Reading Class 7 Hindi Notes Malhar Chapter 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया Summary in Hindi Explanation helps students understand the main plot quickly.
गिरिधर कविराय की कुंडलिया कविता Class 7 Summary in Hindi
गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Hindi Summary
गिरिधर कविराय की कुंडलिया कविता का सारांश
गिरिधर कविराय की कुंडलिया जीवन व्यवहार और नीति की सरल लेकिन गहरी बातें कहती हैं। पहली कुंडली यह सिखाती है कि कोई भी कार्य बिना सोच-विचार के नहीं करना चाहिए, वरना पछताना पड़ता है। दूसरी कुंडली हमें यह संदेश देती है कि बीती बातों को भुलाकर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए और जो कार्य सहज रूप से मिल जाए, उसी में संतोष रखना चाहिए।
गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary in Hindi
प्रस्तुत कुंडलियों के माध्यम से जीवन की वास्तविकता और नीतिपरक व्यवहार की प्रेरणा मिलती है।

जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, पाठ की कुंडलियाँ इसका ज्ञान देती हैं।
- बिना सोचे समझे किए गए काम से हमें कष्ट प्राप्त होता है और पछतावे के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलता है।
- जो कार्य सोच समझकर नहीं किया जाता, उससे मन अशांत होता है। कई बार हँसी का पात्र भी बनना पड़ सकता है।
- दुख और पीड़ा से बचने के लिए, जो भी कार्य करें, उस पर अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए।
- वर्तमान में किए जाने वाले काम पर ध्यान देना चा हिए। अतीत के कष्टपूर्ण बातों को भुलाकर, जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
- अपने साथ हुए किसी दुखदायी अनुभव के कारण निराश होकर नहीं बैठना चाहिए और आगे आने वाले कार्य पर ध्यान देना चाहिए।