Our free Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Grammar व्याकरण Vyakaran Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 7 Hindi Vyakaran Worksheet with Answers
भाषा, लिपि और व्याकरण
प्रश्न 1.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) भाषा के कितने रूप हैं ?
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) एक
उत्तर :
(ii) तीन
(ख) लिखकर भाव एवं विचार व्यक्त करने वाली भाषा है
(i) मौखिक भाषा
(ii) लिखित भाषा
(iii) सांकेतिक भाषा
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) लिखित भाषा
(ग) ‘मनोज किताब पढ़ रहा है’ – यह भाषा का रूप है
(i) सांकेतिक रूप
(ii) लिखित रूप
(iii) मौखिक रूप
(iv) वैदिक रूप
उत्तर :
(iii) मौखिक रूप
(घ) संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं?
(i) 18
(ii) 24
(iii) 22
(iv) 28
उत्तर :
(iii) 22
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) भाषा हमारे भाव – विचार व्यक्त करने का साधन है।
उत्तर :
✓
(ख) अंग्रेज़ी की लिपि देवनागरी है।
उत्तर :
✗
(ग) मौखिक भाषा अत्यंत प्रयास से सीखी जाती है।
उत्तर :
✗
(घ) फ़ोन पर बातें करना मौखिक भाषा का उदाहरण है।
उत्तर :
✓
(ङ) भाषा के शुद्ध और स्थायी रूप के लिए नियमों की आवश्यकता होती है।
उत्तर :
✓
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) _________ की लिपि देवनागरी है। (उर्दू / हिंदी)
(ख) बोलकर कही गई बातों को _________ कहते हैं। (लिखित/ मौखिक भाषा )
(ग) अध्यापिका का श्यामपट पर लिखना भाषा का _________ रूप है। (मौखिक / लिखित)
(घ) भाषा के बिना हम _________ का आदान-प्रदान नहीं कर सकते। (विचारों/उन्नति)
उत्तर :
(क) हिंदी
(ख) मौखिक भाषा
(ग) लिखित
(घ) विचारों
प्रश्न 4.
नीचे कुछ भाषाएँ दी गई हैं। आप उनकी लिपियों के नाम उनके सामने लिखिए। एँ दी गई हैं। आप उनकी लिपियों
| भाषा | लिपि |
| (क) नेपाली | |
| (ख) जर्मन | |
| (ग) संस्कृत | |
| (घ) पंजाबी | |
| (ङ) मराठी |
उत्तर :
| भाषा | लिपि |
| (क) नेपाली | (क) देवनागरी |
| (ख) जर्मन | (ख) रोमन |
| (ग) संस्कृत | (ग) देवनागरी |
| (घ) पंजाबी | (घ) गुरुमुखी |
| (ङ) मराठी | (ङ) देवनागरी |
प्रश्न 5.
नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं। इनमें भाषा के जिस रूप का प्रयोग हुआ है, उसे वाक्य के सामने लिखिए ।
(क) मयंक अपने मित्र को पत्र लिख रहा है। ______________________
(ख) दादी जी कहानियाँ सुना रही हैं। ______________________
(ग) गायिका गीत गा रही है। ______________________
(घ) पिताजी अख़बार पढ़ रहे हैं। ______________________
(ङ) पुनीत रेडियो पर मन की बात सुन रहा है। ______________________
उत्तर :
(क) लिखित भाषा
(ख) मौखिक भाषा
(ग) मौखिक भाषा
(घ) लिखित भाषा
(ङ) मौखिक भाषा
प्रश्न 6.
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को व्याकरण के अनुसार शुद्ध करके पुनः लिखि
| अशुद्ध | शुद्ध |
| (क) यह पहाड़ी ऊँचा है। | |
| (ख) मेरे को पिताजी ने बुलाया है। | |
| (ग) गाय हरी घास खाता है। | |
| (घ) मुझको आज स्कूल नहीं जाना है। |
उत्तर :
| अशुद्ध | शुद्ध |
| (क) यह पहाड़ी ऊँचा है। | (क) यह पहाड़ी ऊँची है। |
| (ख) मेरे को पिताजी ने बुलाया है। | (ख) मुझे पिताजी ने बुलाया है। |
| (ग) गाय हरी घास खाता है। | (ग) गाय हरी घास खाती है। |
| (घ) मुझको आज स्कूल नहीं जाना है। | (घ) मुझे आज स्कूल नहीं जाना है। |
वर्ण-विचार
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वर्णों का संयोजन कर वाक्य बनाइए ।
(क) व् + इ + ख् + य + आ + त् + अ = ______________________
(ख) क् + ऋ + प् + आ + ल् + उ = ______________________
(ग) च् + औ + क् + अ + न् + न् + आ = ______________________
(घ) ड् + र् + आ + म् + आ = ______________________
(ङ) द् + अ + क् + श् + इ + ण् + अ = ______________________
उत्तर :
(क) विख्यात
(ख) कृपालु
(ग) चौकन्ना
(घ) ड्रामा
(ङ) दक्षिण
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए ।
| शब्द | वर्ण-विच्छेद |
| (क) सरदार | |
| (ख) प्रकाश | |
| (ग) कमल | |
| (घ) लोचन | |
| (ङ) पुस्तक |
उत्तर :
| शब्द | वर्ण-विच्छेद |
| (क) सरदार | स् + अ + र् + अ + द् + आ + र् + अ |
| (ख) प्रकाश | प् + र् + अ + क् + आ + श् + अ |
| (ग) कमल | क् + अ + म् + अ + ल् + अ |
| (घ) लोचन | ल् + ओ + च् + अ + न् + अ |
| (ङ) पुस्तक | प् + उ + स् + त् + अ + क् + अ |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में ‘अनुनासिक स्वर’ का प्रयोग करते हुए नए शब्द बनाइए।
| अशुद्ध शब्द | शुद्ध शब्द |
| (क) आख | |
| (ख) चाद | |
| (ग) सास | |
| (घ) हस | |
| (ङ) चिड़िया |
उत्तर :
| अशुद्ध शब्द | शुद्ध शब्द |
| (क) आख | आँख |
| (ख) चाद | चाँद |
| (ग) सास | साँस |
| (घ) हस | हँस |
| (ङ) चिड़िया | चिडियाँ |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों में उचित स्थान पर ‘अनुस्वार’ का प्रयोग करते हुए लिखिए ।
(क) शकर ______________________
(ख) चचल ______________________
(ग) घटी ______________________
(घ) हिदी ______________________
(ङ) आरभ ______________________
उत्तर :
(क) शंकर
(ख) चंचल
(ग) घंटी
(घ) हिंदी
(ङ) आरंभ
प्रश्न 5.
उचित मिलान कीजिए।
| (क) ऋ | (i) दीर्घ स्वर |
| (ख) ओ | (ii) अनुनासिक |
| (ग) अं | (iii) ह्रस्व स्वर |
| (घ) अँ | (iv) स्पर्श व्यंजन |
| (ङ) प | (v) अयोगवाह/अनुस्वार |
उत्तर :
| (क) ऋ | (iii) ह्रस्व स्वर |
| (ख) ओ | (i) दीर्घ स्वर |
| (ग) अं | (v) अयोगवाह/अनुस्वार |
| (घ) अँ | (ii) अनुनासिक |
| (ङ) प | (iv) स्पर्श व्यंजन |
प्रश्न 6.
‘श्र’ और ‘शृ’ का प्रयोग करते हुए तीन-तीन शब्द बनाइए ।
श्र _________ _________ _________
शृ _________ _________ _________
उत्तर :
श्र – आश्रय, श्रेय, परिश्रमी
शृ – शृंगार, शृगाल, श्रृंग
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों में से संयुक्त व्यंजन तथा द्वित्व व्यंजन शब्द छाँटकर अलग कीजिए ।
| ज्ञाता, क्षत्रिय, विज्ञान, टक्कर, बच्चा, अस्त्र, उज्ज्वल, शास्त्र, चम्मच, सज्जन संयुक्त व्यंजन |

उत्तर :
संयुक्त व्यंजन – शास्त्र, ज्ञाता, विज्ञान, अस्त्र, क्षत्रिय
द्वित्व व्यंजन – टक्कर, बच्चा, उज्ज्वल, चम्मच, सज्जन
![]()
शब्द विचार
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए ।
(क) ‘हाथ’ तद्भव शब्द है ।
उत्तर :
✓
(ख) ‘कुपुत्र’ तत्सम शब्द है।
उत्तर :
✓
(ग) ‘बकरी’ निरर्थक शब्द है।
उत्तर :
✗
(घ) ‘खट-पट’ सार्थक शब्द है।
उत्तर :
✓
(ङ) ‘समोसा’ देशज शब्द है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) ‘पत्र’ का सही तद्भव शब्द _________ है। (पत्ता/समाचार-पत्र)
(ख) अपने देश के शब्दों को _________ कहते हैं। (देशी/विदेशी)
(ग) पाठशाला _________ है।(यौगिक शब्द / संयुक्त शब्द)
(घ) पंकज _________ है। (योगरूढ़ शब्द/यौगिक शब्द)
(ङ) डॉक्टर _________ का उदाहरण है। (देशी शब्द / विदेशी शब्द)
उत्तर :
(क) पत्ता
(ख) देशी
(ग) यौगिक शब्द
(घ) योगरूढ़ शब्द
(ङ) विदेशी शब्द
प्रश्न 3.
गोले में दिए गए शब्दों को सही शीर्षक के नीचे छाँटकर लिखिए।

उत्तर :
तत्सम स्वर्ण, उष्ट्र, नासिका
देशज गाड़ी, पेट, खटखटाना
तद्भव सूरज, सोना, घोड़ा
विदेशी स्टेशन, बैंक, नोटिस
![]()
प्रश्न 4.
दिए गए शब्द – भेद के तीन-तीन उदाहरण दीजिए।
(i) रूढ़ शब्द ______________________ ______________________ ______________________
(ii) यौगिक शब्द ______________________ ______________________ ______________________
(iii) योगरूढ़ शब्द ______________________ ______________________ ______________________
उत्तर :
(i) चित्र, आदमी, हाथी
(ii) विद्यार्थी, देवदूत, पानवाला
(iii) जलज, पीतांबर, नीलकंठ
प्रश्न 5.
निम्न में से तत्सम शब्द छाँटकर लिखिए।
(क) दरिदर, बारह, दाहिना, धैर्य
(ख) धौती, धतूरा, धान, ध्वनि
(ग) निंब, नाई, नारियल, नाक
(घ) निठुर, नक्षत्र, दोस, दुबला
(ङ) दूना, डोली, धरित्री धरम
उत्तर :
(क) धैर्य
(ख) ध्वनि
(ग) निंब
(घ) नक्षत्र
(ङ) धरित्री
प्रश्न 6.
सूची I (तत्सम) के शब्दों का सूची II (तद्भव) के शब्दों से उचित मिलान कीजिए।
| तत्सम | तद्भव |
| (क) अग्नि | (i) आँसू |
| (ख) अश्रु | (ii) अंगूठा |
| (ग) अंध | (iii) ग्यारह |
| (घ) अंगुष्ठ | (iv) अंधा |
| (ङ) एकादश | (v) आग |
उत्तर :
| तत्सम | तद्भव |
| (क) अग्नि | (v) आग |
| (ख) अश्रु | (i) आँसू |
| (ग) अंध | (ii) अंगूठा |
| (घ) अंगुष्ठ | (iv) अंधा |
| (ङ) एकादश | (iii) ग्यारह |
उपसर्ग एवं प्रत्यय
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) उपसर्ग का प्रयोग शब्द से पहले जोड़कर करते हैं।
उत्तर :
✓
(ख) प्रत्यय शब्दों के अंत में जुड़ते हैं।
उत्तर :
✓
(ग) ‘असफल’ शब्द ‘ल’ प्रत्यय के जुड़ने से बना है।
उत्तर :
✗
(घ) ‘सफलता’ शब्द में ‘ता’ प्रत्यय है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
निम्नलिखित उपसर्गों से बने सही शब्दों के विकल्प चुनकर गोला लगाइए।

उत्तर :
(क) अधर्म
(ख) अनुराग
(ग) अवगुण
(घ) उत्कर्ष
प्रश्न 3.
नीचे कुछ मूल शब्द दिए गए हैं। उनमें उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए।
(क) _________ + नाथ _________
(ख) _________ + उत्तम _________
(ग) _________ + शब्द _________
(घ) _________ + मान _________
(ङ) _________ + दिन _________
(च) _________ + जीवन _________
उत्तर :
(क) अ, अनाथ
(ख) अति, अत्युत्तम
(ग) अप, अपशब्द
(घ) प्रति, प्रतिदिन
(ङ) अप, अपमान
(च) आ, आजीवन
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए मूल शब्दों के साथ प्रत्यय जोड़कर शब्द बनाइए।
(क) भूख + आ _________
(ख) बूढ़ा + इया _________
(ग) लंबा + आई _________
(घ) बच्चा + पन _________
(ङ) चिकना + आहट _________
(च) भारत + ईय _________
उत्तर :
(क) भूखा
(ख) बुढ़िया
(ग) लंबाई
(घ) बचपन
(ङ) चिकनाहट
(च) भारतीय
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए उपसर्गों से तीन-तीन शब्द बनाइए।
(क) अप _________ _________ _________
(ख) उप _________ _________ _________
(ग) आ _________ _________ _________
(घ) दुर् _________ _________ _________
(ङ) दुस् _________ _________ _________
उत्तर :
(क) अपकार, अपयश, अपशकुन
(ख) उपयोग, उपचार, उपक्रम
(घ) दुर्बल, दुर्दिन, दुर्लभ
(ग) आदान, आजन्म, आमरण
(ङ) दुष्कर्म, दुस्साहस, दुष्कर
प्रश्न 6.
निम्नलिखित प्रत्ययों का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए ।
(क) त्व ______________________ ______________________
(ख) ईन ______________________ ______________________
(ग) आपा ______________________ ______________________
(घ) इन ______________________ ______________________
(ङ) इया ______________________ ______________________
उत्तर :
(क) देवत्व, गुरुत्व
(ख) रंगीन, नमकीन
(ग) बुढ़ापा, मोटापा
(घ) लुहारिन, सुनारिन
(ङ) बुढ़िया, चुहिया
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्ग और प्रत्यय पृथक् करते हुए मूल शब्द भी लिखिए।
| शब्द | उपसर्ग | प्रत्यय | मूल शब्द |
| (क) असफलता | |||
| (ख) अमानवीय | |||
| (ग) अभिमानी | |||
| (घ) अपमानित | |||
| (ङ) अकाल्पनिक |
उत्तर :
| शब्द | उपसर्ग | प्रत्यय | मूल शब्द |
| (क) असफलता | अ | ता | सफल |
| (ख) अमानवीय | अ | ईय | मानव |
| (ग) अभिमानी | अभि | ई | मान |
| (घ) अपमानित | अप | इत | मान |
| (ङ) अकाल्पनिक | अ | इक | कल्पना |
प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से ‘उपसर्ग’ शब्द छाँटकर लिखिए।
(क) सुनार, फलदार, गाड़ीवान, अनुराग ______________________
(ख) जादूगर, निरंजन, कोठार, पेटू ______________________
(ग) गुलाबी, गाड़ीवाला, धोबिन, प्रकट ______________________
(घ) संयोग, कर्त्तव्य, भिक्षुक, नयन ______________________
उत्तर :
(क) अनुराग
(ख) निरंजन
(ग) प्रकट
(घ) संयोग
संधि
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए ।
(क) संधि का सामान्य अर्थ है-मेल ।
उत्तर :
✓
(ख) ‘नि:+उपाय’ के योग से निःउपाय शब्द बनता है।
उत्तर :
✗
(ग) संधि के चार भेद होते हैं।
उत्तर :
✗
(घ) नाविक का संधि-विच्छेद नौ + इक होगा।
उत्तर :
✓
(ङ) ‘विद्यालय’ स्वर संधि का शब्द है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए सही संधियुक्त शब्द से कीजिए ।
(क) ने + अन _________। (नेअन/नयन)
(ख) ‘श्रवण’ शब्द का संधि-विच्छेद _________ है। (श्रो +अन/ क्ष+अन)
(ग) सत् + वाणी _________। (सत्वाणी/सदवाणी)
(घ) उत्+नति _________। (उन्नति/उतननि)
उत्तर :
(क) नयन
(ख) श्रो + अन
(ग) सदवाणी
(घ) उन्नति
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों को संधि के अनुसार उनके वर्ग में रखिए।

उत्तर :
| स्वर संधि | व्यंजन संधि | विसर्ग संधि |
| यथेष्ट | उल्लेख | मनोरथ |
| राजर्षि | वागीश | दुर्जन |
| तथैव | षडानन | निश्छल |
| स्वच्छ | संतोष | नमस्ते |
| पवन | तन्मय | मनोहर |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों की संधि करके उनके सामने लिखिए।
(क) मन: + बल ______________________
(ख) सम् + चय ______________________
(ग) उत् + हरण ______________________
(घ) सत् + जन ______________________
(ङ) प्रति + एक ______________________
(च) नि: + मल ______________________
उत्तर :
(क) मनोबल
(ख) संचय
(ग) उद्धरण
(घ) सज्जन
(ङ) प्रत्येक
(च) निर्मल
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद करके उनके सामने स्वर संधि से संबंधित भेदों के नाम भी लिखिए ।
(क) महात्मा ______________________ + __________ ____________
(ख) लंकेश ______________________ + __________ ____________
(ग) सदैव ______________________ + __________ ____________
(घ) स्वागत ______________________ + __________ ____________
(ङ) पवन ______________________ + __________ ____________
उत्तर :
(क) महा + आत्मा = दीर्घ संधि
(ख) लंका + ईश = गुण संधि
(ग) सदा + एव = वृद्धि संधि
(घ) सु + आगत = यण संधि
(ङ) पौ + अन = अयादि संधि
प्रश्न 6.
निम्न संधि रूप के सही संधि-विच्छेद पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(क) धर्मार्थ
(i) धर्म + अर्थ
(ii) धर्मा + अर्थ
(iii) ध + मार्थ
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) धर्म + अर्थ
(ख) योगीश्वर
(i) योग + ईश्वर
(ii) योगी + ईश्वर
(iii) यो + ईश्वर
(iv) ये सभी
उत्तर :
(ii) योगी + ईश्वर
(ग) चंद्रोदय
(i) चंद्रो + उदय
(ii) चंद्रो + ऊदय
(iii) चंद्र + उदय
(iv) चंद्र + ऊदय
उत्तर :
(iii) चंद्र + उदय
(घ) तपोवन
(i) तप: + वन
(ii) तपो + वन
(iii) तप + वन
(iv) तप + उपवन
उत्तर :
(i) तप: + वन
(ङ) कुशासन
(i) कु + शासन
(ii) कू + अनुशासन
(iii) कुश + आसन
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(iii) कुश + आसन
प्रश्न 7.
निम्न संधि-विच्छेद के सही संधि रूप पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) नि: + आशा
(i) निआशा
(ii) निराशा
(iii) निराशा
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) निराशा
(ख) स्व + छंद
(i) स्वछंद
(ii) स्वाछंद
(iii) स्वच्छंद
(iv) स्वच्छांद
उत्तर :
(iii) स्वच्छंद
![]()
(ग) सर्व + उच्च
(i) सर्वोच्च
(ii) सर्वच्च
(iii) सर्वोच्च
(iv) स्वाच्च
उत्तर :
(i) सर्वोच्च
(घ) नष् + त
(i) नशट
(ii) नष्त
(iii) नश्ट
(iv) नष्ट
उत्तर :
(iv) नष्ट
समास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए सही शब्द से कीजिए ।
(क) ‘गंगाजल’ शब्द में पूर्वपद है _________। (गंगा/जल)
(ख) माता – पिता में _________ समास है। (द्वंद्व / द्विगु)
(ग) ‘नीलांबर’ में _________ समास है। (कर्मधारय/तत्पुरुष)
(घ) ‘पूजाघर’ में _________ समास है। (संप्रदान तत्पुरुष/अपादान तत्पुरुष)
उत्तर :
(क) गंगा
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय
(घ) संप्रदान तत्पुरुष
प्रश्न 2.
जोड़े मिलाइए।
| सामासिक शब्द | समास का नाम |
| (क) पदप्राप्त | (i) करण तत्पुरुष |
| (ख) बिहारीरचित | (ii) संबंध तत्पुरुष |
| (ग) रसोईघर | (iii) कर्म तत्पुरुष |
| (घ) बलहीन | (iv) संप्रदान तत्पुरुष |
| (ङ) शिवभक्त | (v) अपादान तत्पुरुष |
उत्तर :
| सामासिक शब्द | समास का नाम |
| (क) पदप्राप्त | (iii) कर्म तत्पुरुष |
| (ख) बिहारीरचित | (i) करण तत्पुरुष |
| (ग) रसोईघर | (iv) संप्रदान तत्पुरुष |
| (घ) बलहीन | (v) अपादान तत्पुरुष |
| (ङ) शिवभक्त | (ii) संबंध तत्पुरुष |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के समास-विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
| समस्त पद | समास-विग्रह | समास का नाम |
| (क) सुख-दुःख | ||
| ख) जलयान | ||
| (ग) सप्तर्षि | ||
| (घ) तिरंगा | ||
| (ङ) लाल मिर्च |
उत्तर :
| समस्त पद | समास-विग्रह | समास का नाम |
| (क) सुख-दुःख | सुख और दुःख | द्वंद्व समास |
| ख) जलयान | जल का यान | संबंध तत्पुरुष |
| (ग) सप्तर्षि | सात ऋषियों का समूह | द्विगु समास |
| (घ) तिरंगा | तीन रंगों का समूह | द्विगु समास |
| (ङ) लाल मिर्च | लाल है जो मिर्च | कर्मधारय समास |
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों को पूरा कीजिए ।
| समस्तपद | समस्तपद का विग्रह | समास का नाम |
| (क) प्रतिदिन | _________ | अव्ययीभाव समास |
| (ख) प्रयोगशाला | प्रयोग के लिए शाला | _________ |
| (ग) महापुरुष | महान है जो पुरुष | _________ |
| (घ) चौराहा | _________ | द्विगु समास |
| (ङ) छल-कपट | छल और कपट | _________ |
| (च) प्रधानमंत्री | मंत्रियों में प्रधान है जो | _________ |
उत्तर :
| समस्तपद | समस्तपद का विग्रह | समास का नाम |
| (क) प्रतिदिन | प्रत्येक दिन | अव्ययीभाव समास |
| (ख) प्रयोगशाला | प्रयोग के लिए शाला | संप्रदान तत्पुरुष |
| (ग) महापुरुष | महान है जो पुरुष | कर्मधारय समास |
| (घ) चौराहा | चार राहों का समूह | द्विगु समास |
| (ङ) छल-कपट | छल और कपट | द्वंद्व समास |
| (च) प्रधानमंत्री | मंत्रियों में प्रधान है जो | कर्मधारय समास |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए समास विग्रह का समस्त पद बनाइए ।
| समास विग्रह | समस्त पद |
| (क) हाथ से लिखा हुआ | |
| (ख) देश के लिए भक्ति | |
| (ग) गुण से हीन | |
| (घ) महान है जो राजा | |
| (ङ) कनक के समान लता | |
| (च) धन और दौलत |
उत्तर :
| समास विग्रह | समस्त पद |
| (क) हाथ से लिखा हुआ | (क) हस्तलिखित |
| (ख) देश के लिए भक्ति | (ख) देशभक्ति |
| (ग) गुण से हीन | (ग) गुणहीन |
| (घ) महान है जो राजा | (घ) महाराजा |
| (ङ) कनक के समान लता | (ङ) कनकलता |
| (च) धन और दौलत | (च) धन-दौलत |
संज्ञा
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) किसी व्यक्ति का नाम संज्ञा कहलाता है।
उत्तर :
✓
(ख) संज्ञा के चार भेद होते हैं।
उत्तर :
✗
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा से हमें व्यक्तियों की जानकारी मिलती है।
उत्तर :
✗
(घ) जातिवाचक संज्ञा शब्द अपने पूरे समूह या जाति के बारे में बताते हैं ।
उत्तर :
✓
(ङ) भाववाचक संज्ञा गुण, अवस्था, दशा आदि का ज्ञान कराती है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में आए संज्ञा शब्द पहचानकर उनके सामने लिखिए।
(क) छात्र विद्यालय जाते हैं। ______________________
(ख) लड़के छत पर पतंग उड़ाते हैं। ______________________
(ग) उपवन में सुंदर फूल खिले हैं। ______________________
(घ) आजकल सब्ज़ियों की बिक्री बढ़ गई है। ______________________
(ङ) पुनीता और रौनक पत्र लिख रहे थे। ______________________
उत्तर :
(क) छात्र, विद्यालय
(ख) लड़के, छत, पतंग
(ग) उपवन, फूल
(घ) सब्ज़ियों, बिक्री
(ङ) पुनीता, रौनक, पत्र
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाइए ।
| शब्द | भाववाचक संज्ञा |
| अपना | |
| बच्चा | |
| मानव | |
| बुनना | |
| व्यक्ति | |
| कवि | |
| पराया | |
| पीसना |
उत्तर :
| शब्द | भाववाचक संज्ञा |
| अपना | अपनत्व |
| बच्चा | बचपन |
| मानव | मानवता |
| बुनना | बुनाई |
| व्यक्ति | व्यक्तित्व |
| कवि | कवित्व |
| पराया | परायापन |
| पीसना | पिसाई |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाकर वाक्य में प्रयोग कीजिए: जैसे -चलना (चाल) लाल कार की चाल ज़्यादा तेज़ है।
| शब्द | भाववाचक संज्ञा | वाक्य |
| (क) मीठा | ||
| (ख) दूर | ||
| (ग) काटना | ||
| (घ) प्यासा | ||
| (ङ) उदार | ||
| (च) बूढ़ा |
उत्तर :
| शब्द | भाववाचक संज्ञा | वाक्य |
| (क) मीठा | मिठाई | हलवाई ने मिठाई बनाई। |
| (ख) दूर | दूरी | पृथ्वी से चंद्रमा बहुत दूरी पर स्थित है। |
| (ग) काटना | कटाई | किसानों ने गेहूँ की कटाई आरंभ की। |
| (घ) प्यासा | प्यास | गर्मी के कारण बच्चों को अधिक प्यास लगने लगी। |
| (ङ) उदार | उदारता | हमें सदैव दूसरों के प्रति उदारतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। |
| (च) बूढ़ा | बुढ़ापा | बुढ़ापा जीवन की एक अवस्था है। |
![]()
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए सही शब्द से कीजिए ।
(क) श्याम _________ संज्ञा शब्द है। (व्यक्तिवाचक/जातिवाचक)
(ख) ‘लिखावट’ शब्द _________ संज्ञा शब्द है। (भाववाचक/जातिवाचक)
(ग) ‘बुढ़ापा ‘ _________ संज्ञा शब्द है। (भाववाचक/जातिवाचक)
(घ) ‘अध्यापक’ शब्द _________ संज्ञा शब्द है। (जातिवाचक / व्यक्तिवाचक)
उत्तर :
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) भाववाचक
(ग) भाववाचक
(घ) जातिवाचक
प्रश्न 6.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) इनमें से कौन – सा द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है?
(i) ताँबा
(ii) प्यास
(iii) चाँदी
(iv) पीपल
उत्तर :
(ii) प्यास
(ख) इनमें से कौन – सा संज्ञा का भेद नहीं है ?
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ii) भाववाचक संज्ञा
(iii) कालवाचक संज्ञा
(iv) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर :
(iii) कालवाचक संज्ञा
(ग) ‘क्रोध’ शब्द है
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ii) जातिवाचक संज्ञा
(iii) भाववाचक संज्ञा
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(iii) भाववाचक संज्ञा
(घ) जो संज्ञा किसी जाति का बोध कराए वह कहलाती है
(i) जातिवाचक संज्ञा
(ii) भाववाचक संज्ञा
(iii) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(iv) ये सभी
उत्तर :
(i) जातिवाचक संज्ञा
(ङ) व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है
(i) मिठास
(ii) कालिमा
(iii) पटना
(iv) पानी
उत्तर :
(iii) पटना
संज्ञा के विकार
लिंग
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के स्त्रीलिंग रूप बनाकर लिखिए ।
| शब्द | स्त्रीलिंग रूप |
| (क) अध्यक्ष | |
| (ख) शिष्य | |
| (ग) भतीजा | |
| (घ) बेटा | |
| (ङ) जुलाहा | |
| (च) पुजारी | |
| (छ) ठाकुर | |
| (ज) अध्यापक | |
| (झ) भील | |
| (ञ) नर |
उत्तर :
(क) अध्यक्षा
(ख) शिष्या
(ग) भतीजी
(घ) बेटी
(ङ) जुलाहिन
(च) पुजारिन
(छ) ठकुराइन
(ज) अध्यापिका
(झ) भीलनी
(ञ) नारी
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों के लिंग बदलकर वाक्य को पुनः लिखिए।
(क) हिरण हरी घास चर रहे थे। ______________________
(ख) शिष्य मौखिक वाचन कर रहे थे। ______________________
(ग) हाथियों का झुंड तालाब पर पानी पीने आया । ______________________
(घ) मेरा बेटा बड़ा विद्वान् है । ______________________
(ङ) चूहे फल कुतर रहे थे । ______________________
उत्तर :
प्रश्न 3.
नीचे कुछ प्रत्यय दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए तीन-तीन स्त्रीलिंग शब्द बनाइए ।
(i) आ _______, _______, _______
(ii) ई _______, _______, _______
(iii) इया _______, _______, _______
(iv) इन _______, _______, _______
(v) नी _______, _______, _______
(vi) इका _______, _______, _______
उत्तर :
(i) आ – रमा, लता, भिक्षा
(ii) ई- हँसी, बोली, साध्वी
(iii) इया – बुढ़िया, गुड़िया, बिटिया
(iv) इन- धोबिन, तेलिन, सुनारिन
(v) नी – शेरनी, चोरनी, मोरनी
(vi) इका – नायिका, गायिका, सेविका
![]()
प्रश्न 4.
तीन-तीन शब्द लिखिए।
नित्य पुल्लिंग _______ _______ _______
नित्य स्त्रीलिंग _______ _______ _______
उत्तर :
नित्य पुल्लिंग-क्रोध, समुद्र, राम
नित्य स्त्रीलिंग-हानि, कहानी, तिथि
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में से स्त्रीलिंग शब्दों को चुनकर लिखिए।
(क) सम्राट, विधुर, साध्वी, बैल _______
(ख) छात्र, भवदीय, सुत, बुढ़िया _______
(ग) ग्वालिन, नाग, राजपूत _______
उत्तर :
(क) साध्वी
(ख) बुढ़िया
(ग) ग्वालिन
वचन
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों के रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों से चुनकर कीजिए ।
(क) पेड़ के नीचे _______ खेल रहे हैं। (लड़का / लड़के)
(ख) _______ शोर मचा रहे हैं। (बच्चा/बच्चे)
(ग) _______ शिकार पर टूट पड़े। (चीता / चीते)
(घ) _______ लोगों के बीच सेतु का काम करती हैं। (भाषाओं/भाषाएँ)
(ङ) हमारे देश में कई वैवाहिक _______ प्रचलित हैं। (रीतियाँ / रीति)
उत्तर :
(क) लड़के
(ख) बच्चे
(ग) चीते
(घ) भाषाएँ
(ङ) रीतियाँ
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों के वचन बदलकर उनके सामने लिखिए।
(क) चरखा _______
(ख) पंखा _______
(ग) घोड़ा _______
(घ) गत्ता _______
(ङ) नदी _______
(च) नारी _______
(छ) खिड़की _______
(ज) घड़ी _______
(झ) साड़ी _______
(ञ) कहानी _______
(ठ) दीवार _______
(ट) आँख _______
उत्तर :
(क) चरखे
(ख) पंखे
(ग) घोड़े
(घ) गत्ते
(ङ) नदियाँ
(च) नारियाँ
(छ) खिड़कियाँ
(ज) घड़ियाँ
(झ) साड़ियाँ
(ञ) कहानियाँ
(ट) आँखें
(ठ) दीवारें
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) ‘चिड़ियाँ’ बहुवचन रूप है।
उत्तर :
✓
(ख) वचन से हमें संज्ञा की संख्या का ज्ञान होता है।
उत्तर :
✓
(ग) कुछ शब्द सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं।
उत्तर :
✓
(घ) ‘गण’, ‘वर्ग’, ‘जन’ आदि जोड़ने से शब्द एकवचन बन जाता है।
उत्तर :
✗
(ङ) वचन की पहचान क्रिया द्वारा भी की जाती है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित अंश का वचन पहचानकर लिखिए।
| वाक्य | वचन |
| (क) पानी बह रहा है। | |
| (ख) प्रधानमंत्री भाषण दे रहे हैं। | |
| (ग) मछलियाँ पानी में तैर रही हैं । | |
| (घ) हाथी धीरे – धीरे चल रहे हैं। | |
| (ङ) मंदिर में भीड़ बढ़ती ही जा रही थी । |
उत्तर :
(क) एकवचन
(ख) एकवचन
(ग) बहुवचन
(घ) बहुवचन
(ङ) एकवचन
कारक
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों के रिक्त स्थानों में उचित कारक चिह्न कोष्ठक से चुनकर भरिए ।
(क) यह चित्र मोहन _______ बनाया है। (से/ने)
(ख) आज वह बस _______ स्कूल गया है। (से/ के लिए)
(ग) आजकल तालाब जल _______ भरे हैं। (से/के)
(घ) इस प्याले _______ चाय नहीं है। (में/ पर)
(ङ) पक्षी घोंसले _______ उड़ चुके हैं। (को/से)
उत्तर :
(क) ने
(ख) से
(ग) से
(घ) में
(ङ) से
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के कारक – चिह्नों की अशुद्धियों को दूर करते हुए पुनः लिखिए।
(क) आजकल पेड़ों पर पत्ते गिर रहे हैं।
_____________________________
उत्तर :
(ख) गंगा हिमालय को निकलती है।
_____________________________
उत्तर :
(ग) नदियाँ सागर पर मिलती हैं।
_____________________________
उत्तर :
(घ) सरकार गरीबों से योजनाएँ बनाती है।
_____________________________
उत्तर :
(ङ) उदिता ने चाकू में फल काटा।
_____________________________
उत्तर :
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में से कारक चिह्न छाँटकर उसका नाम लिखिए।
| वाक्य | कारक चिह्न | कारक का नाम |
| (क) माँ ने खाना बनाया। | ||
| (ख) आसमान में पक्षी उड़ते हैं। | ||
| (ग) दादा जी बच्चों को रामायण पढ़ाते हैं । | ||
| (घ) उसने पेंसिल से चित्र बनाया। | ||
| (ङ) रुचि ने उसे पेंसिल दी। |
उत्तर :
| वाक्य | कारक चिह्न | कारक का नाम |
| (क) माँ ने खाना बनाया। | ने, | कर्ता कारक |
| (ख) आसमान में पक्षी उड़ते हैं। | में, | अधिकरण कारक |
| (ग) दादा जी बच्चों को रामायण पढ़ाते हैं । | को, | कर्मकारक |
| (घ) उसने पेंसिल से चित्र बनाया। | से | करण कारक |
| (ङ) रुचि ने उसे पेंसिल दी। | ने | कर्ता कारक |
सर्वनाम
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्द छाँटकर उसका भेद लिखिए।
| सर्वनाम | भेद | |
| (क) राम ने उसे मिठाई दी। | ||
| (ख) दादी माँ मुझे कहानी सुनाएँगी । | ||
| (ग) तुम इन पेड़ों को पानी दे देना । | ||
| (घ) पल्लवी को कोई बुला रहा है। | ||
| (ङ) मरीज अपने आप चला जाएगा। |
उत्तर :
| सर्वनाम | भेद | |
| (क) राम ने उसे मिठाई दी। | उसे | अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम |
| (ख) दादी माँ मुझे कहानी सुनाएँगी । | मुझे | उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम |
| (ग) तुम इन पेड़ों को पानी दे देना । | तुम | मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम |
| (घ) पल्लवी को कोई बुला रहा है। | कोई | अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
| (ङ) मरीज अपने आप चला जाएगा। | अपने आप | निजवाचक सर्वनाम |
प्रश्न 2.
निम्नलिखित सर्वनामों को उनके भेद के साथ मिलाइए।
| सर्वनाम | भेद |
| (क) कोई | (i) निश्चयवाचक |
| (ख) कौन | (ii) अन्यपुरुषवाचक |
| (ग) हम | (iii) प्रश्नवाचक |
| (घ) ये | (iv) उत्तमपुरुषवाचक |
| (ङ) वह | (v) अनिश्चयवाचक |
उत्तर :
| सर्वनाम | भेद |
| (क) कोई | (v) अनिश्चयवाचक |
| (ख) कौन | (iii) प्रश्नवाचक |
| (ग) हम | (iv) उत्तमपुरुषवाचक |
| (घ) ये | (v) अनिश्चयवाचक |
| (ङ) वह | (ii) अन्यपुरुषवाचक |
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके पुनः लिखिए ।
(क) मेरे को विद्यालय जाना है।
_____________________________
(ख) तुमने यह काम ज़रूर करना है।
_____________________________
(ग) तुम तुम्हारी कलम से लिखो ।
_____________________________
(घ) उसको घर मेरे को नहीं मालूम है।
_____________________________
(ङ) वे प्रतिदिन समय से उठता है।
_____________________________
उत्तर :
प्रश्न 4.
निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों से वाक्य बनाइए ।
| सर्वनाम | वाक्य प्रयोग |
| (क) हम | |
| (ख) आप | |
| (ग) वे | |
| (घ) किसका | |
| (ङ) कोई |
उत्तर :
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों में सर्वनाम का उचित भेद बताइए ।
(क) मैं पत्र लिख रहा हूँ।
(i) उत्तम पुरुष
(ii) मध्यम पुरुष
(iv) निम्न पुरुष
(iii) अन्य पुरुष
उत्तर :
(i) उत्तम पुरुष
(ख) उसको शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम के किस भेद से संबंधित है?
(i) निम्न पुरुष
(ii) अन्य पुरुष
(iii) मध्यम पुरुष
(iv) उत्तम पुरुष
उत्तर :
(ii) अन्य पुरुष
(ग) मध्यम पुरुष सर्वनाम शब्द इनमें से कौन-सा है ?
(i) हम
(ii) मुझे
(iii) तुम्हें
(iv) इन्हें ।
उत्तर :
(iii) तुम्हें
(घ) तुम यह काम अपने-आप कर लेना ।
(i) संबंधवाचक सर्वनाम
(ii) निश्चयवाचक सर्वनाम
(iii) निजवाचक सर्वनाम
(iv) प्रश्नवाचक सर्वनाम
उत्तर :
(iii) निजवाचक सर्वनाम
(ङ) आप यहाँ फिर कब आओगे ?
(i) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ii) संबंधवाचक सर्वनाम
(iii) पुरुषवाचक सर्वनाम
(iv) निजवाचक सर्वनाम
उत्तर :
(i) प्रश्नवाचक सर्वनाम
विशेषण
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्द पहचानकर लिखिए।
(क) गायिका का स्वर सुरीला और मधुर है। _______
(ख) आजकल दशहरी आम महँगे हो गए हैं। _______
(ग) तीनों चूहों ने आधा आम खा लिया। _______
(घ) गंगा पावन नदी है। _______
(ङ) तितलियाँ रंग-बिरंगी होती हैं। _______
उत्तर :
(क) सुरीला, मधुर
(ख) दशहरी, महँगे
(ग) तीनों, आधा
(घ) पावन
(ङ) रंग-बिरंगी
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के विशेषण बनाइए ।
| शब्द | विशेषण |
| (क) अनुभव | |
| (ख) सम्मान | |
| (ग) स्मरण | |
| (घ) पढ़ना | |
| (ङ) बेचना | |
| (च) भूलना | |
| (छ) भारत | |
| (ज) भीतर |
उत्तर :
| शब्द | विशेषण |
| (क) अनुभव | (क) अनुभवी |
| (ख) सम्मान | (ख) सम्मानित |
| (ग) स्मरण | (ग) स्मरणीय |
| (घ) पढ़ना | (घ) पढ़ाकू |
| (ङ) बेचना | (ङ) बिकाऊ |
| (च) भूलना | (च) भुलक्कड़ |
| (छ) भारत | (छ) भारतीय |
| (ज) भीतर | (ज) भीतरी |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता का ज्ञान _______ द्वारा होता है। (विशेषण / विशेष्य)
(ख) विशेषण का प्रयोग कभी _______ से पहले होता है. कभी बाद में। (विशेष्य / प्रविशेषण)
(ग) ‘हिमालय बहुत ऊँचा है’, में रेखांकित अंश _______ है। (विशेषण / प्रविशेषण)
(घ) विशेषण के _______ भेद होते हैं। (चार/दो)
(ङ) संख्यावाचक विशेषण के _______ भेद होते हैं। (दो/तीन)
उत्तर :
(क) विशेषण
(ख) विशेष्य
(ग) प्रविशेषण
(घ) चार
(ङ) दो
क्रिया
प्रश्न 1.
मूल धातु में ‘ना’ जोड़कर क्रिया बनाइए ।
आ + ना = आना
(क) खा + ना = _____________________________
(ख) पा + ना = _____________________________
(ग) जा + ना = _____________________________
(घ) सह + ना = _____________________________
(ङ) छिप + ना = _____________________________
(च) उड़ + ना = _____________________________
(छ) उठ + ना = _____________________________
(ज) सो + ना = _____________________________
(झ) रह + ना = _____________________________
उत्तर :
(क) खाना
(ख) पाना
(ग) जाना
(घ) सहना
(ङ) छिपना
(च) उड़ना
(छ) उठना
(ज) सोना
(झ) रहना
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के नाम धातु क्रिया रूप बनाइए।
(क) हाथ ______________________
(ख) साठ ______________________
(ग) लालच ______________________
(घ) शर्म ______________________
(ङ) फ़िल्म ______________________
उत्तर :
(क) हथियाना
(ख) सठियाना
(ग) ललचाना
(घ) शर्माना
(ङ) फ़िल्माना
प्रश्न 3.
नीचे दी गई क्रियाओं में सकर्मक और अकर्मक क्रिया पहचानकर उनसे वाक्य बनाइए।
| क्रिया | सकर्मक/ अकर्मक क्रिया | वाक्य |
| (क) जागना | ||
| (ख) पढ़ना | ||
| (ग) लिखना | ||
| (घ) रोना | ||
| (ङ) बैठना | ||
| (च) सोना |
उत्तर :
(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) सकर्मक
(घ) अकर्मक
(ङ) अकर्मक
(च) अकर्मक
प्रश्न 4.
सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाइए।
(क) क्रिया का मूल रूप है
(i) धातु
(ii) अव्यय
(iii) रूप
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) धातु
(ख) कर्म के आधार पर क्रिया के भेद हैं
(i) चार
(ii) तीन
(iii) दो
(iv) छ:
उत्तर :
(iii) दो
(ग) जिस वाक्य में एक कर्म हो उसे कहा जाता है
(i) अकर्मक
(ii) सकर्मक
(iii) द्विकर्मक
(iv) एककर्मक
उत्तर :
(iv) एककर्मक
(घ) मजदूर खाकर सो गया रेखांकित अंश का क्रिया भेद है।
(i) पूर्वकालिक क्रिया
(ii) सहायक क्रिया
(iii) द्विकर्मक क्रिया
(iv) संयुक्त क्रिया
उत्तर :
(i) पूर्वकालिक क्रिया
(ङ) द्विकर्मक में होते हैं
(i) दो कर्म
(ii) अनेक कर्म
(iii) कई कर्म
(iv) कुछ कर्म
उत्तर :
(i) दो कर्म
प्रश्न 5.
कोष्ठक से उपयुक्त क्रिया शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
(क) किताब ______________________ (फटी/फट)
(ख) दरवाज़ा ______________________ (खुली/खुला)
(ग) पतंग ______________________ ( उड़ी/उड़ा)
(घ) सूरज ______________________(डूबी / डूबा )
(ङ) चावल ______________________ (पंके/पकी)
उत्तर :
(क) फटी
(ख) खुला
(ग) उड़ी
(घ) डूबा
(ङ) पके
काल
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) कोई काम होने के समय को काल कहते हैं।
उत्तर :
✓
(ख) बीते हुए काल की जानकारी वर्तमान काल से होती है ।
उत्तर :
✗
(ग) आने वाले समय में होने वाली क्रिया के विषय में बताने वाले काल को भविष्यत् काल कहते हैं।
उत्तर :
✓
(घ) रात बीत गई, भूतकाल है।
उत्तर :
✓
(ङ) शिक्षक पाठ पढ़ा रहा है, भविष्यत्काल है ।
उत्तर :
✗
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए ।
(क) हम गरीबों की मदद करेंगे।
भूतकाल ______________________
वर्तमान काल ______________________
(ख) चित्रकार चित्र बना रहा था।
वर्तमानकाल ______________________
भविष्यत्काल ______________________
(ग) हम अपने पर्यावरण की रक्षा करेंगे।
भूतकाल ______________________
वर्तमानकाल ______________________
प्रश्न 3.
सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाइए।
(क) कौन – सा काल का भेद है?
(i) आदिकाल
(ii) मध्यकाल
(iii) वीरगाथाकाल
(iv) वर्तमान काल
उत्तर :
(iv) वर्तमान काल
(ख) ‘आँधी चल रही है’ – वाक्य है
(i) वर्तमान काल
(ii) भूतकाल
(iii) अपूर्ण भूतकाल
(iv) भविष्यतकाल
उत्तर :
(i) वर्तमान काल
(ग) काल के भेद हैं
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) आठ
उत्तर :
(ii) तीन
![]()
(घ) ‘मैं तुम्हारा पत्र पढ़ चुका हूँ।’ वाक्य में क्रिया है
(i) वर्तमान काल
(ii) भूतकाल
(iii) भविष्यत्काल
(iv) मध्यकाल
उत्तर :
(ii) भूतकाल
प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों का निर्देशानुसार काल परिवर्तित करके वाक्य रिक्त स्थानों में लिखिए।
(क) हवा चलेगी।
भूतकाल ______________________
वर्तमानकाल ______________________
भविष्यत्काल ______________________
(ख) बच्चा सो रहा था।
भूतकाल ______________________
वर्तमानकाल ______________________
भविष्यतकाल ______________________
(ग) पक्षी वृक्ष पर चहचहा रहे हैं।
भूतकाल ______________________
वर्तमानकाल ______________________
भविष्यत्काल ______________________
वाच्य
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) कर्मवाच्य में कर्म की प्रधानता होती है।
उत्तर :
✓
(ख) कर्तृवाच्य में कर्म की प्रधानता होती है।
उत्तर :
✗
(ग) भाववाच्य में कर्ता की प्रधानता होती है।
उत्तर :
✗
(घ) एक वाच्य से दूसरे वाच्य में परिवर्तन नहीं होता ।
उत्तर :
✗
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने उसके वाच्य का नाम लिखिए।
| वाक्य | वाच्य |
| (क) किसान फसल उगाते हैं। | |
| (ख) मरीज़ से उठा नहीं जाता है। | |
| (ग) चित्रकार के द्वारा चित्र बनाया जाता है। | |
| (घ) हम प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं। | |
| (ङ) विधवा से रोया भी न गया । |
उत्तर :
| वाक्य | वाच्य |
| (क) किसान फसल उगाते हैं। | कर्तृवाच्य |
| (ख) मरीज़ से उठा नहीं जाता है। | भाववाच्य |
| (ग) चित्रकार के द्वारा चित्र बनाया जाता है। | कर्मवाच्य |
| (घ) हम प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं। | कर्तृवाच्य |
| (ङ) विधवा से रोया भी न गया । | भाववाच्य |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए ।
(क) राम दूध पीता है। (कर्मवाच्य)
______________________
(ख) मरीज़ से दवाई खाई जाती है । (कर्तृवाच्य)
______________________
(ग) हम सब पेड़ लगाते हैं। (कर्मवाच्य )
______________________
(घ) हमारे द्वारा गरीबों की मदद की जाती है । (कर्तृवाच्य)
______________________
(ङ) वह दौड़ नहीं सकता। (भाववाच्य)
______________________
![]()
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में वाच्य भेद बताइए।
(क) राम खीर खाता है । ______________________
(ख) हमीद से पुस्तक पढ़ी जाती है। ______________________
(ग) सुषमा पढ़ती है। ______________________
(घ) स्त्रियों से गीत गाए जाते हैं। ______________________
(ङ) सुमन से हँसा जाता है। ______________________
उत्तर :
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) कर्तृवाच्य
(घ) कर्मवाच्य
(ङ) भाववाच्य
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए।
(क) राधा पुस्तक पढ़ती है। ______________________
(ख) चंचल कपड़े धोती है। ______________________
(ग) गीता पत्र लिखती है। ______________________
(घ) माता खाना पकाएगी। ______________________
(ङ) राम ने रावण को मारा। ______________________
उत्तर :
प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में निर्देशानुसार वाच्य का सही भेद चुनिए ।
(क) दादी कहानी सुनाती है । प्रस्तुत वाक्य में वाच्य है
(i) कर्तृवाच्य
(ii) कर्मवाच्य
(iii) भाववाच्य
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) कर्तृवाच्य
(ख) इनमें कौन-से वाच्य में कर्तृवाच्य है?
(i) माला से नहीं खेला जाता है
(ii) रमा से दौड़ा जाता है
(iii) मज़दूर काम करता है
(iv) श्रेयन से गाना गाया जाता है
उत्तर :
(iii) मज़दूर काम करता है
(ग) सैनिकों द्वारा गोलियाँ चलाई जाती हैं। वाक्य में कौन-सा वाच्य है?
(i) भाववाच्य
(ii) कर्मवाच्य
(iii) कर्तृवाच्य
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) कर्मवाच्य
(घ) इनमें से कौन – सा वाच्य का भेद है?
(i) कर्तृवाच्य
(ii) कर्मवाच्य
(iii) भाववाच्य
(iv) ये सभी
उत्तर :
(iv) ये सभी
क्रिया-विशेषण
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया-विशेषण का सही भेद चुनिए ।
(क) इधर-उधर मत घूमो।
(i) स्थानवाचक
(ii) कालवाचक
(iii) परिमाणवाचक
(iv) रीतिवाचक
उत्तर :
(i) स्थानवाचक
(ख) राजीव ने बहुत परिश्रम किया ।
(i) कालवाचक
(ii) परिमाणवाचक
(iii) रीतिवाचक
(iv) स्थानवाचक
उत्तर :
(ii) परिमाणवाचक
(ग) मेरे मित्र अचानक चले गए।
(i) रीतिवाचक
(ii) परिमाणवाचक
(iii) स्थानवाचक
(iv) कालवाचक
उत्तर :
(i) रीतिवाचक
(घ) पहले तुम आओ।
(i) परिमाणवाचक
(ii) रीतिवाचक
(iii) कालवाचक
(iv) स्थानवाचक
उत्तर :
(iii) कालवाचक
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में आए क्रिया-विशेषण पदों को पहचान कर लिखिए।
(क) खरगोश तेज़ दौड़ा। ______________________
(ख) मोहन कल आएगा। ______________________
(ग) यह पहलवान बहुत खाता है। ______________________
(घ) दाएँ-बाएँ देखकर सड़क पार करना । ______________________
(ङ) घोड़ा सरपट भागने लगा। ______________________
उत्तर :
(क) तेज़
(ख) कल
(ग) बहुत
(घ) दाएँ-बाएँ
(ङ) सरपट
संबंधबोधक
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति संबंधबोधक शब्दों के द्वारा कीजिए ।
(क) मयंक हमारे, घर _______ रहता है। (के लिए/ के पास)
(ख) सीता _______ दूसरी स्त्रियाँ पतिव्रता नहीं होती हैं। (के पास / के समान)
(ग) धन _______ कोई मित्र नहीं बनता । (के कारण / के लिए)
(घ) अधिक खाने _______ तुम मोटे होते जा रहे हो। (के बिना / के सहारे)
(ङ) इतने से मज़दूरों _______ काम नहीं हो सकता है। (के बिना / के साथ)
उत्तर :
(क) के पास
(ख) के समान
(ग) के बिना
(घ) के कारण
(ङ) के सहारे
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित संबंधबोधक शब्दों से वाक्य बनाइए।
(क) के समीप ______________________
(ख) की तुलना में ______________________
(ग) की खातिर ______________________
(घ) के साथ ______________________
(ङ) के बजाय ______________________
उत्तर :
समुच्चयबोधक
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त समुच्चयबोधक शब्द छाँटिए और वाक्य के सामने लिखिए।
(क) राम बाज़ार से फल और सब्ज़ियाँ लाया। ______________________
(ख) बादल घिरे, परंतु वर्षा न हुई । ______________________
(ग) आगे ख़तरनाक मोड़ है, इसलिए सावधानी से चलो। ______________________
(घ) कल एवं परसों विद्यालय बंद रहेगा। ______________________
(ङ) इस साल न दालें सस्ती हुईं और न सब्ज़ियाँ । ______________________
उत्तर :
(क) और
(ख) परंतु
(ग) इसलिए
(घ) एवं
(ङ) और न
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) समुच्चयबोधक शब्द केवल दो शब्दों को जोड़ते हैं।
उत्तर :
✗
(ख) समुच्चयबोधक का दूसरा नाम योजक है।
उत्तर :
✓
(ग) समुच्चयबोधक के मुख्यतया तीन भेद होते हैं।
उत्तर :
✗
(घ) समुच्चयबोधक का प्रयोग वाक्य के अंत में होता है।
उत्तर :
✗
(ङ) समुच्चयबोधक शब्द लिंग, वचन और काल से अप्रभावित रहते हैं ।
उत्तर :
✓
विस्मयादिबोधक
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों में सही वाक्य के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) अरे ! तुम विद्रेश कैसे पहुँच गए ?
उत्तर :
✓
(ख) वाह! गंदी बातों से मुझे घृणा है।
उत्तर :
✗
(ग) अरे वाह! क्या काम किया है।
उत्तर :
✓
(घ) वाह ! कितनी गंदी गलियाँ हैं ।
उत्तर :
✗
(ङ) वाह ! क्या नज़ारा है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों के रिक्त स्थानों में विकल्पों से सही विस्मयादिबोधक अव्यय चुनकर लिखिए ।
(क) _______ ! यह दुर्घटना कैसे हुई ?
(i) हाय राम !
(ii) अरे !
(iii) हे राम !
(iv) हाय !
उत्तर :
(i) हाय राम !
![]()
(ख) _______ ! क्या सुहावना मौसम है।
(i) अरे !
(ii) वाह !
(iii) ओहो !
(iv) अहा !
उत्तर :
(ii) वाह !
(ग) _______ ! तुम्हारी दशा देखकर तो मैं व्याकुल हो रहा हूँ ।
(i) वाह !
(ii) अरे !
(iii) ओह !
(iv) हाय !
उत्तर :
(ii) अरे !
(घ) _______ ! तुमने स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया है।
(i) शाबाश !
(ii) ओहो !
(iii) अरे !
(iv) अहा !
उत्तर :
(i) शाबाश !
वाक्य
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए ।
(क) ‘नदियाँ पर्वतों से निकलती हैं’ सरल वाक्य है।
उत्तर :
✓
(ख) ‘मैं अस्वस्थ था, इसलिए समारोह में न आ सका’ मिश्र वाक्य है।
उत्तर :
✗
(ग) ‘माँ ने संदेश भेजा और बेटा भागा चला आया’ संयुक्त वाक्य है।
उत्तर :
✓
(घ) ‘ईश्वर तुम्हारी रक्षा करें’ संयुक्त वाक्य है।
उत्तर :
✗
(ङ) ‘दीपशिखा विद्यालय से आते ही पढ़ने लगी’ संयुक्त वाक्य है।
उत्तर :
✗
प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्य रचना के आधार पर किस प्रकार के हैं?
(क) मुझे विद्यालय जाना है। ______________________
(ख) बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए । ______________________
(ग) राम ने खाना खाया और पढ़ने बैठ गया। ______________________
उत्तर :
प्रश्न 3.
निर्देशानुसार रूपांतरण कीजिए ।
(क) मैं झाड़ू उठाकर सफाई करने लगा। (संयुक्त वाक्य)
(ख) अध्यापक को देखते ही छात्र शांत हो गए। (मिश्र वाक्य)
(ग़) जब फसल पक गई, तब किसान ने काट ली। (सरल वाक्य)
(घ) उसने लालबत्ती पार की और उसका चालान हो गया। (मिश्र वाक्य)
(ङ) सवेरा होते ही तारे छिपने लगे। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर :
प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित करके रिक्त स्थानों में लिखिए ।
(क) सरल वाक्य ______________________
संयुक्त वाक्य ______________________
मिश्र वाक्य सीमा इसलिए विद्यालय नहीं गई, क्योंकि वह बीमार है।
(ख) सरल वाक्य ______________________
संयुक्त वाक्य अध्यापक बाहर गए और बच्चे शोर मचाने लगे।
मिश्र वाक्य ______________________
उत्तर :
पद – परिचय
प्रश्न 1.
रेखांकित अंश का पद – परिचय दीजिए ।
(क) औरों से पूछ लेना।
______________________
उत्तर :
(ख) आपने और क्या-क्या खरीदा?
______________________
उत्तर :
(ग) राम और श्याम वहाँ जाएँगे।
______________________
उत्तर :
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों का पद-परिचय दीजिए।
(क) राधा पुस्तक पढ़ती है। ______________________
(ख) वह छात्र बुद्धिमान है। ______________________
(ग) अरे वाह! बगीचे में सुंदर फूल खिले हैं। ______________________
(घ) वह क्या खा रहा है ? ______________________
(ङ) हम उपवन में जाएँगे। ______________________
उत्तर :
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंश का पद – परिचय दीजिए।
(क) गाँधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।
गाँधीजी ______________________
अहिंसा ______________________
उत्तर :
(ख) जंगल में हिंसक जानवर रहते हैं।
जंगल ______________________
जानवर ______________________
उत्तर :