Students prefer Class 8 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 7 मत बाँधो Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 8 Hindi मत बाँधो Extra Question Answer
Class 8 Hindi Chapter 7 Extra Question Answer मत बाँधो
NCERT Class 8 Hindi Chapter 7 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
किसी व्यक्ति की संभावनाएँ क्यों समाप्त हो जाती हैं ?
उत्तर:
किसी व्यक्ति के सपनों को बाधित करने से उसकी संभावनाएँ समाप्त हो जाती हैं।
प्रश्न 2.
समाज को सुंदर और समृद्ध कौन बना सकता है?
उत्तर:
रचनात्मकता और मुक्त विचार समाज को सुंदर, समृद्ध और शांतिपूर्ण बना सकते हैं।
प्रश्न 3.
कवयित्री किसे न बाँधने की बात कर रही हैं?
उत्तर:
कवयित्री सपनों को न बाँधने की बात कर रही है ।
प्रश्न 4.
पक्षी कहाँ उड़ते हैं?
उत्तर:
पक्षी’ नभ (आकाश) में उड़ते हैं।
प्रश्न 5.
बीज कहाँ गिर जाता है?
उत्तर:
बीज धूल में गिर जाता है।
![]()
प्रश्न 6.
‘मत बाँधो’ कविता में सौरभ कहाँ चला जाता है?
उत्तर:
‘मत बाँधो’ कविता में सौरभ उड़कर आसमान में चला जाता है।
प्रश्न 7.
बच्चों के संदर्भ में सपनों को किसका प्रतीक कहा जा सकता है?
उत्तर:
बच्चों के संदर्भ में सपनों को शिक्षा और समानता का प्रतीक कहा जा सकता है।
प्रश्न 8.
‘सपनों के पंख न काटो’ सपनों के लिए पंख क्यों जरूरी हैं?
उत्तर:
पंखों के बिना सपने साकार नहीं किए जा सकते हैं, इसलिए सपनों के लिए पंख जरूरी हैं।
प्रश्न 9.
बीज नभ में क्यों नहीं उड़ पाता है?
उत्तर:
बीज भूमि पर गिरकर धूल में मिल जाता है, इसलिए वह नभ में नहीं उड़ पाता है।
प्रश्न 10.
कवयित्री धरती से किसे बाँधने से मना करती है?
उत्तर:
कवयित्री सपनों को धरती से बाँधने से मना करती है।
मत बाँधो Class 8 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कवयित्री सपनों की तुलना किससे करती हैं और क्यों?
उत्तर:
कवयित्री सपनों की तुलना पक्षियों से करती हैं क्योकि जिस प्रकार पक्षियों को उड़ने के लिए पंख और खुला आकाश चाहिए, उसी प्रकार सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता और असीमित आकांक्षाएँ चाहिए। सपनों को बाँधना उनकी गति को रोकना है।
प्रश्न 2.
“अग्नि सदा धरती पर जलती धूम गगन में मँडराता है !” इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर:
इस पंक्ति का भाव यह है कि किसी लकड़ी आदि में लगी अग्नि सदा धरती पर ही रहती है जबकि उसका धूम (धुआँ) आकाश में उड़ता रहता है। धूम सदा आज़ाद रहता है। उसे बाँधा नहीं जा सकता। यह इसका स्वभाव है, जबकि अग्नि का स्वभाव है, धरती पर ही रहना ।
प्रश्न 3.
कविता में किस प्रकार की मुक्ति की बात कही गई है ?
उत्तर – कविता में न केवल शारीरिक मुक्ति (पक्षियों को उड़ान ) बल्कि वैचारिक और भावनात्मक मुक्ति (सपनों की उड़ान ) की बात भी कही गई है । यह प्रकृति के हर तत्व को उसके स्वाभाविक रूप में स्वीकार करने और उसे किसी भी प्रकार के बंधन से मुक्त रखने का आग्रह करती है ।।
![]()
प्रश्न 4.
यदि पक्षियों को बंधन में डाल दिया जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि पक्षियों को बंधन दिया जाए तो वे अपनी स्वाभाविक गति और उड़ान खो देंगे। वे अपने जीवन का उद्देश्य पूरा नहीं कर पाएँगे, क्योंकि उनका अस्तित्व मुक्त आकाश में उड़ने में ही है। यह उनके जीवन को अर्थहीन बना देगा।
प्रश्न 5.
कवयित्री सपनों की गति बाँधने के लिए क्यों मना करती है?
उत्तर:
कवयित्री सपनों की गति बाँधने के लिए इसलिए मना करती है, क्योंकि सपनों को बाँधने पर उनकी कल्पनाशीलता और गतिशीलता समाप्त हो जाएगी, तब वे साकार होने से पहले ही मर जाएँगे।
प्रश्न 6.
यदि सभी को सपने पूरे करने का अवसर मिले, तो समाज पर क्या असर होगा?
उत्तर:
यदि सभी को सपने पूरे करने का अवसर मिले तो समाज सुंदर बन जाएगा। सपनों के पूर्ण होने से व्यक्ति खुश होता है, आर्थिक निर्भरता बढ़ती है तथा आपसी भेदभाव कम होता है। इसके अलावा अवसरों की समानता में वृद्धि होती है।
प्रश्न 7.
सपनों को उड़ान प्रदान करने और साकार रूप देने के लिए आप क्या जरूरी समझते हैं?
उत्तर:
मैं सपनों को उड़ान प्रदान करने और साकार रूप देने के लिए अवसरों की समानता, शिक्षा की अनिवार्यता, आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति के अलावा त्याग, परिश्रम, आकांक्षा, लगन, हार न मानने की प्रवृत्ति आदि जरूरी समझता हूँ।
मत बाँधो Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता में ‘गति’ और ‘बाँधना’ के बीच क्या विरोधाभास दिखाया गया है?
उत्तर:
कविता में ‘गति’ स्वतंत्रता, प्रगति और स्वाभाविक प्रवाह का प्रतीक है, जबकि ‘बंधन’, रुकावट और नियंत्रण का प्रतीक है। कवयित्री यह विरोधाभास इसलिए दिखाती हैं कि ये दोनों अवधारणाएँ एक-दूसरे की विरोधी हैं। गति को बाँधना उसके अस्तित्व को ही नकाराना है। जिस तरह पक्षी की गति उसकी उड़ान है, और उसे बाँधना उसकी उड़ान को छीन लेना है, उसी तरह सपनों की गति उनकी पूर्ति है और उन्हें बाँधना उनकी पूर्ति को रोकना है।
प्रश्न 2.
“मुक्त गगन में विचरण कर यह तारों में फिर मिल जायेगा, मेघों से रंग औ’ किरणों से दीप्ति लिए भू पर आयेगा।” इन पंक्तियों में निहित आशावाद को स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
इन पंक्तियों में गहरा आशावाद छिपा है। कवयित्री यह कहना चाहती हैं कि यदि हम किसी चीज (विशेषकर सपने) को मुक्त छोड़ दें, तो वह अपने स्वाभाविक मार्ग पर चलकर अपनी पूर्णता को प्राप्त करेगा। सपने मुक्त आकाश में विचरण करते हुए तारों तक पहुँच सकते हैं और बादलों से रंग तथा किरणों से दीप्ति ग्रहण कर पुन: धरती पर वापस आएँगे। यह दर्शाता है कि स्वतंत्रता ही विकास और पूर्णता का मार्ग है, और बंधन केवल अवरोध।
प्रश्न 3.
कवयित्री ने ‘सपनों’ को ‘नभ तक जाने से रोकने के लिए क्यों मना किया है? इसका क्या प्रतीकात्मक अर्थ है ?
उत्तर:
कवयित्री ने सपनों को ‘नभ तक जाने’ से रोकने के लिए मना किया है। इसका प्रतीकात्मक अर्थ यह है कि हमें जीवन के स्वाभाविक विस्तार, विकास और आकांक्षाओं को सीमित नहीं करना चाहिए। ‘नभ तक जाना’ असीमित संभावनाओं, ऊँचाइयों को छूने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का प्रतीक है। ‘सपने’ यहाँ जीवन, विकास या किसी भी रचनात्मक प्रयास का प्रतीक हैं। उन्हें रोकना उनकी प्रगति को बाधित करना है। कवयित्री चाहती हैं कि सपनें बिना किसी बंधन के अपनी पूरी ऊँचाई तक पहुँचे।
प्रश्न 4.
कविता में ‘धूलि’ और ‘गगन’ का क्या महत्व है?
उत्तर:
कविता में ‘धूलि’ और ‘गगन’ जीवन के दो विपरीत ध्रुवों का प्रतिनिधित्व करते हैं- ‘धूलि ‘ जहाँ नश्वरता, लघुता और जड़ता का प्रतीक है (जैसे बीज का धूल में मिल जाना), वहीं ‘गगन’ अनंतता, स्वतंत्रता और विशालता का प्रतीक है। कवयित्री बताती हैं कि कुछ चीजें, भले ही वे जड़ लगें (जैसे बीज), वे भी अपने प्राकृतिक चक्र में गति करती हैं और जो चीजें स्वाभाविक रूप से विशाल और मुक्त हैं (जैसे गगन में धूम का मँडराना), उन्हें कभी बाँधा नहीं जा सकता। ये दोनों तत्व जीवन के स्वाभाविक प्रवाह और विस्तार को दर्शाते हैं।
प्रश्न 5.
सपनों की गति की विशेषता ‘मत बाँधो’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सपनों में दो तरह की गति होती है। एक है- आरोहण और दूसरी है – अवरोहण। सपने मनुष्य के मन में जन्म लेते हैं और कल्पना की उड़ान भरकर आकाश में पहुँचते हैं। वे वहाँ विकसित होते हैं। यह उनकी आरोहण गति है। यही सपने जब मनुष्य की आँखों में उतरकर साकार होते हैं, तो यह उनकी अवरोहण गति है।
प्रश्न 6.
आप अपने समाज में सपनों को किन रूपों में बँधा देखते हैं? इन सपनों को किस प्रकार उड़ान प्रदान की जा सकती है?
उत्तर:
हमने अपने समाज में सपनों को अनेक रूपों में बँधा देखा है। बच्चों को शिक्षा से दूर रखना, उनको काम पर भेजना, लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति न होना, असमानता का व्यवहार किया जाने के माध्यम से सपनों को बाँध दिया गया है। इन सपनों को उड़ान देने के लिए अधिकारों की समानता, अवसरों की समानता, सामाजिक सद्भाव, भेदभाव रहित व्यवहार, आर्थिक समानता का प्रसार करना बहुत जरूरी है।
![]()
Class 8 Hindi Chapter 7 Extra Questions for Practice
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता के अनुसार, सपनों की तुलना किससे की गई है ?
(क) एक पेड़ से
(ख) उड़ते हुए पक्षी से
(ग) बहती हुई नदी से
(घ) चाँद-तारों से
प्रश्न 2.
“ इसका आरोहण मत रोको, इसका अवरोहण मत बाँधो । ” – ‘आरोहण’ और ‘अवरोहण’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुए हैं?
(क) दिन और रात
(ख) ऊपर जाना और नीचे आना
(ग) बढ़ना और घटना
(घ) सफलता और असफलता
प्रश्न 3.
“मुक्त गगन में विचरण कर वह तारों में फिर मिल जायेगा ।” – इस पंक्ति में’ तारों में फिर मिल जायेगा’ का क्या अर्थ है?
(क) आसमान में खो जायेगा।
(ख) अपनी ऊँचाई प्राप्त करेगा
(ग) अन्य तारों जैसा हो जायेगा
(घ) रात में ही दिखाई देगा
प्रश्न 4.
कविता में पिंजरे का चित्र क्या दर्शाता है?
(क) स्वतंत्रता
(ख) बंधन
(ग) पक्षियों का संरक्षण
(घ) सुरक्षा
प्रश्न 5.
कविता का मुख्य भाव क्या है?
(क) प्रकृति का सौंदर्य
(ख) आज़ादी और सपनों का महत्व
(ग) घर
(घ) जीवन की कठिनाइयाँ
अति लघूत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कविता में किस बात पर बल दिया गया है ?
प्रश्न 2.
‘पंख न काटो’ का क्या अर्थ है ?
प्रश्न 3.
धरती पर क्या जलती है?
प्रश्न 4.
धूम कहाँ मँडराती है?
प्रश्न 5.
‘आरोहण’ और ‘अवरोहण’ रोकने से क्या तात्पर्य है?
![]()
लघूत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
“सपनों में दोनों ही गति हैं उड़कर आँखों में आता है।” इस पंक्ति का क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 2.
कविता में ‘शिल्प’ शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है?
प्रश्न 3.
क्या कविता केवल पक्षियों की स्वतंत्रता की बात करती है?
प्रश्न 4.
कविता में मानवीय हस्तक्षेप के प्रति कवयित्री का क्या दृष्टिकोण है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
‘मत बाँधो’ कविता के केंद्रीय भाव का विस्तार से वर्णन कीजिए ।
प्रश्न 2.
महादेवी वर्मा ने इस कविता के माध्यम से आधुनिक समाज को क्या संदेश दिया है?
प्रश्न 3.
‘मत बाँधो’ कविता में प्रकृति और मानवीय आकांक्षाओं के बीच क्या संबंध स्थापित किया गया है? विस्तार से चर्चा कीजिए ।
प्रश्न 4.
कविता का शीर्षक ‘मत बाँधो’ एक आदेशात्मक शैली है। इस शैली का कविता के प्रभाव पर क्या असर पड़ता है ? विश्लेषण कीजिए ।