Teachers guide students to use Class 6 SST NCERT Solutions and Class 6 Social Science Chapter 13 Question Answer in Hindi Medium कार्य का महत्व for quick learning.
Class 6th SST Chapter 13 Question Answer in Hindi Medium
Social Science Class 6 Chapter 13 Question Answer in Hindi
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 13 के प्रश्न उत्तर in Hindi कार्य का महत्व
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (पृष्ठ 183)
प्रश्न 1.
लोग विभिन्न प्रकार की किन-किन गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं?
उत्तर:
लोग विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं–
- शारीरिक गतिविधियाँ: जैसे- जैसे-चलना, दौड़ना, खेल-कूद, योग, व्यायाम ।
- मानसिक गतिविधियाँ: जैसे-अध्ययन, सोच-विचार, समस्याओं का समाधान, पढ़ना-लिखना ।
- सामाजिक गतिविधियाँ: जैसे-मित्रों से मिलना, परिवार के साथ समय बिताना, समाज सेवा ।
- आध्यात्मिक गतिविधियाँ: जैसे- ध्यान, प्रार्थना, साधना ।
- आर्थिक गतिविधियाँ: जैसे- काम करना, व्यापार करना, पैसे कमाना ।
- सांस्कृतिक गतिविधियाँ: जैसे- कला, संगीत, नृत्य, नाटक |
प्रश्न 2.
हमारे दैनिक जीवन में इनका क्या योगदान है?
उत्तर:
हमारे दैनिक जीवन में इनका योगदान:
- शारीरिक गतिविधियाँ: शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और मानसिक ताजगी प्रदान करती हैं।
- मानसिक गतिविधियाँ: मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखती हैं, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाती हैं।
- सामाजिक गतिविधियाँ: मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं, सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाती हैं।
- आध्यात्मिक गतिविधियाँ: मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त करने में मदद करती हैं।
- आर्थिक गतिविधियाँ: जीवनयापन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाती हैं और वित्तीय स्थिरता प्रदान करती हैं।
- सांस्कृतिक गतिविधियाँ: सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और समाज में सौहार्द बढ़ाने में योगदान करती हैं।
आइए पता लगाएँ ( पृष्ठ 185)
प्रश्न 1.
अनु और कबीर की कहानी में भिन्न-भिन्न पात्र कौन-कौन से कार्य कर रहे थे? नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:
कहानी के पात्र | वे कौन-कौन से कार्य करते हैं? | आर्थिक/गैर-आर्थिक गतिविधि |
गीता आंटी | भारतीय वायु सेना में पायलट | आर्थिक |
कबीर के दादा | दादाजी पड़ोस में बच्चों को पढ़ाते हैं, सब्जी के बगीचे की देखभाल करते हैं, घर के आर्थिक कामकाज संभालते हैं। | गैर-आर्थिक गतिविधियाँ |
अनु के माता-पिता | वर्दी और अन्य रेडीमेड कपड़े बेचते हैं। माँ स्वेच्छा से समुदाय की महिलाओं को बुनाई सिखाती हैं। | आर्थिक गैर-आर्थिक |
अनु का भाई रोहन | एक कंप्यूटर कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इकॉनॉमिक कॉलेज में स्वेच्छा से युवाओं को कंप्यूटर कौशल सिखाते हैं। | आर्थिक गैर-आर्थिक |
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 187 )
प्रश्न 1.
पृष्ठ 185 ( पाठ्यपुस्तक) पर दी गई तालिका में क्या आपने तीसरा रिक्त स्तंभ देखा? इस स्तंभ में ‘आर्थिक या गैर-आर्थिक गतिविधि’ को अंकित कीजिए। अब इन्हें गतिविधि के प्रकार के अनुसार भी वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
पिछले प्रश्न के उत्तर में उल्लेख किया गया है।
आइए पता लगाएँ ( पृष्ठ 191)
प्रश्न 1.
आपके विचार से जो गतिविधियाँ या व्यवसाय मौद्रिक मूल्य का सृजन करते हैं, उनके सामने सही ( ✓ ) का निशान लगाइए। क्या आप अंतिम दो रिक्त पंक्तियों में दो गतिविधियाँ और उनके मूल्य सृजन से संबंधित धनराशि के दो उदाहरण जोड़ सकते हैं?
उत्तर:
गतिविधि/ व्यवसाय | मूल्य सृजन संबंधी धनराशि के उदाहरण |
बेकर | आटे को ब्रेड / बिस्कुट कपकेक में परिवर्तित करना। त्योहारों के दौरान बेचने के लिए बेक की गई वस्तुओं के हैंपर बनाना। |
दर्जी | कपड़े को शर्ट, पतलून आदि जैसी पोशाकों में परिवर्तित करना। सिलाई करते समय कपड़े पर कढ़ाई जोड़ना । |
किसान द्वारा अपने ट्रैक्टर की मरम्मत | गैर-आर्थिक |
चिकित्सक | रोगी की चिकित्सीय समस्या का निदान करना । औषधि देकर चिकित्सीय समस्या का उपचार। |
परिवार के लिए भोजन बनाने वाले अभिभावक | गैर-आर्थिक |
वैज्ञानिक | प्रयोगों द्वारा विभिन्न प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करता है। डेटा वैज्ञानिक पिछले डेटा का विश्लेषण करते हैं |
बीमार दादा-दादी एवं नाना-नानी की देखभाल करने वाला व्यक्ति | गैर-आर्थिक |
शिक्षक | एक शिक्षक छात्रों को कौशल और ज्ञान से लैस करके मूल्य बनाता है जो उन्हें रोजगार या उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से योगदान करने में सक्षम बनाता है। |
माली | बगीचे में पौधों की देखभाल करके कमाई करता है। |
आइए विचार करें ( पृष्ठ 189 )
प्रश्न 1.
क्या आप अपने घर से विद्यालय जाने के मार्ग में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का स्मरण कर सकते हैं? आपके विचार से इन लोगों को किस प्रकार भुगतान किया जाता है?
उत्तर:
हाँ, घर से विद्यालय जाने के मार्ग में विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियाँ देखी जा सकती हैं। गतिविधियाँ आमतौर पर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जाती हैं, और विभिन्न तरीके से इन लोगों को भुगतान किया जाता है। कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-
1. वाहन चालकों द्वारा की जाने वाली गतिविधियाँ:
- जैसे- बस, रिक्शा या ऑटो चालक विद्यार्थियों को विद्यालय तक लाते हैं।
- भुगतान का तरीका: इन लोगों को यात्रा के अनुसार किराया दिया जाता है जो आमतौर पर प्रतिदिन या यात्रा के आधार पर होता है।
2. सड़क किनारे वाले दुकानदार:
- जैसे- फल, पानी, स्नैक्स या अन्य छोटे सामान बेचने वाले विक्रेता ।
- भुगतान का तरीका: इन दुकानदारों को उनके द्वारा बेचे गए सामान के आधार पर पैसे मिलते हैं, जो नकद में होते हैं।
3. सफाईकर्मी या कचरा संग्रहकर्ताः
- जैसे- सफाईकर्मी या कचरा इकट्ठा करने वाले लोग, जो रास्ते में सफ़ाई करते हैं।
- भुगतान का तरीका: इन्हें उनके काम के लिए मासिक वेतन या दैनिक मजदूरी के रूप में भुगतान किया जाता है।
4. पुलिस या ट्रैफिक अधिकारी:
- जैसे- सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रित करने वाले अधिकारी ।
- भुगतान का तरीका: इन्हें सरकारी वेतन के रूप में भुगतान किया जाता है, जो नियमित रूप से सरकारी खजाने से जारी किया जाता है।
5. सड़क निर्माण कार्यकर्ता:
- जैसे- सड़क पर मरम्मत या निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक |
- भुगतान का तरीका: इन्हें आमतौर पर दैनिक मजदूरी के रूप में भुगतान किया जाता है।
इन गतिविधियों में विभिन्न प्रकार के लोग शामिल होते हैं और उन्हें उनके काम के अनुसार विभिन्न तरीकों से भुगतान किया जाता है।
आइए विचार करें (पृष्ठ 193)
प्रश्न 2.
भारत के अनेक समुदायों में सामुदायिक सहभागिता की समान परंपराएँ हैं। क्या आप अपने क्षेत्र की कुछ ऐसी परंपराओं के बारे में बता सकते हैं?
उत्तर:
मेरे क्षेत्र में कुछ सामुदायिक परंपराएँ जैसे- सामूहिक पूजा, गाँव के त्योहारों में भाग लेना और सामूहिक भोजन तैयार करना । लोग एक साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं।
प्रश्न 3.
हम भारत में कई त्योहार मनाते हैं। इन त्योहारों के अवसर पर लोग मिलकर अनेक गतिविधियाँ करते हैं। वे मिल-जुलकर स्थान की सजावट करते हैं और व्यंजनों को बनाते हैं। क्या ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं? आपके विचार से इनमें क्या जीवन-मूल्य समाहित हैं।
उत्तर:
त्योहारों के अवसर पर जो गतिविधियाँ होती हैं, जैसे-स्थान की सजावट और व्यंजन तैयार करना, ये मुख्य रूप से गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं क्योंकि इनमें कोई प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ नहीं होता। हालाँकि, इन गतिविधियों में जीवन-मूल्य जैसे सामूहिकता, सहयोग, और आपसी स्नेह समाहित होते हैं, जो समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
प्रश्न 4.
क्या आप उन सामुदायिक कार्यक्रमों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें आपके विद्यालय या आस-पास आयोजित किया गया हो? इन कार्यक्रमों में आपने क्या देखा?
उत्तर:
मेरे विद्यालय और आस-पास के क्षेत्र में सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जैसे वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और शिक्षा जागरूकता अभियान। इन कार्यक्रमों में मैंने देखा कि लोग एकजुट होकर समाज के भले के लिए काम करते हैं और इसके माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न, गतिविधियाँ और परियोजनाएँ (पृष्ठ 193)
प्रश्न 1.
आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियाँ और गैर-आर्थिक गतिविधियाँ में अंतर: आर्थिक गतिविधियाँ उन कार्यों को कहा जाता है जिनमें धन या अन्य संसाधनों का लेन-देन होता है, जैसे- उत्पादन, व्यापार, सेवाएँ इत्यादि इन गतिविधियों का उद्देश्य लाभ कमाना होता है। उदाहरण के तौर पर, कोई व्यवसाय या फैक्ट्री जिसमें माल का उत्पादन होता है, यह एक आर्थिक गतिविधि है।
गैर-आर्थिक गतिविधियाँ वे हैं जिनका उद्देश्य केवल सामाजिक, सांस्कृतिक या व्यक्तिगत भलाई होती है, इनमें वित्तीय लाभ की कोई भूमिका नहीं होती। जैसे – किसी की मदद करना, कला-संस्कृति में भाग लेना या परिवार के साथ समय बिताना, ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं।
प्रश्न 2.
लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए ।
उत्तर:
लोग विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य आर्थिक लाभ प्राप्त करना होता है। ये गतिविधियाँ तीन प्रमुख क्षेत्रों में बाँटी जा सकती हैं-
- प्राथमिक क्षेत्र ( Primary Sector ) : इस क्षेत्र में लोग कच्चे माल का उत्पादन करते हैं। जैसे – कृषि, खनन, मत्स्य पालन आदि । उदाहरण: किसान अपनी जमीन पर कृषि कार्य करते हैं।
- द्वितीयक क्षेत्र ( Secondary Sector) : इस क्षेत्र में कच्चे माल को तैयार माल में बदलने का काम होता है। जैसे-कारखाने, निर्माण उद्योग आदि।
उदाहरण: एक कार निर्माण कंपनी | - तृतीयक क्षेत्र ( Tertiary Sector ) : इस क्षेत्र में सेवाओं का उत्पादन किया जाता है। जैसे- बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, परिवहन आदि ।
उदाहरण: अस्पताल में डॉक्टर द्वारा उपचार देना।
प्रश्न 3.
सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय होते हैं क्योंकि वे समाज की भलाई के लिए अपने समय और प्रयासों का योगदान करते हैं। ये लोग निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं, बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के। जैसे कि स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ में कार्य करने वाले लोग, जो कमजोर वर्ग की सहायता करते हैं, ये लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और उनका योगदान अत्यधिक सराहनीय होता है। उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं, जिससे उन्हें सम्मान और आदर मिलता है।
प्रश्न 4.
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को किस-किस प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को निम्नलिखित प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है-
- वेतन (Salary) : यह नियमित रूप से काम करने के लिए दिया जाने वाला पारिश्रमिक होता है, जैसे कि किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को वेतन मिलता है।
- दैनिक मजदूरी (Wages ): यह मजदूरी प्रतिदिन की होती है. जैसे- निर्माण कार्य में काम करने वाले मजदूर को दैनिक मजदूरी मिलती है।
- नफा (Profit) : यह व्यापार या व्यवसाय से होने वाले लाभ के रूप में होता है, जैसे- किसी व्यापारी को अपने व्यापार से नफै या लाभ के रूप में पारिश्रमिक मिलता है।
- स्वतंत्र पेशेवर शुल्क (Professional Fees) : यह डॉक्टर, वकील, शिक्षक आदि जैसे पेशेवरों को उनकी सेवा के लिए प्राप्त होता है।
- कृषि उत्पाद (Agricultural Produce) : कृषि कार्य करने वाले किसानों को उनके उत्पाद के रूप में पारिश्रमिक मिलता है।