Students prefer Class 7 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 7 वर्षा बहार Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 7 Hindi वर्षा बहार Extra Question Answer
Class 7 Hindi Chapter 7 Extra Question Answer वर्षा बहार
NCERT Class 7 Hindi Chapter 7 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
वर्षा के आते ही बाग-बगीचों में वातावरण कैसा हो जाता है?
उत्तर :
बाग-बगीचों में पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। ठंडी हवा के साथ पेड़ों के पत्ते झूमते हैं। फूल सुगंध बिखेरते हैं। पक्षियों की मधुर आवाज़ें गूँजती हैं।
प्रश्न 2.
खिलता गुलाब किसका प्रतीक होता है?
उत्तर :
खिलता गुलाब सुंदरता और प्रेम का प्रतीक होता है।
प्रश्न 3.
वर्षा ऋतु में किसानों की क्या प्रतिक्रिया होती है?
उत्तर :
किसान खुशी के गीत गाते हैं। खेतों में लहलहाती फसलें खुशहाली का संकेत देती हैं।
![]()
प्रश्न 4.
गर्मी से परेशान लोग वर्षा ऋतु में प्रसन्न क्यों हो जाते हैं?
उत्तर :
गर्मी के प्रकोप से व्याकुल लोग वर्षा ऋतु के आगमन पर आनंदित महसूस करते हैं। गर्मी से राहत मिलती है। बादल जल बरसाते हैं और चारों ओर हरियाली छा जाती है।
प्रश्न 5.
बारिश के कारण क्या होता है?
उत्तर :
बारिश के कारण सूखी धरती को जल मिलता है। पशु-पक्षी, जीव- जलचर और मनुष्य नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं। प्रकृति का सौंदर्य बढ़ जाता है।
प्रश्न 6.
वर्षा-बहार सबके मन में क्या भर देती है।
उत्तर:
वर्षा बहार सबके मन में सुन्दर खुशी भर देती है।
प्रश्न 7.
वर्षा के मौसम में कैसी घटाएँ छा जाती हैं?
उत्तर:
वर्षा के मौसम में घनघोर अनोखी घटाएँ नभ में छा जाती हैं।
प्रश्न 8.
कविता में पानी बरसने का क्या प्रभाव बताया गया है?
उत्तर:
कविता में पानी बरसने से झरने बहने लग जाते हैं।
प्रश्न 9.
जलजीव कब प्रसत्र होते हैं?
उत्तर:
तालाबों में जल भर जाने से जलजीव प्रसन्न होते हैं।
प्रश्न 10.
वर्षा-बहार में बागों में क्या छा रहा है?
उत्तर:
वर्षा-बहार में बागों में सुख और आनन्द छा रहा है।
प्रश्न 11.
कविता में सुन्दर हंस कैसे चल रहे हैं?
उत्तर:
कविता में सुन्दर हंस कतारबद्ध तरीके से चल रहे हैं।
प्रश्न 12.
मालिनें एवं किसान कैसे गीत गा रहे हैं?
उत्तर:
मालिनें एवं किसान सुन्दर, मधुर एवं मनमोहक गीत गा रहे हैं।
प्रश्न 13.
कविता में सम्पूर्ण संसार की शोभा किस पर निर्भर है?
उत्तर:
कविता में सम्पूर्ण संसार की शोभा वर्षा-बहार पर निर्भर है।
वर्षा बहार Class 7 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
वर्षा ऋतु में बादलों की क्या भूमिका होती है?
उत्तर :
वर्षा ऋतु के आगमन की जानकारी काले घने बादलों से मिलती है। आकाश में काले बादल छा जाते हैं। गरज – गरज कर वे पानी बरसाने की सूचना देते प्रतीत होते हैं। पानी बरसने पर धरा के नदी-नाले, पोखर तालाब पानी से भर जाते हैं।
प्रश्न 2.
कविता से उन पंक्तियों को छाँटकर लिखिए जहाँ जीव- जलचर पर वर्षा के प्रभाव का वर्णन है।
उत्तर :
चलती हवा है ठंडी, हिलती हैं डालियाँ सब बागों में गीत सुंदर, गाती हैं मालिनें अब । तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते फिरते लखो पपीहे, हैं ग्रीष्म ताप खोते।
प्रश्न 3.
वर्षा-बहार के आने पर प्रकृति में कौन-से परिवर्तन दिखाई देते हैं?
उत्तर:
वर्षा-बंहार के आने पर आकाश में अनोखी घटाएँ छा जाती हैं, बिजली चमकने लगती है। बादल गर्जना करते हुए बरसात करते हैं। वृक्षों की डालियाँ लहराती हैं। बागों में गुलाब के फूलों की महक फैली रहती हैं। तालाबों में जलजीव जलक्रीड़ा करते हैं।
प्रश्न 4.
‘नभ में घटा अनूठी, घनघोर छा रही है।’ इस काव्य पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रश्नोक्त पंक्ति का आशय यह है कि वर्षा ऋतु में आकाश में चारों तरफ बादल ही बादल घिर जाते हैं। पूरे नभमंडल को घनघोर घटाओं ने ढक लिया है, जो अत्यन्त आकर्षक, रमणीय एवं विचित्र लगता है।
प्रश्न 5.
वर्षा ऋतु में बिजली चमकने और बादल-गरजने का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
बिजली के चमकने और बादलों के गरजने का यह महत्त्व है कि इससे प्रकृति में उत्साह का संचार होता है। जिसके द्वारा लोगों को प्रकृति की शक्ति और वर्षा के आगमन की उद्घोषणा का प्रभावशाली एहसास होता है। इनका चमकना एवं गरजना लोगों के मन मन्दिर में नए उत्साह का संचार करता है।
प्रश्न 6.
जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों पर वर्षा का क्या प्रभाव होता है?
उत्तर:
वर्षा ऋतु का पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव होता है। पेड़-पौधे अर्थात् वनस्पति जगत वर्षा के जल से हरे-भरे होकर फल-फूलों से सुशोभित होते हैं। इसके साथ ही प्राणी जगत के जीव-जन्तुओं को भी गर्मी की तपन से मुक्ति मिलती है। जल जीव भी जलक्रीड़ा करते हुए प्रसन्न रहते हैं।
प्रश्न 7.
वर्षा-बहार के आने से लोगों के मन में कौनसे भाव जाग्रत होते हैं?
उत्तर:
वर्षा-बहार के आगमन से लोगों के मन में प्रसम्नता, उत्साह और आनन्द के भाव जाग्रत होते हैं। कविता के अनुसार, यह सबके मन को ‘सुभा’ (सुंदरता और खुशी) देती है। बच्चे और बड़े सभी बारिश का लुफ्त उठाते हुए दिखाई देते हैं, जो खुशी का प्रतीक है।
वर्षा बहार Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘वर्षा – बहार’ कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
‘वर्षा-बहार’ कविता प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को समझने की अनुभूति देती है। यह ऋतु आनंदित करती है। चारों ओर सुखदायक और मनमोहक दृश्य बिखर जाते हैं। धरा पर रहने वाले प्रकृति के हर जीव को नया जीवन मिल जाता है। बादल गरजते – बरसते हैं, बिजली चमकती है और मौसम सुहावना हो जाता है। पेड़ों की डालियाँ झूमती हैं और सभी जीव जलचर प्रसन्नता से भर उठते हैं। मानव जीवन में वर्षा सुंदरता और समृद्धि लाती है। वर्षा पर्यावरण के महत्व और संतुलन को बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी है।
प्रश्न 2.
वर्षा ऋतु मनुष्य को क्या संदेश देती है?
उत्तर :
वर्षा ऋतु मनुष्य को प्रकृति के प्रति सम्मान और जीवन की निरंतरता का संदेश देती है । वर्षा ऋतु पृथ्वी के जीवन को नई आशा, उत्साह और खुशियों से भर देती है। वर्षा ऋतु पर्यावरण संरक्षण और जलचक्र की प्रक्रिया को पूर्ण करती है। यह मनुष्य को अपने कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। वर्षा और जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए मनुष्य अपने कार्यों के प्रति सचेत रहे और प्रकृति के महत्व को समझे । वर्षा ऋतु हमें धैर्य रखकर आगे बढ़ने की सीख भी देती है। कठिनाइयों के उपरांत समृद्धि का संदेश प्रदान करती है।
![]()
प्रश्न 3.
कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि लोगों और बच्चों पर वर्षा का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
वर्षा ऋतु के आगमन से सभी प्राणियों के मन में प्रसन्नता एवं सौन्दर्य का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वर्षा की बहार सबका मन मोह लेती है। इसमें मानव परस्पर प्रेम व्यवहार करते हैं। जीव-जंतु अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही वनस्पति जगत हरियाली से युक्त होने पर सबके मन को लुभाता है। इसमें हमें गर्मी से निजात मिलती है। सम्पूर्ण प्राणी जगत वर्षा-ऋतु से आकर्षित होकर तरोताजा और आनंदित महसूस करता है।
प्रश्न 4.
पर्यावरण की दृष्टि से वर्षा ऋतु के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वर्षा ऋतु का महत्त्व केवल पानी बरसने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई गहरे सांस्कृतिक, भावनात्मक और पर्यावरणीय पहलू हैं। वर्षा ऋतु से भूजल स्तर रीचार्ज होता है। यह ऋतु कृषि के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसी से पेड़-पौधे एवं जंगल हरे-भरे होते हैं जिससे जैव विविधता बनी रहती है। वर्षा ऋतु पर्यावरण को धोकर स्वच्छ बनाती है। कहा भी गया है कि जल है तो जीवन है।
प्रश्न 5.
कवि का वर्षा ऋतु को ‘अनोखी’ कहने का क्या आधार है? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कवि का वर्षा ॠतु को ‘अनोखी’ कहने का यह कारण है कि यह धरती पर एक विशेष और दुर्लभ सौन्दर्य लेकर आती है। ऐसा मौसम अन्य किसी ऋतु में नहीं होता है। वर्षा ऋतु के आगमन से प्रकृति का रूप बदल जाता है। पेड़ हरे-भरे हो जाते हैं, फूल खिल जाते हैं। जलस्रोत जल से लबालब भर जाते हैं, जिससे जलजीव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। सम्पूर्ण संसार सुन्दरता, हरियाली एवं जीवन का आधार इसी वर्षा ऋतु पर निर्भर है। वर्षा ही जीवन का आधार है, इसीलिए इसे अनोखी कहा है।
Class 7 Hindi Chapter 7 Extra Questions and Answers अर्थग्रहण संबंधी एवं प्रश्न
दिए गए काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
1. वर्षा-बहार सब के, मन को लुभा रही है
नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है। बिजली चमक रही है,
बादल गरज रहे हैं पानी बरस रहा है, झरने भी ये बहे हैं।
चलती हवा है ठंडी, हिलती हैं डालियाँ सब
बागों में गीत सुंदर, गाती हैं मालिनें अब ।
तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते
फिरते लखो पपीहे, हैं ग्रीष्म ताप खोते । (पृष्ठ 83)
(क) वर्षा ऋतु में बाग-बगीचों में प्रसन्नता का वातावरण कैसे छा जाता है ?
उत्तर :
वर्षा होने पर रंग-बिरंगे फूल खिल उठते हैं। फूलों की सुगंध चारों ओर फैल जाती है। धरती की हरियाली बढ़ जाती है और पेड़-पौधे खुशी से झूमते प्रतीत होते हैं।
(ख) बाग-बगीचों में मालिनें क्या कर रही हैं?
उत्तर :
वर्षा के उपरांत प्रकृति का सौंदर्य बढ़ जाता है। ठंडी हवा चलती है और बाग-बगीचे हरे-भरे हो जाते हैं। प्रसन्नता से भरकर मालिनें सुंदर गीत गाती हैं।
2. करते है नृत्य वन में, देखो ये मोर सारे मेंढक लुभा रहे हैं, गाकर सुगीत प्यारे । खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है, बागों में खूब सुख से, आमोद छा रहा है। चलते हैं हंस कहीं पर, बाँधे कतार सुंदर गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर | इस भाँति है अनोखी, वर्षा बहार भू पर सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर। (पृष्ठ 84)
(क) किसानों के गीत मनोहर क्यों हैं?
उत्तर :
वर्षा गर्मी से राहत दिलाती है। कृषि के लिए जल आवश्यक है और किसान अपनी खेती के लिए वर्षा का इंतजार करते हैं। वर्षा के आते ही खेत खलिहान, पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाएँगे और खुशहाली छा जाएगी। किसान प्रसन्नता और उत्साह से भरकर गीत गाते हैं जो सब लोगों को लुभाते हैं।
(ख) इस कविता में प्रकृति की सुंदरता दर्शाने के लिए कौन सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है।
उत्तर :
कविता में प्रकृति की सुंदरता दर्शाने के लिए कवि ने मानवीकरण अलंकार का प्रयोग किया है। प्रकृति को मानवीय क्रियाकलाप करते हुए चित्रित किया है।