Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi Medium दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अवसादन क्या हैं?
उत्तर:
मिश्रण में जल मिलाकर छोड़ देने पर भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने के प्रक्रम को अवसादन कहते हैं।
प्रश्न 2.
फिल्टर की तरह उपयोग की जाने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए ।
उत्तर:
- रूई
- फिल्टर पेपर।
प्रश्न 3.
फिल्टर पेपर किसे कहते हैं?
उत्तर:
फिल्टर पेपर ऐसा निस्यंदक होता है जिसमें अत्यंत सूक्ष्म छिद्र होते हैं।
प्रश्न 4.
वाष्पन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जल को उसके वाष्प में परिवर्तित करने की क्रिया को वाष्पन कहते हैं।
प्रश्न 5.
विलयन कैसे बनता है?
उत्तर:
पदार्थ को द्रव में घोलने से विलयन बनता है।
प्रश्न 6.
दैनिक जीवन से दो ऐसे उदाहरण दीजिए जिनमें हम पदार्थों के किसी मिश्रण से पदार्थों को पृथक करते हैं।
उत्तर:
- चाय छानना।
- दही का मथन करके क्रीम निकालना।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी मिश्रण के अवयवों के पृथक्करण की विधि के चुनाव का क्या आधार है?
उत्तर:
मिश्रण के अवयवों को अलग करने का आधार उसमें मिले पदार्थों की प्रकृति पर निर्भर करता है। विभिन्न विधियों में से पहले किस पदार्थ को फिर किस पदार्थ को निकालना, यह उस मिश्रण में मिले पदार्थों की प्रकृति को देखने पर होगा। इसके लिए एक से अधिक विधियों का प्रयोग भी हो सकता है।
प्रश्न 2.
मिश्रण में से अवयवों को अलग क्यों किया जाता है?
उत्तर:
इसके तीन कारण हैं जो इस प्रकार हैं-
- अवांछित अवयव अलग करना।
- घुलित हानिकारक अवयव अलग करना।
- शुद्ध और उपयोगी वस्तु को प्राप्त करना।
प्रश्न 3.
निष्पावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
निष्पावन का अभिप्राय है, पवन या वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक करना । निष्पावन कहलाता है। इस विधि का उपयोग किसान, हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से पृथक करने के लिए करते हैं।
प्रश्न 4.
छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?
उत्तर:
छालन विधि का उपयोग मिश्रण के दो ऐसे अवयवों को पृथक करने के लिए किया जाता है, जिनकी आमापों में अंतर हो। जैसे आटे में उपस्थित चोकर एवं अन्य अशुद्धियों को अलग करने के लिए छन्नी (चालनी) का प्रयोग करते हैं। आटे के छोटे कण चालनी के छिद्रों द्वारा निकल जाते हैं जबकि बड़ी अशुद्धियाँ छालनी में रह जाती हैं।
प्रश्न 5.
आटे और चीनी के मिश्रण से क्या चीनी को पृथक करना संभव है? अगर हाँ, तो आप इसे कैसे करेंगे?
उत्तर:
हाँ! आटा और चीनी के मिश्रण से चीनी को चालनी द्वारा छानकर पृथक किया जा सकता है। चालनी के ऊपर डालने पर आटा तो चालनी के छेदों से होकर नीचे चला जाता है, जबकि चीनी ऊपर रह जाती है।
प्रश्न 6.
समुद्र के जल से साधारण नमक कैसे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर:
समुद्र के किनारे, खेतों की क्यारी बनाकर समुद्री जल भर लेते हैं और कई दिन तक सुखाते रहते हैं। पानी का वाष्पीकरण हो जाता है, शेष नमक रह जाता है जिसे फिर से शुद्ध किया जाता है। उसे साफ पानी में मिलाकर छानकर, गर्म करके, रवे बनाकर साफ करते हैं और पैक कर लेते हैं।
प्रश्न 7.
नमक तथा चॉक के पाउडर के मिश्रण के विभिन्न अवयवों को आप किस प्रकार पृथक करेंगे?
उत्तर:
इस मिश्रण को पानी में घोलकर छानने की विधि द्वारा अलग कर सकते हैं। चॉक पाउडर छन्ना कागज़ पर आ जाएगा और नमक का घोल नीचे बर्तन में इकट्ठा हो जाएगा जिसे सुखाकर नमक प्राप्त कर सकते हैं।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
रेत और नमक के मिश्रण को कैसे पृथक करेंगे? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
इस मिश्रण को बीकर में रखिए तथा इसमें कुछ जल मिलाइए। इसके बाद बीकर को कुछ समय के लिए एक ओर रख दीजिए। हम यह देखते हैं कि रेत बीकर की तली में बैठ रहा है। इसे निस्तारण या निस्यंदन द्वारा पृथक कर सकते हैं। निस्तारित द्रव में वही नमक है जोकि आरंभ में मिश्रण में था।
अब हमें इस निस्तारित द्रव से नमक व जल को पृथक करना है। इस द्रव को किसी केतली में भरकर इसका ढक्कन बंद करिए। अब कुछ समय तक केतली को गर्म कीजिए । केतली की टोंटी से भाप निकलती हुई दिखाई देती है।
एक धातु की प्लेट लीजिए जिस पर कुछ बर्फ रखी हो । प्लेट को केतली की टोंटी के ठीक ऊपर पकड़िए जैसा कि चित्र 9.12 में दर्शाया गया है। केतली के सारे जल को भाप में बदलने दीजिए।
जब भाप बर्फ से ठंडी की गई प्लेट के संपर्क में आती है तो वह संघनित होकर द्रव जल बन जाती है। प्लेट के नीचे से बूँद-बूँद होकर नीचे गिरने वाला यह जल संघनन द्वारा भाप बना है। जल वाष्प से उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को संघनन कहते हैं।
जब सारा जल वाष्पित हो जाता है तो फिर केतली में केवल नमक शेष रह जाता है।
इस प्रकार हमने मिश्रण से नमक, रेत तथा जल को निस्तरण, निस्यंदन, वाष्पन तथा संघनन विधियों का प्रयोग कर सफलतापूर्वक पृथक किया है।
प्रश्न 2.
फिल्टर – पत्र क्या है? इसका प्रयोग निस्यंदन के लिए किस प्रकार करते हैं। घरेलू जीवन में निस्यंदन के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
फिल्टर-पत्र एक ऐसा निस्यंदक होता है जिसमें अत्यंत सूक्ष्म छिद्र होते हैं। चित्र 9.13 में फिल्टर-पत्र के उपयोग से संबंधित विभिन्न चरण दर्शाए गए हैं। फिल्टर-पत्र को शंकु के रूप में मोड़कर कीप में लगा दिया जाता है (चित्र 9.14) । इसके पश्चात मिश्रण
को फिल्टर-पत्र के ऊपर उड़ेलते हैं। मिश्रण के ठोस कण इसके छिद्रों से नहीं गुजर पाते तथा फिल्टर – पत्र पर ही रह जाते हैं।
साधारणतया, फलों तथा सब्ज़ियों के रसों को पीने से पहले उनसे बीजों तथा ठोस कणों को पृथक किया जाता है। निस्यंदन विधि का उपयोग घरों पर पनीर बनाने में भी होता है। हम जानते हैं कि पनीर बनाने के लिए दूध को उबालने से पहले उसमें नींबू का रस मिलाया जाता है। इससे पनीर के ठोस कणों तथा द्रव का मिश्रण प्राप्त होता है। पनीर को इस मिश्रण से कपड़े या छन्नी से फिल्टर करके पृथक किया जाता है।
प्रश्न 3.
नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं। प्रत्येक में दिखाई गई विधि का उपयोग किस प्रकार के मिश्रण के अवयवों को पृथक करने में किया जा सकता है? प्रत्येक के उदाहरण दीजिए । विधि का नाम भी लिखिए।
उत्तर:
क्रम सं. | विधि का नाम | उदाहरण |
(क) | निस्यंदन | (i) चाय की पत्ती को शेष चाय से
(ii) पनीर बनाने में |
(ख) | हस्त चयन | (i) दाल / चावल से कंकड़
(ii) कपास की रूई से बिनौले |
(ग) | थ्रेशिंग | (i) अनाज की बालियों से अनाज |
(घ) | निष्पावन | (i) गेहूँ को भूसे से
(ii) धूल आदि को दाल चावल से |
(ङ) | वाष्पन | (i) समुद्री जल से नमक |
(च) | चालन | (i) आटे से चोकर
(ii) रेत से कंकड़ |
(छ) | मथन | (i) दूध या दही से मक्खन |
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-
(i) मिश्रण में सदैव दो अवयव होते हैं।
(ii) अनाज से कंकड़ों को हस्त चयन विधि द्वारा पृथक किया जा सकता है।
(iii) द्रव तथा उसमें अविलेय पदार्थ के अवयवों को निस्यंदन के उपयोग से पृथक किया जा सकता है।
(iv) अनाज और भूसे का पृथक्करण निस्तारण प्रक्रम द्वारा किया जा सकता है।
(v) नमक तथा चीनी के मिश्रण को निष्पावन द्वारा पृथक कर सकते हैं।
(vi) जल विलेय पदार्थों की विभिन्न मात्राएँ घोलता
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) सत्य
(iii) सत्य
(iv) असत्य
(v) असत्य
(vi) सत्य
प्रश्न 2.
निम्न दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• निष्पावन • चालन • वाष्पन
• हस्त चयन • मथना • निस्तारण / निस्यंदन
• निस्यंदन • थ्रेशिंग • निस्तारण (निथारना)
• वाष्पन
(i) गेहूँ और मटर के दाने …………………………. द्वारा अलग किए जा सकते हैं।
उत्तर:
हस्त चयन
(ii) गेहूँ से भूसा ………………………. द्वारा पृथक किया जाता है।
उत्तर:
निष्पावन
(iii) मोटी रेत में से बारीक रेत ……………………….. द्वारा अलग की जाती है।
उत्तर:
चालन
(iv) समुद्र के जल से साधारण नमक ………………………. विधि से प्राप्त किया जाता है।
उत्तर:
वाष्पन
(v) चॉक के पाउडर तथा जल के ………………………. मिश्रण को विधि से पृथक किया जा सकता है।
उत्तर:
निस्तारण / निस्यंदन
(vi) क्रीम को दूध से …………………….. द्वारा पृथक करते हैं।
उत्तर:
मथना
(vii) धान के दानों को डंडियों से पृथक करने की विधि को ………………………. कहते हैं।
उत्तर:
थ्रेशिंग
(viii) जब पंकिल जल को पूरी रात एक बाल्टी में रखा जाता है तो अशुद्धियाँ तली में बैठ जाती हैं। इसके पश्चात स्वच्छ जल को ऊपर से पृथक
कर लेते हैं। इसमें उपयोग होने वाली पृथक्करण की प्रक्रिया को …………………………. कहते हैं।
उत्तर:
निस्तारण (निथारना)
(ix) समुद्र के जल से नमक ……………………….. प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है।
उत्तर:
वाष्पन
(x) किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया ……………………………… कहलाती है।
उत्तर:
निस्यंदन
प्रश्न 3.
सुमेलित कीजिए-
पृथक्करण प्रक्रम | उद्देश्य जिसके लिए हम पृथक्करण करते हैं | पृथक्कृत अवयवों का हम क्या करते हैं? |
चावलों से पत्थरों का पृथक करना | दो भिन्न परंतु उपयोग पदार्थों को पृथक करना | हम ठोस अवयव को फेंक देते हैं। |
मक्खन प्राप्त करने के लिए दूध का मथना | अनुपयोगी अवयवों को दूर करना | हम अशुद्धियों को फेंक देते हैं। |
चाय की पत्तियाँ पृथक करना | हानिकारक अवयवों अथवा अशुद्धियों को दूर करना | हम दोनों अवयवों का उपयोग करते हैं। |
उत्तर:
पृथक्करण प्रक्रम | उद्देश्य जिसके लिए हम पृथक्करण करते हैं | पृथक्कृत अवयवों का हम क्या करते हैं? |
चावलों से पत्थरों का पृथक करना | हानिकारक अवयवों अथवा अशुद्धियों को दूर करना | हम अशुद्धियों को फेंक देते हैं। |
मक्खन प्राप्त करने के लिए दूध का मथना | दो भिन्न परंतु उपयोग पदार्थों को पृथक करना | हम दोनों अवयवों का उपयोग करते हैं। |
चाय की पत्तियाँ पृथक करना | अनुपयोगी अवयवों को दूर करना | हम ठोस अवयव को फेंक देते हैं। |
प्रश्न 4.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) किसी मिश्रण में अवयवों क़ी संख्या हो सकती है-
(क) एक
(ख) दो
(ग) दो से अधिक
(घ) दो या दो से अधिक।
उत्तर:
(घ) दो या दो से अधिक
(ii) मिश्रण में से अवयवों को अलग करने का कारण है-
(क) अवांछित अवयव अलग करना
(ख) उपयोगी अवयव अलग करना
(ग) पदार्थ को शुद्ध रूप में प्राप्त करना
(घ) उपरोक्त तीनों।
उत्तर:
(घ) उपरोक्त तीनों
(iii) निम्नलिखित में से किसे निष्पावन विधि द्वारा पृथक किया जा सकता है?
(क) मक्का तथा गेहूँ
(ख) मक्का तथा भूसा
(ग) चावल तथा पत्थर
(घ) साधारण नमक तथा रेत।
उत्तर:
(ख) मक्का तथा भूसा
(iv) जिस विलयन में कोई पदार्थ और अधिक न घुल सके वह उस पदार्थ का-
(क) अति संतृप्त विलयन है
(ख) असंतृप्त विलयन है
(ग) संतृप्त विलयन है
(घ) साधारण विलयन है।
उत्तर:
(ग) संतृप्त विलयन है