Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi लंबाई एवं गति का मापन to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi Medium लंबाई एवं गति का मापन
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्राचीन समय में लंबाई कैसे मापते थे?
उत्तर:
अंगुली, बालिश्त, हाथ, कदम आदि से।
प्रश्न 2.
लंबाई का एस. आई. मात्रक क्या है?
उत्तर:
मीटर।
प्रश्न 3.
दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी दर्शाने के लिए आप लंबाई का कौन-सा मात्रक उपयोग करेंगे?
उत्तर:
किलोमीटर।
प्रश्न 4.
सिक्के की मोटाई दर्शाने के लिए आप लंबाई का कौन-सा मात्रक उपयोग करेंगे?
उत्तर:
मिलीमीटर।
![]()
प्रश्न 5.
आपकी कक्षा का कमरा विराम अवस्था में है अथवा गति में है?
उत्तर:
विराम अवस्था।
प्रश्न 6.
सरल रेखीय गति के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
- साइकिल चलाना
- एक गेंद का गिरना।
प्रश्न 7.
किसी सीधी सड़क पर चलते हुए वाहनों की गति किस प्रकार की होती है ?
उत्तर:
ये स्थानांतरण गति या सरल रेखीय गति में चलते हैं।
प्रश्न 8.
किसी साइकिल के पहिए की गति किस प्रकार की होती है?
उत्तर:
यह वृत्तीय गति में घूमता है।
प्रश्न 9.
किसी वृक्ष के तने की मोटाई मापने के लिए किस मापक युक्ति का प्रयोग करेंगे?
उत्तर:
मापक फीते (टेप) का।
प्रश्न 10.
किसी वस्तु को एक कमानी से लटकाया जाता है और फिर उसे नीचे खींचकर छोड़ दिया जाता है। वस्तु द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली गति किस प्रकार की है?
उत्तर:
आवर्ती गति।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
यदि आप किसी चलती हुई बस में बैठे हुए हैं तो आप विराम अवस्था में हैं अथवा गति में हैं?
उत्तर:
बस के अंदर बैठे अन्य यात्रियों की तुलना में हम अपनी स्थिति नहीं बदलते इसलिए विराम अवस्था में हैं परंतु क्योंकि बस चल रही है तो बाहर की वस्तुओं की तुलना में हमारी स्थिति बदल रही है इसलिए हम गति में हैं इसलिए विराम और गति तुलनात्मक स्थितियाँ हैं।
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए-
1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर
उत्तर:
1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर।
प्रश्न 3.
किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर:
(a) समानताएँ- दोनों ही एक स्थिर अक्ष पर घूर्णन गति करते हैं।
(b) असमानताएँ – साइकिल का पहिया सरल रेखीय गति भी करता है जबकि पंखा ऐसी गति नहीं करता।
प्रश्न 4.
निम्न को विराम और गति में छाँटो-
(1) घड़ी की सूईयाँ
(2) उड़ता पक्षी
(3) छत पर बैठा पक्षी
(4) मेज़
(5) छत पर बनी घड़ी या घंटाघर की घड़ी
(6) झूला
(7) बैलगाड़ी।
उत्तर:
(1) गति अवस्था
(2) गति अवस्था
(3) विराम अवस्था
(4) विराम अवस्था
(5) विराम अवस्था
(6) गति अवस्था
(7) गति अवस्था।
प्रश्न 5.
पता लगाओ कि कपड़ा बेचने वाले, दर्जी, मिस्त्री, बढ़ई, लंबाई नापने के लिए किस-किस युक्ति का प्रयोग करते हैं?
उत्तर:
कपड़ा बेचने वाले लोहे / स्टील के मीटर पैमाने का प्रयोग करते हैं।
दर्जी – माप के लिए प्लास्टिक के बने मीटर वाले फीते का प्रयोग करते हैं।
बढ़ई – प्लास्टिक के पैमाने तथा लोहे के पैमाने दोनों का प्रयोग करते हैं।
प्रश्न 6.
तुम्हारे पी. टी. शिक्षक के पास मैदान की लंबाई नापने के लिए क्या साधन है?
उत्तर:
हमारे पी.टी. शिक्षक के पास लंबाई नापने के लिए प्लास्टिक का बना एक पैमाना होता है। इसकी कुल लंबाई 100 मी. होती है। यह एक गोल डिब्बे में लपेटा जा सकता है।
प्रश्न 7.
किताब के एक पन्ने की मोटाई कैसे ज्ञात करोगे?
उत्तर:
किताब के एक पन्ने की मोटाई कम होती है इसलिए हम 100 पन्ने लेकर उसकी मोटाई को पैमाने से माप लेते हैं और इस कुल मोटाई को पन्नों की संख्या से भाग कर दो, यह एक पन्ने की मोटाई होगी।
प्रश्न 8.
मीटर के तीन उपयोग क्या हो सकते हैं?
उत्तर:
मीटर के तीन उपयोग हम निम्न प्रकार से कर सकते हैं-
- कमरे की लंबाई-चौड़ाई ज्ञात करने में।
- किसी मकान या पेड़ आदि की ऊँचाई ज्ञात करने में।
- किसी खेल के मैदान में।
प्रश्न 9.
सिक्के या पतली तार की मोटाई कैसे ज्ञात करोगे? इसका मात्रक भी बताओ।
उत्तर:
- सिक्के की मोटाई ज्ञात करने के लिए कुछ सिक्के लेकर एक-दूसरे पर रखो और कुल ऊँचाई पैमाने से माप लो। उसे सिक्कों की संख्या से भाग दो तो एक सिक्के की मोटाई मालूम हो जाएगी। (देखें चित्र 5.9.)
- इसी प्रकार पतली तार को पेंसिल पर लपेटकर चक्करों की संख्या गिन लो। इस प्रकार बनी कुंडली की ऊँचाई ज्ञात करो फिर कुल ऊँचाई को चक्करों की संख्या से भाग करो, एक चक्कर यानि तार की मोटाई आ जाएगी। इसका मात्रक मिमी. है (चित्र 5.9.)।

![]()
प्रश्न 10.
मीटर पैमाने से गेंद का व्यास कैसे ज्ञात करोगे? संभव है या नहीं?
उत्तर:
मीटर पैमाने से गेंद का व्यास ठीक-ठीक ज्ञात नहीं कर सकते। इसके लिए पहले परिधि, धागे की सहायता से ज्ञात करेंगे उससे सूत्र द्वारा गेंद का अर्द्धव्यास या व्यास मालूम कर सकते हैं।
परिधि = व्यास × π
प्रश्न 11.
निम्न गतियों के प्रकार बताओ-
(1) चंद्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना
(2) बंदूक से निकली गोली
(3) दीवार घड़ी के, लोलक का घूमना
(4) गेंद का जमीन पर लुढ़कना
(5) कीट पतंगों का उड़ना
(6) छोटे बच्चे का चलना
(7) झूला झूलना
(8) सितार के तार बजाना
(9) पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमना।
उत्तर:
(1) आवर्ती
(2) सरल रेखीय
(3) आवर्ती
(4) सरल रेखीय व घूर्णन का संयोजन
(5) अनियमित
(7) आवर्ती
(6) अनियमित
(8) आवर्ती
(9) आवर्ती तथा वर्तुल।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
दिया गया है,
व्यक्ति की ऊँचाई = 1.65 मीटर
हमें ज्ञात करना है,
(a) सेंटीमीटर में ऊँचाई
(b) मिलीमीटर में ऊँचाई
(a) हम जानते हैं कि, 1 m = 100 cm
अत: 1.65 m = 1.65 × 100 cm = 165 cm.
(b) पुन: हम जानते हैं कि, 1 cm = 10 mm
अतः 165 cm = 165 × 10 mm = 1650 mm.
= 165 cm, 1650 mm .
प्रश्न 2.
राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 1250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
दिया गया है,
दूरी = 1250 मीटर
हमें किलोमीटर में दूरी ज्ञात करना है।
हम जानते हैं कि,
1000 m = 1 km
अतः 1250 m = \(\frac{1250}{1000}\) km
= 1.250 km.
प्रश्न 3.
लंबाई मापते समय हमें क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लंबाई मापते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता होती हैं-
1. चित्र 5.10 में दिखाए अनुसार पैमाने को वस्तु के संपर्क में इसकी लंबाई के अनुदिश रखिए।
2. कुछ पैमानों के सिरे टूटे हो सकते हैं। आप इन पैमानों के शून्यांक स्पष्ट नहीं देख सकेंगे। [चित्र 5.11 (a) ], ऐसे प्रकरणों में, पैमाने के शून्यांक से माप लेने से बचिए। आप पैमाने का कोई अन्य पूर्णांक, जैसे 1.0 सेंटीमीटर [ चित्र 5.11 (b)] काम में ला सकते हैं। तब आपको दूसरे सिरे के पाठ्यांक से इस पूर्णांक के पाठ्यांक को घटाना चाहिए। उदाहरण के लिए चित्र 5.11 (b) में एक सिरे का पाठ्यांक 1.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 6.3 cm है। अतः वस्तु की लंबाई (6.3 cm – 1.0 cm) = 5.3 cm है।

3. माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्त्वपूर्ण होती है। चित्र 5.12 में दर्शाए अनुसार आपकी आँख, जिस बिंदु की माप ली जानी है उसके ठीक सामने होनी चाहिए। स्थिति B आँख की सही स्थिति है। ध्यान दीजिए B से देखने पर पाठ्यांक 7.5 cm है। स्थितियों A तथा C से पाठ्यांक भिन्न हो सकते हैं।

प्रश्न 4.
किसी वक्र – रेखा की लंबाई किस प्रकार मापी जा सकती है?
उत्तर:
हम किसी वक्र – रेखा की लंबाई सीधे ही मीटर पैमाने का उपयोग करके नहीं माप सकते। वक्र – रेखा की लंबाई मापने के लिए हम धागे का उपयोग कर सकते हैं।
वक्र – रेखा AB (चित्र 5.13 ) की लंबाई मापने के लिए किसी धागे का उपयोग कीजिए । धागे के एक सिरे पर गाँठ बाँधिए। इस गाँठ को बिंदु A पर रखिए । अब धागे को अपनी अंगुली तथा अंगूठे द्वारा तना हुआ रखकर इसके छोटे भाग को रेखा के अनुदिश रखिए । इस बिंदु पर अपने एक हाथ से धागे को थामिए। अपने दूसरे हाथ से धागे के और थोड़े भाग को वक्र – रेखा के अनुदिश फैलाइए। इस प्रक्रिया को दोहराते हुए वक्र रेखा के बिंदु B तक पहुँचिए । धागे का जो भाग बिंदु B पर है वहाँ एक चिह्न अंकित कीजिए। अब इस धागे को मीटर-पैमाने के अनुदिश फैलाइए । धागे के आरंभ में बँधी गाँठ तथा इस पर बने अंतिम चिह्न के बीच की लंबाई मापिए । यह माप वक्र रेखा AB की लंबाई है।

![]()
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-
(i) लंबाई का SI मात्रक ‘गज’ है।
उत्तर:
असत्य
(ii) लंबी दूरियाँ नापने के लिए मीटर एक सुविधाजनक मात्रक नहीं है।
उत्तर:
सत्य
(iii) किसी अन्य वस्तु की तुलना में ही हम किसी वस्तु को गतिमान अथवा स्थिर कह सकते हैं।
उत्तर:
सत्य
(iv) सभी गतिमान वस्तुओं की गति एक जैसी होती है।
उत्तर:
असत्य
(v) बिजली के खंभे स्थिर होते हैं।
उत्तर:
सत्य
(vi) वर्षा की बूँदें गतिमान होती हैं।
उत्तर:
सत्य
(vii) हृदय का धड़कना एक आवर्ती गति का उदाहरण है।
उत्तर:
सत्य
(viii) कुम्हार के चॉक की गति घूर्णन गति है।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 2.
निम्न शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• 100 • SI पद्धति • आवर्ती
• 10 • घूर्णन • सरल रेखीय
• ज्ञात • वर्तुल • अज्ञात
(i) मापन का अर्थ किसी ……………………… राशि की उसी प्रकार की कुछ …………………………. राशि से तुलना करना है।
उत्तर:
अज्ञात, ज्ञात
(ii) माप तौल की आधुनिक पद्धति को ………………………. कहते हैं।
उत्तर:
S. I. पद्धति
(iii) प्रत्येक मीटर को ……………………….. बराबर भागों में विभाजित किया जाता है जिन्हें सेंटीमीटर कहते हैं।
उत्तर:
100
(iv) एक सेंटीमीटर ………………………… बराबर भाग होते हैं जिन्हें मिलीमीटर कहते हैं।
उत्तर:
10
(v) किसी वृक्ष की शाखाओं का हिलना ………………………. गति का उदाहरण है।
उत्तर:
आवर्ती
![]()
(vi) सैनिकों का मार्च पास्ट …………………………… गति है।
उत्तर:
सरल रेखीय
(vii) फर्श पर लुढ़कती हुई गेंद सरल रेखीय तथा ………………………. गतियाँ साथ-साथ करती हैं।
उत्तर:
घूर्णन
(viii) घड़ी में सेकंड की सुई की नोक …………………………… गति करती है।
उत्तर:
वर्तुल
प्रश्न 3.
सुमेलित कीजिए-
| कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
| (a) मीटर | (i) लंबाई की अमानक मात्रक |
| (b) गज | (ii) बहुत छोटी दूरी मापने का मात्रक |
| (c) बालिश्त | (iii) गतिमान वस्तु की अवस्था |
| (d) मिलीमीटर | (iv) सैनिकों का मार्च पास्ट |
| (e) किलोमीटर | (v) लंबाई का S.I. मात्रक |
| (f) विराम | (vi) लट्टू की गति |
| (g) गति | (vii) धागे में बँधे पत्थर को चारों ओर घुमाने पर होने वाली गति |
| (h) वर्तुल गति | (viii) लोलक की गति |
| (i) सरल रेखीय गति | (ix) लंबाई का मानक मात्रक |
| (j) घूर्णन गति | (x) स्थिर वस्तु की अवस्था |
| (k) आवर्ती गति | (xi) लंबी दूरियाँ मापने का मात्रक |
उत्तर:
| कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
| (a) मीटर | (v) लंबाई का SI मात्रक |
| (b) गज | (ix) लंबाई का मानक मात्रक |
| (c) बालिश्त | (i) लंबाई की अमानक मात्रक |
| (d) मिलीमीटर | (ii) बहुत छोटी दूरी मापने का मात्रक |
| (e) किलोमीटर | (xi) लंबी दूरियाँ मापने का मात्रक |
| (f) विराम | (x) स्थिर वस्तु की अवस्था |
| (g) गति | (iii) गतिमान वस्तु की अवस्था |
| (h) वर्तुल गति | (vii) धागे में बँधे पत्थर को चारों ओर घुमाने पर होने वाली गति |
| (i) सरल रेखीय गति | (iv) सैनिकों का मार्च पास्ट |
| (j) घूर्णन गति | (vi) लट्टू की गति |
| (k) आवर्ती गति | (viii) लोलक की गति |
प्रश्न 4.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) नीचे दिए गए चित्र 5.14 में कौन- सी गति है ?

(क) सरल रेखीय गति
(ख) वर्तुल गति
(ग) घूर्णन गति
(घ) आवर्ती गति।
उत्तर:
(क) सरल रेखीय गति
(ii) 10 मि.मी. में कितने सेमी होते हैं?
(क) 100
(ख) 0.1
(ग) 1
(घ) 1000
उत्तर:
(ग) 1
(iii) कोहनी से अंगुली के छोर तक की लंबाई को मात्रक के रूप में प्रयोग किया जाता था-
(क) श्रीलंका में
(ख) भारत में
(ग) मिस्र में
(घ) कनाडा में
उत्तर:
(ग) मिस्र में
![]()
(iv) लट्टू का घूमना है –
(क) चक्रीय गति
(ख) कक्षीय गति
(ग) रेखीय गति
(घ) वर्तुल गति
उत्तर:
(ख) कक्षीय गति
(v) एक सपाट भूमि पर साइकिल सवार की गति कौन-सी होती है?
(क) दोलन गति
(ख) चक्रीय गति
(ग) रैखिक गति
(घ) कक्षीय गति
उत्तर:
(ग) रैखिक गति
(vi) लंबाई का SI मात्रक है-
(क) मीटर
(ख) गज
(ग) कदम/पग
(घ) दिए गए में से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) मीटर