Our free Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 7 मत बाँधो कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 8 Hindi Chapter 7 Worksheet मत बाँधो कविता
Class 8 Hindi मत बाँधो Worksheet
मत बाँधो Worksheet – मत बाँधो Class 8 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए।
(क) कवयित्री के अनुसार, ‘इन सपनों के पंख न काटो’ का अर्थ क्या है?
(i) सपनों (कल्पनाशीलता और संभावनाओं) को बाधित न करो।
(ii) दिवास्वप्न मत देखो।
(iii) सपनों को भूल जाओ।
(iv) सपनों को दूसरों से साझा मत करो ।
(ख) कविता में ‘सौरभ’ किस चीज़ का प्रतीक है?
(i) जीवन
(ii) आग
(iii) खुशबू और स्वतंत्रता
(iv) आकाश
(ग) कविता के भावानुसार, सपना कब धरती पर लौटता है ?
(i) जब वह टूटता है।
(ii) जब वह पूरा होता है ।
(iii) जब वह थक जाता है।
(iv) जब वह रंग और दीप्ति लेकर आता है ।
(घ) कवयित्री के अनुसार सपने किससे रंग और दीप्ति लेकर आते हैं ?
(i) अग्नि और वायु से
(ii) सूर्य और चंद्रमा से
(iii) मेघों और किरणों से
(iv) पृथ्वी और जल से
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(क) कवयित्री ने सपनों की तुलना किन-किन तत्वों से की है?
_____________________________
_____________________________
(ख) कवयित्री ने सपनों को बाँधने से मना क्यों किया है?
_____________________________
_____________________________
(ग) सपनों में कौन-कौन सी दो गतियाँ होती हैं और वह (सपना) उड़कर कहाँ आता है?
_____________________________
_____________________________
(घ) कविता का मुख्य संदेश क्या है ?
_____________________________
_____________________________
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित काव्य पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए ।
(क) मुक्त गगन में विचरण कर यह
तारों में फिर मिल जायेगा,
मेघों से रंग औ’ किरणों से
दीप्ति लिए भू पर आयेगा ।

_____________________________
_____________________________
(ख) स्वर्ग बनाने का फिर कोई शिल्प
भूमि को सिखलायेगा !
नभ तक जाने से मत रोको
धरती से इसको मत बाँधो !
_____________________________
_____________________________
प्रश्न 4.
कविता की पंक्तियों को पाठ के अनुसार सही क्रम (1, 2, 3…. ) दीजिए ।
(क) बीज धूलि में गिर जाता जो
(ख) सौरभ उड़ जाता है नभ में
(ग) इन सपनों के पंख न काटो
(घ) फिर वह लौट कहाँ आता है?
(ङ) इन सपनों की गति मत बाँधो
(च) वह नभ में कब उड़ पाता है?
प्रश्न 5.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर ‘✓’ या ‘✗’ का निशान लगाइए।
(क) कविता में कहा गया है कि सपनों को बाँधकर रखना चाहिए।
(ख) बीज अगर धूल में गिर जाए तो भी वह उड़ सकता है।
(ग) अग्नि सदा धरती पर जलती है।
(घ) कविता में स्वर्ग को धरती पर लाने की बात की गई है।
(ङ) धूम गगन में मँडराता है ।
प्रश्न 6.
निम्नलिखित पठित काव्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न बनाइए ।
इन सपनों के पंख न काटो
इन सपनों की गति मत बाँधो !
सौरभ उड़ जाता है नभ में
फिर वह लौट कहाँ आता है?
बीज धूलि में गिर जाता जो
वह नभ में कब उड़ पाता है?

(क) _____________________________
(ख) _____________________________
(ग) _____________________________
(घ) _____________________________
(ङ) _____________________________
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(क) सौरभ – ___________ ___________ ___________
(ख) नभ – ___________ ___________ ___________
(ग) दीप्ति – ___________ ___________ ___________
(घ) धरती – ___________ ___________ ___________
(ङ) मुक्त – ___________ ___________ ___________
प्रश्न 8.
(क) तत्सम और तद्भव शब्दों के बीच क्या अंतर होता है, लिखिए।
_____________________________
_____________________________
_____________________________
(ख) नीचे दिए गए शब्दों को पहचानकर उनके आगे तत्सम और तद्भव लिखिए।
(i) अग्नि – ___________
(ii) सपना – ___________
(iii) दीप्ति – ___________
(iv) नेत्र – ___________
(v) पंख – ___________
(vi) धुआँ – ___________
(vii) दुग्ध – ___________
(viii) गधा – ___________
प्रश्न 9.
दिए गए शब्दों से विशेषण शब्द की रचना करके उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
| शब्द | विशेषण | वाक्य में प्रयोग |
| (क) नमक | ||
| (ख) भागना | ||
| (ग) दया | ||
| (घ) नगर | ||
| (ङ) पिता | ||
| (च) अनुभव |
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 10.
कविता में कहा गया है कि धरती से सपनों को मत बाँधो । अपने जीवन में आपने ऐसा कब अनुभव किया, जब किसी ने आपके सपनों को बाँधने की कोशिश की? अपने अनुभव को लिखकर साझा कीजिए ।
_____________________________
_____________________________
_____________________________
प्रश्न 11.
अभी के समय में भी महिलाओं पर अनेक तरह की बंदिशें लगाई जाती हैं, जिनसे वे उतना विकास’ नहीं कर पातीं, जितनी उनकी सामर्थ्य है । इस स्थिति में बदलाव के लिए आप क्या करना चाहेंगे? अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
_____________________________
_____________________________
_____________________________
![]()
प्रश्न 12.
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकारें भी कई सारी योजनाएँ चलती हैं। इन योजनाओं को और . प्रभावी एवं सक्षम बनाने के लिए आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?
_____________________________
_____________________________
_____________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 13.
आपको प्रसिद्ध महिला सुधा मूर्ति का साक्षात्कार लेने का मौका मिला है। आप इसके लिए एक साक्षात्कार प्रश्नावली तैयार कीजिए ।
_____________________________
_____________________________
_____________________________
प्रश्न 14.
‘यदि मैं चिड़िया होती तो…’ विषय पर एक आत्मकथात्मक अनुच्छेद लिखिए।
_____________________________
_____________________________
_____________________________
प्रश्न 15.
समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं से उन अंशों को संकलित कीजिए, जिनमें उन लोगों का उल्लेख हो, जो अपने क्षेत्र में सफल होने के बाद पुनः अपनी जड़ों (गाँव तथा कस्बों) की ओर लौट आए तथा आम लोगों के संबल बने। फिर इस जानकारी को प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत कीजिए।
_____________________________
_____________________________
_____________________________