Students prefer Class 7 Hindi Extra Question Answer Malhar Chapter 1 माँ, कह एक कहानी Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 7 Hindi माँ, कह एक कहानी Extra Question Answer
Class 7 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer माँ, कह एक कहानी
NCERT Class 7 Hindi Chapter 1 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कविता में कौन किसे कहानी सुना रहा है ?
उत्तर:
कविता में माँ अपने बेटे को कहानी सुना रही है।
प्रश्न 2.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
उत्तर:
कविता – माँ, कह एक कहानी कवि मैथिलीशरण गुप्त
प्रश्न 3.
पुत्र अपनी माँ से किस बात की हठ कर रहा है?
उत्तर:
पुत्र अपनी माँ से कहानी सुनाने की हठ कर रहा है कि वह उसे किसी राजा या रानी की कहानी सुनाए ।
![]()
प्रश्न 4.
बड़े सवेरे उपवन में कौन भ्रमण कर रहे थे?
उत्तर:
बड़े ही सवेरे उपवन में राहुल के पिता सिद्धार्थ भ्रमण कर रहे थे।
प्रश्न 5.
माँ यशोधरा ने राहुल को कौन-सी कहानी सुनाई ?
उत्तर:
माँ यशोधरा ने राहुल को एक शिकारी द्वारा घायल हंस की कहानी सुनाई।
प्रश्न 6.
अचानक बगीचे में क्या आकर गिरा ?
उत्तर:
अचानक बगीचे में एक घायल हंस आकर गिरा ।
प्रश्न 7.
राहुल के पिता ने उसे क्यों सहारा देना चाहा ?
उत्तर:
राहुल के पिता दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति थे इसलिए उन्होंने हंस को बचाना चाहा ।
प्रश्न 8.
शिकारी के वाद-विवाद करने का क्या कारण था ?
उत्तर:
शिकारी ने उस पर अपना निशाना साधा था इसलिए वह उसे वापस लेना चाहता था।
प्रश्न 9.
कहानी सुनाने के बाद माँ ने राहुल से क्या प्रश्न किया?
उत्तर:
कहानी सुनाने के बाद माँ ने राहुल से यह प्रश्न किया कि न्याय किसके हक में होना चाहिए?
प्रश्न 10.
इस कविता में बालमन की कौन-सी विशेषताएँ दर्शाई गई है?
उत्तर:
जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और आग्रह करने की आदत।
प्रश्न 11.
सिद्धार्थ प्रातःकाल कहाँ जाते थे?
उत्तर:
सिद्धार्थ प्रातःकाल भ्रमण के लिए उपवन में जाते थे।
प्रश्न 12.
कहानी कौन किसको सुना रहा है?
उत्तर:
कहानी माता यशोधरा अपने पुत्र रहुल को सुना रही हैं।
प्रश्न 13.
कहानी के नायक का श्रोता से क्या सम्बन्ध था?
उत्तर:
कहानी के नायक सिद्धार्थ का श्रोता राहुल से पितापुत्र का सम्बन्ध था।
प्रश्न 14.
दासी ने राहुल से क्या कहा?
उत्तर:
दासी ने राहुल से कहा कि तुम्हारी माँ तुम्हारी नानी की बेटी हैं।
![]()
प्रश्न 15.
न्यायालय में जीत किसकी हुई?
उत्तर:
न्यायालय में जीत रक्षक सिद्धार्थ की हुई।
प्रश्न 16.
हंस आहत कैसे हुआ?
उत्तर:
हंस आखेटक के तीक्ष्ण बाण से आहत हुआ।
प्रश्न 17.
न्याय कैसा होना चाहिए?
उत्तर:
न्याय दया से युक्त होना चाहिए।
प्रश्न 18.
घायल हँस कहाँ आकर गिरा?
उत्तर:
घायल हंस सिद्धार्थ के सामने बगीचे में आकर गिरा।
माँ, कह एक कहानी Class 7 Hindi Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘माँ, कह एक कहानी’ कविता रूपी कहानी वास्तव में किसके बारे में दर्शाती है?
उत्तर:
यह कहानी सिद्धार्थ जो बाद में महात्मा बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए उनके पुत्र राहुल और उसकी माँ यशोधरा के मधुर संबंध को दर्शाती है।
प्रश्न 2.
कविता में बगीचे का प्रकृति चित्रण कैसा दर्शाया गया है?
उत्तर:
बगीचे में अनेक रंगों के फूल खिले थे। मंद-मंद शीतल वायु बह रही थी । फूलों पर ओस की बूँदें झिलमिला रही थीं। तालाब का जल हिलोरे ले रहा था ।
प्रश्न 3.
हंस को मारने वाले तथा बचाने वाले के बीच हुए विवाद का निर्णय राहुल ने क्या किया ?
उत्तर:
हंस को मारने वाले तथा बचाने वाले के बीच हुए विवाद के निर्णय में राहुल ने कहा कि रक्षक सदैव भक्षक से महान होता है।
प्रश्न 4.
राहुल के उत्तर से उसके स्वभाव के विषय में क्या पता चलता है ?
उत्तर:
राहुल के उत्तर से पता चलता है कि उसका स्वभाव निष्पक्ष, विचारशील और दयाभाव रखने वाला है।
![]()
प्रश्न 5.
सदा किसकी विजय होती है?
उत्तर:
सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने वाले दयावान व्यक्ति की सदा विजय होती है। इसीलिए इस कविता में भी माँ ने जब राहुल को निर्णय करने के लिए कहा तो उसने यही कहा कि भक्षक से रक्षक अधिक महान होता है।
प्रश्न 6.
यशोधरा ने मानधन किसे कहा है? उसकी विशेषता बताइए।
उत्तर:
यशोधरा ने मानधन अपने पुत्र राहुल को कहा है। इज्जत ही उसका धन है। वह जिद्दी और विवेकशील है, क्योंकि वह अपनी माँ से कहानी सुनने के लिए जिद करता है और अपने विवेक से यह निर्णय करता है कि न्याय किसके पक्ष में होना चाहिए।
प्रश्न 7.
सिद्धार्थ एवं आखेटक में विवाद क्यों हुआ?
उत्तर:
आखेटक ने अपने तीक्ष्ण बाण से आखेट कर हंस को आहत किया था और सिद्धार्थ ने उसके द्वारा आहत हंस को उठाकर बचाया है। दोनों उस पर अपना-अपना अधिकार जता रहे थे, इसलिए विवाद हुआ।
प्रश्न 8.
सिद्धार्थ द्वारा घायल हंस को उठाने पर हंस को कैसा महसूस हुआ?
उत्तर:
सिद्धार्थ द्वारा आखेटक के बाण से घायल हंस को उठाने पर हंस ने ऐसा महसूस किया कि मानो उसे नया जीवन मिल गया हो। अर्थात् अब उसका जीवन बच जाएगा।
प्रश्न 9.
शिकारी ने क्या हठ करने का निश्चय किया?
उत्तर:
शिकारी ने सिद्धार्थ से कहा कि इस हंस का शिकार मैंने किया है इसलिए इस पर मेरा अधिकार है। सिद्धार्थ ने कहा कि इसे मैंने बचाया है इसलिए इस पर मेरा अधिकार है। अतः शिकारी ने हठ करने का निश्चय किया कि मैं इसे लेकर ही रहूँगा।
माँ, कह एक कहानी Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
उपवन में सहसा हंस नीचे क्यों गिरा ?
उत्तर:
उपवन में सहसा ही हंस गिर पड़ा, क्योंकि शिकारी ने उस पर बाण से निशाना साधा था। तेज बाण के प्रहार से उसका पंख आहत हो गया और वह घायल होकर गिर पड़ा।
प्रश्न 2.
सिद्धार्थ और आखेटक के बीच क्या विवाद हुआ?
उत्तर:
सिद्धार्थ और आखेटक के बीच यह विवाद हुआ कि सिद्धार्थ उस घायल हंस पर अपना अधिकार बता रहा था और उधर आखेटक भी कहता है कि इस हंस पर मेरा अधिकार है क्योंकि मैंने इसे मारा है। इस तरह रक्षक और भक्षक के मध्य अधिकार का विवाद हुआ।
प्रश्न 3.
माँ ने राहुल से किस विवाद का निर्णय करने को कहा ?
उत्तर:
माँ ने राहुल से उस विवाद का निर्णय करने को कहा जो रक्षक ( उसके पिता सिद्धार्थ ) और आखेटक के मध्य घायल हुए हंस पर अधिकार किसका हो सकता है को लेकर था।
प्रश्न 4.
‘माँ, कह एक कहानी’ कविता का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर:
मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित कविता “माँ, कह एक कहानी” का उद्देश्य बच्चों के मन में नैतिक मूल्यों, जिज्ञासा और संवेदनशीलता को विकसित करना है । यह कविता ‘माँ और बच्चे के बीच के स्नेहपूर्ण संबंध को दर्शाती है, जहाँ बच्चा माँ से कहानी सुनाने की जिद करता है। इसके माध्यम से कवि यह दिखाते हैं कि कहानियाँ केवल मनोरंजन का साधन नहीं होती, बल्कि वे बच्चों को जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार और शिक्षाएँ देने का माध्यम भी होती हैं।
प्रश्न 5.
न्यायालय में न्याय किसे और क्यों मिला? बताइए।
उत्तर:
आहत हंस के लिए सिद्धार्थ और आखेटक दोनों में विवाद होता है और दोनों हंस पर अपना-अपना अधिकार जताते हैं। विवाद न्यायालय तक पहुँचता है और वहाँ दोनों की बातें सुनी जाती हैं। न्यायालय में न्याय करुणा को मिला अर्थात् जीत सिद्धार्थ की हुई। कहा गया है कि मारने वाले से बचाने वाला महान् होता है क्योंकि मारने वाला भक्षक होता है तथा बचाने वाला रक्षक होता है एवं करुणा से युक्त होता है।
![]()
प्रश्न 6.
सिद्धार्थ जिस बगीचे में श्रमण कर रहे थे, उसके सौन्दर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सिद्धार्थ जिस बगीचे में भ्रमण कर रहे थे, वहाँ का वातावरण अत्यन्त सुगन्धित था। वहाँ रंग-बिरंगे फूलों पर ओस की बूँदें मोती की तरह सुशोभित हो रही थीं। मंदमंद हवा के प्रवाह से फूल परस्पर मिलजुल रहे थे। वहाँ सरोवर के जल में तरंगें आ रही थीं। पक्षियों का मधुर गुंजन वातावरण को रमणीय बना रहा था।
प्रश्न 7.
“न्याय दया का दानी” पंक्ति कविता में सबसे महत्त्वपूर्ण क्यों है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यशोधरा के पुत्र पर करुणा-दया का प्रभाव होता है। इसलिए ‘न्याय दया का दानी’ पंक्ति सबसे महत्त्वपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण एवं प्रेरणादायक पंक्ति है। न्याय सदा करुणा के साथ होना चाहिए। निर्दोष की रक्षा करना और दया के साथ न्याय करना ही उचित है।
Class 7 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers आपकी सोच
प्रश्न 1.
प्रश्न- कहानी के अंत में राहुल जो निर्णय देता है, क्या आप उससे सहमत हैं? यदि आप निर्णय देते तो किसका पक्ष लेते? क्यों?
उत्तर:
हाँ, राहुल ने जो निर्णय दिया है उससे मैं सहमत हूँ। यदि मैं निर्णय देता तो मैं भी रक्षा करने वाले का ही पक्ष लेता क्योंकि किसी की जान बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
प्रश्न 2.
पशु-पक्षियों का शिकार करना दंडनीय अपराध है। आपके विचार में पशु-पक्षियों के शिकार करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?
उत्तर:
पशु-पक्षियों का शिकार करना कानूनन अपराध है । इसके लिए कानून में सजा का प्रावधान है। लेकिन फिर भी लोगों को कानून का भय नहीं है और वे पशु-पक्षियों को मारते हैं। मेरे विचार से इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए और सख्त कानून बनाने चाहिए और उन्हें कड़ाई के साथ लागू करना चाहिए।
![]()
प्रश्न 3.
इस कविता से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
कविता “माँ, कह एक कहानी” से हमें यह सीख मिलती है कि कविता या कहानियाँ केवल मनोरंजन के लिए नहीं होती, बल्कि ज्ञान, नैतिकता और जीवन के अनुभवों को समझने का माध्यम होती हैं। साथ ही, यह कविता हमें सिखाती है कि बच्चों में प्रेम, धैर्य और समझ के गुण होने चाहिए ताकि वे अच्छे संस्कारों के साथ बड़े हो सके।