Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Medium जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा very helpful.
Class 6th Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 8 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 8 Question Answer in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा
(पृष्ठ 154 – 155)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा संघनन का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(क) जल का वाष्प के रूप में परिवर्तन।
(ख) जल का द्रव से गैसीय अवस्था में बदलने का प्रक्रम।
(ग) छोटी जल की बूँदों से बादलों का बनना।
(घ) जल वाष्प का उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तन।
उत्तर:
(घ) ‘जल वाष्प का उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तन’ सबसे अच्छा वर्णन है। संघनन वह प्रक्रिया है जिसमें जल वाष्प ठंडी सतह के संपर्क में आने पर जल की द्रव अवस्था में बदल जाता है।
प्रश्न 2.
नीचे की दी गई प्रक्रियाओं में से किस प्रक्रिया में वाष्पीकरण बहुत महत्वपूर्ण है?
(क) रंग भरना
(i) क्रेयॉन से
(ii) पानी के रंगों से
(iii) ऐक्रेलिक रंगों से
(iv) पेंसिल रंगों से
(ख) कागज पर लिखना
(i) पेंसिल से
(ii) स्याही वाले पेन से
(iii) बॉल पॉइंट पेन से
उत्तर:
(क) (ii) पानी के रंगों से – पानी के रंगों से रंग भरने में वाष्पीकरण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जब आप पानी के रंगों का उपयोग करते हैं तो रंग के कागज पर सूखने के लिए पानी का वाष्पीकरण होता है। बिना वाष्पीकरण के रंग सूख नहीं पाएँगे। अन्य रंगों में वाष्पीकरण उतना महत्वपूर्ण नहीं होता।
(ख) (ii) स्याही वाले पेन से स्याही वाले पेन में इस्तेमाल होने वाली स्याही के सूखने में वाष्पीकरण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्याही का वाष्पीकरण उसे कागज पर सूखने में मदद करता है।
प्रश्न 3.
आजकल हमें कई जगह हरे रंग की प्लास्टिक की घास दिखाई देती है। प्राकृतिक घास के आस-पास का स्थान प्लास्टिक की घास के आस-पास के स्थान की तुलना में अधिक ठंडा लगता है। क्या आप पता लगा सकते हैं कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
प्लास्टिक की घास में वाष्पीकरण की प्रक्रिया नहीं होती क्योंकि इसमें नमी नहीं होती। इसलिए इसके आस-पास का क्षेत्र अधिक गर्म महसूस होता है।
प्राकृतिक घास में नमी होती है जो सूर्य की ऊष्मा के कारण वाष्पित होती है। वाष्पीकरण के दौरान ऊष्मा का उपयोग होता है जिससे आस-पास के क्षेत्र का तापमान . कम हो जाता है और ठंडक का अनुभव होता है।
प्रश्न 4.
जल के अतिरिक्त अन्य द्रव पदार्थों के उदाहरण दीजिए जो वाष्पित हो सकते हैं।
उत्तर:
जल के अतिरिक्त निम्न द्रव वाष्पित हो सकते हैं।
पेट्रोल, एसीटोन, एल्कोहल, ईथर, परफ्यूम, LPG
प्रश्न 5.
पंखे हवा को इधर-उधर घुमाते हैं जिससे ठंडक महसूस होती है। गीले कपड़ों को सुखाने के लिए पंखों का उपयोग विचित्र लग सकता है क्योंकि पंखे की हवा वस्तुओं को ठंडा करती है, गरम नहीं। सामान्यतः जब जल वाष्पित होता है तो उसे ऊष्मा की आवश्यकता होती है, ठंडी वायु की नहीं। आपका इस विषय में क्या सोचना है?
उत्तर:
वाष्पीकरण के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है जो कपड़ों से ली जाती है और पंखे की हवा से यह प्रक्रिया तेज होती है। इसलिए पंखे की हवा से कपड़े तेजी से सूखते हैं चाहे यह ठंडक का अनुभव देता हो। ठंडी हवा के कारण वाष्पीकरण तेजी से होता है क्योंकि हवा अधिक नमी ग्रहण कर सकती है, जिससे सूखने की प्रक्रिया तेज होती है।
प्रश्न 6.
प्राय: जब नालियों से कीचड़ निकाला जाता है तो नाली के बगल में उसका ढेर बनाकर तीन से चार दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद इसे उद्यान या खेत में ले जाया जाता है जहाँ इसका उपयोग खाद के रूप में कर सकते हैं। यह विधि कीचड़ को दूसरे स्थान पर ले जाने की लागत कम करती है और इसके साथ ही काम करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा बढ़ाती है। इस पर विचार करें और बताएँ कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
कीचड़ को नालियों से निकालने के बाद सीधे दूसरे स्थान पर ले जाने के बजाय उसे 3 – 4 दिन तक नाली के पास खुले में छोड़ दिया जाता है जिससे उसमें उपस्थित जल वाष्पीकरण के कारण वाष्पित हो जाता है जिससे उसका वजन कम हो जाता है और परिवहन की लागत कम हो जाती है इसके अलावा कीचड़ के सूखने के पश्चात् उसमें उपस्थित सूक्ष्मजीव भी कम हो जाते हैं जिससे काम करने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होने की संभावना कम होती है। अतः यह विधि आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद है व काम करने वाली व्यक्तियों की सुरक्षा भी प्रदान करती है।
प्रश्न 7.
एक दिन के लिए घर में होने वाली गतिविधियों का अवलोकन करें। उन गतिविधियों की पहचान करें जिनमें वाष्पीकरण सम्मिलित है? वाष्पीकरण के प्रक्रम को समझने से हमें अपनी दैनिक गतिविधियों में कैसे सहायता मिलती है?
उत्तर:
घर में होने वाली गतिविधियाँ जिसमें वाष्पीकरण शामिल हैं जैसे-
- जल उबालना – जब जल को गर्म किया जाता है तब वह भाप के रूप में वाष्पित होता है।
- जल से भरा बर्तन छोड़ना – जब किसी बर्तन में जल खुले में छोड़ने पर वह जल समय के साथ वाष्पित हो जाता है।
- बर्तन धोने के बाद सुखाना – जब बर्तन धोने के बाद उन्हें रखा जाता है तब उसमें बचा हुआ जल या बूँदें वाष्पित होकर सूख जाती हैं।
- कपड़े सुखाना – गीले कपड़े जब पंखे के नीचे या रस्सी पर टाँगे जाते हैं तब उनमें से जल वाष्पित हो पाता है जिससे कपड़े सूख जाते हैं।
- फर्श पर पोंछा लगाने के बाद सूखना – वाष्पीकरण के कारण फर्श पर बचा जल वाष्पीकरण के कारण सूख जाता है।
प्रश्न 8.
प्रकृति में जल ठोस अवस्था में किस प्रकार विद्यमान है?
उत्तर:
प्रकृति में जल ठोस अवस्था में कई रूपों में पाया जाता है।
- बर्फ – यह जल का आम ठोस रूप है। यह पर्वतीय क्षेत्रों ग्लेशियरों में पाया जाता है।
- हिम – यह बर्फ के रूप में जल का एक प्रकार है। यह उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
- बर्फ की परत – सर्दियों में तालाबों, नदियों व झीलों की सतह पर बर्फ की पतली परत बन जाती है।
- ओले-ये बर्फ के छोटे गोलाकार टुकड़े होते हैं। ये वर्षा के दौरान गरज-चमक के साथ गिरते हैं।
प्रश्न 9.
“जल हमारे अधिकार से पहले हमारी जिम्मेदारी है” इस कथन पर विचार करें। अपने विचार साझा करें।
उत्तर:
जल हमारे अधिकार से पहले हमारी जिम्मेदारी है। यह कथन इस बात की ओर संकेत करता है कि जल, जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है का संरक्षण और सही उपयोग करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जल सीमित मात्रा में उपलब्ध है और इसका दुरुपयोग न केवल हमें बल्कि हमारी पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करेगा।
प्रश्न 10.
धूप में खड़े दुपहिया वाहन की सीट गरम हो जाती है। आप उसे ठंडा कैसे करेंगे?
उत्तर:
धूप में खड़े दुपहिया वाहन की सीट को निम्न प्रकार ठंडा किया जा सकता है-
- सीट को गीले कपड़े से पोछकर ठंडा किया जा सकता है।
- सीट को छाया में रखकर भी ठंडा किया जा सकता है।
- सीट को ठंडा करने के लिए छोटे पंखे का उपयोग किया जा सकता है।
- सीट पर जल का हल्का छिड़काव करके उसे ठंडा किया जा सकता है।
Class 6 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Intext Questions
(पृष्ठ 146)
प्रश्न 1.
इस बात पर विचार करें कि आपने इस क्रियाकलाप में वास्तव में क्या अच्छा किया?
उत्तर:
हमने प्लेट में पानी के मामले में उजागर क्षेत्र को बढ़ा दिया। बोतल में पानी का उजागर क्षेत्र कम था। यह पाया गया कि उजागर क्षेत्र बढ़ने पर पानी तेजी से वाष्पित होता है।
(पृष्ठ 152)
प्रश्न 2.
मैंने क्या अच्छा किया? क्या मैं जल चक्र के सभी भागों को नामांकित करने में सक्षम था / थी? जल चक्र के कौन-से भाग मुझे स्पष्ट नहीं थे?
उत्तर:
हम जल चक्र के कुछ भागों को लेबल कर सकते हैं। झील और नदी के बीच अंतर करना मुश्किल था। भूजल का लेबल करना भी कठिन है।