Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 2 Extra Questions and Answers in Hindi महासागर एवं महाद्वीप before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 2 Extra Questions and Answers in Hindi Medium महासागर एवं महाद्वीप
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
महासागर, पृथ्वी पर व्याप्त है-
(i) 7/10 भाग पर
(ii) 6/10 भाग पर
(iii) 8/10 भाग पर
(iv) 9 / 10 भाग पर
उत्तर:
(i) 7/10 भाग पर
प्रश्न 2.
पृथ्वी को कहा जाता है-
(i) पीला ग्रह
(ii) लाल ग्रह
(iii) नीला ग्रह
(iv) हरा ग्रह
उत्तर:
(iii) नीला ग्रह
प्रश्न 3.
भारत की किस सेना के प्रतीक चिह्न पर आदर्श वाक्य ‘शं नो वरूण :’ अंकित है?
(i) थल सेना
(ii) नौसेना
(iii) स्थल सेना
(iv) वायु सेना
उत्तर:
(ii) नौसेना
प्रश्न 4.
पृथ्वी की जलवायु के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं-
(i) केवल महासागर
(ii) महासागर एवं महाद्वीप
(iii) केवल महाद्वीप
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ii) महासागर एवं महाद्वीप
प्रश्न 5.
पृथ्वी पर जल का अधिकांश भाग है-
(i) बादलों में
(ii) नदियों में
(iii) बर्फ के रूप में
(iv) महासागरों में
उत्तर:
(iv) महासागरों में
प्रश्न 6.
सबसे बड़ा महासागर है-
(i) अटलांटिक महासागर
(ii) प्रशांत महासागर
(iii) दक्षिण महासागर
(iv) हिंद महासागर
उत्तर:
(ii) प्रशांत महासागर
प्रश्न 7.
विश्व का सबसे छोटा महासागर है-
(i) आर्कटिक महासागर
(ii) अटलांटिक महासागर
(iii) अंटार्कटिक महासागर
(iv) हिंद महासागर
उत्तर:
(i) आर्कटिक महासागर
प्रश्न 8.
छोटे पौधे एवं सभी समुद्री शैवाल सम्मिलित हैं-
(i) समुद्री प्राणि जगत में
(ii) समुद्री धाराओं में
(iii) समुद्री वनस्पति जगत में
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(iii) समुद्री वनस्पति जगत में
प्रश्न 9.
हजारों प्रजातियों की रंगीन मछलियाँ, डॉल्फिन, व्हेल और अनगिनत रहस्यमयी गहरे समुद्री जीव शामिल हैं-
(i) समुद्री प्राणि जगत में
(ii) समुद्री धाराओं में
(iii) समुद्री वनस्पति जगत में
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं ।
उत्तर:
(i) समुद्री प्राणि जगत में
प्रश्न 10.
सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?
(i) उत्तरी अमेरिका
(ii) अफ्रीका
(iii) दक्षिण अमेरिका
(iv) एशिया
उत्तर:
(iv) एशिया
प्रश्न 11.
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है ?
(i) आस्ट्रेलिया
(ii) यूरोप
(iii) अफ्रीका
(iv) अंटार्कटिक
उत्तर:
(i) आस्ट्रेलिया
प्रश्न 12.
यूरोप तथा एशिया को सम्मिलित रूप में कहा जाता है-
(i) क्रोएशिया
(iii) अफ्रोएशिया
(ii) पश्चिम एशिया
(iv) यूरेशिया
उत्तर:
(iv) यूरेशिया
प्रश्न 13.
विश्व में व्यवहारिक रूप से कुल कितने महाद्वीप है?
(i) 5
(iii) 7
(ii) 6
(iv) 8
उत्तर:
(iii) 7
प्रश्न 14.
ओलंपिक खेलों के प्रतीक चिह्न में कितने छल्ले हैं?
(i) 4
(iii) 6
(ii) 5
(iv) 7
उत्तर:
(ii) 5
प्रश्न 15.
भारत में सभी प्रकार की आपदाओं का सामना करने के लिए किस संस्था की स्थापना की गई है?
(i) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
(ii) राष्ट्रीय खाद्य संस्थान
(iii) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
(iv) आपदा नियंत्रण बोर्ड
उत्तर:
(i) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
प्रश्न 16.
विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है-
(i) ब्रुनेई
(ii) ग्रीनलैंड
(iii) लक्षद्वीप समूह
(iv) हवाई द्वीप समूह
उत्तर:
(ii) ग्रीनलैंड
प्रश्न 17.
1983 में भारत द्वारा अंटार्कटिक महाद्वीप में स्थापित किए गए पहले वैज्ञानिक बेस स्टेशन का नाम है-
(i) भारती
(iii) कीर्ति
(ii) मैत्री
(iv) दक्षिण गंगोत्री
उत्तर:
(iv) दक्षिण गंगोत्री
प्रश्न 18.
महासागरों को कहा जाता है-
(i) पृथ्वी का हृदय
(ii) पृथ्वी की नासिका
(iii) पृथ्वी के फेफड़े
(iv) पृथ्वी की धमनी
उत्तर:
(iii) पृथ्वी के फेफड़े
प्रश्न 19.
संयुक्त राष्ट्र ने 8 जून को घोषित किया है-
(i) विश्व स्वास्थ्य दिवस
(ii) विश्व महासागर दिवस
(iii) विश्व महाद्वीप दिवस
(iv) विश्व पर्यावरण दिवस
उत्तर:
(ii) विश्व महासागर दिवस
प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से किस गोलार्ध में जल भाग अधिक है?
(i) उत्तरी गोलार्ध
(ii) पश्चिमी गोलार्ध
(iii) पूर्वी गोलार्ध
(iv) दक्षिणी गोलार्ध
उत्तर:
(iv) दक्षिणी गोलार्ध
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में सही ( ✓ ) तथा गलत (X) छाँटिए ।
(i) उत्तरी गोलार्ध में जल अधिक है।
(ii) सभी महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
(iii) दक्षिणी ध्रुव आर्कटिक महासागर के मध्य में स्थित है।
(iv) भूमि के एक बड़े निरंतर विस्तार को महाद्वीप कहते हैं।
(v) किसी विशेष क्षेत्र अथवा कालखंड में पाए जाने वाले जीव-जंतु प्राणि जगत के अंतर्गत आते हैं।
(vi) महासागरों का जल लवणीय होता है।
(vii) हिंद महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है।
(viii) आर्कटिक महासागर विश्व का सबसे छोटा महासागर है।
(ix) भारत के पूर्व में अरब सागर एवं पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
(x) अरब सागर में स्थित अंडमान और निकोबार भारत का सबसे बड़ा द्वीप समूह है।
उत्तर:
(i) x
(ii) √
(iii) x
(iv) √
(v) √
(vi) √
(vii) √
(viii) √
(ix) x
(x) X
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(i) ………… गोलार्ध की तुलना में ……….. गोलार्ध में स्थल भाग अधिक है।
(ii) महासागरों को पृथ्वी के ……….. भी कहा जाता है।
(iii) महासागरों ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की …………. को भी पोषित किया है।
(iv) चारों ओर जल से घिरे भूखंड को ……….. कहा जाता है।
(v) दक्षिणी महासागर विश्व का ……….. बड़ा महासागर है।
उत्तर:
(i) दक्षिणी, उत्तरी
(ii) फेफड़े
(iii) संस्कृति
(iv) द्वीप
(v) चौथा
प्रश्न 3.
उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी के स्थलीय भू-भाग का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित होने के कारण उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।
प्रश्न 4.
दो महाद्वीपों के नाम लिखिए जो दक्षिण गोलार्ध में स्थित हैं।
उत्तर:
(i) अंटार्कटिक महाद्वीप
(ii) आस्ट्रेलिया महाद्वीप
प्रश्न 5.
उस महाद्वीप का नाम लिखिए जिससे तीनों प्रमुख रेखाएँ क्रमश: कर्क रेखा, भूमध्य तथा मकर रेखा गुजरती हैं।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप।
प्रश्न 6.
उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को जोड़ने वाली स्थल संधि का क्या नाम है?
उत्तर:
पनामा स्थल संधि ।
प्रश्न 7.
कौन-सी पर्वत श्रेणी यूरोप महाद्वीप को एशिया महाद्वीप से अलग करती है?
उत्तर:
यूराल पर्वत श्रेणी |
प्रश्न 8.
पृथ्वी के कितने भाग पर जल पाया जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी के लगभग 71% भाग पर जल पाया जाता है।
प्रश्न 9.
पृथ्वी पर जीवन का आरंभ कहाँ हुआ था?
उत्तर:
पृथ्वी पर जीवन का आरंभ सबसे पहले महासागरों में हुआ था।
प्रश्न 10.
प्राणि जगत को जीवित रहने के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
आक्सीजन गैस ।
प्रश्न 11.
पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं? सबसे बड़े तथा सबसे छोटे महाद्वीप का नाम लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं। सबसे बड़ा एशिया महाद्वीप है तथा सबसे छोटा आस्ट्रेलिया महाद्वीप है।
प्रश्न 12.
पृथ्वी पर जीवन को किन दो वर्गों में विभाजित किया गया है?
उत्तर:
- प्राणि जगत
- वनस्पति जगत |
प्रश्न 13.
उन महाद्वीपों के नाम लिखिए जो भूमध्य रेखा के दोनों ओर फैले हुए हैं?
उत्तर:
- अफ्रीका महाद्वीप
- द० अमेरिका महाद्वीप
- एशिया महाद्वीप
प्रश्न 14.
विश्व की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? यह किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर:
विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी है जो अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
प्रश्न 15.
आस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
आस्ट्रेलिया महाद्वीप, आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के स्थल भागों का सम्मिलित रूप है। चूँकि यह क्षेत्र एक द्वीप की तुलना में बड़ा है और चारों ओर से हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा होने के कारण इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।
प्रश्न 16.
महासागरों से मनुष्यों को क्या-क्या लाभ हैं?
उत्तर:
- महासागर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
- महासागर, महाद्वीपों की जलवायु के निर्धारण में सहायक होते हैं।
- महासागरों से वाष्पित होकर जल, बादलों का निर्माण करता है और जिससे महाद्वीपों पर वर्षा होती है।
- महासागर भोजन के विशाल भंडार हैं।
प्रश्न 17.
सुनामी क्या है? वर्ष 2004 में सुनामी आने के क्या कारण थे? इसने भारत को कैसे प्रभावित किया?
उत्तर:
सुनामी: महासागरों में होने वाले तीव्र ज्वालामुखी विस्फोटों अथवा भूकंप के फलस्वरूप तटीय क्षेत्रों में पहुँचने वाली विशाल लहरों को सुनामी कहा जाता है। इससे व्यापक स्तर पर जन-धन की हानि होती है।
वर्ष 2004 में सुनामी का कारणः
- 26 दिसंबर, 2004 को हिंद महासागर में सुनामी लहरें इंडोनेशिया में आए भूकंप के फलस्वरूप उत्पन्न हुई थी।
प्रभाव:
- हिंद महासागर के आस – पास भारत और 13 अन्य देश इससे प्रभावित हुए।
- इस आपदा में दो लाख से अधिक लोगों की जानें गईं।
- भारत में अंडमान-निकोबार द्वीप इससे सर्वाधिक प्रभावित हुआ इसके अतिरिक्त तमिलनाडु और केरल के तटीय क्षेत्रों में इससे जान-माल की अत्याधिक क्षति हुई।