Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 2 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi Medium आधारभूत लोकतंत्र भाग 2 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
भारत में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, कितने प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं?
(a) 50%
(b) 60%
(c) 66%
(d) 70%
उत्तर:
(c) 66%
प्रश्न 2.
लक्ष्मणपुर गाँव में मुख्य रूप से किस प्रकार के लोग निवास करते हैं?
(a) व्यापारी
(b) कृषक (किसान)
(c) शहरी नागरिक
(d) सरकारी कर्मचारी
उत्तर:
(b) कृषक (किसान)
प्रश्न 3.
लक्ष्मणपुर गाँव में किस प्रकार की समस्याओं का सामना किया जा सकता है?
(a) खेतों के लिए पानी की कमी
(b) मुख्य सड़क का खराब होना
(c) गाँव के प्राथमिक स्कूल का रख-रखाव
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(d) उपरोक्त सभी
प्रश्न 4.
गाँव के लोग राज्य या राष्ट्रीय राजधानी में जाने के बजाय, अपनी समस्याओं का समाधान किस. प्रकार कर सकते हैं?
(a) स्थानीय पंचायत या ग्राम पंचायत के माध्यम से
(b) किसी अन्य गाँव के लोगों से संपर्क करके
(c) केंद्रीय सरकार से सीधे संपर्क करके
(d) शहरी प्रशासन से मदद लेकर
उत्तर:
(a) स्थानीय पंचायत या ग्राम पंचायत के माध्यम से
प्रश्न 5.
लक्ष्मणपुर गाँव में यदि भूमि विवाद या कृषि उपज चोरी जैसी समस्याएँ होती हैं, तो किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा?
(a) राज्य सरकार
(b) जिला प्रशासन
(c) ग्राम पंचायत
(d) राष्ट्रीय सरकार
उत्तर:
(c) ग्राम पंचायत
प्रश्न 6.
ग्राम पंचायत के सदस्य किसके द्वारा चुने जाते हैं?
(a) ग्राम प्रधान
(b) ग्राम सभा
(c) राज्य सरकार
(d) जिला पंचायत
उत्तर:
(b) ग्राम सभा
प्रश्न 7.
किन्नर दयानेश्वर कांबले ने किस गाँव से सरपंच के रूप में चुनाव लड़ा था?
(a) अहमदनगर
(b) खानखांडवी
(c) तरंगफल
(d) हिवरे बाजार
उत्तर:
(c) तरंगफल
प्रश्न 8.
वंदना बहादुर किस गाँव की पहली महिला सरपंच बनीं ?
(a) हिवरे बाजार
(b) तरंगफल
(c) खानखांडवी
(d) अहमदनगर
उत्तर:
(c) खानखांडवी
प्रश्न 9.
हिवरे बाजार गाँव में जल संचयन और जल संरक्षण का मॉडल किसने लागू किया था?
(a) पोपटराव पवार
(b) अन्ना हजारे
(c) वंदना बहादुर
(d) दयानेश्वर कांबले
उत्तर:
(a) पोपटराव पवार
प्रश्न 10.
पोपटराव पवार को 2020 में किस सम्मान से नवाजा गया था?
(a) भारत रत्न
(b) पद्मश्री
(c) पद्मभूषण
(d) राष्ट्रीय पुरस्कार
उत्तर:
(b) पद्मश्री
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
रिक्त स्थान की पूर्ति करें:
1. खंड स्तर पर ……….. पंचायत समिति और जिला परिषद के बीच की कड़ी है।
2. पंचायत समिति का गठन ……… भिन्न होता है, परंतु स्थानीय जनता की भागीदारी मजबूत करने की उनकी भूमिका समान रहती है।
3. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लिए ………….. के आवंटन में मदद करती हैं।
4. हमें यह याद रखना चाहिए कि पूरे देश के विभिन्न राज्यों में पंचायती राज संस्थाओं के गठन और कार्यों में ………. हो सकती हैं।
5. शासन पर …………. एक प्राचीन ग्रंथ है, जिसे लगभग 2300 वर्ष पहले ‘कौटिल्य’ (जिन्हें बाद में ‘चाणक्य’ नाम से भी जाना गया) ने लिखा था।
6. आधुनिक भाषा में हम उक्त चार प्रवर्गों को ……….. नाम देंगे।
7. ‘बेयरफुट कॉलेज’ की शाखा ‘बाल संसद’ ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों के ………. वर्ग के बच्चों को शिक्षा और लोकतांत्रिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाया।
8. 8-14 वर्ष तक की आयु के बच्चे रात्रि स्कूल और ………. जैसे चुनावों के माध्यम से शासन की प्रक्रियाओं लोकतंत्र और सामाजिक दायित्व के बारे में सीखते हैं।
9. बाल संसद के इन कार्यों के कारण उन्हें वर्ष 2001 में ………. सहित कई पुरस्कार मिले हैं।
10. खंड स्तर पर पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और जिला परिषद के बीच की कड़ी है, और इन संस्थाओं के सदस्य ……… द्वारा चुने जाते हैं।
11. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लिए धनराशि के आवंटन में मदद करती है, और यह मुख्य रूप से …………… इलाकों में बारहमासी सड़कों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए काम करती है।
उत्तर:
1. ग्राम
2. राज्य-दर-राज्य
3. धनराशि
4. विविधताएँ
5. अर्थशास्त्र
6. पंचायत स्तर खंड स्तर, जिला स्तर और प्रांतीय स्तर
7. वंचित
8. संसद
9. वर्ल्ड चिल्ड्रन ऑनरेरी अवार्ड
10. स्थानीय लोग
11. ग्रामीण
प्रश्न 2.
सही या गलत का चयन करें।
1. पंचायत समिति का गठन हर राज्य में एक ही तरह से होता है।
2. इन संस्थाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान नहीं है।
3. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण इलाकों में बारहमासी सड़कों के निर्माण को बढ़ावा देती है।
4. इन संस्थाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जैसे वंचित वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष नियम नहीं बनाए गए हैं।
5. पंचायत समिति की भूमिका स्थानीय जनता की भागीदारी को मजबूत करने की होती है, जो ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को जिला या राज्य स्तर पर प्रस्तुत करती है।
6. पंचायती राज व्यवस्था 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लागू की गई।
7. ग्राम पंचायत केवल गाँव स्तर पर कार्य करती है।
8. ग्राम सभा पंचायत समिति के अंतर्गत आती है।
9. पंचायती राज का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और लोकतंत्र को बढ़ावा देना है।
10. पंचायती राज में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है, जिससे वे अपने अधिकारों का एहसास करते हैं।
उत्तर:
1. गलत ( क्योंकि पंचायत समिति का गठन राज्य – दर – राज्य भिन्न होता है | )
2. गलत ( क्योंकि इन संस्थाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है | )
3. सही ( यह सही है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण इलाकों में बारहमासी सड़कों के निर्माण को बढ़ावा देती है | )
4. गलत ( यह गलत है क्योंकि इन संस्थाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित रखने का प्रावधान है | )
5. सही ( यह सही है कि पंचायत समिति की भूमिका स्थानीय जनता की भागीदारी को मजबूत करना और ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को जिला या राज्य स्तर पर प्रस्तुत करना होता है।)
6. सही ( 73वें संविधान संशोधन अधिनियम (1992) के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संविधान में लागू किया गया
था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय शासन और लोकतंत्र को सशक्त बनाना था । )
7. गलत (ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर कार्य करती है. लेकिन जिला परिषद और पंचायत समिति जैसे उच्च स्तरीय निकाय भी होते हैं जो गाँवों के विकास में मदद करते हैं। ग्राम पंचायत केवल गाँव के अंदर कार्य करती है. लेकिन अन्य पंचायत निकाय उच्च स्तरों पर काम करते हैं ।)
8. गलत ( ग्राम सभा एक स्वतंत्र निकाय है और यह पंचायत समिति के अंतर्गत नहीं आती | ग्राम सभा में गाँव के सभी वयस्क नागरिकों की भागीदारी होती है। पंचायत समिति एक उच्च स्तर की इकाई है जो कई गाँवों को शामिल करती है। )
9. सही (पंचायती राज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र को मजबूत करना और विकास सुनिश्चित करना है। यह स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देता है और लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है ।)
10. सही (पंचायती राज व्यवस्था में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है, जिससे वे न केवल विकास कार्यों में हिस्सा लेते हैं. बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होते हैं। यह प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूत नींव है | )
कथन और कारण पर आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
कथन : पंचायती राज व्यवस्था 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लागू की गई।
कारण : पंचायती राज का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और लोकतंत्र को बढ़ावा देना है।
उपरोक्त कथन और कारण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) केवल कथन सही है।
(b) केवल कारण सही है।
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
उत्तर:
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 2.
कथन : ग्राम सभा पंचायत समिति के अंतर्गत आती है।
कारण : ग्राम सभा गाँव के सभी वयस्क नागरिकों की सभा होती है।
उपरोक्त कथन और कारण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) केवल कथन सही है।
(b) केवल कारण सही है।
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
उत्तर:
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
प्रश्न 3.
कथन : ग्राम पंचायत का मुख्य कार्य गाँव के विकास से संबंधित है।
कारण : ग्राम पंचायत सड़कें बनाना, पानी की आपूर्ति और सफाई जैसे कार्य करती है।
उपरोक्त कथन और कारण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) केवल कथन सही है।
(b) केवल कारण सही है।
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
उत्तर:
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
4. कथन : जिला परिषद केवल गाँव स्तर पर कार्य करती है।
कारण : जिला परिषद पंचायत समितियों का समन्वय करती है।
उपरोक्त कथन और कारण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) केवल कथन सही है।
(b) केवल कारण सही है।
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण. कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
उत्तर:
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
5. कथन : पंचायती राज ग्रामीण जनता को उनके अधिकारों का एहसास कराता है।
कारण : पंचायती राज में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।
उपरोक्त कथन और कारण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) केवल कथन सही है ।
(b) केवल कारण सही है।
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
(d) दोनों कथन और कारण सही हैं, लेकिन कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
उत्तर:
(c) दोनों कथन और कारण सही हैं और कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1
ग्राम पंचायत क्या है और इसके सदस्य किस प्रकार चुने जाते हैं?
उत्तर:
ग्राम पंचायत वह स्थानीय संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्रों में काम करती है। इसके सदस्य ग्राम सभा द्वारा चुने जाते हैं, जो गाँव के वयस्क नागरिकों का समूह होता है।
प्रश्न 2.
ग्राम सभा का क्या कार्य होता है?
उत्तर:
ग्राम सभा में स्त्री और पुरुष अपने क्षेत्र से जुड़े सभी मामलों पर विचार करते हैं और निर्णय लेते हैं, जैसे कि ग्राम के विकास और अन्य स्थानीय मुद्दे ।
प्रश्न 3.
किन्नर दयानेश्वर कांबले का आदर्श और लोकतांत्रिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाना वाक्य क्या था?
उत्तर:
दयानेश्वर कांबले का आदर्श वाक्य था “लोक सेवा, ग्राम सेवा”, यानी गाँव की सेवा, जनता की सेवा है।
प्रश्न 4.
वंदना बहादुर ने महिलाओं को किस कार्य के लिए प्रेरित किया था?
उत्तर:
वंदना बहादुर ने महिलाओं को ग्राम सभा की बैठकों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा व स्वच्छता जैसी समस्याओं को उठाया।
प्रश्न 5.
हिवरे बाजार गाँव को समृद्ध बनाने में कौन-सी महत्त्वपूर्ण पहल की गई थी ?
उत्तर:
हिवरे बाजार गाँव को समृद्ध बनाने के लिए पोपटराव पवार ने अन्ना हजारे के वर्षा जल संचयन और जल-संरक्षण के मॉडल को लागू किया, जिसके परिणामस्वरूप गाँव हरा-भरा और समृद्ध बन गया।
प्रश्न 6.
बाल हितैषी पंचायत की पहल का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर:
बाल हितैषी पंचायत की पहल का उद्देश्य बच्चों को अपनी भलाई से जुड़े मामलों पर अपने विचार और राय रखने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपनी समस्याओं के समाधान में भाग ले सकें।
प्रश्न 7.
सांगखू राधू खांडू ग्राम पंचायत ने बच्चों के लिए कौन-सी महत्त्वपूर्ण पहल की?
उत्तर:
सांगखू राधू खांडू ग्राम पंचायत ने बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों के परिसर की दीवारें बनवाई और मिड-डे मील के लिए विद्यालयों में रसोईघर बनवाए। इसके परिणामस्वरूप इस गाँव को बाल हितैषी ग्राम पंचायत घोषित किया गया।
प्रश्न 8.
राजस्थान में ‘बाल संसद’ की स्थापना किसने की थी और इसका उद्देश्य क्या था ?
उत्तर:
राजस्थान में ‘बाल संसद’ की स्थापना बंकर रॉय ने की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शिक्षा था, ताकि वे शासन की प्रक्रियाओं और सामाजिक दायित्वों को समझ सकें।
प्रश्न 9.
बाल पंचायतों ने बाल श्रम और बाल- विवाह के खिलाफ क्या प्रयास किए हैं?
उत्तर:
बाल पंचायतों ने बाल-श्रम और बाल विवाह को समाप्त करने पर कार्य किया है। इन पंचायतों के सदस्य अभिभावकों और अन्य वयस्कों को समझाते हैं कि अपने बच्चों को पुनः विद्यालय भेजें और बालिकाओं को पढ़ाएँ तथा उनकी पढ़ाई के दौरान उनका विवाह न करें।
प्रश्न 10.
‘बेयरफुट कॉलेज’ और ‘बाल संसद’ के कारण बच्चों को कौन-से पुरस्कार मिले थे ?
उत्तर:
‘बेयरफुट कॉलेज’ और ‘बाल संसद’ के कारण बच्चों को 2001 में वर्ल्ड चिल्ड्रन ऑनरेरी अवार्ड सहित कई पुरस्कार मिले थे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
बाल हितैषी पंचायतों और ‘बाल संसद जैसी पहलों का बच्चों के विकास पर क्या प्रभाव पड़ता है? इन पहलों के माध्यम से बच्चों को किस प्रकार की सशक्तता और सामाजिक जागरूकता मिलती है?
उत्तर:
बाल हितैषी पंचायतों और ‘बाल संसद’ जैसी पहलों का बच्चों के विकास पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन पहलों से बच्चों को न केवल अपनी समस्याओं का समाधान ढूँढ़ने का अवसर मिलता है, बल्कि वे सामाजिक और राजनीतिक प्रक्रियाओं में भी सक्रिय भागीदार बनते हैं। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र में बाल पंचायतों ने बाल-श्रम और बाल-विवाह जैसी समस्याओं को उठाया और अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
राजस्थान में ‘बाल संसद’ के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, लोकतंत्र और सामाजिक दायित्वों के बारे में सिखाया जाता है। यह उन्हें मतदाता पहचान पत्र, चुनाव प्रक्रिया और शासन के कार्यों के बारे में जानकारी देता है। इसके परिणामस्वरूप, बच्चे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हैं और समाज में बदलाव लाने के लिए अग्रसर होते हैं।
इसके अलावा, बाल संसद ने बच्चों को नेतृत्व के गुण विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया। यह उन्हें न केवल अपनी समस्याओं के समाधान में भाग लेने की प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सामाजिक समानता और स्वच्छता जैसी समस्याओं पर भी सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
इस प्रकार, बाल हितैषी पहलें बच्चों को न केवल उनके अधिकारों से परिचित कराती हैं, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त भी बनाती हैं।
प्रश्न 2.
पंचायत समिति और अन्य पंचायत संस्थाओं के कार्य और संरचना पर प्रकाश डालें। ये संस्थाएँ ग्राम पंचायत से ऊपर किस प्रकार काम करती हैं और उनके कार्यों का ग्रामीण विकास पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और जिला परिषद, ये सभी पंचायत संस्थाएँ त्रिस्तरीय प्रणाली का हिस्सा होती हैं, जिसमें ग्राम पंचायत सबसे नीचे पंचायत समिति मध्य स्तर पर और जिला परिषद सबसे ऊपरी स्तर पर होती है। ये संस्थाएँ ग्रामीण विकास, संसाधन वितरण और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पंचायत समिति खंड स्तर पर कार्य करती है और ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को जिला या राज्य स्तर पर प्रस्तुत करती है। यह ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों, जैसे कि सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चत करती है। इसके अलावा, यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लिए धनराशि के आवंटन में भी मदद करती है।
इन संस्थाओं का गठन राज्य-दर-राज्य भिन्न हो सकता है, लेकिन उनकी भूमिका समान रहती है, जो स्थानीय जनता की भागीदारी को मजबूत करना है। इसमें विशेष ध्यान वंचित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की समस्याओं पर भी दिया जाता है। इसके साथ ही, इन संस्थाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होती हैं, जिससे उनके सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार, पंचायत समितियाँ और अन्य पंचायत संस्थाएँ ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति को तेज करती हैं और ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम बनाती हैं। ये संस्थाएँ स्थानीय स्तर पर प्रभावी प्रशासन और जनसुविधाएँ प्रदान करने में एक मजबूत आधार बनाती हैं।