Reading Class 7 Hindi Notes Malhar Chapter 7 वर्षा बहार Summary in Hindi Explanation helps students understand the main plot quickly.
वर्षा बहार कविता Class 7 Summary in Hindi
वर्षा बहार Class 7 Hindi Summary
वर्षा बहार कविता का सारांश
प्रस्तुत कविता वर्षा ऋतु की प्राकृतिक सुंदरता और उल्लासपूर्ण वातावरण का वर्णन करती है । कवि मुकुटधर पांडेय ने बताया है कि कैसे वर्षा ऋतु में आकाश में बादलों की घटाएँ छा जाती हैं, बिजली चमकती है, झरने बहते हैं और बाग-बगीचों में हरियाली छा जाती है। इस ऋतु में मोर नृत्य करते हैं, मेंढक गाते हैं, किसान खुश होते हैं और संपूर्ण जगत आनंदित हो उठता है । कविता का मूल भाव यह है कि वर्षा जीवन को सुंदर, सुखद और समृद्ध बनाती है।
वर्षा बहार Class 7 Summary in Hindi
कवि मुकुटधर पाण्डेय द्वारा रचित प्रस्तुत कविता में वर्षा ऋतु के प्राकृतिक सौंदर्य का सजीव चित्रण हुआ है। वर्षाकालीन सौंदर्य और वातावरण मनमोहक है। वर्षा के कारण प्रकृति में सुंदर बदलाव हो रहे हैं।

आकाश, बादल, जीव-जंतु, पेड़-पौधे, पक्षिगण, रंग-बिरंगे फूलों और नदियों और तालाबों की सुंदरता निखर गई है। वर्षा गर्मी को मिटाकर ठंडक लाती है। किसान आनंद और नई ऊर्जा से भर उठे हैं।

वर्षा का मौसम प्रकृति को नया जीवन और सौंदर्य प्रदान करती है।