Teachers guide students to use Class 6 SST NCERT Solutions and Class 6 Social Science Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति for quick learning.
Class 6th SST Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium
Social Science Class 6 Chapter 1 Question Answer in Hindi
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर in Hindi पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (पृष्ठ 7)
प्रश्न 1.
मानचित्र क्या है और हम इसका उपयोग कैसे करते हैं? इसके मुख्य घटक क्या हैं?
उत्तर:
1. मानचित्रः मानचित्र एक कागज पर सम्पूर्ण पृथ्वी अथवा उसके किसी भाग का स्केल के अनुसार चित्रण या रेखांकन है। मानचित्र दो आयामी होते हैं।
2. मानचित्र का उपयोगः
- मानचित्र पर विभिन्न सूचनाओं तथा आकड़ों का प्रदर्शन किया जा सकता है। इस आधार पर मानचित्र विविध प्रकार के होते हैं जिनसे भिन्न-भिन्न प्रकार की सूचनाएँ प्राप्त होती हैं जैसे-
- भौतिक मानचित्र – यह पृथ्वी अथवा उसके किसी एक भाग पर स्थित प्राकृतिक अथवा भौगोलिक तथ्यों की जानकारी प्रदान करते हैं जैसे- नदी, पर्वत, मैदान, पठार, महासागर आदि ।
- राजनैतिक मानचित्र – यह पृथ्वी अथवा उसके किसी एक भाग पर स्थित देशों अथवा राज्यों की राजनीतिक सीमाओं, राजधानियों, नगरों आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।
- थिमैटिक मानचित्र – यह विशिष्ट विषयों पर आधारित होते हैं और सम्पूर्ण पृथ्वी अथवा उसके किसी भाग पर उस विशिष्ट विषय से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं जैसे मृदा, खनिज, वनस्पति, जनसख्या आदि।
3. मानचित्र के मुख्य घटक: मानचित्र के तीन घटक निम्न प्रकार हैं।
- दूरी
- दिशा
- प्रतीक चिह्न
प्रश्न 2.
निर्देशांक क्या हैं? पृथ्वी पर किसी स्थान को अंकित करने के लिए अक्षांश और देशांतर का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
उत्तर:
1. निर्देशांक: मानचित्र पर किसी स्थान की सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए उपयोग किए गए संदर्भ बिंदु निर्देशांक कहलाते हैं।
2. अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं का उपयोग:
- मानचित्र पर किसी स्थान को अंकित करने के लिए हमें दो निर्देशांको की आवश्यकता होती है।
- मानचित्र पर अक्षांश तथा देशांतर रेखाएँ मिलकर ग्रिड का निर्माण करती हैं।
- अक्षांश तथा देशांतर रेखाएँ मिलकर एक स्थान के दो निर्देशांक होते हैं। उदाहरण के रूप में दिल्ली का अक्षांश 28.7° उत्तर है तथा देशांतर 77.1° पूर्व है। अब इन दोनों निर्देशांकों की सहायता से दिल्ली को मानचित्र पर अंकित किया जा सकता है।
प्रश्न 3.
देशांतर से स्थानीय समय और मानक समय कैसे संबंधित हैं?
उत्तर:
(1) देशांतर और स्थानीय समयः
- देशांतर की सहायता से स्थानीय समय ज्ञात करने के लिए यह भी ज्ञात होना आवश्यक है कि पूर्व दिशा की ओर 1° देशांतर पार करने पर 4 मिनट तथा 15° देशांतर पार करने पर 1 घंटा जोड़ दिया जाता है जबकि पश्चिम दिशा की ओर घटा दिया जाता है।
- उदाहरण के लिए यदि 0° देशांतर पर दोपहर के 12 बजे हों तो 1° पूर्वी देशांतर पर स्थानीय समय 12 +0.4 मिनट अर्थात 12 बजकर 4 मिनट होगा। 1° पश्चिमी देशांतर पर 12-0.4 अर्थात 11 बजकर 56 मिनट होगा।
2. देशांतर और मानक समयः
- प्रत्येक देशांतर पर स्थानीय समय अलग होता है। इस समस्या को हल करने के लिए पृथ्वी को 24 समय क्षेत्रों में बाँटा गया है।
- प्रत्येक समय क्षेत्र 15° का होता है। 0° से पूर्व की ओर जाने पर क्रमश: 15° पू०, 30° पू०, 45° पू० लिखते हैं इसी प्रकार पश्चिम की ओर जाने पर 15° प०, 30° प० तथा 45° प० लिखते हैं।
- यदि 0° पर दोपहर के 12 बजे का समय होगा तो 15° पू० पर 1 बजे का समय होगा। इस प्रकार प्रत्येक समय क्षेत्र 1 घंटे को प्रदर्शित करेगा। पश्चिम दिशा में समय क्रमशः एक-एक घंटा कम होता जाएगा।
- प्रत्येक देश उससे होकर गुजरने वाले समय क्षेत्रों के आधार पर प्रायः उनके मध्य से गुजरने वाले देशांतर के स्थानीय समय को मानक समय निर्धारित करते हैं।
- भारत ने 82 1/2° पूर्वी देशांतर को भारतीय मानक समय (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम या आई.एस.टी.) निर्धारित किया है यह ग्रिनिच (ग्रिनिच मीन टाइम या जी.एम.टी.) के स्थानीय समय से 5.30 घंटे आगे हैं।
पाठ्यपुस्तक आधारित क्रियाकलाप
आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 9, 10, 11, 13, 16, 20)
प्रश्न 1.
पृष्ठ 8 ( पाठ्यपुस्तक) पर दिए गए चित्र 1.1 में –
(i) चिकित्सालय को अंकित कीजिए ।
उत्तर:
(ii) नीले रंग से दिखाए गए क्षेत्र क्या दर्शा रहे हैं?
उत्तर:
झील / तालाब और जलधारा ।
(iii) विद्यालय, नगर पंचायत या सार्वजनिक उद्यान में से रेलवे स्टेशन से कौन-सा स्थान सबसे अधिक दूरी पर है?
उत्तर:
सार्वजनिक उद्यान ।
प्रश्न 2.
किसी विद्यालय के खेल मैदान का एक साधारण मानचित्र बनाइए । मान लीजिए कि यह 40 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा आयताकार क्षेत्र है। इसे अपने रूलर की सहायता से 1 सेंटीमीटर = 10 मीटर के स्केल पर सटीक ढंग से खींचिए ।
उत्तर:
1 सेंटीमीटर 10 मीटर
इस प्रकार खेल-मैदान की लंबाई मानचित्र पर होगी = 4 सेंटीमीटर
खेल-मैदान की चौड़ाई मानचित्र पर होगी = 3 सेंटीमीटर
प्रश्न 3.
अब इस आयताकार क्षेत्र के विकर्ण को मापिए । आपके द्वारा की गई माप कितने सेंटीमीटर की है? स्केल की सहायता से खेल मैदान के विकर्ण की वास्तविक लंबाई की मीटर में गणना कीजिए ।
उत्तर:
इस आयताकार क्षेत्र के विकर्ण का माप है 5 सेंटीमीटर
यदि खेल मैदान का स्केल 1 सेंटीमीटर = 10 मीटर है
तब विकर्ण की कुल लंबाई होगी: 5 × 10 = 50 मीटर
प्रश्न 4.
लघु नगर के मानचित्र पर पुनः विचार कीजिए। नीचे दी गई सूची में सही और गलत कथनों की पहचान कीजिए ।
(i) बाजार, चिकित्सालय के उत्तर में है।
(ii) संग्रहालय, बैंक के दक्षिण-पूर्व में है।
(iii) रेलवे स्टेशन, चिकित्सालय के उत्तर-पश्चिम में है।
(iv) झील, आवासीय भवन के उत्तर-पश्चिम में है।
उत्तर:
(i) गलत
(ii) सही
(iii) सही
(iv) गलत
प्रश्न 5.
अपने घर, विद्यालय और कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण भू-चिह्नों सहित अपने स्थान या अपने गाँव का एक मानचित्र बनाइए | चतुर्दिश को दर्शाइए और दर्शाई गई कुछ महत्त्वपूर्ण आकृतियों को अंकित करने के लिए कुछ चिह्नों का उपयोग कीजिए जो चित्र 1.7 में दर्शाए गए हैं।
उत्तर:
मानचित्र में दर्शाए गए प्रतीक चिह्न हैं:
(a) बस्ती
(c) मंदिर
(b) वृक्ष, घास
(d) रेलवे स्टेशन
प्रश्न 6.
यदि आपको काले पक्ष की ओर से खेलना हो और उसी विधि से प्रत्युत्तर देना हो, तो इन्हीं नियमों का उपयोग करते हुए अपनी चाल लिखिए।
उत्तर:
इस विधि के अनुसार हमारी चाल होगी-
घ 7 से घ 5
प्रश्न 7.
यदि आपकी कक्षा में ग्लोब या मानचित्रावली में स्पष्ट रूप से अक्षांश और देशांतर अंकित हैं, तो (1) मुंबई (2) कोलकाता (3) सिंगापुर और (4) पेरिस के अक्षांश और देशांतर के लगभग मान को लिखने का प्रयास कीजिए ।
उत्तर:
दिए गए शहरों के अक्षांश और देशांतर के लगभग मान हैं-
स्थान | अक्षांश | देशांतर |
मुंबई | 19° उत्तर | 72° पूर्व |
कोलकाता | 22° उत्तर | 88° पूर्व |
सिंगापुर | 1° उत्तर | 103° पूर्व |
पेरिस | 48° उत्तर | 2° पूर्व |
प्रश्न 8.
एक दिन ढलती दोपहर में दो मित्र, एक पोरबंदर (गुजरात) में और दूसरा तिनसुकिया (असम) में बैठे हुए फोन पर बातचीत कर रहे हैं। तिनसुकिया वाला मित्र कहता है कि असम में सूर्यास्त हो गया है और अब अंधेरा है, जबकि पोरबंदर वाला मित्र चकित होकर कहता है- “ लेकिन यहाँ तो अभी भी दिन का प्रकाश है!” बताइए कि ऐसा क्यों है? और कक्षा की एक गतिविधि के रूप में इन दो शहरों के बीच स्थानीय समय के अंतर की गणना कीजिए ( संकेत-पोरबंदर और तिनसुकिया के बीच देशांतर में 30° के अंतर पर विचार कीजिए और इसके बाद आप उचित मान प्राप्त कर सकते हैं ) ।
उत्तर:
पोरबंदर तथा तिनसुकिया में देशांतरीय अंतर = 30 देशांतर
एक देशांतर पर समय का अंतर = 4 मिनट
30 देशांतरों पर समय का अंतर = 30 × 4 = 120 मिनट
समय अंतराल को घंटों में परिवर्तित करने पर = \(\frac{120}{60}\) = 2 घंटे
• उपरोक्त गणना के आधार पर यह स्पष्ट है कि असम में सूर्यास्त गुजरात से दो घंटे पहले होता है। अब हम जानते हैं कि यह दोनों स्थानों में स्थानीय समय के अंतर के कारण है।
प्रश्न 9.
गुजरात और असम में बैठे दो मित्र पुनः चर्चा करते हैं। इस उदाहरण का उपयोग स्थानीय समय और मानक समय के अंतर को स्पष्ट करने के लिए कीजिए ।
उत्तर:
दोनों मित्र स्थानीय समय और मानक समय के संदर्भ में चर्चा करते हैं।
- स्थानीय समयः किसी भी स्थान पर ( देशांतर) जब सूर्य आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर होता है, दोपहर में उस समय घड़ी में दिन के 12 बजते हैं। इस प्रकार घड़ी में दिखाया गया समय उस स्थान का स्थानीय समय होगा ।
- भारत का मानक समय और उसकी आवश्यकताः भारत एक बड़ा देश है जो पश्चिम से पूर्व तक 30 देशांतरों में फैला हुआ है। प्रत्येक देशांतर का स्थानीय समय अलग होता है ऐसी स्थिति में समय से संबंधित अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं जैसे- बहुत सारे देशांतरों से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों के लिए समय सारणी तैयार करना कठिन होगा। इसलिए इस समस्या को हल करने के लिए मानक समय की आवश्यकता होती है।
- भारत के लगभग मध्य से गुजरने वाली 82 1/2° पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की मानक समय रेखा माना गया है। इस रेखा पर जो भी स्थानीय समय होता है उसे पूरे देश में मानक समय माना जाता है।
एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ (पृष्ठ 23-25)
प्रश्न 1.
इस पाठयपुस्तक के पृष्ठ 10 और अध्याय 5 में चित्र 5.2 के संदर्भ में, 2.5 से.मी. = 500 कि.मी. का पैमाना लेते हुए, नर्मदा नदी के मुहाने से गंगा नदी के मुहाने तक कि वास्तविक दूरी की गणना कीजिए ( संकेत – मानचित्र पर अपनी माप को एक सरल संख्या में पूर्णांकित कीजिए ) ।
उत्तर:
- मुहाना: वह स्थान जहाँ नदी समुद्र में मिलती है मुहाना कहलाता है।
- दिया गया स्केल – 2.5 से.मीटर = 500 कि.मी.
- माना मानचित्र पर नर्मदा नदी के मुहाने से गंगा नदी के मुहाने की दूरी = 10 सेंटीमीटर
- तब स्केल के अनुसार नर्मदा नदी के मुहाने से गंगा नदी के मुहाने के मध्य दूरी होगी:
10 सेंमी = 500 कि.मी. × 4 = 2000 कि.मी.
प्रश्न 2.
जब लंदन में दोपहर 12 बजे का समय होता है, तो उसी समय भारत में सायं के 5.30 बजते हैं, क्यों?
उत्तर:
यह सही है कि जब लंदन में दोपहर के 12 बजे का समय होता है, तो उसी समय भारत में सायं के 5.30 बजते हैं, क्योंकि:
- लंदन 0° देशांतर ( प्रमुख याम्योत्तर) पर स्थित है।
- भारत की मानक समय रेखा 82 1/2° पूर्वी देशांतर है।
- 0° से पूर्व की ओर बढ़ने पर प्रत्येक देशांतर को पार करने पर समय 4 मिनट आगे बढ़ जाता है।
- अतः 821⁄2° देशांतर पार करने पर समय का अंतर होता है:
82 1/2° × 4 मिनट = 300 मिनट - 330 मिनट को घंटों में परिवर्तित करने पर : \(\frac{330}{60}\) = 5.30 घंटे
- इस प्रकार भारत का समय लंदन के समय से 5.30 घंटे आगे है।
प्रश्न 3.
हमें मानचित्र में प्रतीक चिह्नों और रंगों की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
हमें मानचित्र में प्रतीक चिह्नों और रंगों की आवश्यकता होती है क्योंकि :
- प्रतीकों की सहायता से मानचित्रों को सरलतापूर्वक पढ़ा जा सकता है।
- प्रतीक, भाषागत समस्या को हल करते हैं। प्रतीकों की सहायता से आप विश्व के किसी भी क्षेत्र और भाषा के मानचित्र का अध्ययन कर सकते हैं। क्योंकि सभी देश मानचित्र निर्माण में एक समान प्रतीकों का उपयोग करते हैं।
- मानचित्र में प्राकृतिक भू-आकृतियों अथवा मानव निर्मित संरचनाओं का यथावत चित्रण संभव नहीं होता है। अतः इन्हें विभिन्न प्रतीकों (अक्षरों, छायाओं, रंगों, चित्रों तथा रेखाओं आदि) की सहायता से मानचित्र पर प्रदर्शित किया जाता है।
प्रश्न 4.
आपके घर या विद्यालय की आठ दिशाओं में क्या-क्या स्थिति है? पता लगाइए ।
उत्तर:
स्वयं कीजिए ।
उदाहरण:
स्थान- साउथ एक्सटेंशन – II, नई दिल्ली
उत्तर : आई. एन. ए. मार्केट
उत्तर-पूर्व : डिफेन्स कॉलोनी
पूर्व : नेचर बास्केट
दक्षिण पूर्व : गौतम नगर
दक्षिण : एशियाड़ खेल गाँव
दक्षिण-पश्चिम : अंसल प्लाजा
पश्चिम : युसूफ सराय
उत्तर- पश्चिम : सफदरजंग एन्कलेव
प्रश्न 5:
स्थानीम समय और मानक समय के बीच क्या अंतर है? समूहों में चर्चा कीजिए और फिर प्रत्येक समूह 100-150 शब्दों तक का एक उत्तर लिखे। उत्तरों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
स्थानीय समय तथा मानक समय दोनों ही प्रमुख याम्योत्तर पर आधारित है। दोनों में अंतर निम्न प्रकार हैं-
1. स्थानीय समयः
- स्थानीय समय का अनुमान सूर्य के द्वारा बनने वाली परछाई से लगाया जा सकता है। यह दोपहर में सबसे छोटी एवं सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सबसे लंबी होती हैं।
- जब किसी देशांतर पर सबसे छोटी परछाई होगी तो उस देशांतर पर स्थित सभी स्थानों पर दोपहर (12 बजे ) का समय होगा।
- चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में जो ग्रिनिच के पूर्व में है, उनका स्थानीय समय ग्रिनिच समय से आगे होगा तथा जो स्थान पश्चिम में है, उनका स्थानीय समय ग्रिनिच समय से पीछे होगा।
- पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में 360° घूम जाती है; अर्थात वह 1 घंटे में 15° तथा 4 मिनट में 1° घूमती है।
- इस प्रकार ग्रिनिच से पूर्व या पश्चिम दिशा में जाने पर प्रत्येक 1° देशांतर पर स्थानीय समय में 4 मिनट का अंतर होगा।
2. मानक समयः
- मानक समय किसी देश की मानक समय रेखा पर का स्थानीय समय होता है।
- प्रत्येक देशांतर पर समय में होने वाली भिन्नता अनेक मतभेदों को उत्पन्न करती है।
- भारत का देशांतरीय विस्तार 30° देशांतर है, अतः पश्चिम से पूर्व के समय में दो घंटे का अंतर पाया जाता है।
- स्थानीय समय की विभिन्नता के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली इस समस्या को हल करने के लिए भारत ने उसके मध्य से गुजरने वाली 822 ° पूर्वी देशांतर रेखा को अपनी मानक समय रेखा निर्धारित किया है।
- अब 82 1/2° पूर्वी देशांतर ( मानक समय रेखा) पर जो भी स्थानीय समय होता है उसे संपूर्ण भारत में मानक समय माना जाता है।
प्रश्न 6.
दिल्ली और बेंगलुरु के अक्षांश क्रमशः 290 उ० और 13° उ० हैं और उनका देशांतर लगभग 77° पू० एक ही है। दोनों नगरों के बीच स्थानीय समय में कितना अंतर होगा?
उत्तर:
दिल्ली और बेंगलुरु के स्थानीय समय में कोई अंतर नहीं होगा क्योंकि दोनों नगर एक ही देशांतर (77° पू० ) पर स्थित हैं।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर सही या गलत का चिह्न लगाइए और इसे एक या दो वाक्यों में समझाइए |
(क) अक्षांशों के सभी समानांतरों की लंबाई समान होती है।
(ख) देशांतर के एक याम्योत्तर की लंबाई भूमध्य रेखा की आधी होती है।
(ग) दक्षिण ध्रुव का अक्षांश 90° ५० है ।
(घ) असम में स्थानीय समय और आई.एस.टी. ( भारतीय मानक समय) एक ही है।
(ङ) समय क्षेत्र को पृथक करने वाली रेखाएँ देशांतर के याम्योत्तर के समान होती हैं।
(च) भूमध्य रेखा एक अक्षांश वृत्त भी है।
(छ) नीचे दी गई शब्द पहेली को हल कीजिए ।( ध्यान दें – इस पहेली को हल करने के लिए अंग्रेजी भाषा के शब्दों का उपयोग कीजिए) ।
बाएँ से दाएँ | ऊपर से नीचे |
1. मानचित्र में एक वृहद क्षेत्र को लघु रूप में दिखाना | 2. प्रमुख याम्योत्तर से दूरी का एक माप |
4. एक सुविधाजनक गोलाकार | 3. ये दोनों मिलकर एक स्थान का पता लगाने में सहायक होते हैं। |
5. सबसे लंबी समानांतर अक्षांश रेखा | 6. जो अक्षांश और देशांतर मिलकर बनाते हैं। |
6. वह स्थान जहाँ से प्रमुख याम्योत्तर गुजरती है। | 7. वह समय, जिसका हम भारत में अनुसरण करते हैं। |
8. मार्ग को खोजने का सरल साधन | 9. विश्व के शीर्ष पर |
10. भूमध्य रेखा से दूरी का एक माप | 11. एक रेखा के लिए शब्द संक्षेप, जिसके आर-पार दिन और तिथि में परिवर्तन होता है। |
उत्तर:
( क ) गलत
व्याख्या:
- सभी अक्षांश वृत्त, विषुवत वृत्त (0°) से कोणीय दूरी पर समानांतर होते हैं।
- पृथ्वी की आकृति लगभग गोलाकार है। इसके मध्य में स्थित विषुवत वृत्त सबसे बड़ा वृत्त है।
- विषुवत वृत्त से ध्रुवों की ओर बढ़ने पर अक्षांश वृत्तों का आकार छोटा होता जाता है।
- अतः अन्य अक्षांशों के सभी समानांतरों की लंबाई समान नहीं होती हैं।
(ख) गलत
व्याख्या:
- उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाओं को देशांतर कहते हैं।
- सभी देशांतरों की लंबाई समान होती हैं।
- देशांतर के एक याम्योत्तर की लंबाई भूमध्य रेखा के आधे से कुछ कम होती है।
- भूमध्य रेखा की लंबाई 40,075 किलोमीटर है।
- एक देशांतर रेखा की लंबाई लगभग -20,004 किलोमीटर होती है।
- अतः यह पूर्णतया आधी ना होकर लगभग आधी होती है।
(ग) सही
व्याख्याः
- यह सही है कि दक्षिणी ध्रुव का अक्षांश 90° द० है।
- परंतु यह वास्तव में पृथ्वी का दक्षिणतम बिंदु है जहाँ सभी देशांतर रेखाएँ मिलती हैं।
- अतः यहाँ समानांतर अक्षांश रेखा खींचना सभंव नहीं है परंतु इसका अक्षांशीय मान 90° दक्षिण है।
(घ) गलत
व्याख्याः
- भारतीय मानक समय रेखा 82 1/2° पूर्वी देशांतर पर है।
- असम इस रेखा के पूर्व में स्थित है।
- अत: असम का स्थानीय समय भारतीय मानक समय (आई.एस.टी.) से लगभग एक घंटा आगे है।
(ङ) सही
व्याख्याः
- संपूर्ण पृथ्वी को 15° के 24 समय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
- यह भी सही है कि सभी समय क्षेत्र देशांतर रेखाओं के आधार पर ही विभाजित किए गए हैं।
- समय क्षेत्रों को विभाजित करने वाली रेखाएँ महासागरों पर तो पूरी तरह देशांतर रेखाओं का अनुसरण करती हैं परंतु महाद्वीपों पर यह पूर्णतया सीधी नहीं होती है क्योंकि इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का पालन करते हुए प्रत्येक देश के मानक समय का ध्यान रखना पड़ता है।
(च) सही
व्याख्या:
- यह कथन पूर्णतः सही है कि भूमध्य रेखा एक अक्षांश वृत्त है।
- यह पृथ्वी के मध्य में पश्चिम से पूर्व दिशा में खींचा गया सबसे बड़ा अक्षांश वृत्त है विषुवत वृत्त भी कहा जाता है।
(छ)