Our free Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 4 हरिद्वार Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 8 Hindi Chapter 4 Worksheet हरिद्वार
Class 8 Hindi हरिद्वार Worksheet
हरिद्वार Worksheet – हरिद्वार Class 8 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए ।
(क) लेखक को किस स्थान का वर्णन करने में आनंद आ रहा है?
(i) वृंदावन का
(ii) काशी का
(iii) हरिद्वार का
(iv) बद्रीनाथ का
(ख) लेखक ने वृक्षों की तुलना किससे की है ?
(i) पंडों से
(ii) साधुओं से
(iii) दुकानदारों से
(iv) सैनिकों से
(ग) हरिद्वार में कौन – सा प्रसिद्ध घाट है, जहाँ स्नान होता है ?
(i) दशाश्वमेध घाट
(ii) हरि की पैड़ी
(iii) संगम घाट
(iv) त्रिवेणी घाट
(घ) कनखल तीर्थ का संबंध किस पौराणिक कथा से है?
(i) राम-वन-गमन की कथा से
(ii) समुद्र-मंथन की कथा से
(iii) दक्ष – यज्ञ और सती की कथा से
(iv) कृष्ण-राधा की कथा से
(ङ) लेखक के अनुसार हरिद्वार में कौन-से देवता मुख्य रूप से पूजे जाते हैं ?
(i) शिव
(iii) गंगा
(ii) विष्णु
(iv) गणेश
![]()
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
(क) हरिद्वार तीन ओर से _____________ पहाड़ों से घिरा है।
(ख) गंगा की धारा राजा _____________ की उज्ज्वल कीर्ति की लता-सी दिखाई देती है।
(ग) गंगा-जल का रंग _____________ और _____________ बताया गया है।
(घ) कनखल तीर्थ में कभी _____________ ने यज्ञ किया था।
(ङ) नील धारा के तट पर छोटे पर्वत शीर्ष पर _____________ की मूर्ति है।
प्रश्न 3.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर ‘✓’ या ‘✗’ का निशान लगाइए ।
(क) हरिद्वार में गंगा जी दो धाराओं में बँट जाती हैं।
(ख) लेखक का निवास एक साधारण झोंपड़ी में था ।
(ग) लेखक ने पत्थर पर बैठकर जल के निकट भोजन किया।
(घ) कनखल तीर्थ हरिद्वार से बहुत दूर है।
(ङ) लेखक का कहना है कि हरिद्वार झगड़े- लड़ाई से मुक्त है ।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) लेखक ने हरिद्वार का प्राकृतिक सौंदर्य किस प्रकार वर्णित किया है?
___________________________
___________________________
(ख) लेखक ने गंगा-जल का रंग, स्वाद और प्रवाह कैसा बताया है?
___________________________
___________________________
(ग) ‘हरि की पैड़ी’ क्या है और इसका क्या महत्व है?
___________________________
___________________________
(घ) कनखल तीर्थ का धार्मिक और पौराणिक महत्व क्या है?
___________________________
___________________________
(ङ) लेखक ने वृक्षों की उपमा किनके साथ की है और क्यों ?
___________________________
___________________________
(च) लेखक को पत्थर पर बैठकर भोजन करना क्यों सुखद लगा?
___________________________
___________________________
प्रश्न 5.
(क) संधि-विच्छेद से आप क्या समझते हैं? पाठ से उदाहरण देकर समझाइए |
___________________________
___________________________
(ख) निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए ।

(i) सज्जन = _____________ + _____________
(ii) मनोरथ = _____________ + _____________
(iii) पावन = _____________ + _____________
(iv) उज्ज्वल = _____________ + _____________
(v) स्वच्छ = _____________ + _____________
(vi) परोपकार = _____________ + _____________
(vii) देवर्षि = _____________ + _____________
![]()
प्रश्न 6.
(क) विराम चिह्न से आप क्या समझते हैं? इसका उपयोग क्यों किया जाता है? बताइए |
___________________________
___________________________
(ख) नीचे दिए गए वाक्यों में प्रयुक्त विराम चिह्न पहचानिए और उनके नाम लिखिए ।
(i) मैं चित्त से तो अब तक वहीं निवास कर रहा हूँ । _____________
(ii) अरे! यह तो बहुत शांत और पावन स्थान है। _____________
(iii) क्या कनखल तीर्थ यहीं पास में है ? _____________
(iv) दीवारों पर चित्र नहीं थे, पर साधुओं के ठहरने के चिह्न अवश्य थे। _____________
(v) नील धारा के किनारे एक छोटा-सा चुटीला पर्वत है। _____________
(vi) वे लिखते हैं- “मेरा तो चित्त वहाँ जाते ही ऐसा प्रसन्न और निर्मल हुआ कि वर्णन के बाहर है।” _____________
प्रश्न 7.
(क) वाक्य किसे कहते हैं? अर्थ के आधार पर ये कितने प्रकार के होते हैं?
___________________________
___________________________
(ख) निम्नलिखित वाक्यों के अर्थ के आधार पर भेद बताइए ।
(i) यह भूमि तीन ओर सुंदर पर्वतों से घिरी है। – _____________
(ii) कृपया इस पत्र को स्थान दीजिए । – _____________
(iii) अहा! कितनी सुंदर प्राकृतिक छटा है। – _____________
(iv) वहाँ कोई झगड़ा नहीं होता । – _____________
(v) क्या वहाँ की कुशा से सुगंध आती है? – _____________
प्रश्न 8.
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए।
(क) परमार्थ हेतु बनवाया गया भवन – _____________
(ख) जो आसानी से प्राप्त हो – _____________
(ग) शक्ति के अनुसार – _____________
(घ) जो देखने योग्य हो – _____________
(ङ) जिसका वर्णन न हो सके – _____________
(च) वध करने वाला – _____________
प्रश्न 9.
निर्देशानुसार वाक्यों को बदलिए ।
(क) वर्षा के कारण सब ओर हरियाली दिखाई देती थी। (वर्तमान काल)
___________________________
(ख) वृक्षों पर अनेक रंग के पक्षी चहचहाते हैं। (भूत काल)
___________________________
(ग) गंगा का जल स्वच्छ और श्वेत था। (भविष्य काल)
___________________________
(घ) गंगा जी अपना नाम नदी सत्य करती थीं। (वर्तमान काल)
___________________________
(ङ) आप इस पत्र को स्थानदान दीजिएगा। (भूत काल)
___________________________
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए अपठित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
कारण ही हम बहुत लंबी अवधि तक अंग्रेज़ों के पास अपनी स्वतंत्र चेतना और परिमार्जित संस्कारों
निरक्षरता हमारी सबसे बड़ी समस्या है। निरक्षरता के विरुद्ध आवाज़ नहीं उठा सके। अशिक्षित जनता के का अभाव रहता है। उनमें देश व समाज की समस्याओं के प्रति कोई जागरुकता नहीं रहती । अशिक्षा के कारण ही देश को अच्छे नागरिक नहीं मिल पाते। निरक्षरता ही राष्ट्रीय समस्याओं को हल करने में और प्रजातंत्र के कुशल संचालन में बाधक है। निरक्षर व्यक्ति अपने मत का महत्व नहीं समझता। वह अज्ञानता के कारण अपना मत अयोग्य व्यक्ति को दे देता है या थोड़े-से पैसों के लालच में बेच डालता है। अज्ञानता उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक साधनों को अपनाने नहीं देती। यह देश पर लगा एक कलंक है, जिसे सरकार धोने का हर संभव प्रयास कर रही है।
(क) लंबी अवधि तक अंग्रेज़ों का विरोध न करने का क्या कारण था?
(i) भ्रष्टाचार
(ii) निरक्षरता
(iii) आतंकवाद
(iv) महँगाई
(ख) निरक्षर व्यक्ति किसका महत्व नहीं समझता ?
(i) अपने स्वभाव का
(ii) अपने संस्कारों का
(iii) अपने खान-पान का
(iv) अपने मत का
(ग) अज्ञानता क्या अपनाने नहीं देती?
(i) आधुनिक वैज्ञानिक साधनों को
(ii) अंधविश्वास को
(iii) रीति-रिवाज़ों को
(iv) संस्कारों को
(घ) इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा-
(i) मेरा लक्ष्य
(ii) शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण
(iii) देशसेवा
(iv) शिक्षा का महत्व
(ङ) ‘मत’ के अर्थ हैं-
(i) ‘विचार’ और ‘चिंतन’
(ii) ‘नहीं’ और ‘वोट’
(iii) ‘संप्रदाय’ और ‘उपजाति’
(iv) ‘अवश्य’ और ‘ज़रूरी’
![]()
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 11.
नदी, पर्वत, वन आदि पर्यावरणीय घटकों की स्थिति इन दिनों काफी शोचनीय हो गई है। इनकी स्थिति में सुधार तथा बेहतरी के लिए आप अपना योगदान किस प्रकार दें सकते है ? सोचकर बताइए |
___________________________
___________________________
___________________________
प्रश्न 12.
क्या आज के समय में भी तीर्थों की वही पवित्रता बनी हुई है, जैसी पहले थी? अपने विचार लिखिए।
___________________________
___________________________
___________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 13.
आप बरसात में केदारनाथ की यात्रा पर गए हैं। एक दिन रास्ते में भू-स्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो जाता है, जिसके कारण आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । इस अनुभव को डायरी के रूप में लिखिए ।
___________________________
___________________________
___________________________
प्रश्न 14.
गंगा के किनारे स्थित तीर्थों की महत्ता का वर्णन करते हुए अपने मित्र को ई-मेल लिखिए और उसे सपरिवार इन तीर्थों की यात्रा के लिए आमंत्रित कीजिए ।
___________________________
___________________________
___________________________
प्रश्न 15.
आपके विद्यालय ने ग्रीष्मावकाश में मसूरी, देहरादून ऋषिकेश तथा हरिद्वार यात्रा का कार्यक्रम बनाया है। छात्रों, अध्यापकों आदि को इससे संबंधित सूचना देने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से एक सूचना लिखिए।
___________________________
___________________________
___________________________
प्रश्न 16.
नीचे दिए गए कुंभ मेले के चित्र को देखकर आपके मन में जो विचार आ रहे हैं, उन्हें लिखिए ।
___________________________
___________________________
___________________________