि
प्रश्न 8.
संसाधनों के असमान वितरण के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
असमान वितरण के प्रभाव-
- देशों के मध्य व्यापारिक निर्भरता बढ़ती है।
- अंतरराष्ट्रीय तनाव उत्पन्न हो सकता है।
- संसाधनों के लिए संघर्ष की संभावना बनी रहती है।
- कुछ क्षेत्र आर्थिक रूप से विकसित होते हैं, कुछ पिछड़ जाते हैं।
- प्रवास और असमानता में वृद्धि होती है।
इसलिए संसाधनों का न्यायसंगत प्रबंधन आवश्यक है।
![]()
प्रश्न 9.
संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता समझाइए।
उत्तर:
संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता इसलिए है-
- संसाधन सीमित हैं।
- भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षण आवश्यक है।
- पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना।
- जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना।
- जैव-विविधता की रक्षा करना।
सतत् विकास के लिए संसाधनों का संतुलित उपयोग अनिवार्य है।
प्रश्न 10.
गीली घास पतवार विधि के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
- मृदा में नमी बनी रहती है।
- खरपतवार (जंगली घास) कम उगती है।
- मृदा की उर्वरता बढ़ती है।
- फसल की पैदावार में वृद्धि होती है।
प्रश्न 11.
भूजल पुनर्भरण की दर को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक कौन-से हैं? इसके बढ़ाने के उपाय भी लिखिए।
उत्तर:
पुनर्भरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक-
- वर्षा की मात्रा और अवधि।
- मृदा प्रकार (रेतीली मृदा में रिसाव दर अधिक होती है।)
- भूमि की ढाल।
- वनस्पति आवरण।
- शहरीकरण और पक्की सतह।
पुनर्भरण की दर को बढ़ाने के उपाय-
- वर्षा जल का संचयन
- तालाब, झीलों और जलाशयों का संरक्षण
- चैथ डैम का निर्माण
- वृक्षारोपण को प्रोत्साहन
- कंक्रीट की सतह कम करना
प्रश्न 12. अत्यधिक भूजल निष्कर्षण के दुष्परिणाम तथा नियंत्रण के उपाय बताइए।
उत्तर:
अत्यधिक भूजल निष्कर्षण के दुष्परिणाम-
- भूजल स्तर में गिरावट
- कुएँ तथा हैंडपंपों का सूखना
- भूमि घँसाव
- जल संकट में वृद्धि
- तटीय क्षेत्रों में खारे पानी का प्रवेश
नियंत्रण के उपाय-
- वर्षा जल संचयन
- भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण
- सीमित एवं नियोजित सिंचाई
- जल संरक्षण कानूनों का पालन
![]()
प्रश्न 13.
मृदा-क्षरण के मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:
मृदा-क्षरण के मुख्य कारण-
- तेज वर्षा
- हवा की तीव्र गति
- वनों की कटाई
- अत्यधिक चराई
- अवैज्ञानिक कृषि पद्धतियाँ
प्रश्न 14.
बहु-फसलीकरण के मुख्य लाभ क्या हैं?
उत्तर:
बहु-फसलीकरण के मुख्य लाभ-
- भूमि का अधिकतम उपयोग
- कृषि आय में वृद्धि
- मृदा की उर्वरता बनी रहती है।
- फसल खराब होने का जोखिम कम होता है।
प्रश्न 15.
वृक्षायुर्वेद क्या है? इसके मुख्य सिद्धांतों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
वृक्षायुर्वेद-यह प्राचीन भारतीय ज्ञान-परंपरा है, जिसमें पौधों और वृक्षों की रोपाई, पोषण, रोग-नियंत्रण और संरक्षण के प्राकृतिक तरीकों का वर्णन मिलता है। यह महान आयुर्वेद की तरह ही वृक्षों के स्वास्थ्य का विज्ञान है।
वृक्षायुर्वेद के प्रमुख सिद्धांत-
- बीजों का शुद्धिकरण
- उपयुक्त मिट्टी का चयन
- प्राकृतिक खाद (गोबर, कम्पोस्ट)
- जैविक कीटनाशक
- जल प्रबंधन
प्रश्न 16.
फसल-चक्र को अपनाने से किसान को क्या लाभ है?
उत्तर:
फसल-चक्र से लाभ-
- मृदा की उर्वरता बनी रहती है।
- कीट और रोगों का प्रभाव कम होता है।
- मृदा अपरदन में कमी आती है।
- फसलों के उत्पादन में वृद्धि होती है।
- रसायनिक खादों पर निर्भरता कम होती है।
प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग Class 8 MCQ
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
जब मनुष्य प्रकृति का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के लिए करता है, तब वह क्या बन जाती है?
(i) पर्यावरण
(ii) संसाधन
(iii) संस्कृति
(iv) उद्योग
उत्तर:
(ii) संसाधन
प्रश्न 2.
निम्न में से कौन जीवन के लिए अनिवार्य संसाधन है?
(i) संगमरमर
(ii) सोना
(iii) जल
(iv) ताँबा
उत्तर:
(iii) जल
प्रश्न 3.
निम्न में से कौन-सा नवीकरणीय संसाधन है?
(i) पेट्रोलियम
(ii) कोयला
(iii) सूर्य ऊर्जा
(iv) प्राकृतिक गैस
उत्तर:
(iii) सूर्य ऊर्जा
![]()
प्रश्न 4.
निम्न में से कौन-सा अनवीकरणीय संसाधन है?
(i) पवन ऊर्जा
(ii) जल
(iii) कोयला
(iv) बायोमास
उत्तर:
(iii) कोयला
प्रश्न 5.
संसाधनों का वर्गीकरण किस आधार पर किया जा सकता है?
(i) रंग के आधार पर
(ii) उपयोग और पुनर्जनन क्षमता के आधार पर
(iii) आकार के आधार पर
(iv) स्वाद के आधार पर
उत्तर:
(ii) उपयोग और पुनर्जनन क्षमता के आधार पर
प्रश्न 6.
पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का एक उदाहरण है-
(i) खनन
(ii) वृक्षों द्वारा ऑक्सीजन उत्पादन
(iii) सीमेंट निर्माण
(iv) सड़क निर्माण
उत्तर:
(ii) वृक्षों द्वारा ऑक्सीजन उत्पादन
प्रश्न 7.
संसाधनों का असमान वितरण किसे प्रभावित करता है?
(i) केवल कृषि
(ii) केवल उद्योग
(iii) मानव बस्तियाँ और व्यापार
(iv) केवल वन्यजीव
उत्तर:
(iii) मानव बस्तियाँ और व्यापार
प्रश्न 8.
‘संसाधन अभिशाप’ का अर्थ है-
(i) संसाधनों की कमी
(ii) संसाधनों की अधिकता से स्वतः विकास
(iii) संसाधनों की अधिकता के बावजूद विकास न होना
(iv) प्राकृतिक आपदा
उत्तर:
(iii) संसाधनों की अधिकता के बावजूद विकास न होना
प्रश्न 9.
पंजाब में भूजल संकट का मुख्य कारण है-
(i) वर्षा की अधिकता
(ii) अत्यधिक भूजल दोहन
(iii) जैविक खेती
(iv) वनों की वृद्धि
उत्तर:
(ii) अत्यधिक भूजल दोहन
प्रश्न 10.
सिक्किम किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) कोयला उत्पादन
(ii) जैविक खेती
(iii) पेट्रोलियम निर्यात
(iv) खनन उद्योग
उत्तर:
(ii) जैविक खेती
![]()
प्रश्न 11.
सीमेंट उद्योग का मुख्य पर्यावरणीय प्रभाव है-
(i) जल संरक्षण
(ii) प्रदूषण
(iii) वनों की वृद्धि
(iv) जैव विविधता में वृद्धि
उत्तर:
(ii) प्रदूषण
प्रश्न 12.
प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग क्यों आवश्यक है?
(i) अधिक लाभ हेतु
(ii) भविष्य की पीढ़ियों के लिए
(iii) निर्यात बढ़ाने हेतु
(iv) केवल उद्योगों के लिए
उत्तर:
(ii) भविष्य की पीढ़ियों के लिए
प्रश्न 13.
भूजल के अत्यधिक दोहन से क्या होता है?
(i) जल स्तर बढ़ता है
(ii) जल संकट उत्पन्न होता है
(iii) मिट्टी उपजाक होती है
(iv) वर्षा बढ़ती है
उत्तर:
(ii) जल संकट उत्पन्न होता है
प्रश्न 14.
जीवाश्म ईंधन का उदाहरण है-
(i) पवन
(ii) सौर ऊर्जा
(iii) कोयला
(iv) जल
उत्तर:
(iii) कोयला
प्रश्न 15.
पुनस्थापन का अर्थ है-
(i) नए संसाधन बनाना
(ii) क्षतिग्रस्त संसाधन को मूल अवस्था में लाना
(iii) संसाधनों का निर्यात
(iv) खनन करना
उत्तर:
(ii) क्षतिग्रस्त संसाधन को मूल अवस्था में लाना
प्रश्न 16.
पुनर्जनन का संबंध किससे है?
(i) प्रदूषण
(ii) प्रकृति की स्वयं को नवीनीकृत करने की क्षमता
(iii) व्यापार
(iv) उद्योग
उत्तर:
(ii) प्रकृति की स्वयं को नवीनीकृत करने की क्षमता
![]()
प्रश्न 17.
पारंपरिक जल संचयन पद्धतियाँ किसे बढ़ाती हैं?
(i) जल अपव्यय
(ii) भूजल स्तर
(iii) प्रदूषण
(iv) खनन
उत्तर:
(ii) भूजल स्तर
प्रश्न 18.
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का उद्देश्य है-
(i) कोयले का उपयोग बढ़ाना
(ii) सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
(iii) पेट्रोलियम उत्पादन बढ़ाना
(iv) खनन को बढ़ावा देना
उत्तर:
(ii) सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
प्रश्न 19.
जैव-विविधता में कमी किसका परिणाम है?
(i) संरक्षण
(ii) विवेकपूर्ण उपयोग
(iii) अविवेकपूर्ण दोहन
(iv) पुनर्जनन
उत्तर:
(iii) अविवेकपूर्ण दोहन
प्रश्न 20.
संसाधनों के प्रबंधन का उद्देश्य है-
(i) अधिकतम दोहन
(ii) संरक्षण और सतत् उपयोग
(iii) निर्यात
(iv) निजी लाभ
उत्तर:
(ii) संरक्षण और सतत् उपयोग
प्रश्न 21.
ऊर्जा के लिए प्रयुक्त नवीकरणीय स्रोत है-
(i) पेट्रोलियम
(ii) कोयला
(iii) पवन ऊर्जा
(iv) प्राकृतिक गैस
उत्तर:
(iii) पवन ऊर्जा
कथन (A) और कारण (R) से संबंधित प्रश्नोत्तर प्रत्येक प्रश्न में दिए गए कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प चुनिए-
प्रश्न 1.
कथन (A): नवीकरणीय संसाधन असीमित होते हैं।
कारण (R ): यदि उनका उपयोग पुमर्जनन की गति से अधिक किया जाए तो वे समाप्त हो सकते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन
(A) सत्य है, परंतु कारण
(R) असत्य है।
(iv) कथन
(A) असत्य है, परंतु कारण
(R) सत्य है।
उत्तर:
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
स्पष्टीकरण-नवीकरणीय संसाधन पुनः उत्पन्न हो सकते हैं, परंतु असीमित नहीं होते। यदि उनका अत्यधिक उपयोग किया जाए तो वे समाप्त हो सकते हैं।
प्रश्न 2.
कथन (A): कोयला एक अनवीकरणीय संसाधन है।
कारण (R): इसे बनने में लाखों वर्ष लगते हैं।
विकल्प:
(i) कथन
(A) और कारण
(R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन
(A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-कोयला बनने में लाखों वर्ष लगते हैं, इसलिए यह शीघ्र पुन: उत्पन्न नहीं हो सकता और अनवीकरणीय है।
![]()
प्रश्न 3.
कथन (A): पंजाब में भूजल स्तर घटा है।
कारण (R): हरित क्रांति में भूजल का अत्यधिक उपयोग हुआ।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-हरित क्रांति के दौरान अधिक सिंचाई हेतु भूजल का अत्यधिक दोहन किया गया, जिससे भूजल स्तर गिर गया।
प्रश्न 4.
कथन (A): संसाधनों का असमान वितरण व्यापार को प्रभावित करता है।
कारण (R): सभी देशों में संसाधन समान हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण-संसाधनों का वितरण असमान है, इसलिए व्यापार प्रभावित होता है। कारण असत्य है क्योंकि संसाधन समान रूप से वितरित नहीं हैं।
प्रश्न 5.
कथन (A): पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ मानव के लिए लाभकारी हैं।
कारण (R ): वृक्ष ऑक्सीजन प्रदान करतें हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-वृक्षों द्वारा ऑक्सीजन प्रदान करना पारिस्थितिकी तंत्र सेवा है, जो मानव के लिए लाभकारी है।
प्रश्न 6.
कथन (A): सीमेंट उद्योग पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
कारण (R): इसके उत्पादन में प्रदूषण होता है। विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-सीमेंट उत्पादन के दौरान धूल और गैसें निकलती हैं, जो पर्यावरण को हानि पहुँचाती हैं।
प्रश्न 7.
कथन (A): सिक्किम जैविक खेती का उदाहरण है।
कारण (R): वहाँ रासायनिक उर्वरकों का व्यापक उपयोग होता है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण ( R ), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण-सिक्किम जैविक खेती अपनाने वाला राज्य है। कारण असत्य है क्योंकि वहाँ रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं किया जाता।
![]()
प्रश्न 8.
कथन (A): संसाधन अभिशाप का अर्थ संसाधनों की अधिकता है।
कारण (R): अधिक संसाधन स्वतः विकास लाते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण-संसाधन अभिशाप का अर्थ है कि संसाधनों की अधिकता के बावजूद विकास नहीं होता। कारण असत्य है।
प्रश्न 9.
कथन (A): पुनर्स्थापन का अर्थ क्षतिग्रस्त संसाधन को मूल अवस्था में लाना है।
कारण (R): प्रकृति स्वयं को समय के साथ ठीक कर सकती है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
स्पष्टीकरण-पुनर्स्थापन का अर्थ मूल अवस्था में लाना है। प्रकृति स्वयं को ठीक कर सकती है, पर यह सीधी व्याख्या नहीं है।
प्रश्न 10.
कथन (A): पुनर्जनन प्रकृति की नई जीवन शक्ति उत्पन्न करने की क्षमता है।
कारण (R ): वन पुनः उग सकते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण ( R ), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-बनों का पुनः उगना पुनर्जनन का उदाहरण है, इसलिए दोनों सत्य हैं और कारण सही व्याख्या है।
प्रश्न 11.
कथन (A): जीवाश्म ईंधन नवीकरणीय हैं।
कारण (R): ये बहुत धीरे-धीरे बनते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
स्पष्टीकरण-जीवाश्म ईंधन अनवीकरणीय हैं। कारण सत्य है कि वे धीरे-धीरे बनते हैं।
प्रश्न 12.
कथन (A): वनों की कटाई से पारिस्थितिकी चक्र प्रभावित होते हैं।
कारण (R ): वन जल चक्र को संतुलित रखते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण ( R ), कथन ( A ) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-वन, जल चक्र और अन्य पारिस्थितिकी चक्रों को संतुलित रखते हैं, इसलिए कटाई से प्रभाव पड़ता है।
![]()
प्रश्न 13.
कथन (A): संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है।
कारण (R): इससे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधन बचेंगे।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-विवेकपूर्ण उपयोग से संसाधन लंबे समय तक उपलब्ध रहते हैं।
प्रश्न 14.
कथन (A): अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सौर ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
कारण (R): सौर ऊर्जा नवीकरणीय है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण-सौर ऊर्जा नवीकरणीय है और इसे बढ़ावा देने के लिए गठबंधन बनाया गया है।
प्रश्न 15.
कथन (A): अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
कारण (R): रसायन मिट्टी की संरचना बिगाड़ सकते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, परंतु कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(iv) कथन (A) असत्य है, परंतु कारण (R) सत्य है।
स्पष्टीकरण-अत्यधिक रसायन मिट्टी को हानि पहुँचाते हैं। कारण सत्य है।
सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (×) का चिह्न लगाइए-
1. जब मनुष्य प्रकृति का उपयोग करता है, तब वह संसाधन बन जाती है। ( )
उत्तर: ✓
2. कोयला एक नवीकरणीय संसाधन है। ( )
उत्तर: ×
3. सूर्य ऊर्जा अनवीकरणीय संसाधन है। ( )
उत्तर: ×
4. पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ मानव को लाभ पहुँचाती हैं। ( )
उत्तर: ✓
5. संसाधनों का समान वितरण विश्व-भर में पाया जाता है। ( )
उत्तर: ×
![]()
6. पंजाब में भूजल स्तर में गिरावट अत्यधिक दोहन के कारण हुई है। ( )
उत्तर: ✓
7. सिक्किम ने रासायनिक खेती को पूर्णत: अपनाया है। ( )
उत्तर: ×
8. सीमेंट उद्योग से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता। ( )
उत्तर: ×
9. जीवाश्म ईंधन बहुत लंबे समय में बनते हैं। ( )
उत्तर: ✓
10. संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। ( )
उत्तर: ✓
11. वनों की कटाई से पारिस्थितिकी संतुलन प्रभावित होता है। ( )
उत्तर: ✓
12. पारंपरिक जल संचयन पद्धतियाँ भूजल स्तर को घटाती हैं। ( )
उत्तर: ×
13. संसाधन अभिशाप का अर्थ संसाधनों की कमी है। ( )
उत्तर: ×
14. पुनस्थापन का अर्थ क्षतिग्रस्त संसाधन को उसकी मूल अवस्था में लाना है। ( )
उत्तर: ✓
15. पुनर्जनन प्रकृति की स्वयं को नवीनीकृत करने की क्षमता है। ( )
उत्तर: ✓
16. प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन पर्यावरणीय संकट उत्पन्न करता है। ( )
उत्तर: ✓
17. जैव-विविधता में कमी संसाधनों के संरक्षण का परिणाम है। ( )
उत्तर: ×
18. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। ( )
उत्तर: ✓
19. मिट्टी को पारंपरिक कृषि में धरती माता का अंग माना जाता है। ( )
उत्तर: ✓
20. लोकसंग्रह का अर्थ केवल व्यक्तिगत लाभ है। ( )
उत्तर: ×
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. जब मनुष्य प्रकृति का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के लिए करता है, तब वह _______ कहलाती है।
उत्तर: संसाधन
2. प्राकृतिक संसाधनों को दो मुख्य श्रेणियों में बाँटा जाता है-नवीकरणीय और _______.
उत्तर: अनवीकरणीय
3. कोयला और पेट्रोलियम _______ संसाधनों के उदाहरण हैं।
उत्तर: अनवीकरणीय
4. सूर्य ऊर्जा एक _______ संसाधन है।
उत्तर: नवीकरणीय
![]()
5. प्रकृति की स्वयं को पुनः स्थापित करने की प्रक्रिया को _______ कहते हैं।
उत्तर: पुनर्स्थापन
6. प्रकृति की नवजीवन उत्पन्न करने की क्षमता को _______ कहते हैं।
उत्तर: पुनर्जनन
7. वृक्षों द्वारा ऑक्सीजन प्रदान करना _______ सेवा का उदाहरण है।
उत्तर: पारिस्थितिकी तंत्र
8. संसाधनों का असमान वितरण मानव _______ और व्यापार को प्रभावित करता है।
उत्तर: बस्तियाँ
9. संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद विकास न होने की स्थिति को _______ कहा जाता है।
उत्तर: संसाधन अभिशाप
10. पंजाब में भूजल संकट का प्रमुख कारण _______ है।
उत्तर: अत्यधिक भूजल दोहन
11. अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी का _______ होता है।
उत्तर: क्षरण
12. पारंपरिक जल संचयन पद्धतियाँ भूजल स्तर को _______ करती हैं।
उत्तर: बढ़ाती
13. सिक्किम राज्य ने _______ खेती को अपनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया।
उत्तर: जैविक
14. संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग _______ पीढ़ियों के हित में आवश्यक है।
उत्तर: भविष्य की
15. सीमेंट उद्योग से वायु और जल _______ होता है।
उत्तर: प्रदूषण
16. जीवाश्म ईंधन लंबे समय में बनते हैं, इसलिए इन्हें _______ संसाधन कहा जाता है।
उत्तर: अनवीकरणीय
17. वनों की कटाई से _______ चक्र प्रभावित होते हैं।
उत्तर: पारिस्थितिकी
18. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का उद्देश्य _______ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
उत्तर: सौर
19. भूजल के अत्यधिक दोहन से जल _______ उत्पन्न होती है।
उत्तर: संकट
![]()
20. लोकसंग्रह का अर्थ है सभी की _______ के लिए कार्य करना।
उत्तर: भलाई
प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग Class 8 Extra Questions for Practice
अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न
कथन और कारण संबंधी प्रश्न
प्रत्येक प्रश्न में दिए गए कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प चुनिए-
प्रश्न 1.
कथन (A): नवीकरणीय संसाधन सदैव उपलब्ध रहते हैं।
कारण (R): यदि उनका उपयोग प्राकृतिक पुनर्जनन की गति से अधिक किया जाए तो वे समाप्त हो सकते हैं।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 2.
कथन (A): पंजाब में भूजल स्तर में गिरावट आई है।
कारण (R): हरित क्रांति के दौरान अधिक सिंचाई के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन किया गया।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 3.
कथन (A): प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता आर्थिक विकास की गारंटी नहीं है।
कारण (R): संसाधनों को उच्च मूल्य वाले उत्पादों में बदलने के लिए कौशल और तकनीक आवश्यक है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 4.
कथन (A): सीमेंट उद्योग पर्यावरण क़े लिए हानिकारक है।
कारण (R): इसके उत्पादन में धूल और प्रदूषण उत्पन्न होता है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
![]()
प्रश्न 5.
कथन (A): सिक्किम जैविक खेती का मॉडल बना।
कारण (R): वहाँ रासायनिक उर्वरकों का पूर्णतः उपयोग किया जाता है।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
केस स्टडी आधारित प्रश्न
निम्न केस स्टडी को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक क्षेत्र में किसानों ने अधिक उत्पादन के लिए रासायनिक उर्वरकों और भूजल का अत्यधिक उपयोग किया। कुछ वर्षों बाद वहाँ की मिट्टी की उर्वरता घट गई और भूजल स्तर नीचे चला गया।
प्रश्न 1.
उपर्युक्त स्थिति किस समस्या को दर्शाती है?
(i) संसाधनों का सतत् उपयोग
(ii) संसाधनों का अतिदोहन
(iii) संसाधनों का पुनर्जनन
(iv) संसाधनों का संरक्षण
प्रश्न 2.
इस समस्या का समाधान क्या हो सकता है?
(i) और अधिक उर्वरकों का प्रयोग
(ii) भूजल का और दोहन
(iii) जैविक खेती और जल संरक्षण
(iv) वनों की कटाई
प्रश्न 3.
यह उदाहरण किस संसाधन से संबंधित है?
(i) खनिज
(ii) जल और मिट्टी
(iii) कोयला
(iv) सोना
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. कोयला एक _______ संसाधन है।
2. सूर्य ऊर्जा एक _______ संसाधन है।
3. प्रकृति की सेवाओं को _______ सेवाएँ कहा जाता है।
4. संसाधनों की अधिकता के बावजूद विकास न होने की स्थिति को _______ कहा जाता है।
5. भूजल के अत्यधिक दोहन से _______ उत्पन्न होती है।
दक्षतामूलक बहुवैकल्पिक प्रश्न-
प्रश्न 1.
यदि किसी क्षेत्र में वनों की कटाई बढ़ जाए तो सबसे पहले किस पर प्रभाव पड़ेगा?
(i) जैव-विविधता
(ii) व्यापार
(iii) परिवहन
(iv) उद्योग
प्रश्न 2.
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का उद्देश्य क्या है?
(i) कोयले का उपयोग बढ़ाना
(ii) सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
(iii) पेट्रोलियम उत्पादन बढ़ाना
(iv) खनन को प्रोत्साहित करना
![]()
प्रश्न 3.
पारंपरिक जल संचयन पद्धतियाँ किसे बढ़ाती हैं?
(i) प्रदूषण
(ii) भूजल स्तर
(iii) वनों की कटाई
(iv) जल अपव्यय
प्रश्न 4.
संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग क्यों आवश्यक है?
(i) अल्पकालिक लाभ हेतु
(ii) भविष्य की पीढ़ियों के लिए
(iii) केवल उद्योगों के लिए
(iv) निर्यात बढ़ाने के लिए
प्रश्न 5.
प्राकृतिक संसाधनों का असमान वितरण किसे प्रभावित करता है?
(i) केवल पर्यावरण
(ii) मानव बस्तियाँ और व्यापार
(iii) केवल वन्य जीव
(iv) केवल कृषि