Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 8 Extra Questions and Answers in Hindi जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 8 Extra Questions and Answers in Hindi Medium जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जल की तीनों अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
- बर्फ (ठोस)
- जल (द्रव)
- जलवाष्प (गैस)।
प्रश्न 2.
जल चक्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दो घटनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
- वाष्पन
- संघनन।
प्रश्न 3.
वाष्पन धूप में होता है या छाया में?
उत्तर:
दोनों जगह।
प्रश्न 4.
समुद्र द्वारा पृथ्वी का कितना भाग घिरा है?
उत्तर:
समुद्र पृथ्वी का 2/3 भाग घेरता है।
प्रश्न 5.
समुद्र के अतिरिक्त जल के और स्रोत क्या हैं?
उत्तर:
दूसरे स्रोत-झरने, नदियाँ, तालाब, कुएँ, वर्षा, बर्फ और भूमिगत जल हैं।
प्रश्न 6.
क्या नदियों का जल पीने के उपयोग में लाया जा सकता है और क्यों?
उत्तर:
नदियों के जल में अशुद्धियाँ और कीटाणु होते हैं, इसलिए यह पीने के उपयोग में नहीं लिया जा सकता।
प्रश्न 7.
शुद्ध जल के भौतिक गुण लिखो ।
उत्तर:
शुद्ध जल रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन तथा पारदर्शी होता है।
प्रश्न 8.
समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?
उत्तर:
घुले हुए लवणों के कारण।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
दैनिक जीवन में जल का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
जल जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है। यह हर जीवित प्राणी के लिए आवश्यक है ।
यह महत्त्वपूर्ण है क्योंकि-
- जल जीवन के लिए आवश्यक है। सभी पौधे और पशुओं को इसकी आवश्यकता होती है।
- जल हमारे कपड़ों और आस-पास की चीजों को साफ करने के काम आता है।
- यातायात के लिए जल आवश्यक है। बड़े-बड़े जहाज सामान लाने ले जाने में सहायक होते हैं।
- जल विद्युत उत्पन्न करने में प्रयोग होता है। चलता जल टरबाईन को घुमाने में काम आता है।
- बहते जल का बल पनचक्की को चलाने, अनाज पीसने के काम आता है।
प्रश्न 2.
जल के पाँच उपयोग बताएँ।
उत्तर:
- घरेलू उपयोग- पीने के लिए, कपड़े धोने के लिए, बर्तन धोने के लिए।
- औद्योगिक उपयोग – बहुत से उद्योग – विशेषतः रासायनिक उद्योगों के लिए जल की विशेष आवश्यकता होती है।
- कृषि – इसके लिए जल की बहुत आवश्यकता होती है।
- आटा चक्की – जल से आटा चक्की कुछ क्षेत्रों में चलती है।
- ठंडा रखने में वस्तुओं को ठंडा रखने में जल बहुत उपयोगी है। जैसे कार रेडियेटर, कूलर आदि में।
प्रश्न 3.
माना कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर:
हाँ, अँगीठी या हीटर के पास फैलाने से यूनीफार्म शीघ्र सूख जाएगी। अँगीठी या हीटर से विकरत होने वाली ऊष्मा के कारण वाष्पन की दर तेज हो जाती है और यूनीफार्म जल्दी सूख जाती है।
प्रश्न 4.
एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की गड्डमड्ड बूँदें देखेंगे। क्यों?
उत्तर:
वायु में जलवाष्प विद्यमान होती है। जब यह वायु ठंडी बोतल के पृष्ठ के संपर्क में आती है इसमें उपस्थित वाष्प संघनित होकर जल की बूँदों में बदल जाती है। यही बूँदें बोतल के पृष्ठ के सहारे मेज पर गिरती हैं और गड्डमड्ड रूप में दिखाई देती है।
प्रश्न 5.
जलवाष्प किन-किन माध्यमों से वायुमंडल में पहुँचती है?
उत्तर:
वायुमंडल की गर्मी से समुद्र जल – झीलों तथा तालाबों का जल वाष्पीकृत होता रहता है। फैक्ट्रियों तथा थर्मल पावर स्टेशन बहुत अधिक भाप पैदा करते हैं जिसे वायुमंडल में जाना होता है। पौधे श्वसन में जलवाष्प फेंकते हैं। इसी प्रकार पशु भी श्वसन और पसीने में जलवाष्प निकालते रहते हैं। ये सभी वाष्प वायुमंडल में इकट्ठे होते रहते हैं।
प्रश्न 6.
जल चक्र किस प्रकार विश्व के ताप निर्धारण में मदद करता है?
उत्तर:
जल को जब गर्म किया जाता है तो वाष्पों में बदल जाता है। जलवाष्पों को जब ठंडा किया जाता है तो फिर से तरल जल में बदल जाती है। इस प्रकार . जल की अवस्था परिवर्तन वातावरण की स्थिति को ठीक बनाए रखने में सहायक होती है।
प्रश्न 7.
आप कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु में जलवाष्प होते हैं?
उत्तर:
वायु में जलवाष्प होते हैं। पृथ्वी तल के पानी के वाष्पीकरण से जलवाष्प बनते हैं जिसे हम निम्न प्रयोग द्वारा दिखा सकते हैं-
पानी का एक टब लो, इसे आधा पानी से भरो, इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालो, इसके बाहर की धरातल को देखो, आप इसके बाहर पानी की कुछ बूँदें देखोगे, ये जलवाष्पों की जमी हुई अवस्था है।
प्रश्न 8.
वायुमंडल में जलवाष्प को छोड़ने में पौधों का क्या योगदान है ?
उत्तर:
सभी पौधों को वृद्धि के लिए जल की आवश्यकता होती है। पौधे इस जल की कुछ मात्रा का उपयोग अपना भोजन बनाने में करते हैं तथा कुछ मात्रा को अपने विभिन्न भागों में सुरक्षित रखते हैं। पौधे इस जल का शेष भाग वाष्पोत्सर्जन द्वारा जलवाष्प के रूप में वायु में मुक्त कर देते हैं। उदाहरण के लिए एक किलोग्राम गेहूँ देने वाले गेहूँ के पौधों से लगभग 500 लीटर (25 बाल्टी) जल, वाष्प के रूप में उत्सर्जित किया जाता है।
प्रश्न 9.
छाया में रखे जल को वाष्पित होने के लिए ऊष्मा कहाँ से मिलती है?
उत्तर:
दिन के समय हमारे चारों ओर की वायु भी गर्म हो जाती है गर्म वायु छाया में रखे जल को वाष्पित करने के लिए ऊष्मा प्रदान करती है।
प्रश्न 10.
निम्न चित्रों को देखकर आपने क्या विचार किया? दो वाक्य लिखिए।
उत्तर:
- जल का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए।
- हमें अपनी दैनिक क्रियाएँ करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि जल व्यर्थ न जाए।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जल चक्र का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर:
जल, गर्म होने पर वाष्पों में बदलता है जो ठंडा होने पर दोबारा जल में बदलता है। इस प्रकार जल का एक रूप से दूसरे में बार-बार बदलना प्रकृति में जल चक्र बनाता है। सूर्य की गर्मी से समुद्र, तालाब, झीलें तथा नदियों का जल वाष्पीकृत होता है और वायु इन वाष्पों को ले जाती है जो ऊँचाई पर जाकर ठंडे हो जाते हैं और छोटी जल बूँदें बनाते हैं जो बादलों का रूप लेती हैं। जब ये जल बूँदों के निकट आते हैं तो जल कण बनाते हैं, तो वर्षा के रूप में पृथ्वी पर आते हैं। ये वर्षा मिट्टी द्वारा ले ली जाती है और वर्षा का जल जो नदियों में इकट्ठा होता है समुद्र की ओर बहता है जो फिर से वाष्पित होता है और जल चक्र बनाता है (देखें चित्र 8.10)।
प्रश्न 2.
वर्षा जल संग्रहण क्या है? इसकी कोई दो विधियाँ लिखो।
उत्तर:
वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भंडारण करके बाद में प्रयोग करना, जल की उपलब्धता में वृद्धि करने का एक उपाय है। इस उपाय द्वारा वर्षा का जल एकत्र करने को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं। वर्षा जल संग्रहण का मूलमंत्र यह है कि “जल जहाँ गिरे वहीं एकत्र कीजिए।”
वर्षा के उस जल का क्या होता है जो ऐसे क्षेत्रों में गिरता है जहाँ अधिकांश क्षेत्रों में कंक्रीट की सड़कें और मकान होते हैं? यह नालियों में बह जाता है, क्या ऐसा नहीं है, इस प्रकार वर्षा जल का कुछ भाग बहकर नदियों या झीलों तक पहुँच जाता है जोकि बहुत दूरी पर हो सकते हैं। क्योंकि यह जल हमारे चारों ओर भूमि में वापस नहीं गया है। अतः इस जल को घरों में वापस लाने के लिए हमें अत्यधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी।
वर्षा जल संग्रहण की यहाँ दो तकनीकों का उल्लेख किया गया है-
(i) छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण – इस प्रणाली में भवनों की छत पर एकत्रित वर्षा के जल को भंडारण टैंक में पाइपों द्वारा पहुँचाया जाता है। इस जल में, छत पर उपस्थित मिट्टी के कण हो सकते हैं जिन्हें उपयोग करने से पहले निस्यंदित करना आवश्यक होता है। इस जल को भंडारण टैंक में एकत्रित करने के स्थान पर सीधे ही पाइपों द्वारा जमीन में बने किसी गड्ढे तक ले जाया जा सकता है जहाँ से यह मिट्टी में रिसाव द्वारा भौम-जल की पुन: पूर्ति करेगा (चित्र 8.11)।
(ii) दूसरा विकल्प यह है कि सड़क के किनारे बनी नालियों द्वारा एकत्रित वर्षा का जल भूमि में सीधे पहुँचने दिया जाए।
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-
(i) संघनन और वाष्पन एक-दूसरे से उल्टी (विपरीत) क्रियाएँ हैं।
(ii) बादल केवल उच्च ताप पर ही बनते हैं।
(iii) वाष्पन की क्रिया निरंतर, सभी खुले पृष्ठों से होती रहती है।
(iv) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती हैं।
(v) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय उपस्थित रहती है।
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) असत्य
(iii) सत्य
(iv) सत्य
(v) असत्य
प्रश्न 2.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• वाष्पन • संघनन • जलवाष्प
• नदियों एवं झरनों • वाष्पोत्सर्जन
(i) वाष्प का द्रव में बदलना …………………………. कहलाता है।
(ii) जल का वाष्प में बदलना ………………………., जल की तीन कहलाता है।
(iii) ………………….. का जल मीठा होता है।
(iv) बर्फ, पानी और …………………………… अवस्थाएँ हैं।
(v) वायु में जलवाष्प, …………………………….. की क्रिया द्वारा पौधे पहुँचाते रहते हैं।
उत्तर:
(i) संघनन
(ii) वाष्पन
(iii) नदियों एवं झरनों
(iv) जलवाष्प
(v) वाष्पोत्सर्जन।
प्रश्न 3.
कॉलम ‘अ’ और ‘ब’ को सुमेलित कीजिए-
कॉलम ‘अ’ | कॉलम ‘ब’ |
1. जल चक्र | (i) बर्फ, पानी, जलवाष्प |
2. वाष्पन | (ii) वाष्प का द्रव में बदलना |
3. वाष्पोत्सर्जन | (iii) पौधों द्वारा जल की हानि |
4. संघनन | (iv) जल का वाष्प में बदलना |
5. जल की तीन अवस्थाएँ | (v) जल का विभिन्न रूपों में चक्रीय परिवर्तन |
उत्तर:
कॉलम ‘अ’ | कॉलम ‘व’ |
1. जल चक्र | (v) जल का विभिन्न रूपों में चक्रीय परिवर्तन |
2. वाष्पन | (iv) जल का वाष्प में बदलना |
3. वाष्पोत्सर्जन | (iii) पौधों द्वारा जल की हानि |
4. संघनन | (ii) वाष्प का द्रव में बदलना |
5. जल की तीन अवस्थाएँ | (i) बर्फ, पानी, जलवाष्प |
प्रश्न 4.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) पृथ्वी की सतह का कितना भाग जल से घिरा है?
(क) 4/5
(ख) 2/3
(ग) 3/4
(घ) 1/2.
उत्तर:
(ख) 2/3
(ii) मीठे जल का स्रोत है-
(क) नदी
(ख). झरना
(ग) वर्षा
(घ) सभी।
उत्तर:
(घ) सभी
(iii) समुद्र का पानी खारा क्यों होता है-
(क) घुले हुए लवणों के कारण
(ख) गोपिकाओं के आँसुओं के कारण
(ग) समुद्री जहाजों द्वारा फैलाए गए प्रदूषण के कारण
(घ) खारा होता ही नहीं है।
उत्तर:
(क) घुले हुए लवणों के कारण
(iv) कौन-सी क्रिया संघनन का परिणाम नहीं है।
(क) वर्षा
(ख) ओले
(ग) वाष्प का बनना
(घ) ओस बनना।
उत्तर:
(ग) वाष्प का बनना
(v) बादल बनते हैं-
(क) जब वायु ठंडी होती है
(ख) जब वायु गर्म होती है
(ग) ताप पर निर्भर नहीं है
(घ) जब पानी की जरूरत होती है।
उत्तर:
(क) जब वायु ठंडी होती है