Students often revise Exploring Society India and Beyond Class 6 Extra Questions and Class 6 SST Chapter 1 Extra Questions and Answers in Hindi पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति before their exams for better preparation.
Class 6 Social Science Chapter 1 Extra Questions and Answers in Hindi Medium पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मानचित्र के मुख्य घटक होते हैं-
(i) 1
(ii) 4
(iii) 3
(iv) 2
उत्तर:
(iii) 3
प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन – सा मानचित्र का मुख्य घटक नहीं है?
(i) समय क्षेत्र
(ii) दूरी
(iii) दिशा
(iv) प्रतीक चिह्न
उत्तर:
(i) समय क्षेत्र
प्रश्न 3.
पृथ्वी को कितने समय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
(i) 22
(ii) 23
(iv) 25
(iii) 24
उत्तर:
(iii) 24
प्रश्न 4.
भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है.
(i) पश्चिमी गोलार्ध और पूर्वी गोलार्ध
(ii) उत्तरी गोलार्ध और पश्चिमी गोलार्ध
(iii) दक्षिणी गोलार्ध और पूर्वी गोलार्ध
(iv) उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध
उत्तर:
(iv) उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध
प्रश्न 5.
चतुर्दिश या प्रधान बिंदु कहा जाता है-
(i) उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम
(ii) उत्तर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व
(iii) उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर- पश्चिम
(iv) दक्षिण, दक्षिण – पूर्व, पूर्व, दक्षिण-पूर्व
उत्तर:
(i) उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम
प्रश्न 6.
विशिष्ट प्रकार की सूचना प्रदान करते हैं-
(i) भौतिक मानचित्र
(ii) सामाजिक मानचित्र
(iii) राजनैतिक मानचित्र
(iv) थिमैटिक मानचित्र
उत्तर:
(iv) थिमैटिक मानचित्र
प्रश्न 7.
मानचित्रों में किस दिशा को तीर द्वारा अंकित किया जाता है ?
(i) दक्षिण
(iii) उत्तर
(ii) पश्चिम
(iv) पूर्व
उत्तर:
(iii) उत्तर
प्रश्न 8.
किस विभाग ने भारत के मानचित्रों के लिए प्रतीक चिह्नों का एक संकलन निर्धारित किया है ?
(i) भारतीय पुरातत्व विभाग
(ii) भारतीय कृषि विभाग
(iii) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र
(iv) भारतीय सर्वेक्षण विभाग
उत्तर:
(iv) भारतीय सर्वेक्षण विभाग
प्रश्न 9.
हमारी पृथ्वी का आकार है-
(i) लगभग गोलाकार
(ii) गोलाकार
(iii) अर्धगोलाकार
(iv) आयताकार
उत्तर:
(i) लगभग गोलाकार
प्रश्न 10.
हमारी पृथ्वी घूमती है-
(i) पश्चिम से दक्षिण
(ii) पश्चिम से पूर्व
(iii) पूर्व से पश्चिम
(iv) उत्तर से दक्षिण
उत्तर:
(ii) पश्चिम से पूर्व
प्रश्न 11.
पृथ्वी का सबसे बड़ा अक्षांश वृत्त है-
(i) आर्कटिक वृत्त
(ii) मकर वृत्त
(iii) कर्क वृत्त
(iv) विषुवत वृत्त
उत्तर:
(iv) विषुवत वृत्त
प्रश्न 12.
विषुवत वृत्त से ध्रुवों की ओर बढ़ने पर –
(i) अक्षांशों का आकार कम होता जाता है।
(ii) अक्षांशों का आकार समान रहता है।
(iii) अक्षांशों का आकार बड़ा होता जाता है।
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(i) अक्षांशों का आकार कम होता जाता है।
प्रश्न 13.
लंदन के क्षेत्र ग्रिनिच से होकर गुजरने वाली याम्योत्तर है-
(i) 180° देशांतर
(ii) 0° देशांतर
(iii) 0° अक्षांश
(iv) 23½°
उत्तर:
(ii) 0° देशांतर
प्रश्न 14.
0° देशांतर को कहा जाता है-
(i) प्रमुख याम्योत्तर
(ii) अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
(iii) भूमध्य रेखा
(iv) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(i) प्रमुख याम्योत्तर
प्रश्न 15.
दिल्ली कौन-सी देशांतर रेखा पर स्थित है?
(i) 140° पूर्वी देशांतर
(ii) 74° पूर्वी देशांतर
(iii) 72° पूर्वी देशांतर
(iv) 77° पूर्वी देशांतर
उत्तर:
(iv) 77° पूर्वी देशांतर
प्रश्न 16.
दिल्ली कौन-सी अक्षांश रेखा पर स्थित है?
(i) 29° उत्तरी अक्षांश
(ii) 30° उत्तरी अक्षांश
(iii) 27° उत्तरी अक्षांश
(iv) 26° उत्तरी अक्षांश
उत्तर:
(i) 29° उत्तरी अक्षांश
प्रश्न 17.
यदि 15° पश्चिमी देशांतर पर स्थानीय समय 11 बजे का है तो 45° पश्चिमी देशांतर पर स्थानीय समय क्या होगा ?
(i) 10 बजे
(ii) 9 बजे
(iii) 7 बजे
(iv) 8 बजे
उत्तर:
(ii) 9 बजे
प्रश्न 18.
भारतीय मानक समय (आई.एस.टी.) ग्रिनिच (जी. एम.टी.) पर स्थानीय समय से कितना आगे है?
(i) 3 घंटे 30 मिनट
(ii) 4 घंटे 30 मिनट
(iii) 5 घंटे 30 मिनट
(iv) 6 घंटे 30 मिनट
उत्तर:
(iii) 5 घंटे 30 मिनट
प्रश्न 19.
सबसे अधिक समय क्षेत्र किस देश में है?
(i) कनाडा
(ii) भारत
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका
(iv) रूस
उत्तर:
(iv) रूस
प्रश्न 20.
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा है-
(i) 180° देशांतर
(ii) 0° देशांतर
(iii) 180° अक्षांश
(iv) 0° अक्षांश
उत्तर:
(i) 180° देशांतर
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मानचित्र, ग्लोब की तरह शुद्ध क्यों नहीं हो सकते हैं?
उत्तर:
मानचित्र, ग्लोब की तरह शुद्ध नहीं हो सकते क्योंकि :
(i) किसी गोल आकृति को पूरी तरह समतल करना असंभव है।
(ii) ग्लोब पर गोलाकार आकृति को सही-सही दिखाया जा सकता है।
(iii) ग्लोब पर दूरी और दिशा को सही से दिखाया जा सकता है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए-
(i) कर्क वृत्त
(iii) आर्कटिक वृत्त
(ii) मकर वृत्त
(iv) घूर्णन
(v) अंटार्कटिक वृत्त
उत्तर:
(i) कर्क वृत्तः – उत्तरी गोलार्ध में विषुवत वृत्त से 23½° की कोणीय दूरी पर स्थित अक्षांश वृत्त, कर्क वृत्त कहलाता है।
(ii) मकर वृत्तः – दक्षिणी गोलार्ध में विषुवत वृत्त से 23½° की कोणीय दूरी पर स्थित अक्षांश वृत्त, मकर वृत्त कहलाता है।
(iii) आर्कटिक वृत्तः – उत्तरी गोलार्ध में विषुवत वृत्त से 66 ½° की कोणीय दूरी पर स्थित अक्षांश वृत्त, आर्कटिक वृत्त कहलाता है।
(iv) घूर्णन:- पृथ्वी का अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमना घूर्णन कहलाता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए एक चक्कर 23 घंटे 56 मिनट 4 सैकेंड में पूरा करती है।
(v) अंटार्कटिक वृत्त: – दक्षिणी गोलार्ध में विषुवत वृत्त से 66 ½° की कोणीय दूरी पर स्थित अक्षांश वृत्त, अंटार्कटिक अक्षांश वृत्त कहलाता है।
प्रश्न 3.
पृथ्वी के प्रमुख तीन ताप कटिबंध कौन से हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के प्रमुख तीन ताप कटिबंध निम्न प्रकार हैं:
(i) उष्ण कटिबंध – उष्ण कटिबंध 23½° उत्तरी अक्षांश से 23½° दक्षिणी अक्षांश के मध्य स्थित है।
(ii) शीतोष्ण कटिबंध-शीतोष्ण कटिबंध उत्तरी गोलार्ध में 23 ½° उत्तरी अक्षांश से 661⁄2° उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा दक्षिणी गोलार्ध में 23½° दक्षिणी अक्षांश में 66½° दक्षिणी अक्षांश के मध्य स्थित है।
(iii) शीत कटिबंध-शीत कटिबंध उत्तरी गोलार्ध में 66½° उत्तरी अक्षांश से 90° उत्तरी अक्षांश तथा दक्षिणी गोलार्ध में 66½° दक्षिणी. अक्षांश से 90° दक्षिणी अक्षांश के मध्य स्थित है।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों पर सही या गलत का चिह्न लगाइए।
(i) 0° देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
(ii) अक्षांश वृत्त वे काल्पनिक वृत्त हैं जो विषुवत वृत्त के समानांतर खींचे जाते हैं।
(iii) भारतीय मानक समय ग्रिनिच समय से 5.30 घंटे पीछे है।
(iv) ध्रुव सबसे छोटे अक्षांश वृत्त होते हैं।
(v) मानचित्र पर अंकित दूरी मानचित्र के स्केल की सहायता से मापी जाती है।
उत्तर:
(i) गलत
(ii) सही
(iii) गलत
(iv) सही
(v) सही