Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi Medium ताप एवं उसका मापन very helpful.
Class 6th Science Chapter 7 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 7 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन
(पृष्ठ 132 – 135)
प्रश्न 1.
किसी स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य ताप लगभग ………………………… होता है।
(क) 98.6 °C
(ख) 37.0 °C
(ग) 32.0 °C
(घ) 27.0 °C
उत्तर:
(ख) 37.0 °C
प्रश्न 2.
37°C के समान ताप है-
(क) 97.4 °F
(ख) 97.6 °F
(ग) 98.4 °F
(घ) 98.6 °F
उत्तर:
(घ) 98.6 °F
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) किसी निकाय की गरमाहट अथवा ठंडापन उसके …………………………….. से निर्धारित की जाती है।
(ख) हिमशीत जल का ताप …………………………….. तापमापी द्वारा नहीं मापा जा सकता है।
(ग) ताप का मात्रक डिग्री ……………………………… है।
उत्तर:
(क) तापमान
(ख) प्रयोगशाला
(ग) सेल्सियस
प्रश्न 4.
प्रायः प्रयोगशाला तापमापी की मापन सीमा होती है-
(क) 10 °C से 100 °C
(ख) – 10 °C से 110 °C
(ग) 32 °C से 45 °C
(घ) 35 °C से 42 °C
उत्तर:
(ख) – 10 °C से 110 °C
प्रश्न 5.
जल का ताप मापने के लिए चार विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग चित्र 7.6 में दर्शाए अनुसार किया।
किस विद्यार्थी ने ताप मापन के लिए सही प्रक्रिया अपनाई?
(क) विद्यार्थी 1
(ख) विद्यार्थी 2
(ग) विद्यार्थी 3
(घ) विद्यार्थी 4
उत्तर:
(ख) विद्यार्थी 2 ने तापमापी को बीकर के बीच में लटकाकर रखा है। तापमापी का बल्ब पानी में पूरा डूबा हुआ है और वह बीकर की दीवारों से स्पर्श नहीं कर रहा है। इस प्रक्रिया से सही ताप मापा जा सकता है।
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए तापमानों को तापमापियों ( चित्र 7.7 ) के आरेखों पर स्तंभों में लाल रंग भरकर दर्शाइए।
उत्तर:
(क) पहले थर्मामीटर में 14 °C के लिए चिह्न 10 से ऊपर दो छोटी रेखाओं तक रंग दे।
(ख) दूसरे थर्मामीटर में 17 °C के लिए चिह्न 10 से ऊपर 7 छोटी रेखाओं तक रंग दे।
(ग) तीसरे थर्मामीटर में चिह्न 0 से ऊपर पंद्रह छोटी रेखाओं तक रंग दे ।
प्रश्न 7.
नीचे दर्शाए गए तापमापी के भाग का अवलोकन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) यह किस प्रकार का तापमापी है?
(ख) तापमापी का पाठ्यांक क्या है?
(ग) इस तापमापी द्वारा मापा जा सकने वाला न्यूनतम मान क्या है?
उत्तर:
(क) यह एक प्रयोगशाला तापमापी है। प्रयोगशाला तापमापी की सीमा – 10 °C से 110 °C तक होती है।
(ख) इस तापमापी का पाठयांक 26.0 °C है।
(ग) इस तापमापी द्वारा मापा जाने वाला न्यूनतम मान – 10 °C है।
प्रश्न 8.
प्रयोगशाला तापमापी हमारे शरीर के ताप को मापने के लिए उपयोग में क्यों नहीं लाया जाता है ? इसका एक कारण दीजिए।
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी (थर्मामीटर) का उपयोग मानव शरीर के ताप को मापने के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता इसके दो कारण हैं-
- तापमान की रीडिंग लेते समय थर्मामीटर को मुँह के अंदर रखना पड़ता है। तापमान पढ़ने के लिए आँख को थर्मामीटर में तरल के स्तर के सीध. में होना चाहिए। यह हमारे शरीर के तापमान को मापने के लिए प्रयोगशाला थर्मामीटर का उपयोग करना अत्यधिक असुविधाजनक हो जाता है।
- शरीर के तापमान के लिए आवश्यक रीडिंग का सबसे छोटा मान 0 °C है। यदि प्रयोगशाला थर्मामीटर की सीमा (C – 10 °C से 110 °C) पर छोटे निशान बनाए जाते हैं तो मानव शरीर का तापमान मापने के लिए थर्मामीटर बहुत लंबा होगा।
प्रश्न 9.
वैष्णवी अस्वस्थ होने के कारण विद्यालय नहीं जा पाती है। उसकी माता जी ने उसके तीन दिन के तापमान का अंकन रखा है जिसे तालिका 7.1 में दर्शाया गया है।
(क) वैष्णवी का अंकित किया गया अधिकतम ताप क्या था?
(ख) किस दिन और किस समय पर वैष्णवी का अधिकतम ताप अंकित किया गया था?
(ग) किस दिन वैष्णवी का ताप सामान्य हो गया? उत्तर- (क) वैष्णवी का अंकित किया गया अधिकतम ताप 40.0 °C था।
(ख) पहले दिन अपराह्न 7 बजे वैष्णवी का अधिकतम ताप अंकित किया गया था।
(ग) तीसरे दिन वैष्णवी का ताप सामान्य हो गया।
प्रश्न 10.
यदि आपको 22.5 ° C ताप मापना है तो नीचे दर्शाए गए तापमापियों में से कौन-सा तापमापी उपयोग में लाएँगे? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
तीनों थर्मामीटरों की मापन सीमा – 10 °C से 30 °C तक है लेकिन सबसे छोटे थर्मामीटर में बहुत. छोटा विभाजन है, जो 22.5 °C को एकदम सटीक रूप से माप सकता है। अतः थर्मामीटर (ख) सबसे अच्छा विकल्प है।
प्रश्न 11.
चित्र 7.10 में दिखाए गए तापमापी में. दर्शाया गया ताप है-
(क) 28.0 °C
(ख) 27.5 °C
(ग) 26.5 °C
(घ) 25.3 °C
उत्तर:
(ख) 27.5 °C
प्रश्न 12.
किसी प्रयोगशाला तापमापी पर 0 °C और 100 °C के मध्य 50 भाग हैं। इस तापमापी का प्रत्येक भाग कितना ताप मापता है?
उत्तर:
तापमापी का कुल मापन सीमा = 100 °C – 0° C
कुल भाग = 50
प्रत्येक भाग = \(\frac{100}{50}\) = 2 °C
प्रश्न 13.
किसी तापमापी का स्केल बनाइए जिसमें न्यूनतम भाग 0.5 °C ताप मापता है। आप केवल 10 °C और 20 °C के बीच के भाग को दर्शा सकते हैं।
उत्तर:
प्रश्न 14.
कोई आपको बताता है कि उसे 101 डिग्री ज्वर है। क्या उसका तात्पर्य सेल्सियस स्केल से है अथवा फारेनहाइट स्केल से है?
उत्तर:
यह फारेनहाइट स्केल है। क्योंकि 101
डिग्री फारेनहाइट को दर्शाता है जोकि बुखार के रूप में सामान्यत स्वीकार किया जाता है। अगर यह सेल्सियस में होता तो यह एक बहुत उच्च तापमान होता जो जीवन के लिए खतरनाक होता।
Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi Intext Questions
(पृष्ठ 119)
प्रश्न 1.
क्या किसी व्यक्ति को केवल स्पर्श करके यह एकदम सही आँका जा सकता है कि उसे ज्वर है?
उत्तर:
नहीं, किसी व्यक्ति को केवल स्पर्श करके यह सही नहीं आँका जा सकता कि उसे ज्वर है। स्पर्श का तरीका ज्वर का पता लगाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है, लेकिन यह सबसे कम सटीक भी है।
ज्वर का पता लगाने के लिए डॉक्टरी थर्मामीटर का प्रयोग करना ज्यादा सही रहता है।
डॉक्टरी थर्मामीटर का प्रयोग शरीर का तापमान मापने के लिए किया जाता है। डॉक्टरी थर्मामीटर का परिसर 35 °C से 42 °C तक होता है। वहीं, प्रयोगशाला तापमापी का परिसर – 10 °C से 110 °C तक होता है।
(पृष्ठ 123)
प्रश्न 2.
क्या छोटे बच्चों के शरीर का ताप सामान्यतः वयस्कों के शरीर के ताप से थोड़ा-सा अधिक होता है?
उत्तर:
जी हाँ, सामान्यतः छोटे बच्चों का शरीर का तापमान वयस्कों की तुलना में थोड़ा अधिक होता है, क्योंकि उनके शरीर का सतह क्षेत्र उनके वजन के अनुपात में बड़ा होता है, जिससे उन्हें गर्मी को नियंत्रित करने में अधिक कठिनाई होती है।
बच्चों का सामान्य शरीर का तापमान 36.1 °C से 37.9 °C तक हो सकता है, जबकि वयस्कों का औसत तापमान लगभग 37 °C होता है।
(पृष्ठ 124)
प्रश्न 3.
क्या वृद्ध व्यक्तियों के शरीर का ताप स्वस्थ होने पर भी सामान्यतः युवा वयस्कों के शरीर के ताप की तुलना में कम होता है?
उत्तर:
हाँ स्वस्थ वृद्ध लोगों में भी आमतौर पर युवा वयस्कों की तुलना में शरीर का तापमान कम होता है।
सामान्य शरीर का तापमान प्रायः 36.2 °C से 36.8 °C के आसपास होता है जो कि युवा वयस्कों के लिए विशिष्ट सीमा से थोड़ा कम है।
(पृष्ठ 125)
प्रश्न 4.
क्या डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग उबलते जल अथवा बर्फ का ताप मापने के लिए किया जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग उबलते जल या बर्फ के ताप को मापने के लिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि डॉक्टरी थर्मामीटर का तापमान का परिसर 35 °C से 42 °C तक ही सीमित होता है, जबकि उबलते पानी का तापमान 100 °C होता है।