Our free Class 8 Hindi Malhar Worksheet and Class 8 Hindi Chapter 10 तरुण के स्वप्न Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 8 Hindi Chapter 10 Worksheet तरुण के स्वप्न
Class 8 Hindi तरुण के स्वप्न Worksheet
तरुण के स्वप्न Worksheet – तरुण के स्वप्न Class 8 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए ।
(क) स्वप्न किसके द्वारा देखा गया था, जिसे लेखक याद कर रहे हैं?
(i) महात्मा गांधी
(ii) बाल गंगाधर तिलक
(iii) देशबंधु चित्तरंजन दास
(iv) भगत सिंह
(ख) लेखक किस प्रकार का समाज चाहता है ?
(i) केवल शिक्षित
(ii) धार्मिक
(iii) सर्वांगीण स्वाधीन संपन्न
(iv) विदेशी प्रभाव वाला
(ग) लेखक के अनुसार नारी को समाज में कैसा स्थान मिलना चाहिए?
(i) पुरुषों से कम अधिकार वाला
(ii) पिछड़ी स्थिति वाला
(iii) पुरुषों की तरह अधिकार वाला
(iv) केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाला
(घ) लेखक किसे ‘स्वर्ग समान मरण’ मानते हैं?
(i) युद्ध में मरना
(ii) इच्छित स्वप्न के लिए मरना
(iii) भूख से मरना
(iv) प्यास से मरना
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(क) लेखक के अनुसार स्वप्न की प्रेरणा से मनुष्य क्या करता है?
________________________________
________________________________
(ख) चित्तरंजन दास को किस उपाधि से संबोधित किया गया है?
________________________________
________________________________
(ग) लेखक का यह स्वप्न किसके जीवन को सार्थक बनाता है?
________________________________
________________________________
(घ) लेखक किस प्रकार के समाज और राष्ट्र की कल्पना करता है ?
________________________________
________________________________
(ङ) लेखक के अनुसार राष्ट्र को किससे मुक्त होना चाहिए?
________________________________
________________________________
(च) ‘वह मरण है स्वर्ग समान’ इस कथन का अर्थ अपने शब्दों में लिखिए।
________________________________
________________________________
(छ) लेखक द्वारा प्रस्तुत आदर्श समाज और राष्ट्र की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
________________________________
________________________________
(ज) लेखक किन्हें अपना स्वप्न उपहार स्वरूप दे रहा है?
________________________________
________________________________
प्रश्न 3.
सही कथन पर ‘✓’ तथा गलत कथन पर ‘✗’ लगाइए।
(क) श्रम एवं कर्म की पूरी मर्यादा वाले समाज में आलसी लोगों का कोई स्थान नहीं रहेगा।
(ख) लेखक के अनुसार वैसे समाज में जाति-भेद रहना चाहिए।
(ग) लेखक केवल अपने लिए यह स्वप्न देखता है, दूसरों के लिए नहीं ।
(घ) लेखक के पास देने के लिए केवल स्वप्न है।
(ङ) यह स्वप्न लेखक के लिए नित्य एवं अखंड सत्य है।
प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) लेखक ने कहा है कि हम चित्तरंजन दास के स्वप्न के ______________ हैं।
(ख) आदर्श समाज में प्रत्येक व्यक्ति को ______________ और उन्नति का समान अवसर मिलेगा।
(ग) एक ______________ समाज और ______________ राष्ट्र लेखक का स्वप्न है।
(घ) लेखक के अनुसार श्रम और ______________ की पूरी मर्यादा होनी चाहिए।
(ङ) लेखक के अनुसार यह स्वप्न हमें असीम ______________ और अपार ______________ देता है।
प्रश्न 5.
मिलान कीजिए ।
| (क) देशबंधु | (i) चित्तरंजन दास |
| (ख) श्रम एवं कर्म की पूरी मर्यादा वाला समाज | (ii) समान अधिकार |
| (ग) नारी | (iii) विजातीय प्रभाव से मुक्त |
| (घ) आलसी व्यक्ति को | (iv) उसका स्वप्न |
| (ङ) लेखक का उपहार | (v) समाज में स्थान नहीं |
प्रश्न 6.
निम्नलिखित अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए ।
(क) सब अंगों में व्याप्त होने वाला – ______________
(ख) दूसरी जाति का – ______________
(ग) अपने देश का – ______________
(घ) सबसे ऊपर का – ______________
(ङ) भारत में बसने वाला – ______________
![]()
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए तथा संधि-भेद बताइए ।
(क) उत्तराधिकारी – ______________ ______________
(ख) स्वाधीन – ______________ ______________
(ग) सर्वोपरि – ______________ ______________
(घ) सर्वांगीण – ______________ ______________
प्रश्न 8.
दिए गए शब्द – युग्मों में से विशेषण, विशेष्य छाँटकर अलग कीजिए ।
| संपन्न समाज, स्वाधीन राष्ट्र, विजातीय प्रभाव, अखंड सत्य, असीम भक्ति, अपार आनंद, क्षुद्र जीवन, आदर्श राष्ट्र |
| विशेषण | विशेष्य |
प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए ।
(क) हमारा नेता चित्तरंजन दास था। – ______________
(ख) समाज में श्रम एवं कर्म का पूरा मर्यादा है। – ______________
(ग) मुक्त है हमारा समाज विजातीय प्रभाव से। – ______________
(घ) वह समाज और राष्ट्र भारतवासियों की अभाव मिटाएगी। – ______________
(ङ) मैं तुम्हें यह स्वप्न देता हूँ- स्वीकार कर । – ______________
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए अपठित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
मनुष्य का सहज स्वभाव है कि जो वस्तु उसे जितनी ज़्यादा सहजता से उपलब्ध होती है, वह उसका उतना ही कम मूल्य समझता है। उसकी दृष्टि में किसी भी वस्तु की महत्ता उसके बाज़ार मूल्य से ही निर्धारित होती है, परंतु यह दृष्टिकोण ठीक नहीं है। व्यक्ति स्वर्ण को अधिक महत्व देता है, उसकी तुलना में अन्न को नहीं, क्योंकि सोना महँगा है और अन्न सस्ता । यदि हम गंभीरता से विचार करें तो देखेंगे कि व्यक्ति सोने के बिना तो जीवित रह सकता है, पर अन्न के बिना नहीं । इसी प्रकार, अन्न और जल की तुलना करने पर हम देखेंगे कि जल ज़्यादा ज़रूरी है। अन्न के बिना व्यक्ति कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, परंतु जल के बिना नहीं, लेकिन अन्न का भाव (मूल्य) जल से ज़्यादा है। अन्न को जल से ज़्यादा महत्व मिलता है। इसी प्रकार, जल से अधिक वायु की आवश्यकता है। जल बिना मनुष्य कुछ समय तक जीवित रह सकता है, परंतु वायु के बिना कुछ मिनट भी जीवित रहना संभव नहीं है, लेकिन वायु का कोई भी मूल्य हम नहीं लगाते ।
(क) मानव का सहज स्वभाव क्या है?
________________________________
(ख) अन्न और सोने की तुलना कैसे की गई है?
________________________________
(ग) अन्न, जल और वायु में किसका महत्व अधिक है और क्यों?
________________________________
(घ) गद्यांश में से प्रत्यययुक्त पाँच शब्द चुनकर लिखिए ।
________________________________
(ङ) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
________________________________
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 11.
अगर आप सुभाषचंद्र बोस के निकटतम सहयोगी होते तो समाज में विद्यमान जाति-पाति के भेद-भाव को मिटाने के लिए उन्हें क्या सलाह देते ? सोचकर लिखिए ।
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
प्रश्न 12.
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर आप अपने व्यावहारिक जीवन में किस प्रकार के परिवर्तन करना चाहेंगे?
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
![]()
प्रश्न 13.
आप देश तथा समाज के लिए क्या-क्या करना चाहते है ? क्या आप उनमें से कुछ कर पाते है ? यदि हाँ, तो क्या तथा नहीं, तो क्यों नहीं?
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 14.
‘हम सब एक हैं’ से शुरू होने वाले एक गीत की रचना कीजिए ।
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
प्रश्न 15.
अपने क्षेत्र के कुछ स्वतंत्रता सेनानियों से मिलिए तथा उनसे प्राप्त जानकारी को परियोजना के रूप में प्रस्तुत कीजिए ।
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________
प्रश्न 16.
क्या आज भी लोग जाति के नाम पर भेद-भाव करते है ? ऐसी कोई एक घटना के बारे में लिखिए।
________________________________
________________________________
________________________________
________________________________