Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Medium हमारे आस-पास की सामग्री very helpful.
Class 6th Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 6 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 6 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की सामग्री
(पृष्ठ 116 – 118)
प्रश्न 1.
अपने रसोईघर में जाएँ और देखें कि आपके माता-पिता ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों को किस प्रकार व्यवस्थित किया हुआ है। क्या आप छँटनी के लिए किसी बेहतर विधि का सुझाव दे सकते हैं? अपनी नोटबुक में लिखिए।
उत्तर:
हमारे रसोईघर में खाद्य सामग्री को विभिन्न श्रेणियों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है, जैसे- अनाज, दालें, मसाले और ताजे खाद्य पदार्थ । मेरे अनुसार, सभी अनाज, दालें, मसाले और ताजे खाद्य पदार्थ एक पारदर्शी बर्तनों का उपयोग भी एक अच्छा विचार है, जिससे अंदर की सभी सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दे । रसोईघर में रोज उपयोग होने वाली सामग्री आगे और कभी-कभी उपयोग होने वाली सामग्री पीछे होनी चाहिए तथा रसोइघर में लेबलिंग का उपयोग करके अलमारियों को और व्यवस्थित किया जा सकता है।
प्रश्न 2.
स्तंभ I में दिए गए अक्षरों को सही क्रम में लिखें और प्राप्त शब्द का मिलान स्तंभ II में दिए गए उसके गुणों से करें।

उत्तर:
(क) (ii) द्रव्य – स्थान घेरता है और इसका द्रव्यमान होता है।
(ख) घुलनशील – (iv) जल में पूरी तरह घुल जाता है।
(ग) पारदर्शी – (i) जिनके आर-पार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
(घ) द्युतिमय – (iii) चमकदार सतह।
![]()
प्रश्न 3.
दुकानों और घरों में सामग्री रखने के लिए जिन पात्रों का उपयोग किया जाता है वे प्रायः पारदर्शी होते हैं। इसके कारण बताइए ।
उत्तर:
‘दुकानों और घरों में पारदर्शी पात्रों में सामग्री इसलिए रखी जाती हैं जिससे वस्तुओं को आसानी से देखा जा सके। साथ ही कितनी मात्रा में कौन-सी वस्तु है स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है जिससे समय की बचत होगी और सामग्री की स्थिति के बारे में पता चलेगा कि कितनी मात्रा में सामग्री है। इस प्रकार पारदर्शी पात्र उपयोगी और सुविधाजनक होते हैं।
प्रश्न 4.
बताएँ कि नीचे दिए गए कथन सही हैं या गलत और गलत कथनों को सही करके लिखें।
(क) लकड़ी पारभासी है जबकि काँच अपारदर्शी है। []
(ख) ऐलुमिनियम की पन्नी में चमक होती है, जबकि रबर में नहीं। []
(ग) चीनी जल में घुल जाती है, जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं। []
(घ) सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह कोई स्थान नहीं घेरता और इसमें द्रव्यमान है। []
उत्तर:
(क) गलत – क्योंकि लकड़ी अपारदर्शी है ‘जबकि काँच पारदर्शी है।
(ख) सही – ऐलुमिनियम की पन्नी में चमक होती है, जबकि रबर में नहीं।
(ग) सही – चीनी जल में घुल जाती है जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं।
(घ) गलत – क्योंकि सेब एक द्रव्य है, यह स्थान घेरता है और इसमें द्रव्यमान होता है।
प्रश्न 5.
हम विभिन्न सामग्रियों, जैसे- लकड़ी, लोहा, प्लास्टिक, बाँस, सीमेंट और पत्थरों से बनी कुर्सियाँ देखते हैं। कुर्सी बनाने के लिए सामग्री के कुछ वांछनीय गुण निम्नलिखित हैं। कौन-सी सामग्रियाँ इन गुणों को पूरा करती हैं?
(क) कठोरता (लंबे समय तक उपयोग के बाद भी बैठने पर मुड़ती या हिलती नहीं है)।
(ख) हल्का भार (एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और उठाने में आसान होता है)।
(ग) सर्दियों में बैठने पर अधिक ठंडी महसूस नहीं होती।
(घ) इसे नियमित रूप से साफ किया जा सकता है और लंबे समय तक उपयोग के बाद भी नई जैसी दिखती है।
उत्तर:
(क) लकड़ी, लोहा और सीमेंट
(ख) प्लास्टिक और बाँस
(ग) लकड़ी और बाँस
(घ) प्लास्टिक, लोहा, सीमेंट और पत्थर
प्रश्न 6.
आपको (क) खाद्य अपशिष्ट, (ख) टूटा हुआ काँच और (ग) रद्दी कागज को एकत्रित करने के लिए पात्र की आवश्यकता होगी। इन सभी प्रकार के अपशिष्टों के पात्रों के लिए आप कौन-सी सामग्री का चयन करेंगे? आपको सामग्रियों के किन गुणों के बारे में विचार करना चाहिए?
उत्तर:
(क) खाद्य अपशिष्ट के लिए प्लास्टिक या धातु का पात्र चुने जो अपारदर्शी हो ताकि बदबू और संक्रमण न फैले।
(ख) टूटे हुए काँच के लिए एक मजबूत प्लास्टिक या धातु का पात्र चुनें, जैसे कि प्लास्टिक का बड़ा बैग जिससे काँच के टुकड़े बाहर न निकले और किसी को चोट न पहुँचे।
(ग) रद्दी कागज के लिए हल्के और बड़े आकार का पात्र चुनें जैसे कि प्लास्टिक बैग जो हल्का हो और उसे आसानी से स्थानांतरित किया जा सके। सामग्रियों के चयन के लिए विचार किए जाने वाले गुण हैं: सामग्री की मजबूती, वजन, आकार और पुनः उपयोग की क्षमता।
प्रश्न 7.
हमारे चारों ओर वायु है लेकिन यह हमें एक-दूसरे को देखने से नहीं रोकती। वहीं यदि बीच में लकड़ी का दरवाजा आ जाए तो हम एक-दूसरे को नहीं देख पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु ……………………….. है और लकड़ी का दरवाजा ………………….. है।
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें-
(क) पारदर्शी, अपारदर्शी
(ख) पारभासी, पारदर्शी
(ग) अपारदर्शी, पारभासी
(घ) पारदर्शी, पारभासी
उत्तर:
(क) हमारे चारों ओर वायु है लेकिन यह हमें एक-दूसरे को देखने से नहीं रोकती। वहीं यदि बीच में लकड़ी का दरवाजा आ जाए तो हम एक-दूसरे को नहीं देख पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु पारदर्शी है और लकड़ी का दरवाजा अपारदर्शी है।
![]()
प्रश्न 8.
कल्पना कीजिए कि आपके पास दो अज्ञात सामग्रियाँ हैं, ‘क’ और ‘ख’। जब आप सामग्री ‘क’ को दबाने का प्रयास करते हैं तो यह कठोर महसूस होती है और आसानी से अपना आकार नहीं बदलती है। दूसरी ओर, जब आप सामग्री ‘ख’ को दबाते हैं तो यह आसानी से अपना आकार बदल लेती है। अब, जब आप दोनों सामग्रियों को जल में मिलाते हैं, तो केवल सामग्री ‘क’ पूरी तरह से घुल जाती है, जबकि सामग्री ‘ख’ अपरिवर्तित रहती है। सामग्री ‘क’ और ‘ख’ क्या हो सकती हैं? क्या आप पहचान सकते हैं कि सामग्री ‘क’ कठोर है या नरम ? सामग्री ‘ख’ क्या हो सकती है? अपने तर्क की व्याख्या करें।
उत्तर:
सामग्री ‘क’ कठोर है और जल में घुलनशील है यह चीनी या नमक हो सकता है।
सामग्री ‘ख’ नरम है और जल में अघुलनशील है यह रबर हो सकती है।
सामग्री ‘क’ जल में घुल जाती है, जो इसकी घुलनशीलता को दर्शाता है, जबकि सामग्री ‘ख’ जल में अघुलनशील है, जो इसे अपरिवर्तित छोड़ता है।
प्रश्न 9.
(क) मैं कौन हूँ? दिए गए गुणों के आधार पर मुझे पहचानें।
(i) मैं चमकदार हूँ। ………………….
(ii) मुझे आसानी से संपीड़ित किया जा सकता है। ……………………….
(iii) मैं कठोर और जल में घुलनशील हूँ। ……………………..
(iv) आप मेरे आर-पार स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते। ……………………
(v) मुझमें द्रव्यमान और आयतन है, लेकिन आप मुझे नहीं देख सकते। ………………………
उत्तर:
(क) (i) स्टील
(ii) रबर
(iii) चीनी
(iv) कार्ड बोर्ड या प्लाईवुड
(v) हवा
(ख) आप स्वयं एक “मैं कौन हूँ?” पहेली बनाएँ।
उत्तर:
उदाहरण।
(i) मैं पारदर्शी हूँ।
(ii) मैं तरल हूँ।
(iii) मैं जल से हल्का हो सकता हूँ।
(iv) मुझे पीने के लिए उपयोग किया जाता है।
(v) मैं रंगहीन हूँ।
प्रश्न 10.
आपको अग्रलिखित सामग्रियाँ प्रदान की गई हैं- सिरका, शहद, सरसों का तेल, जल, ग्लूकोज़, गेहूँ का आटा।
सामग्रियों के कोई ऐसे दो जोड़े बनाएँ जहाँ एक सामग्री दूसरे में घुलनशील हो और कोई दो जोड़े बनाएँ जहाँ एक सामग्री दूसरी में अघुलनशील हो।
उत्तर:
(क) घुलनशील जोड़े-
(i) ग्लूकोज + जल
(ii) सिरका + जल
(ख) अघुलनशील जोड़े-
(i) सरसों का तेल + जल
(ii) गेहूँ का आटा + जल
Class 6 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Intext Questions
(पृष्ठ 102)
प्रश्न 1.
क्या खाना पकाने के बर्तन बनाने के लिए कागज जैसी सामग्री का उपयोग करना अच्छा विचार होगा?
उत्तर:
नहीं, खाना पकाने के बर्तन बनाने के लिए कागज जैसी सामग्री उपयुक्त नहीं है। ऐसी सामग्री लौ के उच्च तापमान का सामना नहीं कर सकती और जल सकती है। भोजन की तरल सामग्री भी कागज को भिगो देगी।
(पृष्ठ 105)
प्रश्न 2.
क्या सभी चमकदार वस्तुएँ धातु होती हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी चमकदार वस्तुएँ धातु नहीं हो सकती हैं। कुछ वस्तुओं को चमकाने के लिए उन पर प्लास्टिक, मोम या किसी अन्य पदार्थ की पतली परत चढाकर या पॉलिश करके चमकदार बनाया जा सकता है।
![]()
(पृष्ठ 107)
प्रश्न 3.
क्या जल पारदर्शी है? क्या इसे अपारदर्शी बनाया जा सकता है?
उत्तर:
शुद्ध जल पारदर्शी होता है। इसमें कुछ अन्य पदार्थ मिलाकर इसे अपारदर्शी बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए मैला पानी अपारदर्शी होता है।
(पृष्ठ 108)
प्रश्न 4.
क्या आप जो कुछ भी जल में डालते हैं वह अदृश्य हो जाता है?
उत्तर:
नहीं, जल में डाली गई हर वस्तु अदृश्य नहीं होती। केवल जल में घुलनशील पदार्थ ही सीमित मात्रा में पानी में मिलाने पर अदृश्य हो जाते हैं।
(पृष्ठ 112)
प्रश्न 5.
क्या ऐसे कोई गुण हैं जो सभी सामग्रियों द्वारा प्रदर्शित किए जा सकते हैं? यदि हाँ, तो वें क्या हो सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, कुछ गुण हैं जो सभी सामग्रियों द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं। सभी भौतिक वस्तुओं में द्रव्यमान होता है और वे स्थान घेरती हैं।