Students revise important topics using Class 7 SST Extra Questions Chapter 1 भारत की भौगोलिक विविधता Extra Questions before exams.
भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 1 Extra Question Answer in Hindi भारत की भौगोलिक विविधता
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हिमालय पर्वत श्रृंखला की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
- हिमालय पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे ऊँची पर्वत शृंखलाओं में से एक है।
- इसमें कई चोटियाँ हैं, जो 8000 मीटर से अधिक ऊँची हैं, जैसे माउंट एवरेस्ट।
- यह भारत, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फैली हुई है।
प्रश्न 2.
हिमालय का जल स्रोत क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
- हिमालय से निकलने वाली नदियाँ, जैसे- गंगा और ब्रह्मपुत्र, करोड़ों लोगों के लिए जल का मुख्य स्रोत हैं।
- ये नदियाँ कृषि और उद्योग के लिए आवश्यक जल प्रदान करती हैं।
- हिमालय को ‘एशिया का जल शिखर’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह जलवायु और पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 3.
हिमालय की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व क्या है?
उत्तर:
- हिमालय को पवित्र माना जाता है और यहाँ कई मठ और मंदिर हैं।
- यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो ध्यान और साधना के लिए आते हैं।
- हिमालय अनेकं संस्कृतियों और आस्थाओं का केंद्र है, जिससे यह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
![]()
प्रश्न 4.
हिमालय पर्वत शृंखला का निर्माण कैसे हुआ?
उत्तर:
- हिमालय का निर्माण भारतीय प्लेट के एशियाई प्लेट से टकराने से हुआ।
- यह प्रक्रिया लगभग 50 मिलियन वर्ष पहले शुरू हुई थी।
- टकराने के कारण भूमि सिलवटदार होकर ऊपर उठी, जिससे पर्वत श्रंखला का निर्माण हुआ।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
हिमालय पर्वत शृंखला के भौगोलिक और जलवायु विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
- हिमालय पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रंखलाओं में से एक है, जिसमें माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा जैसी चोटियाँ शामिल हैं।
- यहाँ की जलवायु ऊँचाई के अनुसार भिन्न होती है, जो ठंडी और समशीतोष्ण होती है।
- हिमालय में वर्षा का स्तर भी भिन्न होता है, जिससे यहाँ की जैव विविधता में वृद्धि होती है।
- यह क्षेत्र कई नदियों का स्रोत है, जो कृषि और जल संसाधनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- हिमालय की भौगोलिक स्थिति इसे प्राकृतिक प्राचीर के रूप में कार्य करने में मद्द करती है।
भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हिमालय पर्वत शृंखला को ‘एशिया का जल शिखर’ क्यों कहा जाता है?
(क) क्योंकि यह सबसे ऊँचा पर्वत है।
(ख) क्योंकि यह कई प्रमुख नदियों का स्रोत है।
(ग) क्योंकि यह जलवायु को नियंत्रित करता है।
(घ) क्योंकि यह बर्फ से ढका रहता है।
उत्तर:
(ख) क्योंकि यह कई प्रमुख नदियों का स्रोत है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भागीरथी नदी की सहायक नदी है?
(क) गंगा
(ख) यमुना
(ग) ब्रह्मपुत्र
(घ) सिंधु
उत्तर:
(क) गंगा
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत शृंखला विश्व की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है?
(क) आल्प्स
(ख) अरावली
(ग) हिमालय
(घ) एंडीज
उत्तर:
(ख) अरावली
प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : हिमालय पर्वत श्रृंखला में कई चोटियाँ 8000 मीटर से अधिक ऊँची हैं।
कथन II : हिमालय केवल भारत में फैला हुआ है।
विकल्प : (क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) (क्योंकि कथन II गलत है, हिमालय नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी फैला हुआ है।)
![]()
प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : भागीरथी नदी गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी है।
कथन II : हिमालय पर्वत श्रृंखला को ‘एशिया का जल शिखर’ कहा जाता है।
विकल्प : (क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(घ) दोनों I और II सही हैं।
प्रश्न 6.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I: अरावली पर्वत शृंखला की सबसे ऊँची चोटी माउंट आबू है।
कथन I: अरावली पर्वत शृंखला लगभग 2.5 अरब वर्ष पुरानी है।
विकल्प : (क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(ख) (क्योंकि कथन I गलत है, माउंट आबू की ऊँचाई 1722 मीटर है, लेकिन यह अरावली की सबसे ऊँची चोटी नहीं है।)
प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें :
कथन I : लद्दाख एक शीत मरुस्थल है।
कथन II: लद्दाख में वर्षा की मात्रा बहुत अधिक होती है।
विकल्प : (क) कथन I सही है और II गलत है।
(ख) कथन I गलत है और II सही है।
(ग) दोनों I और II गलत हैं।
(घ) दोनों I और II सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन I सही है और II गलत है (क्योंकि लद्दाख में वर्षा की मात्रा बहुत कम होती है।
अभिकथन-कारण प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
प्रश्न 1.
(A) : हिमालय पर्वत भृंखला में कई चोटियाँ 8000 मीटर से ऊँची हैं।
(R) : इन्हें सामूहिक रूप से ‘आठ हजारी’ कहा जाता है।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 2.
(A):हिमालय को ‘एशिया का जल शिखर’ कहा जाता है।
(R) : यह नदियों का प्रमुख जल स्रोत है जो लोगों को पीने योग्य जल प्रदान करती हैं।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
![]()
प्रश्न 3.
(A) : हिमालय पर्वत शृंखला का निर्माण भारतीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट से टकराने के कारण हुआ।
(R) : यह टकराव लगभग 5 करोड़ वर्ष पहले हुआ था।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 4.
(A) : भागीरथी नदी गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी है।
(R) : यह नदी उत्तराखंड में गोमुख से निकलती है।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न
1. प्रायद्वीपीय पठार भारत का त्रिकोणीय क्षेत्र है।
उत्तर: सत्य।
2. पूर्वी घाट की ऊँचाई पश्चिमी घाट की तुलना में अधिक है।
उत्तर: असत्य
3. भारत की तटरेखा 7500 किलोमीटर से अधिक लंबी है।
उत्तर: सत्य।
रिक्त स्थान भरिए
1. प्रायद्वीपीय पठार को प्रायद्वीप कहा जाता है क्योंकि यह _____ ओर से जल से घिरा है।
उत्तर: तीन
2. पश्चिमी घाट के उत्तरी भाग को _____ पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है।
उत्तर: सह्याद्रि
3. _____ और _____ जैसी नदियाँ कृषि कार्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उत्तर: गोदावरी, कृष्णा।
कॉलम मिलाएँ
I.
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. हिमालय | (क) भारत का सबसे बड़ा नदी तंत्र |
| 2. गंगा | (ख) भारत का सबसे ऊँचा पर्वत |
| 3. थार | (ग) एक रेगिस्तान जो राजस्थान में स्थित है |
| 4. नर्मदा | (घ) मध्य भारत में बहने वाली नदी |
उत्तर:
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. हिमालय | (ख) भारत का सबसे ऊँचा पर्वत |
| 2. गंगा | (क) भारत का सबसे बड़ा नदी तंत्र |
| 3. थार | (ग) एक रेगिस्तान जो राजस्थान में स्थित है |
| 4. नर्मदा | (घ) मध्य भारत में बहने वाली नदी |
स्थिति अध्ययन
I. मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ियों में स्थित मावलिननॉन्ग गाँव ‘एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव’ के रूप में प्रसिद्ध है। यह रमणीय गाँव अपनी स्वच्छता, बाँस के कूड़ेदान, पर्यावरणीय अनुकूल जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध है। यह गाँव अपनी जीवित जड़ों से बने पुलों (लिविंग रूट्स पुल) के लिए भी जाना जाता है, जो कई वर्षों के दौरान पेड़ों की जड़ों को मिलाकर बनाए जाते हैं।
प्रश्न 1.
मावलिननॉन्ग गाँव को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव।
![]()
प्रश्न 2.
मावलिननॉन्ग गाँव किस भारतीय राज्य में स्थित है?
उत्तर:
मेघालय।
प्रश्न 3.
मावलिननॉन्ग गाँव में जीवित जड़ों के पुल कैसे बनाए जाते हैं?
उत्तर:
- ये पुल कई वर्षों के दौरान पेड़ों की जड़ों को एक साथ बुनकर बनाए जाते हैं।
- यह प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल है और स्थानीय संसाधनों का उपयोग करती है, जो गाँव वालों और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है।