Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi Medium सजीव जगत में विविधता very helpful.
Class 6th Science Chapter 2 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 2 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 2 Question Answer in Hindi सजीव जगत में विविधता
(पृष्ठ 30 – 32)
प्रश्न 1.
यहाँ दो प्रकार के बीज दिए गए हैं। आप इनके पौधों की जड़ों और पत्तियों के शिरा – विन्यास में क्या अंतर पाते हैं?
उत्तर:
गेहूँ और राजमा के पौधों की जड़ों और पत्तियों के शिरा – विन्यास में निम्नलिखित अंतर पाया जाता है-
जड़ें – गेहूँ एकबीजपत्री पौधा है। इसकी जड़ें रेशेदार होती हैं।
राजमा एक द्विबीजपत्री पौधा है। इसकी जड़ें मूसला जड़ें होती हैं।
पत्तियों का शिरा – विन्यास – गेहूँ की पत्तियों में समांतर शिरा – विन्यास पाया जाता हैं। इसकी शिराएँ पत्ती के दोनों किनारों के समांतर होती हैं।
राजमा की पत्तियों में जालिका रूपी शिरा – विन्यास होता है। इसमें शिराएँ पत्ती की मध्य शिरा से निकलकर जाल की तरह बिछती हैं।
प्रश्न 2.
नीचे कुछ जंतुओं के नाम दिए गए हैं, उनके आवास के आधार पर समूह बनाएँ । चिह्नांकित खंड ‘क’ में जलीय जंतुओं और चिह्नांकित खंड ‘ख’ में थलीय जंतुओं के नाम लिखिए। खंड ‘ग’ में दोनों आवासों में रहने वाले जंतुओं के नाम लिखिए।
घोड़ा, डॉल्फिन, मेंढक, भेड़, मगरमच्छ, गिलहरी, व्हेल, केंचुआ, कबूतर, कछुआ।
उत्तर:
प्रश्न 3.
मनु की माँ की एक शाक वाटिका (किचन गार्डन) है। एक दिन वह मिट्टी से मूली उखाड़ रही थीं। उन्होंने मनु को बताया कि मूली एक प्रकार की जड़ है। एक मूली को सावधानीपूर्वक देखें और लिखें कि वह किस प्रकार की जड़ है। मूली के पौधे की पत्तियों में आपको किस प्रकार का शिरा – विन्यास दिखाई देगा?
उत्तर:
मूली की जड़ – मूसला जड़ (tap root) होती है जो एक मुख्य जड़ से मिलकर बनी होती है और इससे छोटी-छोटी जड़ें निकलती हैं। ये जड़ें मोटी व प्राथमिक जड़ें होती हैं जो शंकु के आकार के साथ- साथ मिट्टी में गहराई तक बढ़ती हैं।
पत्ती का शिरा – विन्यास-मूली के पौधे की पत्तियाँ जालीदार शिरा – विन्यास प्रदर्शित करती हैं। यहाँ मुख्य शिरा से कई छोटी-छोटी शिराएँ निकलती हैं जो पौधे के लिए पोषक तत्वों और पानी के संचरण में सहायक हैं।
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए चित्रों में पर्वतीय बकरी और मैदानों में पाई जाने वाली बकरी को देखें । उनके बीच समानताएँ और अंतर बताएँ । साथ ही यह भी बताएँ कि इन अंतरों के क्या कारण हैं?
उत्तर:
समानताएँ
- दोनों का शरीर बालों से ढका होता है।
- दोनों ही स्तनधारी जीव हैं ।
- दोनों बकरियाँ पौधों पर निर्भर करती हैं।
अंतर
- मैदानों में रहने वाली बकरियों के शरीर पर बाल कम और छोटे होते हैं जो उसे गर्मी से बचाने में सहायक होते हैं।
- पर्वतों में रहने वाली बकरियों के शरीर पर बाल अधिक व बड़े होते हैं जो उसे ठंड से बचाने में सहायक होते हैं।
प्रश्न 5.
पाठ में चर्चा की गई विशेषताओं के अतिरिक्त किसी अन्य विशेषता के आधार पर निम्नलिखित जंतुओं के दो समूह बनाएँ – गाय, तिलचट्टा ( कॉकरोच), कबूतर, चमगादड़, व्हेल, कछुआ, मछली, टिड्डा, छिपकली ।
उत्तर:
उड़ने वाले जानवर
(a) कबूतर
(b) चमगादड़
(c) कॉकरोच
(d) टिड्डा।
न उड़ने वाले जानवर
(a) गाय
(b) कछुआ
(c) व्हेल
(d) मछली
(e) छिपकली।
प्रश्न 6.
जनसंख्या के बढ़ने और मनुष्यों द्वारा अधिक सुविधाजनक जीवन की चाह में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वनों की कटाई की जा रही है। यह हमारे आस-पास के परिवेश को कैसे प्रभावित कर सकता है? आपके विचार से हम इस चुनौती का निदान कैसे कर सकते हैं?
उत्तर:
वनों की कटाई का हमारे परिवेश पर प्रभाव
- मिट्टी का कटाव – पेड़ मिट्टी को स्थिर रखते हैं। वनों की कटाई से मिट्टी का कटाव बढ़ता है जिससे भूमि की उर्वरता में कमी आती है।
- जलवायु परिवर्तन – वनों की कटाई से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है जिससे जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग होते हैं।
- वनों की कटाई से जल संसाधनों पर भी असर पड़ता है जिससे नदियों, झीलों के भूजल स्तर में कमी आती है।
चुनौती का समाधान
- कानून – अवैध वनों की कटाई को रोकने वाले कानूनों का लाना व उन्हें लागू करना।
- वनों की सुरक्षा के लिए अधिक वन्यजीव अभ्यारण्य व राष्ट्रीय उद्यान स्थापित करना।
- जागरूकता अभियान – लोगों को वनों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूक करना।
- वृक्षारोपण- अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने पर जोर देना।
प्रश्न 7.
फ्लोचार्ट का विश्लेषण करें। इसमें ‘क’ और ‘ख’ के कौन-कौन-से उदाहरण हो सकते हैं?
उत्तर:
‘क’ के उदाहरण – ये वे पौधे हैं जिनकी पत्तियों में जालीदार शिरा – विन्यास होता है। जैसे – चना, सरसों, गुलाब।
‘ख’ के उदाहरण – ये वे पौधे हैं जिनकी पत्तियों में जालीदार शिरा-विन्यास नहीं होता है। जैसे – मक्का, धान, गेहूँ।
प्रश्न 8 :
राज अपने मित्र संजय से तर्क करता है, “गुड़हल का पौधा एक झाड़ी है।” संजय इसके स्पष्टीकरण के लिए कौन-से प्रश्न पूछ सकता है ?
उत्तर:
संजय, राज से निम्नलिखित प्रश्न पूछ सकता है-
- गुड़हल के पौधे का तना कैसा होता है?
- गुड़हल के पौधे की ऊँचाई कितनी है ?
- क्या गुड़हल के पौधे का तना लकड़ीदार होता है?
- गुड़हल का पौधा किस प्रकार की मिट्टी में उगता है?
प्रश्न 9.
तालिका में कुछ आँकड़े दिए गए हैं। आँकड़ों के समूह के आधार पर इन पौधों के उदाहरण का पता लगाइए।
I. समूह ‘क’ के पौधों में और क्या समानताएँ हैं?
II. समूह ‘ख’ के पौधों में और क्या समानताएँ है ?
उत्तर:
समूह (क) और (ख) के उदाहरण
- गाजर, मूली, आम, गुलाब।
- गेहूँ, मक्का, धान।
समूह ‘क’ के पौधों में समानताएँ – समूह ‘क’ (द्विबीजपत्री) के पौधों में आमतौर पर जालीदार शिरा – विन्यास वाली पत्तियाँ होती हैं।
समूह ‘ख’ के पौधों में समानताएँ – समूह ‘ख’ (एकबीजपत्री) के पौधों में आमतौर पर समानांतर शिरा – विन्यास वाली पत्तियाँ होती हैं।
प्रश्न 10.
नीचे दिए गए चित्र में बत्तख के नामंकित भाग को देखें। बत्तख के पंजों में अन्य पक्षियों की तुलना में आपको क्या भिन्नता दिखाई देती है? बत्तख अपने इस भाग का उपयोग करके कौन- सी गतिविधि करने में सक्षम होगी?
उत्तर:
बत्तख के पंजों में जालीदार संरचना होती है। कबूतर के पैर जालीदार नहीं होते हैं। उनके पैर पक्षी जैसे होते हैं जिनमें अलग-अलग पंजे होते हैं।
जालीदार पैरों के साथ बत्तख द्वारा की जाने वाली गतिविधियाँ
- तैराकी – बत्तख के जालीदार पैर पानी में तैरने में मदद करते हैं।
- कीचड़ व गीली सतहों पर चलना – जालीदार पैर बत्तख को कीचड़ में स्थिरता प्रदान करते हैं। उसे गिरने से बचाते हैं।