Students prefer Class 8 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 8 नए मेहमान Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 8 Hindi नए मेहमान Extra Question Answer
Class 8 Hindi Chapter 8 Extra Question Answer नए मेहमान
NCERT Class 8 Hindi Chapter 8 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
विश्वनाथ के घर कौन आते हैं ?
उत्तर:
बाबूलाल, नन्हेमल, रेवती का भाई
प्रश्न 2.
विश्वनाथ की पत्नी का नाम क्या है?
उत्तर:
रेवती ।
प्रश्न 3.
मेहमान कितने दिन तक रुकने का इरादा करते हैं?
उत्तर:
अनिश्चित काल या लंबा समय तक ।
प्रश्न 4.
विश्वनाथ किस समस्या से जूझ रहा है?
उत्तर:
जगह की कमी एवं गरमी ।
प्रश्न 5.
रेवती मेहमानों से क्या चाहती है?
उत्तर:
उनका जाना।
प्रश्न 6.
बाबूलाल क्या माँगते हैं?
उत्तर:
ठंडा पानी।
![]()
नए मेहमान Class 8 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
विश्वनाथ और रेवती किस बात से परेशान थे ?
उत्तर:
विश्वनाथ और रेवती अपने छोटे से मकान में मेहमानों (बाबूलाल और नन्हेमल) के रुकने और उससे होने वाली असुविधाओं की कल्पना से परेशान थे।
प्रश्न 2.
एकांकी में ‘नए मेहमान’ किसे और क्यों कहा गया है?
उत्तर:
एकांकी में ‘नए मेहमान’ बाबूलाल और उनके साथी नन्हेलमल को कहा गया है, क्योंकि उनका आगमन अप्रत्याशित हुआ है और उनका व्यवहार एक सामान्य मेहमान से भिन्न है। जिससे मेज़बान को परेशानी हो रही है।
प्रश्न 3.
महानगरों के मध्यमवर्गीय परिवारों की किन समस्याओं को एकांकी में उजागर किया गया है ?
उत्तर:
एकांकी में महानगरों में मध्यमवर्गीय परिवारों की आवास की समस्या और सीमित संसाधनों के साथ अप्रत्याशित मेहमानों को सँभालने की समस्या को उजागर किया गया है।
प्रश्न 4.
रेवती मेहमानों के बारे में क्या सोचती थी?
उत्तर:
रेवती मेहमानों के व्यवहार से बहुत असंतुष्ट और परेशान थी। वह चाहती थी कि वे जल्दी से चले जाएँ क्योंकि उनके रुकने से घर की सारी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और उन्हें बहुत असुविधा हो रही थी ।
प्रश्न 5.
बाबूलाल का व्यवहार कैसा था जो विश्वनाथ और रेवती को असहज कर रहा था ?
उत्तर:
बाबूलाल का व्यवहार ऐसा था, जिसमें वे दूसरों की सुविधाओं की परवाह किए बिना अपनी इच्छा से काम करना चाहते थे, जैसे- ठंडा पानी माँगना, स्नान के लिए कहना, भोजन का प्रबंध करने के लिए कहना और जाने का नाम न लेना। उनका यह व्यवहार विश्वनाथ और रेवती को असहज कर रहा था।
प्रश्न 6.
एकांकी के अंत में क्या होता है, जिससे मेहमानों के जाने की उम्मीद जगती है ?
उत्तर:
एकांकी के अंत में, मेहमानों द्वारा यह बताने पर कि वे कविराज रामलाल वैद्य के घर आए हैं, यह सुनकर विश्वनाथ और रेवती को थोड़ी राहत मिलती है और मेहमानों के जाने की उम्मीद जगती है।
नए मेहमान Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘नए मेहमान’ एकांकी के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए। यह एकांकी किस प्रकार मध्यमवर्गीय परिवारों की समस्या को उजागर करती है?
उत्तर:
किसी भी कहानी अथवा एकांकी के शीर्षक का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि वह पाठ के कथ्य को चरितार्थ कर सके। दूसरी मुख्य बात यह कि वह रोचक हो और अपने पाठक में जिज्ञासा उत्पन्न कर सके। उन दोनों ही कसौटी पर ‘नए मेहमान’ शीर्षक एकदम सटीक है। यह छोटा, रोचक एवं एकांकी के कथ्य को चरितार्थ करता है।
पाठ में नन्हेमल और बाबूलाल जिस तरह से विश्वनाथ के घर आते हैं और पूर्णत: अनजान होते हुए भी जबरदस्ती का परिचय गाँठते हैं, मेज़बान की जिज्ञासा, मनोदशा और प्रश्नों को नज़रअंदाज़ करते हुए अपनी इच्छा और आवश्यकता को थोपते जाते हैं, अपने-आप में अनोखा है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि एकांकी का शीर्षक सर्वथा उपयुक्त है।
यह एकांकी मध्यमवर्गीय परिवारों की, खासकर शहरी क्षेत्र की आवास एवं अन्य आवश्यक समस्याओं को उजागर करती है।
![]()
प्रश्न 2.
विश्वनाथ और रेवती के चरित्र चित्रण पर प्रकाश डालिए। मेहमानों के प्रति उनके व्यवहार में क्या विरोधाभास था और क्यों ?
उत्तर:
विश्वनाथ और रेवती दोनों के चरित्र की अपनी विशेषता है। दोनों एक-दूसरे की सुविधा – असुविधा का ख्याल रखने वाले हैं। लेकिन कुछ बातों में दोनों के विचार भिन्न हैं। उदाहरण के लिए जब नए मेहमान घर आते हैं, तो विश्वनाथ उनका सत्कार करते हैं, उनके खाने-पीने की व्यवस्था हेतु रेवती से कहते हैं। वे खाना बाहर से मँगवा लेने को भी कहते हैं। लेकिन उनका परिचय जाने बिना वह खाना बनाने को तैयार नहीं होती। वहीं जब उसका भाई आता है, तो वह सहर्ष खाना बनाने को तैयार हो जाती है। इस तरह हम कह सकते हैं कि दोनों के व्यवहार में विरोधाभास है।
प्रश्न 3.
‘नए मेहमान’ एकांकी के माध्यम से उदयशंकर भट्ट क्या संदेश देना चाहते हैं? आज के संदर्भ में यह एकांकी कितनी प्रासंगिक है, तर्क सहित स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर:
‘नए मेहमान’ एकांकी के माध्यम से उदयशंकर भट्ट ने महानगरीय जीवन में आवास संबंधी समस्या, दिखावा और वास्तविक जीवन में अंतर तथा सामाजिक शिष्टाचार एवं व्यक्तिगत परेशानियों के बीच के द्वंद्व को रेखांकित किया है। इन तमाम बिंदुओं को उन्होंने व्यंग्य के माध्यम से दर्शाया है, जो एकदम सटीक है। जहाँ तक वर्तमान के संदर्भ में इस एकांकी की प्रासंगिकता की बात है, तो यह आज भी बिल्कुल सटीक है। शहरी तो क्या आज काफ़ी हद तक ग्रामीण मध्यमवर्गीय समाज भी इन समस्याओं से जूझता दिख रहा है।
प्रश्न 4.
‘नए मेहमान’ एकांकी में हास्य और व्यंग्य का प्रयोग किस प्रकार किया गया है ? उदाहरण सहित समझाइए |
उत्तर:
‘नए मेहमान’ एकांकी में हास्य-व्यंग्य को बड़ी सटीकता के साथ पिरोया गया है, जिससे इसकी पठनीयता एवं रोचकता में वृद्धि हुई है। एकांकी के संवाद में ऐसे कई उदाहरण मिल जाते हैं; जैसे-
नन्हेमल – देखते जाओ। हाँ साहब ।
विश्वनाथ – क्षमा कीजिएगा आप कहाँ से पधारे हैं?
नन्हेमल – अरे आप नहीं जानते ! वह लाला संपतराम हैं न गोटेवाले…….
विश्वनाथ – कौन संपतराम ?
बाबूलाल – अरे वही गोटेवाले। लाओ न चाचा (संदूक खोलकर बंडी रखते हुए) माल-मसाला तो अंटी में है न?
Class 8 Hindi Chapter 8 Extra Questions and Answers अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. विश्वनाथ – छुट्टी कोई दे तब न। छुट्टी ले भी लूँ तो खर्च चाहिए। खैर, तुम आज जाकर ऊपर सो जाओ। मैं आँगन में खाट डालकर पड़ा रहूँगा। बच्चे को ले जाओ। यह गरमी में भुन रहा है।
रेवती – यह नहीं हो सकता। मैं नीचे सो जाऊँगी। तुम ऊपर छत पर जाकर सो जाओ। और ऊपर भी क्या हवा है ! चारों तरफ दीवारें तप रही हैं । तुम्हीं जाओ ऊपर।
प्रश्न 1.
उपर्युक्त संवाद किनके बीच हो रहा है?
उत्तर:
यह संवाद पति विश्वनाथ और उसकी पत्नी रेवती के बीच हो रहा है।
प्रश्न 2.
संवाद का विषय क्या है?
उत्तर:
संवाद का विषय गरमी में सोने की जगह और बच्चों की परेशानी है।
प्रश्न 3.
“यह नहीं हो सकता” रेवती ने यह क्यों कहा?
उत्तर:
रेवती ने यह इसलिए कहा क्योंकि विश्वनाथ उसे बच्चे के साथ छत पर जाकर सोने के लिए कह रहे थे ताकि रेवती को सिर दर्द में आराम मिल सके तथा बच्चे को गरमी से कुछ राहत मिले मगर रेवती विश्वनाथ को छत पर भेजना चाहती थी।
प्रश्न 4.
इस गद्यांश से विश्वनाथ और रेवती की किस समस्या का पता चलता है?
उत्तर:
इस गद्यांश से विश्वनाथ और रेवती गरमी से परेशानी, छुट्टी मिलने की समस्या, खर्चे की समस्या और छोटे बच्चों के आराम की समस्या का पता चलता है, खासकर ऐसे घर में जहाँ शायद अंदर पर्याप्त जगह भी नहीं है।
![]()
प्रश्न 5.
गद्यांश में प्रयुक्त होने वाले कोई दो मुहावरे छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
- गरमी में भुन जाना
- दीवारें तपना
2. नन्हेमल – (पगड़ी के पल्ले से मुँह का पसीना पोंछकर उसी से हवा करता हुआ) बड़ी गरमी है। क्या कहें, पंडित जी, पैदल चले आ रहे हैं, कपड़े तो ऐसे हो गए कि निचोड़ लो।
विश्वनाथ – जी, आप लोग…
बाबूलाल – चाचा, मेरे कपड़े निचोड़कर देख लो, एक लोटे से कम पसीना नहीं निकलेगा। धोती ऐसी च रही है, जैसे पुरानी हो। पिछले दिनों नकद नौ रुपये खर्च करके खरीदी थी।
प्रश्न 1.
कोष्ठक में दी गई जानकारी से किस पात्र का अनुमान लगाया जा सकता है।
उत्तर:
कोष्ठक में दी गई जानकारी से नन्हेमल का अनुमान लगाया जा सकता है, जो गाँव से आया है और गरमी से परेशान है। यह वाक्य विशेष रूप से नन्हेमल कथन से पहले आया है।
प्रश्न 2.
“कपड़े तो ऐसे हो गए कि निचोड़ लो” – इस कथन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
इस कथन का तात्पर्य है कि वक्ता को बहुत ज़्यादा गरमी लग रही है तथा उसे काफी पसीना आ रहा है जिससे उसके कपड़े पसीने से पूरी तरह से भीग गए हैं, मानो उन्हें निचोड़ा जा सके। यह वाक्य अत्यधिक गरमी और वक्ता की परेशानी को दर्शाता है।
प्रश्न 3.
“एक लोटे से कम पसीना नहीं निकलेगा ” – यह वाक्य किस संदर्भ में कहा गया है ?
उत्तर:
यह वाक्य अत्यधिक गरमी के संदर्भ में कहा गया है। इसका मतलब है कि वक्ता को इतना अधिक पसीना आ रहा है कि उसके कपड़े पूरी तरह भीग गए हैं जिन्हें निचोड़ने पर उनसे कम से कम एक लोटे पानी के बराबर पसीना निकलेगा। यानी उसे बहुत ज़्यादा पसीना आ रहा है।
प्रश्न 4.
“जी आप लोग… ” किसने और क्यों कहा?
उत्तर:
उक्त कथन विश्वनाथ ने कहा क्योंकि जिस तरह से बाबूलाल और नन्हेमल उसके घर रात के समय मेहमान बनकर आए और अपनापन दिखाने लगे, यह उसकी समझ में नहीं आ रहा था। जबकि सच तो यह था कि विश्वनाथ उन्हें नहीं जानता था और इससे पहले उन दोनों को कभी देखा तक नहीं था।
प्रश्न 5.
‘पसीना’ और ‘हवा’ शब्द के समानार्थी शब्द लिखिए।
उत्तर:
- पंसीना – स्वेद, प्रस्वेद, श्रमजल
- हवा – पवन, समीर, वायु
Class 8 Hindi Chapter 8 Extra Questions for Practice
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
एकांकी में किस समस्या पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला गया है?
(क) गरीबी
(ख) बेरोज़गारी
(ग) अत्यधिक गरमी और आवास की समस्या
(घ) प्रदूषण
प्रश्न 2.
बाबूलाल कहाँ से विश्वनाथ के घर आया था ?
(क) दिल्ली से
(ख) गाँव से
(ग) दूसरे शहर से
(घ) बाज़ार से
प्रश्न 3.
विश्वनाथ के कुल कितने बच्चे हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) आठ
(घ) दस
प्रश्न 4.
रेवती बच्चों को आँगन में सोने से क्यों मना करती है ?
(क) क्योंकि वहाँ काफी गरमी है
(ख) क्योंकि वहाँ चोर आ सकते हैं।
(ग) क्योंकि वहाँ बहुत शोर है ।
(घ) क्योंकि बच्चे बाहर सोना पसंद नहीं करते।
प्रश्न 5.
बाबूलाल किस पंडित जी से मिलने आया था ?
(क) विश्वनाथ से
(ख) प्रमोद से
(ग) नन्हेमल से
(घ) कविराज रामलाल से
प्रश्न 6.
मेहमानों को गरमी से राहत देने के लिए विश्वनाथ सबसे पहले क्या करने को कहते हैं ?
(क) पंखा चलाने को
(ख) ठंडे पानी का इंतज़ाम करने को
(ग) एसी चलाने को
(घ) कूलर चलाने को ।
प्रश्न 7.
नन्हेमल और बाबूलाल अपनी परेशानी में सबसे पहले किस चीज़ की बात करते हैं?
(क) भोजन की
(ख) पानी की
(ग) नींद की
(घ) नहाने की
प्रश्न 8.
‘नए मेहमान’ एकांकी में किस प्रकार के परिवार का चित्रण है?
(क) धनी परिवार
(ख) मध्यमवर्गीय परिवार
(ग) गरीब परिवार
(घ) संयुक्त परिवार
अति लघूत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
विश्वनाथ और रेवती को किस बात की चिंता है?
प्रश्न 2.
विश्वनाथ रेवती के घर में किस बात की कमी है?
प्रश्न 3.
मेहमानों के आने से घर का कौन-सा माहौल बिगड़ जाता है ?
प्रश्न 4.
क्या विश्वनाथ मेहमानों से सीधे जाने को कहता है ?
प्रश्न 5.
एकांकी का मुख्य स्वर क्या है ?
![]()
लघूत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
विश्वनाथ और रेवती मेहमानों के आने से क्यों परेशान हैं?
प्रश्न 2.
बाबूलाल अपने साथी नन्हेमल के साथ विश्वनाथ के घर क्यों आया है?
प्रश्न 3.
रेवती गरमी और मेहमानों को लेकर क्या शिकायत करती है?
प्रश्न 4.
नन्हेमल और बाबूलाल के बीच क्या बातचीत होती है, जिससे उनकी परेशानी का पता चलता है ?
प्रश्न 5.
विश्वनाथ मेहमानों को किस प्रकार आराम पहुँचाने की कोशिश करता है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
‘नए मेहमान’ एकांकी में शहरी जीवन की किन समस्याओं को उजागर किया गया है ? विस्तार से चर्चा करें।
प्रश्न 2.
विश्वनाथ और रेवती के संवादों से उनके आर्थिक और सामाजिक स्थिति का क्या अनुमान लगाया जा सकता है ?
प्रश्न 3.
‘नए मेहमान’ एकांकी के केंद्रीय भाव पर प्रकाश डालिए ।