Teachers guide students to use Class 6 SST NCERT Solutions and Class 6 Social Science Chapter 2 Question Answer in Hindi Medium महासागर एवं महाद्वीप for quick learning.
Class 6th SST Chapter 2 Question Answer in Hindi Medium
Social Science Class 6 Chapter 2 Question Answer in Hindi
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर in Hindi महासागर एवं महाद्वीप
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( पृष्ठ 27 )
प्रश्न 1.
महासागर एवं महाद्वीप क्या हैं? उनके नाम क्या हैं एवं उनका वितरण कैसा है?
उत्तर:
महासागरः पृथ्वी के धरातल पर उपस्थित विस्तृत जलाशय महासागर कहलाते हैं।
महाद्वीप: समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल निरंतर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है।
• महासागरों के नाम एवं उनका वितरणः पृथ्वी पर निम्नलिखित 5 महासागर पाए जाते हैं-
(i) प्रशांत महासागरः यह सबसे बड़ा महासागर है जो पृथ्वी के एक-तिहाई भाग पर फैला हुआ है। यह महासागर लगभग वृत्ताकार है। एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका महाद्वीप इसके चारों ओर स्थित हैं।
(ii) अटलांटिक महासागर : यह संसार का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। इसके पश्चिमी किनारे पर उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका है एवं इसके पूर्वी किनारे पर यूरोप और अफ्रीका हैं। इस महासागर की आकृति कुछ-कुछ S अक्षर के आकार की है।
(iii) हिंद महासागरः इस महासागर की आकृति लगभग त्रिभुजाकार है। इसके उत्तर में एशिया, पश्चिमी में अफ्रीका तथा पूर्व में आस्ट्रेलिया है। इसका नाम हमारे देश भारत के नाम पर ही हिंद महासागर रखा गया है।
(iv) दक्षिणी महासागर : यह महासागर पूर्णत: दक्षिण गोलार्ध में स्थित है। यह अंटार्कटिक महासागर के चारों ओर स्थित है।
(v) आर्कटिक महासागरः यह महासागर उत्तरी ध्रुव के चारों ओर फैला हुआ है। यह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी तटों तथा यूरोप और एशिया के उत्तरी तटों से घिरा हुआ है।
महाद्वीपों के नाम एवं उनका वितरणः पृथ्वी पर निम्नलिखित सात महाद्वीप स्थित हैं।
(i) एशिया महाद्वीपः यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो विश्व के एक तिहाई क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। यूराल पर्वत इसको यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। हमारा देश भारत भी इसी महाद्वीप में स्थित है।
(ii) यूरोप महाद्वीप: यह महाद्वीप एशिया महाद्वीप के पश्चिम में है। इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर एवं पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है। भूमध्य सागर इसके दक्षिण में स्थित है।
(iii) अफ्रीका महाद्वीप: यह विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है। इसे लगभग द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जा सकता है। इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर तथा पूर्व में लाल सागर एवं हिंद महासागर स्थित है। यह एकमात्र महाद्वीप है। जिससे कर्क रेखा, भूमध्य रेखा, मकर रेखा गुजरती है। विश्व की सबसे लंबी नदी, नील नदी भी इसी महाद्वीप में है ।
(iv) उत्तर अमेरिका महाद्वीप: यह विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर है। यह दक्षिण में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से एक संकरे भू-भाग से जुड़ा है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर तथा पूर्व में अटलांटिक महासागर है।
(v) दक्षिण अमेरिका महाद्वीपः यह महाद्वीप उत्तर अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है और पनामा स्थलसंधि द्वारा उससे जुड़ा है। विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज पर्वत क्षेणी इस महाद्वीप के पश्चिमी भाग में उत्तर से दक्षिण दिशा में फैली हुई है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा दक्षिण में दक्षिणी महासागर स्थित है।
(vi) अंटार्कटिक महाद्वीप: यह विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा तथा विश्व का एकमात्र निर्जन महाद्वीप है। दक्षिणी महासागर इसे चारों ओर से घेरे हुए हैं। दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है इसलिए यह सदा बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है।
(vii) आस्ट्रेलिया: यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। चारों ओर से जल से घिरा होने के कारण यह विश्व का एकमात्र द्वीपीय महाद्वीप है। इसके पश्चिम में हिंद महासागर तथा पूर्व में प्रशांत महासागर स्थित है। मकर रेखा लगभग इसके मध्य से होकर गुजरती है।
प्रश्न 2.
महासागर एवं महाद्वीप पृथ्वी पर जीवन को, जिसमें मानव जीवन भी सम्मिलित है, किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
महासागर एवं महाद्वीप जीवन को अनेक प्रकार से प्रभावित करते हैं। इन प्रभावों को हम निम्न प्रकार वर्गीकृत कर सकते हैं-
(1) सकारात्मक प्रभावः महासागरों एवं महाद्वीपों निम्नलिखित हैं-
(i) जलवायु के निर्धारण में सहायक:
- जल एवं स्थल की ताप भिन्नता के कारण महासागर, महाद्वीपों की जलवायु को प्रभावित करते हैं।
- महासागरीय धाराएँ, पृथ्वी पर ताप संतुलन में सहायता करती हैं।
- महासागर वाष्पीकरण का प्रमुख स्रोत होने के कारण बादलों के निर्माण में सहायक होते हैं। जिसके फलस्वरूप महाद्वीपों पर वर्षा होती है।
- महासागर पृथ्वी पर आने वाले सूर्य तप को अवशोषित और परावर्तित करते हैं।
- महासागर आक्सीजन के प्राथमिक एवं प्रमुख स्रोत हैं जिसके बिना जीवन असंभव है।
(ii) आर्थिक रूप से सहायक:
- महासागरों में पाई जाने वाली जैव विविधता महाद्वीपों पर निवास करने वाले जीवों तथा मानव के लिए भोजन का एक प्रमुख स्रोत है।
- महासागर तथा महाद्वीप खनिज संसाधनों के विशाल भंडार है। जिनके बिना मानव विकास असंभव है।
- महासागर, मानव को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। परिवहन के माध्यम से मानव प्राचीनकाल से ही महाद्वीपों पर निवास करने वाली अन्य सभ्यताओं को
विभिन्न रूपों से प्रभावित करता रहा है। - जीवन की उत्पत्ति महासागरों से ही महाद्वीपों पर पहुँची। महाद्वीप और महासागरों ने सामूहिक रूप में मानव तथा अन्य जीवों के विकास क्रम को दिशा प्रदान की। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि विकास क्रम के निर्धारण में महाद्वीप और महासागर एक-दूसरे के पूरक रहे हैं।
(2) नकारात्मक प्रभावः
- महासागरों पर उत्पन्न होने वाले विनाशकारी तूफान एवं चक्रवात महाद्वीपों पर जीवो, मनुष्यों और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं तथा बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बनते हैं।
- महाद्वीपों और महासागरों में उत्पन्न भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट स्थल और जल दोनों ही जीवन को प्रभावित करते हैं। सुनामी इसका एक प्रमुख उदाहरण है।
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 29, 32, 36)
प्रश्न 1.
प्रत्येक मानचित्र में वृत्ताकार रेखाओं को क्या कहते हैं? क्या आप जानते हैं कि दोनों ध्रुवों पर मिलने वाली रेखाओं को क्या कहा जाता है ? ( संकेत- आपने इनके विषय में पिछले अध्याय में पढ़ा है, परंतु यहाँ इन्हें अलग प्रकार से प्रस्तुत किया गया है)।
उत्तर:
- मानचित्र में वृत्ताकार रेखाओं को अक्षांश अथवा अक्षांश वृत्त कहते हैं।
- मानचित्र पर दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली रेखाओं को देशांतर कहा जाता है।
- इस अध्याय में इन्हें ध्रुवों की स्थिति तथा महाद्वीपों और महासागरों के वितरण को स्पष्ट करने के लिए किया गया है।
प्रश्न 2.
किस गोलार्ध में अधिक जल है ?
उत्तर:
दक्षिण गोलार्ध में जल अधिक है जबकि उत्तरी गोलार्ध में दक्षिण की तुलना में स्थल अधिक है।
प्रश्न 3.
आपके अनुसार उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्ध में जल एवं भूमि का अनुपात कितना होगा ? समूह में चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
- उत्तरी गोलार्ध: उत्तरी गोलार्ध में लगभग 40% स्थल भाग है तथा लगभग 60% जल भाग है।
- दक्षिण गोलार्धः दक्षिण गोलार्ध में लगभग 20% स्थल भाग है तथा लगभग 80% जल भाग है।
प्रश्न 4.
क्या सभी महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं या उनके बीच कोई विभाजन है?
उत्तर:
हाँ, सभी महासागर आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं। उनके बीच कोई विभाजन नहीं है क्योंकि पृथ्वी पर उपस्थित यह विशाल जलराशि वास्तव में तो एक ही है परंतु मानव ने अपनी सुगमता के लिए इसको अनेक भागों में बाँटा है। अतः प्राकृतिक रूप में महासागरों के मध्य कोई विभाजन नहीं है।
प्रश्न 5.
नीचे दी गई तालिका में बताइए कि पाँच महासागर किस गोलार्ध अथवा गोलार्धो में अवस्थित हैं ?
उत्तर:
उत्तरी गोलार्ध | दक्षिणी गोलार्ध | |
प्रशांत महासागर | उत्तरी गोलार्ध | दक्षिणी गोलार्ध |
अटलांटिक महासागर | उत्तरी गोलार्ध | दक्षिणी गोलार्ध |
हिंद महासागर | उत्तरी गोलार्ध | दक्षिणी गोलार्ध |
दक्षिणी महासागर | – | दक्षिणी गोलार्ध |
आर्कटिक महासागर | उत्तरी गोलार्ध | – |
प्रश्न सं. 6 से 9 तक के लिए:
प्रश्न 6.
वर्गों की संख्या को गिनिए और सबसे बड़े एवं सबसे छोटे महाद्वीप का नाम बताइए ।
उत्तर:
- सबसे बड़ा महाद्वीप – एशिया ( कुल वर्ग 44)
- सबसे छोटा महाद्वीप – आस्ट्रेलिया (कुल वर्ग 8 )
प्रश्न 7.
कौन – सा महाद्वीप बड़ा है- उत्तरी अमेरिका अथवा दक्षिणी अमेरिका ? अफ्रीका अथवा उत्तरी अमेरिका ? अंटार्कटिक अथवा आस्ट्रेलिया ?
उत्तर:
- उत्तर अमेरिका अथवा दक्षिण अमेरिका में से उत्तर अमेरिका महाद्वीप बड़ा है।
- अफ्रीका तथा उत्तर अमेरिका में से अफ्रीका महाद्वीप बड़ा है।
- अंटार्कटिक तथा आस्ट्रेलिया में से अंटार्कटिक महाद्वीप बड़ा है।
प्रश्न 8.
आरेख में यूरोप और एशिया को एक ही रंग से भरिए और उसे यूरेशिया नाम दीजिए । उसके आकार की तुलना दक्षिणी अमेरिका से कीजिए ।
उत्तर:
- दक्षिणी अमेरिका ( 18 वर्ग )
- यूरेशिया (54 वर्ग )
दोनों की तुलना में यूरेशिया महाद्वीप, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से तीन गुणा अधिक बड़ा है।
प्रश्न 9.
छोटे महाद्वीप से लेकर बड़े महाद्वीप तक की सूची बनाइए ।
उत्तर:
छोटे से बड़े के क्रम में महाद्वीपों की सूची-
(i) आस्ट्रेलिया
(ii) यूरोप
(iii) अंटार्कटिक
(iv) दक्षिणी अमेरिका
(v) उत्तरी अमेरिका
(vi) अफ्रीका
(vii) एशिया
आइए विचार करें (पृष्ठ 31 )
प्रश्न 1.
जब पृथ्वी पर जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, फिर भी ‘जल की कमी’ अथवा ‘जल संकट’ की इतनी चर्चा क्यों सुनाई देती है ?
उत्तर:
यह सही है कि पृथ्वी की सतह का तीन-चौथाई भाग जल से ढका हुआ है। इसके बावजूद भी मानव जल संकट की समस्या का सामना कर रहा है। इस समस्या को समझने के लिए हमें जल वितरण के प्रतिशत को समझाना आवश्यक है।
पृथ्वी पर जल के वितरण का प्रतिशत:
(i) महासागर – 97.3%
(ii) बर्फ छत्रक – 02.0%
(iii) भूमिगत जल – 00.68%
(iv) झीलों का अलवणीय जल – 0.009%
(v) स्थलीय समुद्र एवं नमकीन झीलें – 0.009%
(vi) वायुमडंल में जल – 0.0019%
(vii) नदियों में जल – 0.0001%
कुल जल = 100%
- उपरोक्त सारणी से पूर्णत: स्पष्ट है कि पृथ्वी पर जल तो प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है परंतु अलवणीय जल की मात्रा बहुत कम है।
- मानव अपनी गतिविधियों से इस सीमित जल को भी प्रदूषित कर रहा है जिसके कारण जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है।
प्रश्न 2.
जल संरक्षण के कौन-कौन से उपायों से आप अवगत हैं? इनमें से किसका उपयोग आपने अपने घर, विद्यालय, गाँव, उपनगरों एवं नगरों में होते देखा है ?
उत्तर:
जल संरक्षण के प्रमुख तरीके:
1. वर्षा जल संग्रहण
2. जल का पुन: उपयोग
3. जल का उचित उपयोग
घर में जल संरक्षण:
घर में हम जल के उचित उपयोग व प्रयुक्त जल के पुनः उपयोग का प्रयास करते हैं, जैसे-
- नल को तुरंत बंद करना
- जल के लिकेज को तुरंत ठीक करना ।
- उपयोग किए गए जल को अन्य उपयोग में लाना
• विद्यालय में जल संरक्षण:
इसके अंतर्गत हम वर्षा जल को संग्रहित करके पाइप द्वारा भूमि के अंदर पहुँचाते हैं जिससे भूमिगत जल में वृद्धि होती है।
• गाँव / नगर में जल संरक्षण:
गाँव में वर्षा का जल गाँव के तालाब में इकट्ठा किया जाता है। ग्रामीण वर्ष – भर इस जल का अनेक कार्यों के लिए उपयोग करते हैं।
नगरों में वर्षा जल संग्रहण के अतिरिक्त घरों से निकलने वाले दूषित जल को नदी में मिलने से पहले वाटर ट्रीटमैंट प्लांट द्वारा उपचारित किया जाता है जिससे नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके।
एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ (पृष्ठ 39)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या कीजिए-
(क) महाद्वीप
(ख) महासागर
(ग) द्वीप
उत्तर:
(क) महाद्वीपः समुद्र तल से ऊपर उठे हुए किसी विशाल एवं निरंतर विस्तृत स्थल भू-भाग को महाद्वीप कहते हैं। एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
(ख) महासागरः पृथ्वी के धरातल पर उपस्थित विशाल जलाशय महासागर कहलाते हैं। प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा महासागर है।
एवं उनके निवासी
( ग ) द्वीप : यह अपेक्षाकृत छोटा स्थल भाग जो जल से चारों ओर से घिरा है, द्वीप कहलाता है। ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है।
प्रश्न 2.
मानचित्र बनाइए – इस अध्याय में दिए मानचित्रों को देखे बिना अपने हाथ से कागज पर महाद्वीपों का मानचित्र बनाइए और इसमें रंग भरिए । इसके बाद इस अध्याय में दिए गए महासागरों और महाद्वीपों के मानचित्र के साथ इसकी तुलना कीजिए ।
उत्तर:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 3.
आइए, करके देखें- नीचे दिए गए विश्व के मानचित्र में सभी महाद्वीपों और महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 4.
वर्ग पहेली को हल कीजिए (पहेली को हल करने के लिए अंग्रेजी भाषा के शब्दों का प्रयोग कीजिए । )
बाएँ से दाएँ
1. महासागरों द्वारा प्रचुर मात्रा में उत्पन्न
3. बहुत बड़ा भूखंड
6. एक बड़ा महाद्वीप, भारत जिसका भाग है।
8. महासागरों में प्रदूषण का मुख्य स्रोत
10. सबसे ठंडा महाद्वीप
ऊपर से नीचे
2. पृथ्वी पर सबसे बड़ा द्वीप
4. महासागरों से उत्पन्न होने वाली बहुत बड़ी विध्वंसकारी लहर
5. सबसे छोटा महाद्वीप
7. पृथ्वी पर सबसे बड़ी जलराशि
9. वह भूखंड ( महाद्वीप नहीं) जो चारों ओर सागर या महासागर से घिरा है।
उत्तर: