Students revise important topics using Class 7 SST Extra Questions Chapter 5 साम्राज्यों का उदय Extra Questions before exams.
साम्राज्यों का उदय Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 5 Extra Question Answer in Hindi साम्राज्यों का उदय
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अशोक ने अपने शासन में अहिंसा को क्यों अपनाया?
उत्तर:
- अशोक ने कलिंग युद्ध में भारी विनाश और मृत्यु देखीं।
- इस अनुभव ने उन्हें अहिंसा और शांति का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
- उन्होंने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने शासन में द्यालुता को बढ़ावा दिया।
प्रश्न 2.
अशोक के शिलालेखों का महत्व क्या है?
उत्तर:
- शिलालेखों में जनसामान्य के लिए महत्वपूर्ण संदेश और नैतिक शिक्षाएँ थीं।
- ये शिलालेख प्राकृत भाषा में ब्राह्मी लिपि में लिखे गए थे, जिससे जनता तक पहुँचने में मद्द मिली।
- अशोक ने अपने आप को एक परोपकारी शासक के रूप में प्रस्तुत किया, जिससे उनकी छवि को मजबूती मिली। थी?
प्रश्न 3.
मौर्य साम्रान्य के प्रशासनिक ढाँचे में क्या विशेषताएँ
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य में एक सुव्यवस्थित कराधान प्रणाली थी।
- प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी और कारीगर नगरीय जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
- नगरों में सार्वजनिक भवन और सुनियोजित सड़कें थीं, जो व्यापार और प्रशासन को सुगम बनाती थीं।
![]()
प्रश्न 4.
अशोक ने अपने साम्राज्य के बाहर चिकित्सा सुविधाएँ क्यों प्रदान कीं?
उत्तर:
- उन्होंने मानवता और पशुओं के कल्याण के लिए चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
- यह उनके दयालु और परोपकारी शासक के रूप में छवि को मजबूत करता है।
- अशोक ने सभी प्रजातियों की भलाई को प्राथमिकता दी, जिससे समाज में एकता और सहिष्णुता बढ़ी।
प्रश्न 5.
मौर्य साम्राज्य के पतन के कारण क्या थे?
उत्तर:
साम्राज्य के पतन का एक कारण कमजोर शासक का आना था, जो एकजुटता बनाए रखने में असमर्थ थे।
- स्थानीय शासकों ने स्वतंत्रता की माँग की, जिससे साम्राज्य में असंतोष बढ़ा।
- प्राकृतिक आपदाएँ और आर्थिक संकट भी साम्राज्य के पतन में योगदान देते थे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
साम्राज्य के निर्माण में शासक की भूमिका क्या होती है?
उत्तर:
साम्राज्य के निर्माण में शासक का नेतृत्व महत्वपूर्ण होता है।
- शासक छोटं-छोंट राज्यों को जीतकर एकीकृत करता है।
- वह अपनी राजधानी सं प्रशासनिक और आर्थिक नियंत्रण स्थापित करता है।
- शासक सेना का निर्माण कर बाह्य आक्रमणों से रक्षा करता है।
- शासक अपने अधीन राज्यों में कानून और व्यवस्था बनाए रखता है।
प्रश्न 2.
प्राचीन भारत में व्यापार का क्या महत्व था?
उत्तर:
व्यापार ने साम्राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया।
- विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान हुआ, जिससे संस्कृति का विकास हुआ।
- व्यापारिक मार्गों का विकास हुआ, जिससे यात्रा आसान हुई।
- व्यापार ने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दिया।
- व्यापारिक संगठनों ने समाज में स्थिरता और समृद्धि लाई।
![]()
प्रश्न 3.
मगध साम्राज्य के उदय के प्रमुख कारण क्या थे?
उत्तर:
मगध की भौगोलिक स्थिति ने इसे सामरिक लाभ दिया।
- कृषि और संसाधनों की प्रचुरता ने आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया।
- शक्तिशाली शासकों ने छोटे राज्यों को एकत्रित किया।
- लौह धातु के उपयोग ने युद्ध की क्षमता को बढ़ाया।
- व्यापारिक गतिर्विधियों ने राज्य की आय में वृद्धि की।
स्थिति अध्ययन
I. एलेक्जेंडर ने भारतीय ऋषियों के एक समूह के बारे में सुना था, जिन्हें ग्रीक लोग ‘जिम्नोसोफिस्ट’ या नग्न दार्शनिक (शायद इसलिए कि वे बहुत कम कपड़े पहनते थे) कहते थे और जो अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध थे। एलेक्जेंडर ने पहेलियों के रूप में कठिन प्रश्नों के साथ उन्हें चुनौती दी तथा यह चेतावनी दी कि वह गलत उत्तर देने वालों को मृत्युदंड देगा। जिम्नोसोफिंस्टों ने एलेक्जेंडर के प्रश्नों का शांति और बुद्धिमत्ता से उत्तर दिया। एलेक्जेंडर दार्शनिकों के उत्तर से प्रभावित हुआ और अंत में सभी दार्शनिकों को मुक्त कर दिया। सदियों से इस घटना के अनेक संस्करण प्रचलित हैं, जो इसे इतिहास की सबसे रोचक दार्शनिक घटनाओं में से एक बनाता है।
प्रश्न 1.
एलेक्जेंडर ने भारतीय ऋषियों को किस नाम से जाना?
उत्तर:
जिम्नोसोफिस्ट
प्रश्न 2.
एलेक्जेंडर ने ॠषियों को किस प्रकार की चुनौती दी?
उत्तर:
पहेलियों के रूप में कठिन प्रश्न।
प्रश्न 3.
एलेक्जेंडर और जिम्नोसोफिस्ट के बीच हुई चर्चा के दो प्रमुख परिणाम क्या थे?
उत्तर:
- जिम्नोसोफिस्टों ने एलेक्जेंडर के कठिन प्रश्नों का शांतिपूर्ण और बुद्धिमत्ता से उत्तर दिया, जिससे एलेक्जेंडर प्रभावित हुआ।
- अंतत:, एलेक्जेंडर ने सभी दार्शनिकों को मुक्त कर दिया, जो इस घटना को एक महत्वपूर्ण दार्शनिक घटना बनाता है।
साम्राज्यों का उदय Class 7 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
(क) चंद्रगुप्त मौर्य
(ख) धनानंद
(ग) अजातशत्रु
(घ) कौटिल्य
उत्तर:
(क) चंद्रगुप्त मौर्य
![]()
प्रश्न 2.
साम्राज्य के विस्तार के लिए शासक को किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक था?
(क) सँन्य शक्ति
(ख) आर्थिक स्थिरता
(ग) प्रशासनिक व्यवस्था
(घ) सभी उपरोक्त
उत्तर:
(घ) सभी उपरोक्त
प्रश्न 3.
कौटिल्य की रचना “अर्थशास्त्र” में किस विषय पर चर्चा की गई है?
(क) कृषि
(ख) युद्ध
(ग) प्रशासन
(घ) सभी उपरोक्त
उत्तर:
(घ) सभी उपरोक्त
प्रश्न 4.
मगध साम्राज्य के लिए कौन-सा संसाधन महत्वपूर्ण था जो उसके विस्तार में सहायक रहा?
(क) सोना
(ख) लौह धातु
(ग) चाँदी
(घ) रत्न
उत्तर:
(ख) लौह धातु
कथन आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : साम्राज्य का अर्थ है अनेक छोटे-छोटे राज्यों का एक संघ।
कथन II : सभी छोटे राज्यों के राजा साम्राट के अधीन होते हैं।
विकल्प:
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।
कथन I : कौटिल्य ने धनानंद को सलाह दी कि वह अपने शासन के तौर-तरीके बदल ले।
कथन II : कौटिल्य को धनानंद ने अपने दरबार से निकाल दिया।
विकल्प:
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(घ) दोनों I और II सही हैं।
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।
कथन I : मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक धनानंद् था।
कथन II : मौर्य साम्राज्य का पतन धनानंद के अत्याचार के कारण हुआ।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है।
![]()
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें।
कथन I : एलेक्जेंडर ने भारत में कई नगरों में नरसंहार किया।
कथन II : एलेक्जेंडर की सेना ने गंगा नदी की ओर बढ़ने से इसकार कर दिया।
विकल्प :
(क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(घ) दोनों I और II सही हैं।
अभिकथन-कारण प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण (R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
प्रश्न 1.
(A) : सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद अहिंसा का मार्ग अपनाया।
(R) : अशोक ने युद्ध के दौरान हुए विनाश को देखकर शांति की आवश्यकता को समझा।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 2.
(A) : अशोक ने अपने शिलालेखों में स्वयं को ‘देवानामपिय’ कहा।
(R) : यह नाम दर्शाता है कि वह एक परोपकारी और दयालु शासक थे।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 3.
(A) : मौर्य साम्राज्य के अंत के बाद कई छोटे राज्य स्वतंत्र हो गए।
(R) : यह स्वतंत्रता स्थानीय शासकों की असंतोष के कारण हुई।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
![]()
प्रश्न 4.
(A) : अशोक ने अपने साम्राज्य के बाहर भी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की बात की।
(R) : यह उनके साम्राज्य की सीमाओं को बढ़ाने का प्रयास था।
उत्तर:
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
रिक्त स्थान भरिए
1. ‘साम्राज्य’ शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के _______ , शब्द से हुई है।
उत्तर: इंपेरियम
2. सम्राट अपनी _______ से संपूर्ण साम्राज्य का शासन चलाता था।
उत्तर: राजधानी
3. मगध साम्राज्य का प्रारंभिक शक्तिशाली राजा _______ था।
उत्तर: अजातशत्रु
4. _______ साम्राज्य का उदय चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा हुआ।
उत्तर: मौर्य
5. एलेक्जेंडर ने _______ के राजा पोरस को पराजित किया।
उत्तर: पौरव
कॉलम मिलाएँ
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. मौर्य साम्राज्य | (क) समुद्रगुप्त |
| 2. गुप्त साम्राज्य | (ख) चंद्रगुप्त मौर्य |
| 3. नंद साम्राज्य | (ग) अकबर |
| 4. मुगल साम्राज्य | (घ) अशोक |
विकल्प :
1. 1-(ख), 2-(क), 3-(घ), 4-(ग)
2. 1-(क), 2-(ख), 3-(ग), 4-(घ)
3. 1-(ख), 2-(घ), 3-(क), 4-(ग)
4. 1-(ग), 2-(घ), 3-(ख), 4-(क)
उत्तर:
1.
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. मौर्य साम्राज्य | (ख) चंद्रगुप्त मौर्य |
| 2. गुप्त साम्राज्य | (क) समुद्रगुप्त |
| 3. नंद साम्राज्य | (घ) अशोक |
| 4. मुगल साम्राज्य | (ग) अकबर |
सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न
1. साम्राज्य का अर्थ सर्वोच्च सत्ता है।
उत्तर: सत्य
2. सभी छोटे-छोटे राज्यों के पास अपने-अपने राजा होते हैं, लेकिन वे सभी सम्राट के अधीन होते हैं।
उत्तर: सत्य
3. मगध साम्राज्य का उद्य एलेक्जेंडर के लौटने के बाद हुआ।
उत्तर: सत्य
![]()
4. कौटिल्य को चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर: सत्य
5. साम्राज्य का विस्तार केवल बाह्य आक्रमणों के द्वारा ही किया जा सकता है।
उत्तर: असत्यं।
6. साम्राज्य में व्यापारिक मार्गों की स्थापना और नियंत्रण का महत्व नहीं होता।
उत्तर: असत्यं।
7. नंद वंश का अंतिम शासक धनानंद अत्यधिक लोकप्रिय था।
उत्तर: असत्यं।