Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 6 Extra Questions and Answers in Hindi भारतीय सभ्यता का प्रारंभ before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 6 Extra Questions and Answers in Hindi Medium भारतीय सभ्यता का प्रारंभ
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
किस सभ्यता को दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में गिना जाता है?
उत्तर:
सिंधु, हड़प्पा या सिंधु-सरस्वती सभ्यता दुनिया की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है।
प्रश्न 2.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता की उपलब्धियाँ क्या हैं?
उत्तर:
सिंधु-सरस्वती सभ्यता में जल प्रबंधन, सुनियोजित नगर निर्माण, शिल्पकला, कृषि और सक्रिय व्यापार उन्नत था।
प्रश्न 3.
इतिहासकार बी.बी. लाल जी ने भारत की प्राचीन सभ्यता पर क्या विचार प्रस्तुत किए हैं?
उत्तर:
इतिहासकार बी. बी. लाल जी के अनुसार, भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता – सिंधु-सरस्वती सभ्यता कई मायनों में अनूठी थी। सामाजिक परिदृश्य में संतुलित समुदाय और आपसी सामंजस्य दिखाई देता है।
प्रश्न 4.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता के निवासियों को ‘हड़प्पाई या हड़प्पावासी क्यों कहते हैं?
उत्तर:
1920-21 में इस सभ्यता का पहला उत्खनित नगर ‘हड़प्पा’ (आज के पाकिस्तान का पंजाब ) है इसलिए यहाँ के निवासियों को हड़प्पाई या हड़प्पावासी कहते हैं।
प्रश्न 5.
कुछ सहस्त्राब्दियों पूर्व सरस्वती नदी का प्रवाह किस क्षेत्र में था?
उत्तर:
सहस्राब्दियों पूर्व सरस्वती, हिमालय की तलहटी से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के क्षेत्रों से प्रवाहित होती थीं।
प्रश्न 6
क्या किसी नदी का उल्लेख प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद और अन्य संस्कृत ग्रंथों में मिलता है?
उत्तर:
हाँ, सरस्वती नदी का उल्लेख ऋग्वेद और संस्कृत ग्रंथों में मिलता है।
प्रश्न 7.
हड़प्पा सभ्यता में सबसे पहले कौन-से दो नगर खोजे गए?
उत्तर:
हड़प्पा और मोहनजोदड़ो इस सभ्यता के पहले दो नगर हैं, जो सबसे पहले खोजे गए।
प्रश्न 8.
किलेबंदी के लिए किस नगर में पत्थर का व्यापक उपयोग किया गया है?
उत्तर:
धौलावीरा (वर्तमान गुजरात) में किलेबंदी | और भवनों की नींव में पत्थरों का प्रयोग व्यापक रूप से हुआ।
प्रश्न 9.
हड़प्पा संस्कृति की सड़क निर्माण की क्या विशेषता थी?
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता के नगर सुनियोजित व्यवस्था दर्शाते हैं। नगरों में सड़कें चौड़ी होती थीं, जो चारों दिशाओं की ओर उन्मुख होती थीं।
प्रश्न 10.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता का कौन-सा प्रमुख पुरातात्विक स्थल विश्व धरोहर स्थल है ?
उत्तर:
2021 में धौलावीरा ( गुजरात में ) को युनेस्कों ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है।
प्रश्न 11.
हड़प्पा सभ्यता का बंदरगाह कौन-सा है ?
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता का बंदरगाह शहर ‘लोथल ‘ ( गुजरात में ) है। लोथल सिंधु या हड़प्पा सभ्यता का महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था।
प्रश्न 12.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता की लिपि के बारे में क्या विचार हैं?
उत्तर:
सिंधु-सरस्वती लिपि को सिंधु लिपि या हड़प्पा लिपि कहा जाता है। इस लिपि के प्रतीकों के अर्थ को अभी पढ़ा व समझा जाना बाकी है।
प्रश्न 13.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता में कृषि किस प्रकार की थी?
उत्तर:
सिंधु मैदानों की भूमि काफी उपजाऊ थी। हड़प्पाई दालें और दलहन उगाते थे। इस सभ्यता में बड़े अन्न भंडारों के अवशेष मिले हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
धौलावीरा शहर अन्य हड़प्पा शहरों से किस प्रकार भिन्न था ?
उत्तर:
धौलावीरा हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख पुरातात्विक स्थल है। हड़प्पा शहर दो भागों में विभाजित था किंतु धौलावीरा तीन अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित था । हर भाग के चारों ओर दीवारें व भवनों की नीव पत्थरों की थीं। मध्य नगर के आवासीय स्थान की सड़कें लंबवत थी । धौलावीरा हड़प्पा शहर के खंडहरों और अवशेषों से भरपूर है।
प्रश्न 2.
हड़प्पा मुहरें और मूर्तियाँ हड़प्पाई लोगों की धार्मिक प्रथाओं पर क्या प्रकाश डालती हैं?
उत्तर:
हड़प्पा सभ्यता में काँस्य, पत्थर और टेराकोटा मूर्तियों एवं मुहरों का निर्माण हुआ। सिंधु सभ्यता भागों से ‘मातृदेवी’ की कई टेराकोटा मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं। छोटी मूर्ति जिसे ‘पुरोहित राजा’ कहा जाता है, प्राप्त हुई। मुलायम पत्थर स्टीऐटाइट से बनी | त्रिमुखी देवता को दर्शाती मुहरें खोजों में मिली हैं। ये मुहरें मिली, जिन पर पशुओं के चित्र व लेखन संकेत | हड़प्पा सभ्यता की शिल्प व तकनीक के साथ-साथ अंकित हैं। स्वास्तिक दर्शाती हुई मुहर, पशुओं से घिरे | उनकी धार्मिक प्रथाओं पर भी प्रकाश डालती हैं।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
भारत में खोजा गया कौन-सा हड़प्पा नगर है, जहाँ बड़े आकार के अन्न भंडार मिले?
(i) लोथल
(iii) धौलावीरा
(ii) कालीबंगा
(iv) राखीगढ़ी
उत्तर:
(iv) राखीगढ़ी
प्रश्न 2.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता किस युग की सभ्यता थी?
(i) रजत
(ii) लौह
(iii) काँस्य
(iv) कार्नेलियन
उत्तर:
(iii) काँस्य
प्रश्न 3.
हड़प्पा की मुहरों का आमतौर पर आकार कैसा है ?
(i) गोलाकार
(ii) चौकोर
(iii) पंचभुज
(iv) तारा आकार
उत्तर:
(ii) चौकोर
प्रश्न 4.
मोहनजोदड़ो में मिले ‘महास्नानागार’ के सबसे ऊपर जमायी गई ईंटों पर किसकी परत चढ़ाई गई है?
(i) सीमेंट की
(ii) ईंट पर मोटी मिट्टी
(iii) डामर के रूप में बिटुमन
(iv) पत्थरों की
उत्तर:
(iii) डामर के रूप में बिटुमन
प्रश्न 5.
हड़प्पा सभ्यता के कौन-से नगर में 73 मीटर लंबा जलाशय मिला है?
(i) लोथल
(ii) धौलावीरा
(iii) मोहनजोदड़ो
(iv) राखीगढ़ी
उत्तर:
(ii) धौलावीरा
प्रश्न 6.
हड़प्पा सभ्यता के किस नगर में अधिकांश भवनों की नींव पत्थरों से बनाई गई थी ?
(i) राखीगढ़ी
(ii) भिर्राना
(iii) लोथल
(iv) धौलावीरा
उत्तर:
(iv) धौलावीरा
प्रश्न 7.
हड़प्पावासी यूरेशिया में क्या उगाने में सर्वप्रथम थे?
(i) फल
(ii) पेड़-पौधे
(iii) कपास
(iv) कृषि
उत्तर:
(iii) कपास
प्रश्न 8.
महान स्नानागार किस नगर में पाया गया था?
(i) गँवेरीवाला
(ii) बनावली
(iii) हड़प्पा
(iv) मोहनजो-दड़ो
उत्तर:
(iv) मोहनजो-दड़ो
प्रश्न 9.
हड़प्पा का बंदरगाह किस नगर में स्थित है?
(i) राखीगढ़ी (हरियाणा)
(ii) मोहनजोदड़ो (सिंध क्षेत्र)
(iii) लोथल (गुजरात)
(iv) कालीबंगा ( राजस्थान)
उत्तर:
(iii) लोथल (गुजरात)
प्रश्न 10.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता की क्या विशेषताएँ थीं?
(i) विविध शिल्पकला
(ii) सक्रिय व्यापार
(iii) कुशल जल प्रबंधन
(iv) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(iv) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता के पतन के कारण थे-
(i) जलवायु परिवर्तन
(ii) भोजन की कमी
(iii) पर्यावरणीय बदलाव
(iv) पलायन
(क) (i) और (iv)
(ख) (iv)
(ग) (ii) और (iv)
(घ) (i) और (iii)
उत्तर:
(घ) (i) और (iii)
प्रश्न 12.
किस हड़प्पाकालीन स्थल से हल का लघु प्रतिरूप प्राप्त हुआ है?
(i) बनावली (हरियाणा)
(ii) लोथल (गुजरात)
(iii) चन्हुदड़ो (सिंध)
(iv) धौलावीरा (गुजरात)
उत्तर:
(i) बनावली (हरियाणा)
प्रश्न 13.
सिंधु-सरस्वती सभ्यता के बारे में सही कथन चुनिए ।
(i) सिंधु-सरस्वती सभ्यतावासी मोती बनाने में निपुण थे।
(ii) बर्तनों में काँस्य टेराकोटा, ताँबा, टिन जैसी धातुएँ शामिल हैं।
(iii) कई स्थलों से खिलौने और खेल का सामान मिला है।
(iv) सभ्यता के स्थलों से भार तौलने ( मापने) के लिए पत्थर के टुकड़े खुदाई में मिले हैं।
(क) केवल विकल्प (i) सही है
(ख) उपर्युक्त सारे विकल्प सही हैं।
(ग) (iv) विकल्प छोड़कर, अन्य विकल्प सही हैं।
(घ) विकल्प (i) और (ii) सही हैं।
उत्तर:
(ख) उपर्युक्त सारे विकल्प सही हैं।
प्रश्न 14.
लोथल से प्राप्त पात्र पर कौन- सी कहानी का चित्रण है?
(i) प्यासा कौआ
(ii) नर्तकी
(iii) सत्य की महिमा
(iv) परिश्रम
उत्तर:
(i) प्यासा कौआ
प्रश्न 15.
संसार की पहली ‘शहरी सभ्यता’ कौन-सी थी?
(i) लोथल, टेराकोटा प्रतिमा
(ii) धौलावीरा, पत्थर की प्रतिमा
(iii) मोहनजोदड़ो, काँस्य प्रतिमा
(iv) हड़प्पा, ताँबे की प्रतिमा
उत्तर:
(iii) मोहनजोदड़ो, काँस्य प्रतिमा
प्रश्न 17.
हड़प्पा सभ्यता की कौन-सी वस्तु ओमान के तट पर पाई गई है?
(i) हाथी दाँत का कंघा
(ii) शंख की चूड़ियाँ
(iii) कॉर्नेलियन के मोती
(iv) कपास से बने वस्त्र
उत्तर:
(i) हाथी दाँत का कंघा
प्रश्न 18.
हड़प्पा सभ्यता में बड़े और छोटे घरों के निर्माण की गुणवत्ता कैसी थी ?
(i) असमान
(ii) भिन्न आकार
(iii) एक समान
(iv) निचला स्तर
उत्तर:
(iii) एक समान
प्रश्न 19.
हड़प्पा सभ्यता के नगरों की सड़कें कैसी थीं?
(i) छोटी और टेढ़ी-मेढ़ी
(ii) गोलाकार
(iii) चौड़ी और सीधी
(iv) भिन्न-भिन्न आकार
उत्तर:
(iii) चौड़ी और सीधी
प्रश्न 20.
कौन-सी सभ्यता में नगर योजना, जल प्रबंधन और जल – निकासी प्रणाली उन्नत स्तर की थी?
(i) सिंधु सभ्यता
(ii) मेसोपोटामिया सभ्यता
(iii) मिस्र सभ्यता
(iv) चीन सभ्यता
उत्तर:
(i) सिंधु सभ्यता
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
1. टिन और ताँबे को मिलाने पर ………… धातु बन जाती है।
2. हड़प्पा की नगर-योजना ………… भागों में बटी हुई थी।
3. हड़प्पा सभ्यता में बड़े और छोटे घरों के निर्माण
4. हड़प्पा नगर धौलावीरा का आधुनिक राज्य नाम …………. है।
5. लोथल नगर में ……… था, जहाँ नावों के माध्यम से आयात और निर्यात किया जाता था।
उत्तर:
1. काँस्य
2. दो
3. एक समान
4. गुजरात
5. बंदरगाह
प्रश्न 2.
सत्य और असत्य कथन छाँटिए-
1. महान स्नानागार कालीबंगा में स्थित है।
2. धौलावीरा नगर तीन भागों में बाँटा गया था और हर हिस्से के चारों तरफ पत्थर की ऊँची दीवार बनाई गई थी।
3. हड़प्पा सभ्यता की जल निकास प्रणाली बहुत अच्छी थी।
4. हड़प्पा उच्च कोटि की सभ्यता थी।
5. हड़प्पा की खुदाई में शक्तिशाली पशुओं से घिरे ऊँचे स्थान पर बैठे त्रिमुखी देवता को दर्शाती मुहरें प्राप्त हुईं।
6. हड़प्पा के लोगों ने वयस्कों और बच्चों, दोनों के लिए मनोरंजन के अनेक खेल तैयार किए।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. सत्य
5. सत्य
6. सत्य
अभिकथन और कारण पर आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
अभिकथन (A) : लगभग 4700 वर्ष पूर्व सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के तट पर कुछ प्राचीन शहर बसे थे।
कारण (R) : यह शहर वहाँ रहने वाले लोगों के द्वारा की गई उत्तम नगर योजना और संगठन क्षमता के कारण फला-फूला ।
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(iv) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
उत्तर:
(i) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 2.
अभिकथन (A) : हड़प्पा सभ्यता के कई नाम हैं। आरंभ में इस सभ्यता को सिंधु घाटी की सभ्यता कहा गया। आगे चलकर, पुरातत्ववेत्ताओं ने इसे सिंधु सभ्यता, सिंधु-सरस्वती सभ्यता नाम दिए।
कारण (R) : पुरातात्विक स्थलों की खोजों के बाद ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता सिंधु क्षेत्र से बहुत आगे तक फैली हुई थी। भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में सरस्वती नदी बेसिन में कई प्रमुख नगर स्थित हैं।
(i) अभिकथन (A) और (R) दोनों गलत हैं।
(ii) अभिकथन (A) और (R) दोनों सही हैं और कारण (R) सही स्पष्टीकरण है।
(iii) कारण (R) सही है किंतु कथन (A) सही नहीं है।
(iv) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) गलत है।
उत्तर:
(ii) अभिकथन (A) और (R) दोनों सही हैं और कारण (R) सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 3.
अभिकथन (A) : शिलालेख अतीत के बारे में जानकारी देने में उपयोगी साधन हैं।
कारण (R) : शिलालेख कठोर सतहों जैसे धातु या पत्थर पर लिखे गए लेख होते हैं।
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं किंतु कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं करता है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों पूर्णतया गलत हैं।
(iii) कारण (R) सही है और अभिकथन (A) गलत है।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R) कथन (A) का सटीक स्पष्टीकरण है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं किंतु कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं करता है।
प्रश्न 4.
अभिकथन (A): सिंधु-सरस्वती सभ्यता में कई धातुओं और मिट्टी की मूर्तियाँ बनाई जाती थीं। मुहरें, मनकें, आभूषण और बर्तन भी बनाए जाते थे ।
कारण (R): इस सभ्यता में खुदाई में कार्नेलियन ( इंद्रगोप) के मनके, शंख से बनी, बाँह ढँकने वाली चूड़ियाँ, मोहनजोदड़ो से प्राप्त ‘नर्तकी की काँस्य की मूर्ति, धौलावीरा से प्राप्त टेराकोटा के बर्तन और हड़प्पा व लोथल से कई मुहरें पाई गईं, जिन पर लेखन संकेत, पशुओं, देवताओं और स्वास्तिक के चित्र अंकित हैं।
(i) अभिकथन (A) और (कारण) (R) दोनों गलत हैं और स्पष्ट नहीं हैं।
(ii) अभिकथन (A) सही नहीं है किंतु कारण (R) सही है।
(iii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(iv) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही हैं किंतु कारण (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है।
उत्तर:
(iii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों ही सही हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
मानचित्र कार्य
प्रश्न 1.
दिए गए मानचित्र में सिंधु-सरस्वती सभ्यता के प्रमुख केंद्रों का पता लगाएँ ।
हड़प्पा, भिर्राना, बनावली, लोथल, कालीबंगा, मोहनजो-दड़ो, धौलीवीरा, कोट सहायक बिंदु: दीजी, राखीगढ़ी, चन्हुदड़ो, नागेश्वर, बालाकोट ।
उत्तर:
1. हड़प्पा
2. ………….
3. ………….
4. ………….
5. ………….
6. ………….
7. ………….
8. ………….
9. ………….
10. ………….
11. ………….
12. ………….
13. भिर्राना