Our free Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Chapter 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 7 Hindi Chapter 6 Worksheet गिरिधर कविराय की कुंडलिया कविता
Class 7 Hindi गिरिधर कविराय की कुंडलिया Worksheet
गिरिधर कविराय की कुंडलिया Worksheet – गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
किन्हीं दो सही विकल्पों के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए।
(क) बिना सोचे-समझे काम करने के परिणाम हैं-
(i) पश्चात्ताप
(iii) प्रसिद्धि
(ii) बेचैनी
(iv) आनंद
(ख) असफलता की वजह से किन-किन बातों में हमारा मन नहीं लगता है?
(i) भोजन
(ii) भजन
(iii) कीर्तन
(iv) आनंद
(ग) किसी का काम बिगड़ने पर हँसना किन प्रवृत्तियों का लक्षण है?
(i) उदारता की प्रवृत्ति का
(ii) विनोद की प्रवृत्ति का
(iii) ईर्ष्या की प्रवृत्ति का
(iv) अहंकार की प्रवृत्ति का
(घ) कवि बीती बातों को भूलने पर बल क्यों दे रहा है?
(i) जीवन को सहज बनाने के लिए
(ii) पलायनवादी बनने के लिए
(iii) वर्तमान को समझने के लिए
(iv) अहंकार की रक्षा के लिए
(ङ) दोनों कुंडलियों में कौन-कौन सी वैचारिक समानताएँ हैं?
(i) व्यावहारिक समझ की तार्किक व्याख्या
(ii) काल्पनिकता पर बल
(iii) वैचारिक द्वंद्व का प्रदर्शन
(iv) मूल्यविहीन व्यक्तियों की पहचान
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) कवि क्या-क्या भूलने के लिए कह रहा है और क्यों ? स्पष्ट कीजिए ।
____________________________________
____________________________________
____________________________________
(ख) सोच-समझकर काम नहीं करने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?
____________________________________
____________________________________
____________________________________
(ग) गिरिधर कविराय की कुंडलियों में लोक व्यवहार की बातों का वर्णन किया गया है। उन्हें ध्यान में रखते हुए लोक व्यवहार के सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों का वर्णन कीजिए ।
____________________________________
____________________________________
____________________________________
(घ) दूसरी कुंडलिया में किस तरह के काम को करने की प्रेरणा दी गई है और क्यों ? स्पष्ट कीजिए ।
____________________________________
____________________________________
____________________________________
(ङ) दोनों कुंडलियों के माध्यम से क्या संदेश देने की कोशिश की गई है ?
____________________________________
____________________________________
____________________________________
(च) गिरिधर कविराय की कुंडलिया वर्तमान समय में कितनी प्रासंगिक हैं? स्पष्ट कीजिए।
____________________________________
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 3.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए ।
(क) खटकत है जिय माहिं कियो जो बिना बिचारे ।
____________________________________
____________________________________
____________________________________
(ख) ताही में चित देइ बात जोई बनि आवै।
____________________________________
____________________________________
____________________________________
![]()
प्रश्न 4.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए ।
(i) जग में होत हँसाय ________________ ।
________________ रंग मनहिं न भावै।।
(ii) ________________ बात जोई बनि आवै।
दुर्जन हँसै न कोइ ________________ ।।
प्रश्न 5.
दिए गए वाक्यों के सामने ‘सत्य’ या ‘असत्य’ लिखिए।
(क) बिना सोचे-समझे कार्य में जुटे रहने से सफलता अवश्य मिलती है । ________________
(ख) हमें कोई भी काम सोच-समझकर करना चाहिए । ________________
(ग) सफलता मिलने पर लोग हँसी उड़ाते हैं । ________________
(घ) हमें घटनाओं को याद रखना चाहिए। ________________
(ङ) हमें बीती हुई बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए । ________________
(च) हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ________________
प्रश्न 6.
निम्नलिखित कुंडलिया को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
बिना बिचारे जो करै सो पाछे पछिताय ।
काम बिगारे आपनो जग में होत हँसाय ।।
जग में होत हँसाय चित्त में चैन न पावै ।
खान पान सन्मान राग रंग मनहिं न भावै।।
कह गिरिधर कविराय दुःख कछु टरत न टारे ।
खटकत है जिय माहिं कियो जो बिना बिचारे ।।
(क) संसार आप पर कब हँसता है ? उसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?
____________________________________
____________________________________
(ख) पछतावा/पश्चात्ताप की पीड़ा से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
____________________________________
____________________________________
(ग) ‘जग में होत हँसाय चित में चैन न पावै’ पंक्ति के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
____________________________________
____________________________________
(घ) इस कुंडलिया से क्या सीख मिलती है?
____________________________________
____________________________________
(ङ) ‘कुंडलिया’ छंद की कोई एक विशेषता लिखिए ।
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(क) विचार – ________________ ________________
(ख) काम – ________________ ________________
(ग) जग – ________________ ________________
(घ) चित – ________________ ________________
(ङ) दुख – ________________ ________________
(च) दुर्जन – ________________ ________________
प्रश्न 8.
दिए गए शब्दों को शब्दकोश के क्रम में लिखिए।
काम, जग, गिरिधर, दुख, सुख, बात, चैन, रंग, बिसारि, सन्मान, कविराय, खता
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 9.
संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? कविता की पंक्तियों का उदाहरण देते हुए समझाइए |
____________________________________
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 10.
निम्नलिखित संबंधवाचक सर्वनाम शब्दों की सहायता से दो-दो वाक्य बनाइए ।
(क) जिसकी उसकी – ____________________________________
(ख) जैसा-वैसा – ____________________________________
(ग) जितना उतना – ____________________________________
(घ) जो-सो – ____________________________________
![]()
प्रश्न 11.
दिए गए शब्दों के मानक रूप लिखिए।
(क) बिसारि – ________________
(ख) चित – ________________
(ग) समुझि – ________________
(ङ) खटकत – ________________
(घ) बिगारे – ________________
(च) परतीती – ________________
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 12.
आपने कोई काम बहुत सोच-समझकर, निष्ठापूर्वक किया। फिर भी आपको असफलता हासिल हुई । उस पल का अनुभव कैसा रहा और उससे आपको क्या सीख मिली? लिखिए ।
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 13.
पाठ में दी गई कुंडलियों को पढ़कर आप अपने व्यवहार में किस-किस प्रकार का परिवर्तन करना चाहेंगे? विस्तारपूर्वक बताइए ।
____________________________________
____________________________________
प्रश्न 14.
किसी व्यक्ति द्वारा कोई कार्य करते समय गलती होने पर उसे बुरा-भला कहना या उसका अपमान करना उचित है या अनुचित ? अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
____________________________________
____________________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 15.
कुंडलियों के नैतिक एवं व्यावहारिक मूल्यों को सदैव याद रखने के लिए डायरी में लिखिए।

प्रश्न 16.
आपका नाम रोहन / रीता है। आप प्रस्तुत कुंडलियों को पढ़कर अपने छोटे भाई / बहन सुरेश / संध्या को क्या सीख देना चाहेंगे? इसे संवाद के रूप में लिखिए।
____________________________________
____________________________________