Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 11 Question Answer in Hindi Medium प्रकृति की अमूल्य संपदा very helpful.
Class 6th Science Chapter 11 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 11 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 11 Question Answer in Hindi प्रकृति की अमूल्य संपदा
(पृष्ठ 221 – 223)
प्रश्न 1.
चित्र 11.3 में प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित वस्तुओं को दर्शाया गया है। उन्हें उनके अव्यवस्थित नामों से मिलाइए। एक अन्य तालिका बनाइए और इन संसाधनों के नाम लिखिए। इन संसाधनों को नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 2.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य ? यदि असत्य है, तो उन्हें सही करके पुनः लिखिए-
(क) प्रकृति में मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। []
(ख) मशीन प्रकृति में पाया जाने वाला एक संसाधन है। []
(ग) प्राकृतिक गैस एक अनवीकरणीय संसाधन है। []
(घ) वायु एक नवीकरणीय संसाधन है। []
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य (मशीन एक मानव निर्मित संसाधन है न कि प्रकृति में पाया जाने वाला संसाधन)
(ग) सत्य
(घ) सत्य
प्रश्न 3.
सबसे उपयुक्त विकल्प का उपयोग करके रिक्त स्थान भरें।
3.1 ईंधन जो सामान्यतः स्कूटर या बाइक जैसे दोपहिया वाहनों में उपयोग किया जाता है ……………………..
(क) मिट्टी का तेल
(ख) पेट्रोल
(ग) डीजल
(घ) सी.एन.जी.
3.2 नवीकरणीय संसाधन का एक उदाहरण है ……………………..
(क) कोयला
(ख) जल
(ग) प्राकृतिक गैस
(घ) पेट्रोल
उत्तर:
3.1 (ख) पेट्रोल
3.2 (ख) जल
प्रश्न 4.
निम्नलिखित को नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों के रूप में वर्गीकृत करें-
कोयला, प्राकृतिक गैस, वन और खनिज।
उत्तर:
(क) नवीकरणीय संसाधन – वन
(ख) अनवीकरणीय संसाधन – कोयला, प्राकृतिक गैस और खनिज।
प्रश्न 5.
हम यह क्यों कहते हैं कि पेट्रोलियम एक अनवीकरणीय संसाधन है?
उत्तर:
पेट्रोलियम को अनवीकरणीय संसाधन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह लाखों वर्षों में पृथ्वी के अंदर जमी हुई जैविक सामग्री के दाब और तापमान के प्रभाव से बनता है। इसका एक बार उपयोग कर लेने के बाद इसे पुन: उत्पन्न करना असंभव होता है और इसके भंडार सीमित होते हैं। इस कारण से जब इसका उपयोग हो जाता है, तो यह समाप्त हो जाता है। और फिर से इसे उत्पन्न नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 6.
वनों को पुनः उगाना कठिन है । इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
वनों को पुन: उगाना कठिन है क्योंकि पेड़ों की वृद्धि में लंबा समय लगता है और वनों का परिस्थितिक तंत्र जटिल होता है। पेड़ों की कटाई से जैव विविधता, मृदा संरचना और जलवायु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न 7.
पाँच दैनिक गतिविधियों की सूची बनाइए जहाँ आप प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते हैं। उनका उपयोग कम करने की विधियाँ सुझाएँ।
उत्तर:
- पीने का पानी – पानी का उपयोग सावधानी से करना चाहिए और नल बंद रखना चाहिए।
- बिजली का उपयोग – ऊर्जा-बचत बल्बों का उपयोग करना चाहिए। बिजली के उपकरणों को बंद कर दें जब उपयोग में न हो।
- ईंधन का उपयोग (वाहन) – संभव हो पैदल चलें, साइकिल चलाएँ या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
- कागज का उपयोग – कागज को दोबारा इस्तेमाल में लाएँ। कागज का कम उपयोग करें। डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करें।
- प्लास्टिक का उपयोग – प्लास्टिक के बजाय पुन: उपयोगी और बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं का उपयोग करें।
प्रश्न 8.
चार गतिविधियों की सूची बनाइए जो वायु की उपस्थिति में संभव हैं।
उत्तर:
वायु की उपस्थिति में संभावित गतिविधियाँ:
- श्वास लेना
- पौधों का प्रकाश संश्लेषण
- कागज की पतंग उड़ाना
- मोमबत्ती जलाना
प्रश्न 9.
आप अपने घर के आस-पास को हरित आवरण से समृद्ध बनाने के लिए किस प्रकार योगदान देंगे? ऐसे कार्यों की सूची बनाएँ।
उत्तर:
- पड़ोसियों को अपने बगीचों में पौधे उगाने के लिए प्रोत्साहित करें।
- हरित पहल करने के लिए स्थानीय स्कूलों के साथ सहयोग करें।
- मौजूदा पेड़ों और हरित स्थानों की सुरक्षा की वकालत करें।
- सामुदायिक वृक्षारोपण अभियान में भाग लें।
- स्थानीय पार्कों और खुले स्थानों में पेड़ लगाएँ।
प्रश्न 10.
दिए गये चित्र में हम देखते हैं कि भोजन बनाया जा रहा है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) भोजन बनाने के लिए किस प्रकार की ऊर्जा का उपयोग हो रहा है?
(ख) भोजन बनाने के लिए इस प्रकार की ऊर्जा के उपयोग का एक लाभ और एक हानि लिखिए।
उत्तर:
(क) सौर ऊर्जा का उपयोग हो रहा है।
(ख) लाभ – सौर ऊर्जा एक नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है। इसलिए यह पर्यावरण के लिए अनुकूल होती है।
हानि – सौर ऊर्जा पर निर्भरता केवल दिन के समय और सूर्य की उपस्थिति में ही संभव है। बादल छाए रहने या रात के समय इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 11.
बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटने से मृदा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। आपके अनुसार ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
पेड़ों के बिना, बारिश से मिट्टी बह सकती है। जिससे उपजाऊ ऊपरी मिट्टी नष्ट हो जाती है। इसके अलावा पेड़ों से गिरे पत्ते सड़ जाते हैं और मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ मिलाते हैं, जिससे इसकी उर्वरता और संरचना बढ़ जाती है। पेड़ों को काटने से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है क्योंकि पेड़ों की जड़ें मिट्टी को एक साथ बाँधने में मदद करती है। जिससे कटाव को रोका जा सकता है।
प्रश्न 12.
दो मानवीय गतिविधियाँ बताइए जिनसे वायु प्रदूषित होती है। एक कार्य सुझाएँ जो वायु प्रदूषण कम करने में सहायक हो ।
उत्तर:
- वनों की कटाई से पेड़ों की संख्या कम हो जाती है जो कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर सकते हैं। जिससे ग्रीनहाउस गैसों की साद्रता बढ़ जाती है।
- वाहनों और कारखानों में जीवाश्म ईंधन जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक प्रदूषक हवा में निकलते हैं।
वायु प्रदूषण कम करने के लिए सुझाव – सड़क पर जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों की संख्या कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दें।
प्रश्न 13.
एक परिवार सौर पैनल बिजली उत्पादन के लिए, गैस स्टोव खाना बनाने के लिए और पवनचक्की कुएँ से पानी खींचने के लिए उपयोग करता है। क्या होगा यदि एक सप्ताह तक सूर्य का प्रकाश न हो।
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश न होने पर –
- सौर पैनल से बिजली उत्पादन नहीं हो सकेगी, जिससे बिजली की कमी हो जाएगी।
- गैस स्टोव चलाने में कठिनाई हो सकती है।
- पवनचक्की के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल सकेगी।
प्रश्न 14.
निम्नलिखित शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
(जीवाश्म ईंधन, वन, वायु, पेट्रोलियम, कोयला, जल और अनवीकरणीय संसाधन)
उत्तर:
प्रश्न 15.
उद्योगों और आवास की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पेड़ों की माँग बढ़ रही है। इसलिए लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। क्या यह उचित है ? चर्चा कीजिए और एक संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कीजिए।
उत्तर:
पेड़ों की बढ़ती माँग के चलते उनका अनियंत्रित कटान पर्यावरणीय असंतुलन का कारण बनता है। पेड़ न केवल ऑक्सीजन का स्रोत हैं, गुणवत्ता, जलवायु – संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों की कमी से मृदाक्षरण, जैव विविधता में कमी और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं जबकि उद्योगों और आवास की आवश्यकताओं को पूरा करना जरूरी है, यह कटान संतुलित और सतत होना चाहिए।
प्रश्न 16.
अपने विद्यालय में पानी के उपयोग को कम करने के लिए एक योजना बनाइए । इस योजना को साकार करने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे और इससे पर्यावरण को कैसे सहायता मिलेगी?
उत्तर:
पानी के उपयोग को कम करने की योजना
- पानी के रिसाव को ठीक करें।
- पानी के अनावश्यक उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएँ।
- वर्षा जल संचयन की योजना बनाएँ।
- पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी के उपयोग में कमी से पानी की बचत होगी और यह प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षक बनेगा।
Class 6 Science Chapter 11 Question Answer in Hindi Intext Questions
(पृष्ठ 210)
प्रश्न 1.
क्या होगा यदि सूर्य कुछ दिनों तक दिखाई न दे?
1. हमें दिन के समय भी कृत्रिम प्रकाश पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
2. ……………………
3. ……………………
उत्तर:
2. सूर्य के प्रकाश के बिना, प्रकाश संश्लेषण बंद हो जाएगा, लेकिन इससे केवल कुछ पौधे मरेंगे – कुछ बड़े पेड़ हैं जो इसके बिना दशकों तक जीवित रह सकते हैं।
3. कोई प्राकृतिक प्रकाश और गर्मी नहीं होगी, इसलिए वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन आदि जैसी कई प्राकृतिक घटनाएँ रुक जाएँगी।
(पृष्ठ 211)
प्रश्न 2.
एक बड़े वन क्षेत्र को काटने के क्या परिणाम होते हैं? एक प्रस्तुति बनाइए या अभिनय (रोल प्ले) कीजिए या एक कहानी या कविता लिखिए जो दर्शाती हो कि यदि हम अपने जंगलों में पेड़ों को निरंतर काटते रहेंगे तो क्या हो सकता है?
उत्तर:
पेड़ों और अन्य वनस्पतियों के नष्ट होने से जलवायु परिवर्तन, मिट्टी का कटाव, बाढ़, वायुमण्डल में ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि और मनुष्यों के लिए बहुत सारी समस्याएँ हो सकती हैं।