Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi सजीव विशेषताओं का अन्वेषण to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 10 Extra Questions and Answers in Hindi Medium सजीव विशेषताओं का अन्वेषण
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सजीव और निर्जीव वस्तुओं में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
सजीव वस्तुएँ गति कर सकती हैं, पोषण लेती हैं, बढ़ती हैं, श्वास लेती हैं, उत्सर्जन करती हैं, उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया करती हैं, जनन करती हैं और अंत में मर जाती हैं। जबकि निर्जीव वस्तुओं में ये गुण नहीं होते हैं।
प्रश्न 2.
बीज के अंकुरण के लिए किन-किन परिस्थितियों की आवश्यकता होती है? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
बीजों के अंकुरण के लिए पर्याप्त मात्रा में जल, वायु व प्रकाश की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मात्रा में जल और वायु के बिना बीज अंकुरित नहीं हो सकते।
प्रश्न 3.
बीजों के अंकुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता क्यों नहीं होती?
उत्तर:
अधिकांश बीजों को अंकुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती। अंकुरण के बाद, नवोद्भिद के विकास के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है, लेकिन अंकुरण प्रक्रिया के दौरान बीज को अंधकार में भी अंकुरित किया जा सकता है।
प्रश्न 4.
बीज के अंकुरण के लिए जल क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
जल बीज के बाहरी आवरण को मुलायम बनाता है, बीज की नन्ही जड़ें बाहर निकलकर पौधों मैं विकसित हो सकती हैं। जल बीज में जीवन की आवश्यक क्रियाओं को शुरू करने में भी मदद करता है।
प्रश्न 5.
सजीव और निर्जीव वस्तुओं के बीच अंतर को पहचानने के लिए कौन-कौन सी विशेषताएँ महत्त्वपूर्ण होती हैं?
उत्तर:
सजीव और निर्जीव वस्तुओं के बीच अंतर को पहचानने के लिए निम्नलिखित विशेषताएँ महत्त्वपूर्ण होती हैं- गति, पोषण, वृद्धि, श्वसन, उत्सर्जन, उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया, जनन व मृत्यु । इसमें से किसी एक भी विशेषता का अभाव यह दर्शाता है कि वस्तु निर्जीव है।
प्रश्न 6.
पौधों में वृद्धि और गति की क्या विशेषताएँ होती हैं?
उत्तर:
पौधों में वृद्धि और गति का मुख्य उदाहरण यह है कि पौधे प्रकाश की दिशा में बढ़ते हैं। पौधे के विभिन्न अंग प्रकाश और गुरुत्वाकर्षण के प्रति अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दिखाते हैं।
प्रश्न 7.
पौधों में गति के उदाहरण कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
पौधों में गति के उदाहरणों में फूलों का खिलना, कीटभक्षी पौधों का कीटों को पकड़ना शामिल है। जैसे- ड्रोसेरा पौधा अपने पोषण के लिए कीटों पर निर्भर करता है और उसकी पत्तियाँ कीट को पकड़ लेती है।
प्रश्न 8.
पौधों और जन्तुओं के जीवन-चक्र में क्या समानताएँ और भिन्नताएँ हैं?
उत्तर:
पौधों और जन्तुओं के जीवन-चक्र में समानताएँ यह है कि दोनों में वृद्धि, विकास, प्रजनन की प्रक्रियाँ होती हैं। भिन्नता यह है कि पौधे अंकुरण के बाद फूल और फल उत्पन्न करते हैं, जबकि जंतुओं में जनन के बाद नवजात की उत्पत्ति होती हैं और अंतत: उनकी मृत्यु होती हैं।
प्रश्न 9.
मेंढक के जीवन-चक्र की मुख्य अवस्थाएँ कौन-कौन सी होती हैं?
उत्तर:
मेंढक के जीवन चक्र की मुख्य अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं।
- अंडा
- टैडपोल
- मंडूकक
- वयस्क मेंढक
प्रश्न 10.
पौधे और जंतुओं के जीवन चक्र में कौन – कौन से महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं?
उत्तर:
पौधे और जंतुओं के जीवन-चक्र में अंकुरण से लेकर फूल और फल का निर्माण और अंतत: मृत्यु तक कई परिवर्तन होते हैं। जन्तुओं के जीवन-चक्र में अंडे से लेकर लार्वा, प्यूपा और वयस्क अवस्था तक परिवर्तन होते हैं, जो उनके जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं।
प्रश्न 11.
मच्छरों के जीवन चक्र की चार अवस्थाएँ कौन-कौन सी होती हैं?
उत्तर:
मच्छरों के जीवन चक्र की चार अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं-
- अंडा
- लार्वा
- प्यूपा
- वयस्क मच्छर
प्रश्न 12.
मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने के लिए क्या किया जा सकता है?
उत्तर:
मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने के लिए पानी को जमा होने से रोकना चाहिए । पानी में मिट्टी का तेल छिड़कने से लार्वा और प्यूपा के श्वसन को बाधित किया जा सकता है, जिससे वे मर जाते हैं।
प्रश्न 13.
पौधों में वृद्धि के लिए प्रकाश की क्या भूमिका होती है?
उत्तर:
प्रकाश पौधे की वृद्धि की दिशा को प्रभावित करते हैं। सामान्यतः प्ररोह प्रकाश की दिशा में बढ़ता है, जिसे प्रकाशानुवर्तन कहते हैं। वही जड़ें प्रकाश के विपरीत दिशा में बढ़ती हैं।
प्रश्न 14.
क्या सभी बीजों को अंकुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
नहीं, अधिकांश बीजों को अंकुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती। अंकुरण के पश्चात, नवोद्भिद के विकास के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 15.
पौधों में अंकुरण के दौरान जड़ और प्ररोह किस दिशा में बढ़ते हैं?
उत्तर:
अंकुरण के दौरान, पौधों की जड़ें नीचे की ओर बढ़ती हैं जबकि प्ररोह ऊपर की ओर बढ़ता है।
प्रश्न 16.
मच्छरों का जीवन-चक्र किन-किन अवस्थाओं से गुजरता है?
उत्तर:
मच्छरों का जीवन-चक्र चार अवस्थाओं से गुजरता है- अंडा, लार्वा, प्यूपा और वयस्क मच्छर । मादा मच्छर स्थिर पानी में अंडे देती है, जो बाद में लार्वा, फिर प्यूपा और अंत में वयस्क मच्छर में परिवर्तित हो जाते हैं।
प्रश्न 17.
किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण परिलक्षित होते हैं।
उत्तर:
बादल। यह गति करता है तथा वृद्धि करता है।
प्रश्न 18.
निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं?
हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुंभी, केंचुआ।
उत्तर:
हल, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव।
प्रश्न 19.
सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
सजीवों के लक्षण इस प्रकार हैं-
- पोषण
- वृद्धि
- श्वसन
- उत्तेजनशीलता
- उत्सर्जन
- प्रजनन
- गति ।
प्रश्न 20.
निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं?
मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य-तेल, नमक, सेब, रबड़।
उत्तर:
मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब, रबड़।
प्रश्न 21.
पशु और पौधों में लगातार वृद्धि किनकी होती है?
उत्तर:
पौधों की वृद्धि जीवन में लगातार होती रहती है।
प्रश्न 22.
प्रजनन क्या है?
उत्तर:
जीव जिस प्रक्रिया से अपने जैसे और जीवों का निर्माण करता है और अपने वंश को चलाता या आगे बढ़ाता है, प्रजनन कहलाता है।
प्रश्न 23.
सजीव और निर्जीव छाँटो-
भैंस, घास, हरा टिड्डा, मेज, हवाई जहाज, पेंसिल, साइकिल, कौवा, केले का पौधा।
उत्तर:
सजीव – भैंस, कौवा, हरा टिड्डा, केले का पौधा, घास।
निर्जीव – मेज, हवाई जहाज, पेंसिल, साइकिल।
प्रश्न 24.
अंडे देने वाले तथा शिशु को जन्म देने वाले जंतुओं के दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
अंडे देने वाले मुर्गी, मेंढक, करकेटा।
बच्चे देने वाले – कुत्ता, बिल्ली, गाय, भैंस आदि।
प्रश्न 25.
सभी सजीव एवं निर्जीव वस्तुओं में कुछ अभिलक्षण उभयनिष्ठ हैं। संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
दोनों की कुछ निश्चित संहति और आयतन होता है तथा निश्चित आकार भी होता है। दोनों ही मौलिक इकाइयों से बनते हैं।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
उद्दीपन किसे कहते हैं? क्या पौधे भी उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया करते हैं?
उत्तर:
प्रिय व्यंजन का परोसा जाना, आँखों पर तेज प्रकाश पड़ना, पैर में काँटा चुभना आदि हमारे बाह्य वातावरण में होने वाले परिवर्तनों के कुछ उदाहरण हैं। हम इन सभी प्रकार के परिवर्तनों के प्रति अनुक्रिया करते हैं। वातावरण में होने वाले इन परिवर्तनों को उद्दीपन कहते हैं।
पौधे भी उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया करते हैं। कुछ पौधों के पुष्प सूर्यास्त के बाद बंद हो जाते हैं और . सूर्योदय पर पुन: खिल जाते हैं। छुई-मुई के पौधे की पत्तियाँ छूने पर अचानक मुरझा जाती हैं।
प्रश्न 2.
आप किसी जीव के जीवन-काल तथा जीवन-च -चक्र से क्या समझते हैं?
उत्तर:
- जीवन – चक्र – परिवर्तनों की श्रृंखला, जो किसी जीवन में होती रहती है अर्थात एक कोशिका से बहुकोशिकाओं में बदलना और फिर उनका बढ़ना – टूटना आदि चलता रहता है।
- जीवन – काल – जन्म से लेकर मृत्यु तक के समय को जीवन-काल कहेंगे। इसमें शिशु अवस्था, यौवन, वृद्धावस्था और अंत में मृत्यु इस कालखंड में विभिन्न परिवर्तन होते रहते हैं और प्रत्येक जीव का एक निश्चित कालखंड होता है।
प्रश्न 3.
सजीवों के उन प्रमुख अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए जिनके द्वारा उन्हें निर्जीवों से पृथक किया जाता है।
उत्तर:
सजीव | निर्जीव |
1. सजीव स्वयं चल फिर सकते हैं। | 1. ये स्वयं नहीं चलते। |
2. इनको भूख, प्यास, हवा चाहिए। | 2. इनको हवा, पानी, भोजन नहीं चाहिए। |
3. ये वृद्धि करते हैं। | 3. ये वृद्धि नहीं करते। |
4. इनमें संवेदना होती है, प्रतिक्रिया भी प्रकट करते हैं। | 4. इनमें संवेदना या प्रतिक्रिया नहीं होती। |
5. इनमें प्रजनन होता है। | 5. इनमें प्रजनन नहीं होता। |
6. ये श्वास क्रिया करते हैं और भोजन से ऊर्जा बनाते हैं। | 6. ये श्वास क्रिया और ऊर्जा नहीं बनाते। |
7. ये उत्सर्जन करते हैं और व्यर्थ की चीजें शरीर में नहीं रहने देते। | 7. ये उत्सर्जन नहीं करते। |
8. इनका निश्चित जीवन-काल होता है और फिर मृत्यु हो जाती है। | 8. इनका जीवन-काल निश्चित नहीं है। |
9. ये कोशिकाओं से बनते हैं। | 9. ये अणुओं से बनते हैं। |
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जंतुओं और पौधों में प्रजनन के विभिन्न तरीकों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जंतु प्रजनन द्वारा अपने सदृश संतान उत्पन्न करते हैं। भिन्न जंतुओं में प्रजनन का ढंग अलग-अलग होता है। कुछ जंतु अंडे देते हैं जिनसे शिशु निकलते हैं। कुछ जंतु शिशु को जन्म देते हैं (चित्र 10.4 एवं 10.9)।
पौधे भी प्रजनन करते हैं। जंतुओं की तरह पौधों में भी प्रजनन के तरीके भिन्न-भिन्न हैं। बहुत-से पौधे बीजों द्वारा प्रजनन करते हैं। पौधे बीज उत्पादित करते हैं। हम उन्हें अंकुरित करके नए पौधे उगा सकते हैं. (चित्र 10.10)।
कुछ पौधे बीज के अतिरिक्त अपने कायिक भागों द्वारा भी नए पौधे उत्पन्न करते हैं। उदाहरणतः आलू के कलिका वाले भाग से नया पौधा बनता है (चित्र 10.11)।
प्रश्न 2.
पौधों तथा जंतुओं में परस्पर क्या समानताएँ तथा असमानताएँ हैं?
उत्तर:
समानताएँ-
- दोनों को भोजन, पानी और वायु चाहिए। इसके बिना जीवन संभव नहीं है।
- ये वृद्धि करते हैं और समय के अनुसार इनका आकार बदलता है।
- ये गति करते हैं। इनके शरीर के अंग आंतरिक और बाह्य दोनों गति करते हैं।
- ये संवेदनशील होते हैं और वातावरण के अनुसार क्रिया-प्रतिक्रिया करते हैं।
- ये प्रजनन करते हैं और अपनी वंश वृद्धि करते हैं।
- ये श्वास क्रिया करते हैं और भोजन से ऊर्जा बनाते हैं।
- ये उत्सर्जन करते हैं और बेकार की चीजें शरीर में नहीं रहने देते।
- ये कोशिकाओं से बनते हैं।
- इनका निश्चित जीवन – काल होता है फिर मृत्यु को प्राप्त होते हैं।
असमानताएँ-
- पौधे स्वयंपोषी हैं जबकि जंतु परपोषी।
- पौधे स्थिर हैं, जीव स्थिर नहीं रहते।
- पौधे बीजों से या अन्य भागों से वंश वृद्धि करते हैं जबकि जीव अंडों से या बच्चों को जन्म देते हैं।
- पौधे जीवन-भर वृद्धि करते रहते हैं जबकि जीवों की वृद्धि एक आयु सीमा तक ही होती है।
- पौधे कम संवेदनशील होते हैं जबकि जीव अधिक संवेदनशील होते हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
सही शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
• उद्दीपन • उत्सर्जन • भोजन
• प्रजनन
(i) …………………. सजीवों को उनकी वृद्धि के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है।
(ii) हमारे वातावरण में होने वाले परिवर्तन …………………………….. कहलाते हैं।
(iii) सजीवों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन ………………………….. कहलाता है।
(iv) सजीव ………………………………. प्रक्रिया द्वारा अपने सदृश संतान उत्पन्न करता है।
उत्तर:
(i) भोजन
(ii) उद्दीपन
(iii) उत्सर्जन
(iv) प्रजनन।
प्रश्न 2:
कॉलम ‘अ’ व ‘ब’ को सुमेलित कीजिए।
कॉलम ‘अ’ | कॉलम ‘ब’ |
(i) आवास | (क) सजीवों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन । |
(ii) प्रजनन | (ख) जीव के वातावरण में होने वाले परिवर्तन। |
(iii) उत्सर्जन | (ग) जीव द्वारा स्वयं को अपने परिवेश में ढालना। |
(iv) उद्दीपन | (घ) किसी जीव का विशिष्ट परिवेश जिसमें वह रहता है। |
(v) अनुकूलन | (ङ) जंतुओं द्वारा अपने सदृश संतान उत्पन्न करना। |
उत्तर:
कॉलम ‘अ’ | कॉलम ‘ब’ |
(i) आवास | (घ) किसी जीव का विशिष्ट परिवेश जिसमें वह रहता है। |
(ii) प्रजनन | (ङ) जंतुओं द्वारा अपने सदृश संतान उत्पन्न करना। |
(iii) उत्सर्जन | (क) सजीवों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन। |
(iv) उद्दीपन | (ख) जीव के वातावरण में होने वाले परिवर्तन। |
(v) अनुकूलन | (ग) जीव द्वारा स्वयं को अपने परिवेश में ढालना। |
प्रश्न 3.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) शिशु को जन्म देने वाला जंतु है-
(क) चूहा
(ख) मोर
(ग) सर्प
(घ) छिपकली।
उत्तर:
(क) चूहा
(ii) पौधों का उत्सर्जी पदार्थ है-
(क) ऑक्सीजन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
(ग) ऑक्सीजन और जलवाष्प
(घ) कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प।
उत्तर:
(ग) ऑक्सीजन और जलवाष्प
(iii) निम्नलिखित में असत्य कथन छाँटिए-
(क) सजीव अपने सदृश संतान उत्पन्न करते हैं।
(ख) पौधे गति करते हैं।
(ग) पौधों में जीवन पर्यंत वृद्धि होती है।
(घ) सभी जीवों की मृत्यु निश्चित है।
उत्तर:
(ख) पौधे गति करते हैं।
(iv) कौन-सी क्रिया भंडार गृह में रखे बीज में चलती रहती है?
(क) वृद्धि
(ख) श्वसन
(ग) गति
(घ) प्रजनन।
उत्तर:
(ख) श्वसन
(v) सजीवों का लक्षण है-
(क) प्रजनन
(ख) पोषण
(ग) श्वसन
(घ) सभी।
उत्तर:
(घ) सभी