Our free Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Chapter 2 तीन बुद्धिमान Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 7 Hindi Chapter 2 Worksheet तीन बुद्धिमान
Class 7 Hindi तीन बुद्धिमान Worksheet
तीन बुद्धिमान Worksheet – तीन बुद्धिमान Class 7 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए।
(क) निर्धन व्यक्ति के कितने बेटे थे ?
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच
(ख) पिता ने इनमें से किस धन को संचित करने की सलाह दी ?
(i) सोना-चाँदी
(ii) रुपये-पैसे
(iii) उनकी पैनी दृष्टि और तीव्र बुद्धि
(iv) उपर्युक्त सभी
(ग) भाइयों ने कितने दिनों तक लगातार यात्रा की ?
(i) चालीस दिन
(ii) दस दिन
(iii) तीस दिन
(iv) पंद्रह दिन
(घ) सबसे बड़े भाई ने ऊँट के बारे में क्या कहा ?
(i) ऊँट बहुत बूढ़ा है
(ii) ऊँट काले रंग का है
(iii) ऊँट बहुत बड़ा है
(iv) ऊँट लँगड़ा है
(ङ) किस भाई ने ऊँट की एक आँख खराब होने का अनुमान लगाया?
(i) छोटा भाई
(ii) बड़ा भाई
(iii) मझला भाई
(iv) तीनों भाइयों ने
(च) राजा तीनों भाइयों को चोर क्यों मान रहा था?
(i) उन्होंने ऊँट की सही पहचान बताई थी
(ii) उन्होंने चोरी कबूल की थी
(iii) वे ही असली चोर थे
(iv) वे ऊँट की चोरी के विषय में जानते थे
(छ) राजा द्वारा मँगवाई गई पेटी में क्या रखा था?
(i) सोना
(ii) अनार
(iii) आम
(iv) पैसे
![]()
प्रश्न 2.
किसने किससे कहा ?
| किसने कहा ? | किससे कहा ? | |
| (क) “मेरे बेटो ! हमारे पास न तो रुपया-पैसा है और न ही सोना चाँदी । “ | ||
| (ख) “तुम्हारा ऊँट खो गया है न?” | ||
| (ग) “आह तो तुम्हारे पास है मेरा ऊँट !” | ||
| (घ) “चोरो, तुरंत बताओ! “ | ||
| (ङ) ” लेकिन तुम्हें यह कैसे पता चला कि अनार कच्चा है?” | ||
| (च) “मैं अपने रेवड़ों को पहाड़ों पर लिए जा रहा था । “ |
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
(क) ऊँट ________ आँख से नहीं देख सकता था।
(ख) ऊँट पर एक ________ और ________ सवार थे।
(ग) राजा ने भाइयों को ________ समझा।
(घ) सबसे बड़े भाई ने धूल में ऊँट के ________ के निशान देखे।
(ङ) राजा ने भाइयों की ________ की परीक्षा ली।
प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों को पढ़कर ‘✓’ या ‘✗’ का निशान लगाइए ।
(क) पिता ने बेटों को धन का महत्व बताया था।
(ख) छोटे भाई ने बच्चे और महिला के विषय में अनुमान लगाया।
(ग) भाइयों ने ऊँट को देखा था।
(घ) राजा ने अंत में भाइयों की तारीफ़ की ।
(ङ) उचित जाँच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लेना चाहिए।
(च) बुद्धिमत्ता और समझदारी सबसे बड़ी पूँजी है।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) निर्धन व्यक्ति ने अपने बेटों को क्या सीख दी और वह क्यों महत्वपूर्ण थी ?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(ख) तीनों भाइयों ने यात्रा पर जाने का निर्णय क्यों लिया और उन्होंने वहाँ क्या-क्या कठिनाइयाँ झेलीं ?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(ग) भाइयों को ऊँट के बारे में जानकारी कैसे मिली, जबकि उन्होंने उसे देखा भी नहीं था ?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(घ) ऊँट का स्वामी भाइयों को चोर क्यों समझ बैठा ?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(ङ) राजा ने भाइयों की बुद्धिमत्ता की परीक्षा कैसे ली ?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(च) भाइयों ने पेटी में रखी वस्तु का सही अनुमान कैसे लगाया ?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(छ) राजा ने अंत में भाइयों के साथ कैसा व्यवहार किया और क्यों?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(ज) इस कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
प्रश्न 6.
संधि किसे कहते हैं? पाठ में आए संधि युक्त शब्दों के माध्यम से समझाइए |
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों के संधि-विच्छेद कीजिए ।
(क) मतानुसार – ________ + ________
(ख) परोपकार – ________ + ________
(ग) उद्यान – ________ + ________
(घ) नयन – ________ + ________
(ङ) स्वागत – ________ + ________
(च) पावन – ________ + ________
प्रश्न 8.
समास किसे कहते हैं? पाठ में से समस्तपदों के दो उदाहरण ढूँढ़कर लिखिए।
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
![]()
प्रश्न 9.
दिए गए समस्तपदों का समास विग्रह कीजिए ।
(क) सर्वप्रिय – ___________________________________________
(ख) रुपये-पैसे – ___________________________________________
(ग) राहखर्च – ___________________________________________
(घ) महाराज – ___________________________________________
(ङ) राजमहल – ___________________________________________
प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा शब्दों को रेखांकित कीजिए और उनका भेद लिखिए।
(क) तुम्हें एक दूसरे प्रकार का धन संचित करना चाहिए । ________________
(ख) आओ घूम-फिरकर जगत देखें । ________________
(ग) अंततः वे तैयार होकर यात्रा पर चल दिए । _______________
(घ) उन्होंने सुनसान – वीरान घाटियाँ लाँघीं। ________________
(ङ) वे एक बड़े नगर के पास पहुँच गए थे। ________________
(च) थोड़ी ही देर पहले यहाँ से एक बहुत बड़ा ऊँट गया है। ________________
प्रश्न 11.
रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए।
(क) अंततः वे तैयार होकर यात्रा पर चल दिए।
(ख) ऊँट पर महिला सवार थी।
(ग) बचपन से ही हमें ऐसी आदत पड़ गई है।
(घ) रेत पर महिला के जूतों के चिह्न दिखाई दिए।
(ङ) पेटी उद्यान की तरफ़ से लाई गई है।
प्रश्न 12.
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यान से पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
भारतीय शास्त्रीय संगीत के अनेक प्रकार आज भी प्रचलित हैं। इनमें ध्रुपद, धमार, ख्याल आदि सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। शृंगार, भक्ति, वात्सल्य, प्रेम आदि भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए भिन्न-भिन्न रागों का प्रयोग किया जाता है। शास्त्रीय संगीत की अपेक्षा सुगम संगीत भावपक्ष को प्रधानता प्रदान की जाती है। इसमें भजन, गीत, गज़ल, कव्वाली आदि का समावेश हो गया है। भारतीय संगीत में लोकगीतों की भी अपनी विशिष्ट परंपरा रही है। जन-जीवन से जुड़े सभी पर्व, उत्सव, दैनिक कार्यकलाप, विवाह, जन्म, कटाई, बुआई तथा प्रतिदिन की आशा-निराशा का मनोहारी रूप हमें लोकगीतों में देखने को मिलता है।
(क) भारतीय शास्त्रीय संगीत के सर्वाधिक लोकप्रिय राग कौन-कौन से हैं?
___________________________________________
(ख) भिन्न-भिन्न रागों का प्रयोग किस आधार पर किया जाता है ?
___________________________________________
(ग) भावपक्ष की प्रधानता किस संगीत में होती है ?
___________________________________________
(घ) किन अवसरों पर लोकगीतों का आयोजन किया जाता है ?
___________________________________________
(ङ) इनके विलोम शब्द लिखिए |
(i) सुगम × _______________
(ii) निराशा × _______________
(च) इस गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
___________________________________________
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 13.
प्रस्तुत लोककथा में पिता ने अपने बेटों को भौतिक संपत्ति के बजाय बुद्धि और दृष्टि को महत्व देने की सलाह दी। क्या आप मानते हैं कि यह सलाह आज के समय में भी प्रासंगिक है ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
प्रश्न 14.
परिस्थितियों का अवलोकन करके आप किस प्रकार से किसी निष्कर्ष पर पहुँचते हैं? अपने जीवन से कोई एक उदाहरण देकर समझाइए |
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 15.
दिए गए चित्र का ध्यान से अवलोकन कीजिए और इसे देखकर आपके मन में जो विचार आते हों, उन्हें लिखिए।

___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
![]()
प्रश्न 16.
आपकी कलाई घड़ी विद्यालय के परिसर में कहीं खो गई है। इसका विवरण देते हुए एक सूचना 35-40 शब्दों में लिखिए।
