Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi पृथ्वी से परे to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi Medium पृथ्वी से परे
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
उस तारे का नाम लिखिए जो पृथ्वी से देखने पर स्थिर प्रतीत होता है।
उत्तर:
ध्रुव तारा।
प्रश्न 2 : तारे के समूह का एक नाम क्या है जो एक निश्चित आकार लेते हैं?
उत्तर:
तारा-मंडल।
प्रश्न 3.
सौर-परिवार का कौन-सा ग्रह आमाप में (a) सबसे बड़ा है तथा (b) सबसे छोटा है।
उत्तर:
(a) सबसे बड़ा बृहस्पति और
(b) सबसे छोटा प्लूटो ग्रह है।
प्रश्न 4.
सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है?
उत्तर:
शुक्र ग्रह।
प्रश्न 5.
कौन-सा ग्रह कम-से-कम समय तथा अधिकतम समय एक चक्र पूरा करने में लेता है?
उत्तर:
- बुध
- यम (प्लूटो)।
प्रश्न 6.
पृथ्वी और सूर्य के मध्य दो ग्रहों के नाम बताओ?
उत्तर:
बुध और शुक्र।
प्रश्न 7.
कौन-से ग्रह को पृथ्वी का दूसरा रूप कहा जाता है?
उत्तर:
शुक्र।
प्रश्न 8.
ऐसी वस्तु का नाम बताओ जो गेंद की तरह चमकती है और एक लंबी पूँछ होती है।
उत्तर:
धूमकेतु।
प्रश्न 9.
क्षुद्रग्रह, किन दो ग्रहों के बीच कक्षाओं में स्थित है?
उत्तर:
मंगल और बृहस्पति।
प्रश्न 10.
शनि ग्रह सबसे सुंदर क्यों दिखता है?
उत्तर:
शनि ग्रह अपने वलयों (Rings) के कारण सुंदर दिखता है।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी तारे और तारा – मंडल में क्या अंतर है?
उत्तर:
तारे आकाशीय पिंड हैं जो ऊष्मा और प्रकाश देते रहते हैं और तारा-मंडल तारों का समूह होता है जो निश्चित आकृति में व्यवस्थित होता है।
प्रश्न 2.
प्राकृतिक उपग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक उपग्रह एक आकाशीय पिंड है जो दूसरे आकाशीय पिंड के चारों ओर घूमती रहती है। जैसे- चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। इसलिए चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।
प्रश्न 3.
उपग्रह की गति, ग्रह की गति से कैसे भिन्न होती है?
उत्तर:
उपग्रह, ग्रह के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में गति करता है। जबकि ग्रह, सूर्य के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में गति करता है। ग्रह, उपग्रह से अधिक तीव्र गति करता है।
प्रश्न 4.
पृथ्वी की दो स्वतंत्र गतियों का वर्णन करो।
उत्तर:
पृथ्वी की निम्न दो स्वतंत्र गतियाँ हैं-
- सूर्य के चारों ओर अंडाकार कक्षा में गति करती है।
- अपने अक्ष पर लट्टू की तरह घूमना।
प्रश्न 5.
उन विभिन्न प्रकार के खगोलीय पिंडों के नाम लिखिए जो सौर परिवार के सदस्य हैं।
उत्तर:
सूर्य, सौर-परिवार का मुखिया है। इसमें 8 ग्रह हैं उनके नाम-बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण हैं। दूसरे सदस्य इस परिवार के धूमकेतु-बुधग्रह – उल्काएँ आदि हैं।
प्रश्न 6.
निम्न को ग्रह, उपग्रह, तारे और तारा – मंडल में वर्गीकृत करो-
चाँद, एल्फा सैंचुरी, नेप्ट्यून, ओरियन, बुध, सप्तऋषि, सूर्य, फोबोस ।
उत्तर:
ग्रह – वरुण (नेप्ट्यून), बुध।
उपग्रह – चंद्रमा, फोबोस।
तारे – एल्फा सैंचुरी, सूर्य।
तारा मंडल – ओरियन (मृगशिरा), सप्तऋषि (उरसा मेजर)।
प्रश्न 7.
तारे दिन में क्यों दिखाई नहीं देते?
उत्तर:
तारे पृथ्वी से बहुत दूर हैं तथा सूर्य से भी बहुत दूर हैं। इसलिए वे एक बिंदु के समान चमकते हैं और सूर्य की तेज रोशनी में दिखाई नहीं देते।
प्रश्न 8.
निम्न तारा मंडल वर्ष के किस समय और आकाश के किस भाग में दिखाई देते हैं?
वृश्चिक, सप्तऋषि, ध्रुव और मृगशिरा।
उत्तर:
जैसे कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती हैं। विभिन्न तारा – मंडल निकलते और अस्त होते नजर आते हैं। जैसे कि सूर्य निकलता और अस्त होता है। इसलिए विभिन्न तारा-मंडल एक दी हुई निश्चित स्थिति में दिखते हैं जो वर्ष के विभिन्न समय और स्थिति पर दिखते हैं।
वृश्चिक – ग्रीष्म ऋतु में रात्रि में दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिखाई देता है।
सप्तऋषि – यह अप्रैल में ग्रीष्म ऋतु में उत्तरी आकाश में दिखता है।
प्रश्न 9.
आकाशीय पिंड जो तारा न होते हुए तारा कहलाता है। कारण बताइए।
उत्तर:
बुध एक ग्रह है जिसे सुबह और शाम का तारा कहते हैं क्योंकि यह सूर्य उदय से पहले और सूर्य अस्त होने के बाद चमकता दिखाई देता है । पूर्वी आकाश में आठ सप्ताह तक सूर्योदय से पहले और आठ सप्ताह तक सूर्यास्त के बाद दिखाई देता है।
प्रश्न 10.
रात्रि को सबसे अधिक चमकने वाली खगोलीय वस्तु का नाम बताओ।
उत्तर:
सभी आकाशीय प्रिंडों से ज्यादा चमकदार शुक्र ग्रह है जो रात्रि को हमें दिखाई देते हैं क्योंकि इसका वायुमंडल बादलों जैसा है जो सूर्य के प्रकाश का 80% भाग वापिस परावर्तित कर देता है जो इस पर पड़ता है।
प्रश्न 11.
तारे टिमटिमाते हैं जबकि ग्रह नहीं टिमटिमाते क्यों?
उत्तर:
तारे पृथ्वी से बहुत दूरी पर हैं जो एक बिंदु . की तरह दिखते हैं। ये बिंदु स्थिति वायु की गतिशीलता के कारण बदलते दिखते हैं। इसलिए ये टिमटिमाते नजर आते हैं और ग्रह क्योंकि बड़े होते हैं। वे वायु के कारण अपनी स्थिति नहीं बदलते, इसलिए टिमटिमाते नहीं दिखते।
प्रश्न 12.
शनि ग्रह की अद्भुत विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
शनि ग्रह की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं-
(a) इसके तीन सुंदर वलय (Rings) हैं जो ग्रह को घेरे रखते हैं।
(b) इसके 30 उपग्रह हैं जो सभी ग्रहों से अधिक हैं।
प्रश्न 13.
तारे और पुच्छल तारे में क्या अंतर हैं?
उत्तर:
तारे | पुच्छल तारे |
1. तारे गर्म गैसों (हाइड्रोजन) से बने होते हैं। | 1. पुच्छल तारा धातु और चट्टानी चीजों से बना होता है। |
2. तारे स्वयं प्रकाशित होते हैं। | 2. इनका अपना कोई प्रकाश नहीं होता। |
3. ये घर्षण से नष्ट नहीं होते। | 3. पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर घर्षण से ये जल जाते हैं। |
4. ये आकार में बहुत बड़े होते हैं। | 4. ये संख्या में बहुत होते हैं। |
प्रश्न 14.
धूमकेतु की पूँछ हमेशा सूर्य से दूर क्यों होती है?
उत्तर:
क्योंकि धूमकेतु की पूँछ सूर्य के प्रकाश के विकिरण के द्वारा होती है। इसलिए यह हमेशा सूर्य से दूर जाती है।
प्रश्न 15.
टूटे तारे के टुकड़े जो चंद्रमा से टकराते हैं, बड़े होते हैं, जबकि बहुत कम पृथ्वी तल पर पहुँच पाते हैं।
उत्तर:
चंद्रमा के धरातल को टकराने वाले तारे बहुत बड़े होते हैं क्योंकि चंद्रतल का कोई वायुमंडल नहीं है जो घर्षण से उनको जला दे । दूसरा, पृथ्वी तल का एक वायुमंडल है इसलिए बहुत से ये जल जाते हैं जब वे वायुमंडल में प्रवेश करते हैं। क्योंकि वायु के घर्षण से बहुत गर्मी पैदा होती है, जो जला देती है।
प्रश्न 16.
प्राकृतिक उपग्रह एवं कृत्रिम उपग्रह में क्या अंतर हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक उपग्रह, खगोलीय पिंड है जो एक ग्रह के चारों ओर निश्चित कक्षा में गति करते हैं। ये प्रायः आकार में बड़े, चट्टानी पदार्थों या गैसों से बने होते हैं।
कृत्रिम उपग्रह मानव-निर्मित होते हैं जो संवेदी उपकरणों, कैमरों से बने होते हैं और पहले से स्थापित ग्रहों के चारों ओर कक्षाओं में चक्कर लगाते हैं।
प्रश्न 17.
संचार उपग्रह क्या है?
उत्तर:
यह ऐसा उपग्रह है जो इतनी ऊँचाई पर है कि यह पृथ्वी का एक चक्कर 24 घंटे में लगाता है इसके परिणामस्वरूप यह उपग्रह स्थिर हो जाता है। भूमि के संप्रेषण केंद से दूरी निश्चित हो जाती है इन उपग्रहों को भू-स्थिर उपग्रह कहते हैं।
प्रश्न 18.
सूर्य के बिना जीवन संभव क्यों नहीं है?
उत्तर:
सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होता क्योंकि पौधों की वृद्धि, मौसम, जलवायु और जल-चक्र सब सूर्य पर निर्भर करते हैं। सूर्य जीवन के लिए आवश्यक गर्मी और प्रकाश देता है।
प्रश्न 19.
सूर्य ग्रहण कब होता है?
उत्तर:
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं आ पाता।
प्रश्न 20.
सप्तर्षि तारा – मंडल की पहचान कैसे की जा सकती है?
उत्तर:
सप्तर्षि तारा – मंडल को गर्मियों में रात 9 बजे उत्तरी आकाश में देख सकते हैं यह सात तारों का समूह है जो एक बड़े चम्मच के आकार का दिखता है। इस तारा-मंडल को पहचानने के लिए पहले इसकी आकृति को ध्यान से देखें और इसके तारों को जोड़कर इसके पैटर्न को समझें।
प्रश्न 21.
ग्रहों की सतह कैसी होती है और वे कैसे चमकते हैं?
उत्तर:
ग्रहों की सतह ठोस और गैसीय होती हैं। वे सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करके चमकते हैं। ग्रह में प्रकाश नहीं होता इसलिए इनके चमक तारों से कम होती है। वे टिमटिमाते नहीं हैं।
प्रश्न 22.
सौर मंडल में ग्रहों की स्थिति कैसे निर्धारित की जाती है?
उत्तर:
सौर मंडल में ग्रहों की स्थिति उनका सूर्य से दूरी के आधार पर निश्चित की जाती है। सूर्य के सबसे निकट के ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल हैं जिसे आंतरिक ग्रह कहते हैं। इसके बाद बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेफ्यून आते हैं, जिन्हें बाहरी ग्रह कहा जाता है।
प्रश्न 23.
चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह क्यों कहलाता है?
उत्तर:
चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है क्योंकि यह पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता है। इसे एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 27 दिन लगते हैं।
प्रश्न 24.
सूर्य की तुलना में अन्य तारे छोटे क्यों दिखते हैं।
उत्तर:
सूर्य सौर मंडल का केंद्र है। सूर्य तारों से हमें बड़ा दिखता है क्योंकि वह हमारे सबसे नजदीक है। जबकि तारे भी बड़े हो सकते हैं, लेकिन वे पृथ्वी से बहुत दूर हैं इसलिए वे छोटे चमकते बिंदुओं के रूप में दिखते हैं।
प्रश्न 25.
लद्दाख क्षेत्र में बच्चों द्वारा तारे देखने के पीछे क्या मुख्य कारण था?
उत्तर:
लद्दाख क्षेत्र में कम प्रदूषण और रोशनी न होने के कारण तारे स्पष्ट रूप से दिखते हैं। यांग्डोल और दोरजे नाम के बच्चे तारे देखने के लिए उत्सुक थे क्योंकि वह उनके बारे में जानने व उनके बीच के पैटर्न को खोजने में रुचि रखते थे।
प्रश्न 26.
प्राचीनकाल में तारे समूहों को पहचानने का क्या महत्व था?
उत्तर:
प्राचीनकाल में तारे समूहों को पहचानना महत्वपूर्ण था, इससे यात्रियों को दिशा का पता लगाने में मदद मिलती थी। समुद्री यात्रियों और कारवाँ मार्गदर्शकों ने तारों के इन पैटर्न का उपयोग दिशा जानने के लिए किया।
प्रश्न 27.
आकाश में तारों के टिमटिमाने का क्या कारण होता है?
उत्तर:
आकाश में तारों के टिमटिमाने का कारण वायुमंडल में हवा का घनत्व है। जब तारों का प्रकाश इन परतों से टकराता है तो वह कई बार मुड़ता और विक्षेपित होता है, जिससे तारों का प्रकाश टिमटिमाता हुआ प्रतीत होता है।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश कितने समय में आता है? इसकी तुलना दूसरे निकटस्थ ग्रह एल्फा सैंचुरी से करो।
उत्तर:
सूर्य की पृथ्वी से दूरी = 1.5 × 108 km
प्रकाश की गति = 3 × 105 km/s
3 × 105 km की दूरी प्रकाश द्वारा तय की गई
= 1 सेकंड
1.5 × 108 km की दूरी तय की गई
= \(\frac{1.5 \times 10^8}{3 \times 10^5}\) = 500 सेकंड
8 मिनट 20 सेकंड
दूसरे निकटस्थ तारे (एल्फा सैंचुरी ) की दूरी
= 4.3 प्रकाश वर्ष
इसलिए एल्फा सैंचुरी से पृथ्वी तक प्रकाश पहुँचने में, 4.3 वर्ष लगते हैं।
प्रश्न 2.
पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर घूमने तथा अपने अक्ष पर घूमने से मौसम में क्या परिवर्तन आता है?
उत्तर:
पृथ्वी अपने अक्ष पर उत्तर से दक्षिणी ध्रुव पर घूमती हैं और 24 घंटों में एक चक्कर पूरा करती है। इस प्रकार घूमने से दिन और रात बनते हैं। यह अक्ष थोड़ा-सा झुक जाता है। जब इसका धरातल सूर्य के चारों ओर घूमता है और यह झुकाव हमेशा एक ही ओर होता है। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर का एक चक्कर 365.25 दिनों में पूरा करती है। परिणामस्वरूप पृथ्वी का उत्तरी दक्षिणी गोलार्द्ध वर्ष – भर बदलता रहता है। इससे ऋतु बनती है। जब उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुकता है तो ग्रीष्म ऋतु आती है और जब दक्षिणी गोलार्द्ध घूमता है तो सर्दी आती है और मध्य व्यास में बसंत होती है।
प्रश्न 3.
ग्रह क्या हैं और ये तारे से कैसे भिन्न हैं?
उत्तर:
ग्रह, आकाशीय पिंड हैं जो सूर्य के चारों ओर घूमते हैं । उनका अपना कोई प्रकाश नहीं होता, वे सूर्य का प्रकाश परावर्तित करते हैं, सौर मंडल के आठ ग्रहों में से केवल पाँच ही स्पष्ट दिखाई देते हैं जिन्हें नंगी आँखों से देखा जा सकता है। तारों की तुलना में, ग्रहों का दिन-रात थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन होता रहता है। सितारों और ग्रहों के अंतर को निम्न संयुक्त रूप से प्रकट किया गया है-
तारे | ग्रह |
(1) इनका अपना प्रकाश होता है। | (1) इनका अपना प्रकाश नहीं होता, वे केवल तारे के प्रकाश को परावर्तित करते हैं। ये तारे से संबंधित होते हैं। |
(2) ये टिमटिमाते हैं। | (2) ये नहीं टिमटिमाते। |
(3) आकाशीय क्षेत्र में इनकी संख्या अनंत हैं। | (3) सोलर प्रणाली में इनकी संख्या 9 हैं। |
(4) तारे में तुलनात्मक दूरी स्थिर होती है। | (4) ग्रहों के बीच की दूरी समयानुसार बदलती रहती है। |
(5) तारे आकार में बड़े हैं लेकिन दिखाई छोटे देते हैं क्योंकि वे बहुत दूर होते हैं। | (5) ग्रह प्राय: छोटे होते हैं। |
(6) इनकी संहति बहुत अधिक होती हैं तथा तापक्रम भी बहुत ऊँचा होता है। | (6) ग्रह चट्टानों और मिलकर बना है और इसका तापमान सूर्य की दूरी पर निर्भर करता है। |
(7) ये ग्रहों की तुलना में स्थिर होते हैं यद्यपि एक तारा सौर प्रणाली में लाखों तारों से गुजरता है। | (7) ग्रह, सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। |
प्रश्न 4.
क्षुद्रग्रह किसे कहते हैं? बड़े-से-बड़े क्षुद्रग्रह का क्या नाम है ?
उत्तर:
मंगल और बृहस्पति के बीच छोटे चट्टानी टुकड़े जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, क्षुद्रग्रह कहलाते हैं। बृहस्पति के गुरुत्वाकर्षण बल से टूटे हुए ये टुकड़े माने जाते हैं जो किसी ग्रह के होंगे। ये आकार में छोटे होते हैं, इनका आकार एक किमी से कई सौ किमी व्यास का हो सकता है। सीरीयस (Ceres) सबसे बड़ा ज्ञात टुकड़ा है जो 1801 में खोजा गया। इसका व्यास 663 किमी है।
ये टुकड़े लगभग एक लाख की संख्या में हैं।
प्रश्न 5.
चंद्रमा का पृष्ठ कैसा है? इसकी भौतिक दशाओं पर टिप्पणी कीजिए ।
उत्तर:
चंद्रमा के पृष्ठ को धूल भरा तथा निर्जन कहते हैं। उस पर विभिन्न आमापों के गर्त हैं। इस पर बहुत-से खड़ी ढाल वाले ऊँचे पर्वत भी हैं (चित्र 12.8 देखें)। इनमें से कुछ पर्वत तो ऊँचाई में पृथ्वी के सर्वाधिक ऊँचाई के पर्वतों के समान हैं।
चंद्रमा पर न तो वायुमंडल है और न ही जल।
प्रश्न 6.
ध्रुवतारा अन्य तारों से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:
अन्य तारे रात्रि आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते दिखाई देते हैं। जबकि ध्रुवतारा स्थिर रहता है। वास्तव में ध्रुव तारा एक ऐसा तारा है जो पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है।
प्रश्न 7.
ग्रहों द्वारा की जाने वाली दो गतियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
ग्रह दो गतियाँ एक साथ करते हैं- प्रत्येक ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य की परिक्रमा करता है। इस पथ को कक्षा कहते हैं। किसी भी ग्रह द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगे समय को उस ग्रह का परिक्रमण काल कहते हैं।
सूर्य की परिक्रमा करने के साथ-साथ ग्रह लट्टू की भाँति अपने अक्ष पर घूर्णन गति भी करते हैं। किसी ग्रह द्वारा एक घूर्णन पूरा करने में लगने वाले समय को उसका घूर्णन काल कहते हैं।
प्रश्न 8.
कृत्रिम उपग्रह किस प्रकार प्राकृतिक उपग्रहों में भिन्न होते हैं? भारत द्वारा प्रक्षेपित कुछ प्रमुख कृत्रिम उपग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कृत्रिम उपग्रह मानव-निर्मित हैं। इनका प्रमोचन पृथ्वी से किया गया है। ये पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह अर्थात् चंद्रमा की तुलना में कहीं अधिक निकट रहकर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं।
भारत ने बहुत से कृत्रिम उपग्रहों का निर्माण तथा प्रमोचन किया है। आर्यभट्ट भारत का प्रथम उपग्रह था । कुछ अन्य भारतीय उपग्रह इन्सैट (INSAT ), आई. आर. एस. (IRS), कल्पना-1, EDUSAT आदि।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
A.
प्रश्न 1.
इनमें से कौन एक तारा है?
(i) अल्फा सेन्टॉरी।
(ii) डीमोस।
(iii) ओरायन।
(iv) फोबोस।
उत्तर:
(i) अल्फा सेन्टॉरी।
प्रश्न 2.
वृहत् सप्तर्षि
(i) एक तारा है।
(ii) केवल दूरदर्शक द्वारा दिखाई देता है।
(iii) एक तारा – मंडल है।
(iv) मंगल का एक प्राकृतिक उपग्रह है।
उत्तर:
(iii) एक तारा – मंडल है।
प्रश्न 3.
चंद्रमा की कलाएँ दिखाई पड़ती हैं, क्योंकि
(i) चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित नहीं करता।
(ii) चंद्रमा के कुछ भाग से परावर्तित प्रकाश ही पृथ्वी तक पहुँचता है।
(iii) पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
(iv) चंद्रमा का केवल कुछ भाग ही प्रकाश उत्सर्जित करता है।
उत्तर:
(ii) चंद्रमा के कुछ भाग से परावर्तित प्रकाश ही पृथ्वी तक पहुँचता है।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कौन सौर- परिवार का सदस्य नहीं है?
(i) ग्रह
(ii) क्षुद्रग्रह
(iii) उपग्रह
(iv) तारा – मंडल
उत्तर:
(iv) तारा – मंडल
B. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) ……………………….. अपना प्रकाश उत्सर्जित करने वाले खगोलीय पिंड हैं। हमारा सूर्य भी एक ………………………… है।
उत्तर:
तारे, तारा
(ii) ……………………… उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं। ये चंद्रमा की तुलना में पृथ्वी के बहुत निकट हैं।
उत्तर:
कृत्रिम
(iii) तारे …………………………. से ………………………… की ओर गति करते प्रतीत होते हैं।
उत्तर:
पूर्व, पश्चिम
(iv) पृथ्वी से देखने पर …………………………….. स्थिर प्रतीत होता है क्योंकि यह पृथ्वी की घूर्णन अक्ष की दिशा के निकट स्थित है।
उत्तर:
ध्रुवतारा
(v) ………………………. तारों के ऐसे समूह हैं जो पहचानने योग्य आकृतियाँ बनाते प्रतीत होते हैं।
उत्तर:
तारा-मंडल
(vi) सौर – परिवार ………………………. ग्रहों तथा क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं एवं उल्काओं के झुंड से मिलकर बना है।
उत्तर:
आठ
(vii) किसी ऐसे पिंड को जो किसी अन्य पिंड की परिक्रमा करतो’ है, …………………………. कहते हैं।
उत्तर:
उपग्रह
(viii) …………………….. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।
(कुछ ग्रहों के प्राकृतिक उपग्रह होते हैं।)
उत्तर:
चंद्रमा
(ix) …………………….. ग्रह रात्रि के आकाश में दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह है।
उत्तर:
शुक्र
(x) सौर- परिवार का सबसे बड़ा ग्रह ………………………… है।
उत्तर:
बृहस्पति