Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 4 Extra Questions and Answers in Hindi इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 4 Extra Questions and Answers in Hindi Medium इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मानव विज्ञानी किसका अध्ययन करते हैं?
(a) भूगोल
(b) मानव समाजों और संस्कृतियों का अतीत से लेकर वर्तमान तक अध्ययन
(c) जलवायु परिवर्तन
(d) केवल पुरातात्विक अवशेष
उत्तर:
(b) मानव समाजों और संस्कृतियों का अतीत से लेकर वर्तमान तक अध्ययन
प्रश्न 2.
पुरातत्व विज्ञानी क्या अध्ययन करते हैं?
(a) मानव, पौधों और पशुओं के अवशेषों का उत्खनन
(b) केवल जीवाश्मों का अध्ययन
(c) पृथ्वी की संरचना
(d) जल और वायुमंडल का अध्ययन
उत्तर:
(a) मानव, पौधों और पशुओं के अवशेषों का उत्खनन
प्रश्न 3.
आज के समय में समय की गणना के लिए सामान्यत: कौन-सा कैलेंडर उपयोग किया जाता है?
(a) हिंदू कैलेंडर
(b) मुस्लिम कैलेंडर
(c) ग्रेगोरियन कैलेंडर
(d) चीनी कैलेंडर
उत्तर:
(c) ग्रेगोरियन कैलेंडर
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन- से कौन-सा स्त्रोत प्राचीन सभ्यताओं के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करता है?
(a) ताम्रपत्र
(b) मूर्तियाँ और आभूषण
(c) विज्ञान और तकनीकी लेख
(d) साहित्यिक स्रोत
उत्तर:
(b) मूर्तियाँ और आभूषण
प्रश्न 5.
प्राचीन शिलालेखों से हमें किस प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है?
(a) केवल सामाजिक स्थिति
(b) धार्मिक विश्वास और आध्यात्मिक जीवन
(c) शासकों के आदेश, युद्धों और समझौतों के बारे में
(d) केवल कलात्मक विचार
उत्तर:
(c) शासकों के आदेश, युद्धों और समझौतों के बारे में
प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सा ऐतिहासिक स्त्रोत प्राचीन काल के समाज के विश्वासों, परंपराओं और जीवन-शैली के बारे में जानकारी देता है?
(a) पुरातात्विक स्रोत
(b) लोक साहित्य
(c) शिलालेख
(d) चित्रकला
उत्तर:
(b) लोक साहित्य
प्रश्न 7.
इतिहासकार जब 1,500 वर्ष पूर्व के किसी राजा या रानी, प्राचीन स्मारक, युद्ध या व्यापार की वस्तुओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करते हैं, तो वे क्या करते हैं?
(a) केवल एक स्रोत से जानकारी प्राप्त करते हैं
(b) विभिन्न स्रोतों से जानकारी संकलित करते हैं
(c) केवल पुरालेखों का उपयोग करते हैं
(d) केवल चित्रकला का अध्ययन करते हैं
उत्तर:
(b) विभिन्न स्रोतों से जानकारी संकलित करते हैं
प्रश्न 8.
इतिहास के पुनर्निर्माण में कौन से विशेषज्ञ योगदान देते हैं?
(a) केवल पुरातत्व विज्ञानी
(b) केवल साहित्य व भाषा के विशेषज्ञ
(c) इतिहासकार, पुरातत्व विज्ञानी, पुरालेखशास्त्री, मानव विज्ञानी और वैज्ञानिक
(d) केवल वैज्ञानिक
उत्तर:
(c) इतिहासकार, पुरातत्व विज्ञानी, पुरालेखशास्त्री, मानव विज्ञानी और वैज्ञानिक
प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-सा अध्ययन इतिहास के पुनर्निर्माण में मदद करता है?
(a) प्राचीन जलवायु का अध्ययन
(b) केवल साहित्यिक स्रोत
(c) केवल युद्धों का अध्ययन
(d) केवल पुरालेखों का अध्ययन
उत्तर:
(a) प्राचीन जलवायु का अध्ययन
प्रश्न 10.
आदिमानव अपने जीवन के लिए किस पर निर्भर थे?
(a) शिकार और कृषि
(b) कृषि और पशुपालन
(c) शिकार और खाद्य संग्राहन
(d) केवल शिकार
उत्तर:
(c) शिकार और खाद्य संग्राहन
प्रश्न 11.
हिमयुग का समय लगभग कब तक रहा?
(a) 50,000 वर्ष पूर्व से 10,000 वर्ष पूर्व तक
(b) 1,00,000 वर्ष पूर्व से 12,000 वर्ष पूर्व तक
(c) 2,00,000 वर्ष पूर्व से 5,000 वर्ष पूर्व तक
(d) 75,000 वर्ष पूर्व से 15,000 वर्ष पूर्व तक
उत्तर:
(b) 1,00,000 वर्ष पूर्व से 12,000 वर्ष पूर्व तक
प्रश्न 12.
समाज के जटिल होने के बाद क्या बदलाव आया?
(a) निजी स्वामित्व की भावना का विकास हुआ
(b) समुदायों का विकास हुआ और भूमि पर सामूहिक रूप से कृषि की जाने लगी
(c) सरदार और मुखिया की भूमिका समाप्त हो गई
(d) लोग केवल भोजन पर निर्भर रहने लगे
उत्तर:
(b) समुदायों का विकास हुआ और भूमि पर सामूहिक रूप से कृषि की जाने लगी
प्रश्न 13.
सामाजिक और तकनीकी विकास के परिणामस्वरूप क्या हुआ?
(a) छोटे कस्बों का विकास और मृदभांड और धातु उपकरणों का निर्माण हुआ
(b) लोगों ने एक ही प्रकार के भोजन खाना शुरू किया
(c) संप्रेषण तंत्र का पूरी तरह से अंत हो गया
(d) कृषि की प्रक्रिया सरल नहीं हुई
उत्तर:
(a) छोटे कस्बों का विकास और मृदभांड और धातु उपकरणों का निर्माण हुआ
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
दी गई समयसीमा को पूरा करें:
आदिमानव समाज का विकास और कृषि का आरंभ, उभयचर जीवों का उद्भव (मच्छर, मेंढ़क आदि), डायनासोर का विलुप्त होना, मछली (कशेरुकी जीवों का विकास) शार्क का अस्तित्व
उत्तर:
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
1. फसलों की खेती के विकास ने प्रारंभिक समाजों में कई महत्त्वपूर्ण ………… लाए।
2. जैसे – जैसे समुदायों का आकार बढ़ा, उनकी सामाजिक ………… भी बढ़ी।
3. छोटे-छोटे समूह अब ………. के रूप में विकसित होने लगे।
4. लोग अब ……….. कपड़े और औजार जैसी वस्तुओं का आदान-प्रदान करने लगे।
5. इन गाँवों में ऐसे ……….. या सरदार होते थे, जो लोगों की भलाई के लिए जिम्मेदार होते थे।
6. ………. का कोई व्यक्तिगत मालिक नहीं होता था; समुदाय मिलकर भूमि की बुआई और कटाई करता था।
7. समय के साथ, छोटे गाँव ………… और समृद्ध गाँवों में बदलने लगे।
8. इन गाँवों के बीच ……….. और व्यापार के नेटवर्क विकसित हुए।
9. नए-नए तकनीकी विकास हुए, जैसे कि …….. और अन्य मिट्टी की वस्तुएँ बनाने की कला।
10. टिकाऊ औजारों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और आभूषणों के निर्माण के लिए ……….. का उपयोग बढ़ने लगा।
उत्तर:
1. बदलाव
2. जटिलता
3. गाँव
4. भोजन
5. नेता
6. भूमि
7. बड़े
8. संचार
9. बर्तन
10. धातुओं
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में सही और गलत कथनों की पहचान कीजिए-
1. फसलों की खेती के विकास के परिणामस्वरूप प्रारंभिक समाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ। (सही / गलत )
2. छोटे-छोटे समूह गाँव के रूप में विकसित हुए। (सही/ गलत )
3. प्रारंभिक समाजों में भूमि का व्यक्तिगत स्वामित्व (सही / गलत )
4. गाँवों में लोग सिर्फ भोजन का आदान-प्रदान करते थे। (सही / गलत )
5. संचार और आदान-प्रदान के नेटवर्क का विकास धीरे-धीरे हुआ। (सही / गलत )
6. बर्तन और अन्य मिट्टी की वस्तुएँ बनाने के लिए कोई नई तकनीकें विकसित नहीं की गईं। (सही / गलत )
7. प्रारंभिक मनुष्यों को सभ्यता विकसित करने में कोई चुनौतियाँ नहीं आईं। (सही / गलत )
8. ताँबा और लोहा का उपयोग औजारों और आभूषणों को बनाने के लिए किया। (सही / गलत )
9. अधिकांश प्रजातियाँ विकास की प्रक्रिया के दौरान लुप्त हो गईं। (सही/ गलत )
10. प्रारंभिक समाजों में सभी लोग व्यक्तिगत रूप से भूमि की बुआई करते थे। (सही/ गलत )
उत्तर:
1. गलत
2. सही
3. गलत
4. गलत
5. सही
6. गलत
7. गलत
8. सही
9. सही
10. गलत
कथन और कारण पर आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कथन ( क ): पृथ्वी का इतिहास अत्यंत प्राचीन है, और मानव की भूमिका अपेक्षाकृत बहुत छोटी रही है।
कारण ( ख ): पृथ्वी के इतिहास के प्रारंभ से लेकर मानव के अस्तित्व में आने तक कई भूगर्भीय और जैविक परिवर्तन हुए। सही विकल्प चुनें:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(b) दोनों कथन और कारण सत्य हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
(d) कथन गलत हैं, लेकिन कारण सत्य है।
उत्तर:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 2.
कथन ( क ): पंचांग में खगोलीय घटनाओं का वर्णन किया जाता है।
कारण ( ख ): पंचांग का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों की जानकारी देना है।
सही विकल्प चुनें:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(b) दोनों कथन और कारण सत्य हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
(d) कथन गलत है, लेकिन कारण सत्य है।
उत्तर:
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
प्रश्न 3.
कथन ( क ): मानव इतिहास की शुरुआत लगभग 3,00,000 वर्ष पहले होमो सेपियन्स के अस्तित्व में आने से मानी जाती है।
कारण ( ख ): यह समय पृथ्वी के विशाल इतिहास में एक अत्यंत छोटा हिस्सा है।
सही विकल्प चुनें:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(b) दोनों कथन और कारण सत्य हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
(d) कथन गलत है, लेकिन कारण सत्य है।
उत्तर:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 4.
कथन ( क ): कैलेंडर समय को मापने का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है।
कारण ( ख ): कैलेंडर केवल धार्मिक पर्वों के उत्तर- आयोजन के लिए उपयोगी होता है।
सही विकल्प चुनें:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(b) दोनों कथन और कारण सत्य हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
(d) कथन गलत है, लेकिन कारण सत्य है।
उत्तर:
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
प्रश्न 5.
कथन ( क ): शताब्दी 100 वर्षों की अवधि को दर्शाती है।
कारण ( ख ) : शताब्दी की गिनती केवल ईसा मसीह के जन्म के बाद की जाती है।
सही विकल्प चुनें:
(a) दोनों कथन और कारण सत्य हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(b) दोनों कथन और कारण सत्य हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
(d) कथन गलत है, लेकिन कारण सत्य है।
उत्तर:
(c) कथन सत्य है, लेकिन कारण गलत है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
भू-विज्ञानी क्या अध्ययन करते हैं?
उत्तर:
भू-विज्ञानी पृथ्वी के भौतिक स्वरूपों जैसे- मृदा, पत्थरों, पहाड़ियों, पर्वतों, नदियों, महासागरों और पृथ्वी के अन्य हिस्सों का अध्ययन करते हैं।
प्रश्न 2.
जीवाश्म विज्ञानी किसका अध्ययन करते हैं?
उत्तर:
जीवाश्म विज्ञानी करोड़ों वर्ष पूर्व के पेड़ों, पशुओं और मानवों के अवशेषों का अध्ययन करते हैं।
प्रश्न 3.
इतिहास में समय की गणना कैसे की जाती है?
उत्तर:
इतिहास में समय की गणना प्रमुख घटनाओं जैसे किसी व्यक्ति विशेष का जन्म या शासक के शासन का आरंभ, या एक नए युग के आरंभ से की जाती है।
प्रश्न 4.
ईसा मसीह के जन्म के बाद के वर्षों को इंगित करने के लिए किस शब्द का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
ईसा मसीह के जन्म के बाद के वर्षों को इंगित करने के लिए ‘ए.डी.’ (Anno Domini) का उपयोग किया जाता था, जिसे अब ‘कॉमन एरा’ (C.E.) कहा जाता है।
प्रश्न 5.
भारत के स्वतंत्रता वर्ष को किस प्रकार लिखा जा सकता है?
उत्तर:
भारत के स्वतंत्रता वर्ष 1947 को ‘ 1947 ई.’ ( ई. सन् 1947 ) या ‘1947 सी.ई.’ (1947 CommonEra ) के रूप में लिखा जा सकता है।
प्रश्न 6.
पुरातात्विक स्त्रोत से हमें क्या जानकारी प्राप्त होती है?
उत्तर:
पुरातात्विक स्रोत से हमें प्राचीन सभ्यताओं के उपकरण, बर्तन, शिलालेख, मूर्तियाँ और अन्य अवशेषों के माध्यम से उस समय के समाज, संस्कृति और जीवन शैली के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
प्रश्न 7.
“ साहित्यिक स्रोत” के उदाहरण कौन-से हैं और ये हमें किस प्रकार की जानकारी देते हैं?
उत्तर:
साहित्यिक स्रोतों में प्राचीन कविताएँ, नाटक, ग्रंथ और धार्मिक साहित्य शामिल हैं। ये हमें प्राचीन समाज के धार्मिक विश्वास, सांस्कृतिक आदर्श और सामाजिक संरचनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
प्रश्न 8.
प्राचीन टीलें (Mounds ) किस प्रकार का ऐतिहासिक स्त्रोत हैं और ये क्या बताते हैं?
उत्तर:
प्राचीन टीलें (Mounds ) एक पुरातात्विक स्त्रोत हैं जो प्राचीन सभ्यताओं की बसावट, जीवन शैली और उन सभ्यताओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं।
प्रश्न 9.
आदिमानव किस कारण समूहों में रहते थे?
उत्तर:
आदिमानव एक-दूसरे की सहायता करने के लिए समूहों में रहते थे, ताकि वे प्रकृति की चुनौतियों का सामना कर सकें और भोजन एवं आश्रय की निरंतर खोज कर सकें।
प्रश्न 10.
हिमयुग के बाद मानव जीवन में क्या परिवर्तन आया ?
उत्तर:
हिमयुग के बाद जलवायु में सुधार आया और मानव ने स्थायी रूप से बसना शुरू किया, अनाज उगाना और पशुपालन करना आरंभ किया। इससे भोजन की अधिक उपलब्धता हुई और मानव समूहों का आकार बढ़ने लगा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
इतिहास के विभिन्न स्रोतों जैसे वंशावली, मूर्तियाँ, शिलालेख और लोक साहित्य के माध्यम से हम किस प्रकार के ऐतिहासिक तथ्यों और जानकारी को जान सकते हैं?
उत्तर:
इतिहास के विभिन्न स्रोतों से हमें अतीत की घटनाओं समाज की संरचना और जीवन-शैली के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।
1. वंशावली: वंशावली से हम अपने पूर्वजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे हम अपने परिवार के इतिहास और समाज की सामाजिक संरचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह स्त्रोत हमें समय के साथ समाज में बदलावों और परिवारों के योगदान को समझने में मदद करता है।
2. मूर्तियाँ और आभूषण: प्राचीन मूर्तियाँ और आभूषण न केवल कला और संस्कृति को दर्शाती हैं, बल्कि इनसे यह भी पता चलता है कि लोग किस प्रकार की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रथाओं का पालन करते थे। ये वस्तुएँ समाज की भौतिक संस्कृति और उनके रोजमर्रा के जीवन के बारे में जानकारी देती हैं।
3. शिलालेखः शिलालेखों से हमें शासकों के आदेश, युद्धों के परिणाम, समाज के कानूनी ढाँचे और धार्मिक आस्थाओं के बारे में जानकारी मिलती है। ये दस्तावेज़ हमें उस समय के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को समझने में मदद करते हैं।
4. लोक साहित्यः लोक साहित्य जैसे कि लोक कथाएँ, गीत और मुहावरे, समाज के सांस्कृतिक धारा को उजागर करते हैं। ये हमें प्राचीन समाज के विश्वास, परंपराएँ, और जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देते हैं।
इन सभी स्रोतों के माध्यम से हम इतिहास के विभिन्न पहलुओं को समझ सकते हैं, और अतीत के समाज और उनके कार्यों की पूरी तस्वीर प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 2.
आदिमानवों के जीवन के बारे में आपने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर हमें उनके समाज और जीवन-शैली के बारे में विस्तार से समझाइए |
उत्तर:
आदिमानवों का जीवन बहुत चुनौतीपूर्ण था । वे मुख्य रूप से आखेटक और खाद्य संग्राहक थे, जो अपने जीवन के लिए खाने योग्य पौधों और फलों के संग्रह के साथ-साथ शिकार पर निर्भर थे। वे एक- दूसरे की मदद करने के लिए समूहों में रहते थे, जिससे उन्हें जीवन की कठिनाइयों का सामना करना आसान होता था। इन समूहों का मुख्य उद्देश्य भोजन की निरंतर खोज करना और आश्रय की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इसके अलावा, उनके पास मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में कुछ विश्वास और धारणाएँ भी हो सकती थीं।
आदिमानव अस्थायी शिविरों, शैलाश्रयों या गुफाओं में रहते थे और उनका आपस में संवाद करने के लिए जो भाषाएँ थीं, वे अब लुप्त हो चुकी हैं। उन्होंने अग्नि का उपयोग किया और पत्थर की उन्नत कुल्हाड़ियों, ब्लेड्स, नुकीले तीरों और अन्य उपकरणों का निर्माण किया, जिससे उनके जीवन में काफी सरलता आईं। वे शैल – चित्रों के माध्यम से अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को व्यक्त करते थे। इन चित्रों में कुछ सामान्य आकृतियाँ थीं, जबकि कुछ चित्र अधिक विस्तृत थे और उनमें मानवों और जानवरों के दृश्य थे। समय के साथ, आदिमानवों ने कुछ साधारण आभूषण जैसे-पत्थर और मनकों की माला और पशुओं के दाँतों के पेंडेंट बनाना शुरू कर दिया। वे कभी-कभी इन आभूषणों का आदान-प्रदान भी करते थे।
जलवायु परिवर्तन के कारण, हिमयुग के बाद पृथ्वी की परिस्थितियाँ अधिक अनुकूल हुईं। इसका परिणाम यह हुआ कि मानवों ने एक स्थान पर बसना शुरू किया और अनाज उगाने की प्रक्रिया में सुधार हुआ। इसके साथ ही, उन्होंने गाय, बकरी जैसे जानवरों का घरेलूकरण भी करना शुरू कर दिया। यह सब भोजन की अधिक उपलब्धता के कारण हुआ, जिससे इन समूहों का आकार और संख्या बढ़ गईं। ये समूह विशेष रूप से नदियों के किनारे बसे, क्योंकि वहाँ जल की उपलब्धता के साथ-साथ मृदा भी उपजाऊ थी, जिससे कृषि प्रक्रिया सरल हो गईं।