Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Medium दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ very helpful.
Class 6th Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 9 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 9 Question Answer in Hindi दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
(पृष्ठ 172 – 173)
प्रश्न 1.
पृथक्करण विधि के रूप में हस्त चयन का क्या प्रयोजन है?
(क) निस्यंदन
(ख) छँटाई
(ग) वाष्पन
(घ) निस्तारण
उत्तर:
(ख) पृथक्करण विधि के रूप में हस्त चयन का प्रयोजन छँटाई करना है। यह विधि उन पदार्थों के अलगाव में सहायक होती है जिसका आकार व रंग का अंतर स्पष्ट हो।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से किन पदार्थों का पृथक्करण मथना विधि से किया जाता है?
(क) तेल का पानी से
(ख) रेत का पानी से
(ग) मक्खन का दूध से
(घ) ऑक्सीजन का वायु से
उत्तर:
(ग) मथना विधि का उपयोग मक्खन को दूध से अलग करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 3.
निस्यंदन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक प्रायः अनिवार्य होता है?
(क) उपकरण का आकार
(ख) वायु की उपस्थिति
(ग) छिद्रों का आकार
(घ) मिश्रण का तापमान
उत्तर:
(ग) छिद्रों का आकार निस्यंदन के लिए छिद्रों का आकार अनिवार्य कारक होता है क्योंकि यह ठोस कणों को द्रव से अलग करने में सहायक होता है।
प्रश्न 4.
कारण देते हुए बताएँ कि निम्नलिखित कथनों में सही (✓) और गलत (✗) कौन-कौन से हैं? असत्य कथनों को सही करके लिखें।
(क) नमक के विलयन को सूर्य के प्रकाश में या धूप में रखकर नमक को इससे पृथक किया जा सकता है। []
(ख) जब एक अवयव कम मात्रा में हो तभी हस्त चयन का उपयोग होता है। []
(ग) मुरमुरे और चावल के दानों के मिश्रण को थ्रेशिंग द्वारा पृथक कर सकते हैं। []
(घ) सरसों के तेल और नींबू पानी के मिश्रण को निस्तारण द्वारा पृथक कर सकते हैं। []
(ङ) छानने की विधि का उपयोग चावल के आटे और पानी को पृथक करने में होता है। []
उत्तर:
(क) सत्य- पानी वाष्पित हो जाएगा और नमक रह जाएगा।
(ख) सत्य – छोटी मात्राओं को हाथ से चुनना आसान होता है।
(ग) गलत – थ्रेशिंग प्रक्रिया का उपयोग अनाज को डंठलों से अलग करने के लिए किया जाता है।
सही कथन – मुरमुरे व चावल के दानों के मिश्रण को हाथ से चुनकर या फटककर अलग किया जा सकता है।
(घ) सत्य – सरसों के तेल व नींबू पानी अलग-अलग परते बनाएँगे जिन्हें छानकर अलग कर सकते हैं।
(ङ) गलत – छानने की विधि का उपयोग अलग-अलग कणों के ठोस मिश्रण को अलग करने के लिए किया जाता है।
सही कथन – चावल के आटे व पानी के मिश्रण को अलग करने के लिए निस्पंदन का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 5.
स्तंभ I में दिए गए प्रत्येक मिश्रण को स्तंभ II में उपयुक्त पृथक्करण विधि से मिलान करें ।
उत्तर:
(क) – (iv)
(ख) – (v)
(ग) – (i)
(घ) – (ii)
(ङ) – (iii)
स्तंभ I | स्तंभ II |
(क) बेसन और काले चने का मिश्रण | (iv) छानना |
(ख) चॉक पाउडर और पानी का मिश्रण | (v) निस्यंदन |
(ग) भुट्टे और आलू का मिश्रण | (i) हस्त चयन |
(घ) लोहे के चूरे और बुरादे का मिश्रण | (ii) चुंबकीय पृथक्करण |
(ङ) तेल और पानी का मिश्रण | (iii) निस्तारण |
प्रश्न 6.
किस परिस्थिति में आप ठोस और द्रव के मिश्रण को पृथक करने में निस्यंदन के स्थान पर निस्तारण विधि का उपयोग करेंगे?
उत्तर:
यदि ठोस पदार्थ हल्का हो तथा हवा में तैरता हो तब निस्यंदन विधि का उपयोग किया जाता है। निस्तारण विधि का उपयोग तब किया जाता है जब ठोस पदार्थ द्रव में घुला हो और वह द्रव के तल में बैठा हो।
प्रश्न 7.
नासिका में बालों की उपस्थिति को आप किस पृथक्करण प्रक्रिया से जोड़कर देखते हैं?
उत्तर:
नासिका में बालों की उपस्थिति को निस्यंदन विधि से जोड़ा जा सकता है। ये बाल वायु में उपस्थित धूलकणों व अन्य अशुद्धियों को नाक के अंदर प्रवेश करने से रोकते हैं।
प्रश्न 8.
कोविड – 19 (कोरोना वायरस महामारी) के समय, हम सभी ने मास्क पहने थे। सामान्यतया वे किस सामग्री से बने होते हैं? आपके मुँह और नथुनों (नाक) को ढँकने में मास्क की क्या भूमिका है?
उत्तर:
मास्क सामान्यतः कपास या पॉलिएस्टर से बने होते थे। मास्क की यह भूमिका होती थी कि वे मुँह व नाक को ढककर वायरस और बैक्टीरिया को साँस के माध्यम से प्रवेश करने से रोकते हैं। यह मास्क निस्यंदन प्रक्रिया के समान कार्य करता है।
प्रश्न 9.
आपको आलू, नमक और लकड़ी के बुरादे का मिश्रण दिया गया है। इस मिश्रण के प्रत्येक अवयव को पृथक करने के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कीजिए।
उत्तर:
पहला चरण – (हस्त चयन) – सबसे पहले मिश्रण से आलू को हस्त चयन की विधि का उपयोग करके अलग कर लें।
दूसरा चरण ( निस्तारण) – फिर बुरादे व नमक के मिश्रण को पानी में घोलकर निस्यंदित करें ताकि बुरादा अलग हो जाए।
तीसरा चरण (वाष्पन) – अब पानी को उबालकर वाष्पित कर दें जिससे नमक वर्तन के तल में बच जाएगा। इस प्रकार हम नमक को भी अलग कर सकते हैं।
प्रश्न 10.
अग्रलिखित ‘बुद्धिमान लीला’ शीर्षक कहानी पढ़ें। इसमें यत्र-तत्र आए दो वैकल्पिक शब्दों में से सबसे उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाएँ। अपनी पसंद से अनुच्छेद का कोई अन्य उपयुक्त शीर्षक दें।
लीला अपने पिता के साथ खेत में काम कर रही थी। जब उसे ध्यान आया कि वह पीने का पानी घर पर ही छोड़ आई है। इससे पहले कि उसके पिता को प्यास / भूख लगे, वह पास के तालाब से पानी / अनाज लेने गई। डिब्बे में पानी लेने के बाद उसने ध्यान दिया कि पानी मटमैला है और पीने के लिए योग्य / अयोग्य है। पानी शुद्ध करने के लिए, उसने पानी को कुछ समय के लिए रख दिया और उसके बाद मटमैले पानी को कागज / मलमल के कपड़े से निस्यंदित किया / मथा। तब लीला ने पानी को दस मिनट तक ढके बर्तन में ठंडा किया / उबाला । ठंडे / उबले पानी को उसने दोबारा से निस्यंदित किया / मथा और उसने पानी पीने
योग्य / अयोग्य बनाया। यह पानी उसने अपने पिताजी को दिया। उन्होंने लीला को आशीर्वाद दिया और उसके इस प्रयास की सराहना की।
उत्तर:
पिता को प्यास, तालाब से पानी पीने के लिए अयोग्य, पानी को मलमल, निस्यंदित, बर्तन में उबाला, उबले निस्यंदित, पीने योग्य ‘लीला की समझदारी।
Class 6 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Intext Questions
(पृष्ठ 159)
प्रश्न 1.
चने की दाल में मुरमुरों की थोड़ी मात्रा मिल गई है। क्या आप हस्त चयन के अलावा किसी अन्य विधि से इस मिश्रण को पृथक करने के विषय में सोच सकते हैं?
उत्तर:
चने की दाल व मुरमरों को विनोइंग द्वारा पृथक किया जा सकता है।
(पृष्ठ 160)
प्रश्न 2.
वल्ली बंद कमरे में चावल से भूसी अलग नहीं कर पा रही है। आप उसकी सहायता कैसे कर सकते हैं।
उत्तर:
हम हल्की भूसी उड़ाने के लिए पंखा लगाकर उसकी मदद कर सकते हैं।
प्रश्न 3.
क्या आपने कभी निर्माण स्थलों पर रेत से कंकड़ और पत्थर अलग करने के लिए चालनी का उपयोग होते देखा है?
उत्तर:
हाँ, बड़ी छलनी का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जाता है। रेत छलनी से गुजरता है जबकि कंकड़ और पत्थरों को छलनी पर छोड़ दिया जाता है।
(पृष्ठ 162)
प्रश्न 4.
क्या आपने कभी गर्मियों के समय गहरे रंग के कपड़ों पर सफेद धब्बे देखें हैं? ये धब्बे कैसे बनते हैं?
उत्तर:
हाँ, ये सफेद धब्बे पसीने में मौजूद लवणों को पीछे छोड़कर पसीने से पानी के वाष्पीकरण के कारण बनते हैं।
(पृष्ठ 163)
प्रश्न 5.
चित्र का अवलोकन करें क्या यह प्रश्न का उत्तर देता है? क्या आप इससे संबंधित प्रक्रिया का नाम बता सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, ये प्रश्न का उत्तर देता है। इस प्रक्रम को संघनन कहते हैं।
(पृष्ठ 164)
प्रश्न 6.
‘हमारे आस-पास की सामग्री’ अध्याय में आपने पढ़ा कि तेल जल में मिश्रित नहीं होता है और कुछ समय तक बिना हिलाए रखने पर एक अलग परत बना लेता है। तेल और जल को पृथक करने के लिए आप किस विधि का उपयोग करेंगे?
उत्तर:
निस्तारण प्रक्रम।