Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 3 Question Answer in Hindi Medium उचित आहार स्वस्थ शरीर का आधार very helpful.
Class 6th Science Chapter 3 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 3 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 3 Question Answer in Hindi उचित आहार स्वस्थ शरीर का आधार
(पृष्ठ 56 – 57)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से असंगत को चुनें और कारण बताएँ-
(क) ज्वार, बाजरा, रागी, चना
(ख) राजमा, मूँग, सोयाबीन, चावल
उत्तर:
(क) ज्वार, बाजरा, रागी, चना -यहाँ पर चना असंगत हैं। ज्वार, बाजरा और रागी मोटे अनाज हैं, जबकि चना दलहन है।
(ख) राजमा, मूँग, सोयाबीन, चावल-यहाँ पर चावल, असंगत हैं क्योंकि राजमा, मूँग और सोयाबीन दलहन हैं, जबकि चावल एक अनाज (धान) है।
प्रश्न 2.
भारत में पारंपरिक और आधुनिक पाक पद्धतियों की तुलना करते हुए चर्चा करें।
उत्तर:
भारत में पारंपरिक पाक पद्धतियाँ समय के साथ विकसित हुई। पहले समय में लोग मिट्टी के चूल्हे व सिलबट्टा का प्रयोग करते थे। धीरे-धीरे इसका स्थान गैस चूल्हे व मिक्सर ने ले लिया।
पारंपरिक पद्धतियाँ स्वास्थ्यवर्धक व अधिक समय । लेने वाली थी। दूसरी ओर, आधुनिक पद्धतियाँ अधिक सुविधाजनक व तेज हैं लेकिन उनमें कभी-कभी पोषक तत्वों की कमी हो सकती हैं।
प्रश्न 3.
शिक्षक का कहना है कि अच्छा आहार औषधि के रूप में कार्य कर सकता है। रवि इस कथन को लेकर उत्सुक है और वह अपने शिक्षक
से कुछ प्रश्न पूछना चाहता है। कम से कम ऐसे दो प्रश्न सूचीबद्ध करें, जो वह पूछ सकता है।
उत्तर:
रवि द्वारा शिक्षक से पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न
- अच्छा आहार कौन-कौन से रोगों का बचाव कर सकता है?
- कौन-कौन से खाद्य पदार्थ विशेष रूप से औषधीय गुणों वाले होते हैं।
प्रश्न 4.
सभी स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ आवश्यक रूप से स्वास्थ्यप्रद नहीं होते, और सभी पौष्टिक खाद्य पदार्थ सदैव आनंददायक नहीं होते। कुछ उदाहरणों के साथ अपने विचार साझा करें।
उत्तर:
कई स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जैसे पिज्जा, चिप्स और मिठाइयाँ आदि में उच्च मात्रा में शक्कर, वसा व नमक – मिर्च होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। वहीं फल (सेब, संतरे, केला) तथा सब्जियाँ आदि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं लेकिन वे हमेशा स्वादिष्ट नहीं लगते। अतः हमें स्वाद व पौष्टिकता का ध्यान रखना चाहिए।
प्रश्न 5.
मेदू सब्जियाँ नहीं खाता लेकिन बिस्कुट, नूडल्स और डबल रोटी ( सफेद ब्रेड) का आनंद लेता है। उसे अक्सर पेट में दर्द और कब्ज की शिकायत रहती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उसे अपने आहार में क्या बदलाव करना चाहिए? अपने उत्तर को विस्तार से समझाइए ।
उत्तर:
मेदू को अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे ताजे फल, हरी सब्जियाँ व साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। ये पाचन को सुधारते हैं तथा कब्ज से राहत देते हैं। बिस्कुट, नूडल्स और सफेद ब्रेड में फाइबर कम होता है जिससे पाचन संबंधी समस्याएँ होती हैं।
प्रश्न 6.
रेशमा को कम रोशनी में देखने में कठिनाई हो रही थी। चिकित्सक ने उसकी दृष्टि का परीक्षण किया और एक विशेष विटामिन पूरक ( सप्लीमेंट) लेने की सलाह दी। उन्होंने उसे अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करने की भी सलाह दी।
(क) वह किस अभावजन्य रोग से पीड़ित है ?
(ख) उसके आहार में किस खाद्य घटक की कमी हो सकती है?
(ग) कुछ खाद्य पदार्थों (किन्हीं चार) का सुझाव दें, जिन्हें इस समस्या को दूर करने के लिए उसे अपने आहार में सम्मिलित करना चाहिए।
उत्तर:
(क) रेशमा रतोंधी नामक रोग से पीड़ित है। यह रोग विटामिन A की कमी के कारण होता है।
(ख) रेशमा के आहार में विटामिन A की कमी हो सकती है।
(ग) रेशमा को अपने आहार में पालक, आम, पपीता, गाजर आदि शामिल करना चाहिए। ये विटामिन के अच्छे स्त्रोत हैं।
प्रश्न 7.
आपको निम्नलिखित पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं-
(क) डिब्बाबंद फलों का रस
(ख) ताजे फलों का रस
(ग) ताजे फल
पोषण की दृष्टि से आप किसे लेना पसंद करेंगे और क्यों ?
उत्तर:
मैं ताजे फल लेना पसंद करूंगा क्योंकि उनमें प्राकृतिक रूप से अधिक फाइबर, खनिज व विटामिन होते हैं और कोई संरक्षक या अतिरिक्त शक्कर नहीं होती है जो डिब्बाबंद फलों के रस में हो सकती है।
प्रश्न 8.
गौरव के पैर की हड्डी टूट गई। उसके चिकित्सक ने हड्डियों को सीधा ( संरेखित) किया और प्लास्टर लगा दिया। चिकित्सक ने उसे कैल्सियम की गोली भी दी। जब वह दूसरी बार दिखाने गया तब चिकित्सक ने उसे कैल्सियम की गोली के साथ विटामिन D युक्त सिरप भी पीने के लिए दिया। चित्र 3.5 ( NCERT Text Book देखें) का संदर्भ लें और अग्रलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-
(क) चिकित्सक ने गौरव को कैल्सियम की गौली क्यों दी?
(ख) दूसरी बार देखने पर चिकित्सक ने उसे कैल्सियम की गोली के साथ विटामिन D सिरप भी क्यों दिया?
(ग) चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली दवाओं के चयन के बारे में आपके मन में क्या सवाल उठता है?
उत्तर:
(क) चिकित्सक ने गौरव को कैल्सियम की गोली दी ताकि उसकी हड्डी जल्दी ठीक हो सके।
(ख) दूसरी बार चिकित्सक ने कैल्सियम की गोली के साथ विटामिन D का सिरप इसलिए दिया क्योंकि विटामिन शरीर में कैल्सियम के अवशोषण में मदद करता है।
(ग) हम यह कह सकते हैं कि क्या कैल्सियम और विटामिन D के अलावा अन्य कोई सप्लिमेंट्स भी दिए जा सकते हैं।
प्रश्न 9.
चीनी कार्बोहाइड्रेट का एक उदाहरण है। चीनी का परीक्षण जब आयोडीन विलयन से किया जाता है लेकिन इसका रंग नीला – काला नहीं होता है । इसका संभावित कारण क्या हो सकता है?
उत्तर:
चीनी का रंग नीला – काला नहीं होता क्योंकि यह स्टार्च नहीं बल्कि कार्बोहाइड्रेट है। आयोडीन केवल स्टार्च के साथ प्रतिक्रिया करता है और उसका रंग नहीं बदलता।
प्रश्न 10.
आप रमन के इस कथन के बारे में क्या सोचते हैं, “सभी मंड (स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट हैं लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं हैं।” अपने उत्तर की जाँच करने के लिए किसी क्रियाकलाप की योजना का वर्णन करें।
उत्तर:
रमन का कथन सही है कि सभी मंड (स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट है, लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं होते। इसका परीक्षण करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्बोहाइड्रेटस पर आयोडीन की बूँदें डालकर देखा जा सकता है कौन से पदार्थ का रंग नीला – काला होता है, जो स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है।
प्रश्न 11.
प्रयोगशाला में आयोडीन का प्रयोग करते समय आयोडीन की कुछ बूँदें मिष्टी के मोज़े पर तथा उसकी शिक्षिका की साड़ी पर गिरीं। साड़ी पर आयोडीन की बूँदें नीली – काली हो गईं जबकि मोज़े पर आयोडीन का रंग नहीं बदला। इसका संभावित कारण क्या हो सकता है?
उत्तर:
साड़ी का रंग नीला – काला हो गया क्योंकि उसमें स्टार्च था जो आयोडीन के साथ प्रतिक्रिया करता है और नीले रंग का पदार्थ बनता है । वही मोज़े में स्टार्च नहीं था इसलिए आयोडीन का रंग नहीं बदला।
प्रश्न 12.
कदन्न को एक स्वास्थ्यप्रद आहार क्यों माना जाता है ? क्या केवल कदन्न खाने से शरीर की पोषण संबंधी सभी आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं? चर्चा करें।
उत्तर:
कदन्न (मिलेट्स) को स्वास्थ्यप्रद आहार माना जाता है क्योंकि उसमें उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, खनिज व विटामिन होते हैं हालाँकि केवल कदन्न खाने से शरीर की सभी पोषण संबंधी आवश्यकताएँ पूरी नहीं हो सकतीं। शरीर को संतुलित आहार की आवश्यकता- होती है जिसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व शामिल हो।
प्रश्न 13.
आपको विलयन का एक नमूना दिया गया है। आप इसके आयोडीन विलयन होने की संभावना की जाँच किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
पदार्थ पर आयोडीन की बूँदें डालकर देखें । यदि रंग नीला-काला हो जाता है तो यह आयोडीन विलयन है जो स्टार्च के साथ प्रतिक्रिया कर रहा है।