Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 3 Extra Questions and Answers in Hindi स्थलरूप एवं जीवन before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 3 Extra Questions and Answers in Hindi Medium स्थलरूप एवं जीवन
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
स्थलरूप नहीं है:
(i) पर्वत
(ii) पठार
(iii) महासागर
(iv) मैदान
उत्तर:
(iii) महासागर
प्रश्न 2.
मरुस्थल होते हैं:
(i) ठंडे प्रकार के
(ii) ठंडे और गरम दोनों प्रकार के
(iii) गरम प्रकार के
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ii) ठंडे और गरम दोनों प्रकार के
प्रश्न 3.
निम्न में से कौन – सा गरम मरुस्थल का उदाहरण नहीं है?
(i) गोबी मरुस्थल
(ii) सहारा मरुस्थल
(iii) थार मरुस्थल
(iv) अरब का मरुस्थल
उत्तर:
(i) गोबी मरुस्थल
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सी मैदानी क्षेत्रों की फसल नहीं है?
(i) गन्ना
(ii) चावल
(iii) कपास
(iv) चाय
उत्तर:
(iv) चाय
प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से किस नदी पर जोग जल प्रपात है?
(i) शरावती नदी
(ii) जम्बेजी नदी
(iii) सुवर्ण रेखा नदी
(iv) नर्मदा नदी
उत्तर:
(i) शरावती नदी
प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से लावा पठार पर कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
(i) लाल मिट्टी
(ii) लैटराइट मिट्टी
(iii) जलोढ़ मिट्टी
(iv) काली मिट्टी
उत्तर:
(iv) काली मिट्टी
प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से किस पठार को विश्व की छत कहा जाता है?
(i) दक्कन का पठार
(ii) तिब्बत का पठार
(iii) छोटा नागपुर का पठार
(iv) पेंटागोनिया का पठार
उत्तर:
(ii) तिब्बत का पठार
प्रश्न 8.
छोटा नागपुर के पठार में नहीं पाया जाता है-
(i) लोहा
(ii) कोयला
(iii) पैट्रोल
(iv) मैंगनीज
उत्तर:
(iii) पैट्रोल
प्रश्न 9.
कैलाश पर्वत कहाँ स्थित है?
(i) तिब्बत
(ii) भारत
(iii) नेपाल
(iv) भूटान
उत्तर:
(i) तिब्बत
प्रश्न 10.
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?
(i) पी.टी. ऊषा
(ii) बछेंद्री पाल
(iii) अरुणिमा सिन्हा
(iv) सुमन कुमारी
उत्तर:
(ii) बछेंद्री पाल
प्रश्न 11.
वेदिका कृषि कहाँ की जाती है?
(i) पर्वतों पर
(ii) मैदानों पर
(iii) पठारों पर
(iv) मरुस्थलों पर
उत्तर:
(i) पर्वतों पर
प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से कौन-सी गंगा की सहायक नदी नहीं है?
(i) रावी नदी
(ii) सोन नदी
(iii) यमुना नदी
(iv) घाघरा नदी
उत्तर:
(i) रावी नदी
प्रश्न 13.
प्रसिद्ध काव्य ग्रंथ ‘कुमारसंभव’ के लेखक हैं।
(i) तुलसीदास
(iii) वेदव्यास
(ii) हरिदास
(iv) कालिदास
उत्तर:
(iv) कालिदास
प्रश्न 14.
शंकुधारी वृक्ष का उदाहरण नहीं है।
(i) शीशम
(iii) पाइन
(ii) देवदार
(iv) स्प्रूस
उत्तर:
(i) शीशम
प्रश्न 15.
दक्षिण भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन- है?
(i) मोंट ब्लांक
(ii) अनाईमुडी
(iii) अकोंकागुआ
(iv) कंचनजुंगा
उत्तर:
(ii) अनाईमुडी
प्रश्न 16.
भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है ?
(i) एवरेस्ट
(ii) अनाईमुडी
(iii) कंचनजुंगा
(iv) नंदादेवी
उत्तर:
(iii) कंचनजुंगा
प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन-सा वर्षण का रूप नहीं है ?
(i) हिमधाव
(ii) हिमपात
(iii) ओले गिरना
(iv) वर्षा
उत्तर:
(i) हिमधाव
प्रश्न 18.
भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है ?
(i) नर्मदा नदी
(ii) गंगा नदी
(iii) गोदावरी नदी
(iv) सुवर्ण रेखा नदी
उत्तर:
(ii) गंगा नदी
प्रश्न 19.
सही या गलत बताइए-
(i) अन्य स्तनधारी जीवों के समान मानव भी पृथ्वी पर निवास करता है।
(ii) दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो है।
(iii) स्थलरूप, पृथ्वी की सतह का एक भौतिक स्वरूप है।
(iv) सागरमाथा का अर्थ है ‘आकाश की देवी’।
(v) ग्रीष्म ऋतु में कम तुंगता पर हिम पिघल जाती है।
(vi) सफेद भालू हिमालय में पाया जाने वाला प्रमुख जीव है।
(vii) नीम शंकुधारी वनों में पाया जाने वाला प्रमुख वृक्ष है।
(viii) अधिक ऊँचाई पर वृक्षों की जगह घास, मॉस और लाइकेन उग जाते हैं।
(ix) कंचनजुंगा भारत के सिक्किम और भूटान के मध्य स्थित है।
(x) माउंट एवरेस्ट नेपाल और तिब्बत के बीच स्थित है।
उत्तर:
(i) सही
(ii) गलत
(iii) सही
(iv) सही
(v) सही
(vi) गलत
(vii) गलत
(viii) सही
(ix) गलत
(x) सही
प्रश्न 20.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) दो या दो से अधिक नदियों के मिलन स्थल को …………. कहते हैं।
(ii) थार मरुस्थल भारतीय उपमहाद्वीप के …………. में स्थित है।
(iii) गोबी का मरुस्थल एक ……….. का उदाहरण है।
(iv) दक्षिण अफ्रीका में ……….. पर …………. जल प्रपात स्थित है।
(v) …………. मेघालय के पठार में 340 मीटर की ऊँचाई से गिरता है।
(vi) माउंट एवरेस्ट को तिब्बती लोग ……………. कहते है, जिसका अर्थ है ……………
(vii) माउंट एवरेस्ट को नेपाली लोग ………….. कहते हैं, जिसका अर्थ है ……………
(viii) पूर्वी अफ्रीका का पठार ………. और ………… के खनन के लिए प्रसिद्ध है।
(ix) पठारों को खनिजों का …………. भी कहते हैं।
(x) हिमालय एक ……….. पर्वत है।
उत्तर:
(i) संगम
(ii) उत्तर-पश्चिम
(iii) ठंडे मरुस्थल
(iv) जम्बेजी नदी, विक्टोरिया
(v) नहकालीकाई जल-प्रपात
(vi) चोमोलुगंमा, जगत जननी
(vii) सागरमाथा, आकाश की देवी
(viii) सोने, हीरे
(ix) भंडार – गृह
(x) युवा
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
अपरदन क्या है?
उत्तर:
अपरदन – पृथ्वी की सतह के किसी भी कारण से टूटने अथवा घिस जाने की प्रक्रिया को अपरदन कहते हैं।
प्रश्न 2.
पर्वतों, पठारों एवं मैदानों को किन आधारों पर वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर:
पर्वतों, पठारों एवं मैदानों को निम्न आधारों पर वर्गीकृत किया जाता है-
- भूमि का ढाल
- समुद्र तल से ऊँचाई
- शीर्ष की आकृति
प्रश्न 3.
हिमनद किसे कहते हैं?
उत्तर:
हिमनद – बर्फ के गतिशील ढेर को हिमनद अथवा हिमानी कहते हैं।
प्रश्न 4.
पर्वत शृंखला से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
पर्वत शृंखला – पर्वतों के किसी दिशा में एक निरंतर व्यवस्थित क्रम को पर्वत श्रृंखला कहते हैं।
प्रश्न 5.
भारत की सबसे नवीन पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
उत्तर:
हिमालय पर्वत श्रृंखला |
प्रश्न 6.
भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
उत्तर:
अरावली पर्वत श्रृंखला |
प्रश्न 7.
पठार किस प्रकार मानव के लिए लाभदायक है ?
उत्तर:
पठार के लाभ-
- पठार खनिजों के भंडार गृह होते हैं, जिनके बिना मानव का आर्थिक विकास असंभव है।
- पठारों से होकर बहने वाली नदियाँ जल प्रपात बनाती हैं। जो जल विद्युत निर्माण में सहायक हैं।
- पठारों पर विशिष्ट प्रकार का वनस्पति आवरण पाया जाता है जो वन्य-जीवों को भी आवास उपलब्ध कराता है और पर्यावरण संतुलन में भी सहायक है।
प्रश्न 8.
पर्वत किस प्रकार मानव के लिए लाभदायक है?
उत्तर:
पर्वतों के लाभ:
- पर्वतों में पाए जाने वाले हिमनद नदियों को जन्म देते हैं।
- पर्वत, बादलों को रोककर वर्षा करवाते हैं।
- सबसे अधिक वन पर्वतों में ही स्थित है।
- पर्वत, खनिज पदार्थों एवं वन उत्पादों के प्रमुख स्रोत हैं।
- पर्वत, पर्यटन व्यवसाय को आकर्षित करते हैं।
- पर्वत, विभिन्न देशों के मध्य राजनीतिक सीमा भी बनाते हैं।
- पर्वत, जलवायु निर्धारण एवं पर्यावरण संतुलन में सहायक हैं।