Students preparing for exams find Class 6 Science NCERT Solutions and Class 6 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium विज्ञान का अनूठा संसार very helpful.
Class 6th Science Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 6 Chapter 1 Question Answer in Hindi
Class 6 Science Ch 1 Question Answer in Hindi विज्ञान का अनूठा संसार
प्रश्न 1.
विज्ञान में जिज्ञासा का क्या महत्व है?
उत्तर:
विज्ञान में जिज्ञासा का अर्थ है कुछ नया जानने और समझने की इच्छा। विज्ञान का आधार ही जिज्ञासा है। यह जिज्ञासा हमें नए-नए प्रश्न पूछने व उनका उत्तर ढूँढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
प्रश्न 2.
विज्ञान के अध्ययन के दौरान प्रश्न पूछना क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
विज्ञान के अध्ययन के दौरान प्रश्न पूछना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारी जिज्ञासा को बढ़ावा देता है और हमें नई-नई खोजों के लिए प्रेरित करता है। प्रश्न पूछने से हम समस्याओं का हल खोज सकते हैं और प्रकृति के गूढ़ रहस्यों को समझ सकते हैं।
प्रश्न 3.
वैज्ञानिक पद्धति क्या है?
उत्तर:
वैज्ञानिक पद्धति में प्रश्न पूछना, अवलोकन करना, परिकल्पना बनाना, प्रयोग करना और विश्लेषण करना शामिल है। यह प्रक्रिया वैज्ञानिकों को व्यवस्थित रूप से घटनाओं का अन्वेषण करने और समझने की अनुमति देती है।
प्रश्न 4.
वैज्ञानिक विधि के चरण क्या हैं?
उत्तर:
वैज्ञानिक विधि के मुख्य चरण निम्न हैं-
- समस्या का अवलोकन करना।
- समस्या पर प्रश्न उठाना
- संभावित उत्तर का अनुमान
- अनुमान का परीक्षण करना
- परिणामों का विश्लेषण करना व निष्कर्ष निकालना।
प्रश्न 5.
विज्ञान में प्रयोगों का क्या महत्व है?
उत्तर:
विज्ञान में प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परिकल्पनाओं का परीक्षण करता है, अनुभवजन्य साक्ष्य प्रदान करता है और सिद्धांतों को मानने या अस्वीकार करने में मदद करता है। खोज का यह निरंतर प्रक्रम है।
प्रश्न 6.
विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन से क्या संबंध है?
उत्तर:
विज्ञान हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा है क्योंकि यह रोजमर्रा की घटनाओं को समझाता है। जैसे- पौधे कैसे बढते हैं? तारे क्यों चमकते हैं? कपड़े कैसे सूखते हैं? विज्ञान हमारी दैनिक गतिविधियों को समझने व सुधारने में मदद करता है । जैसे- चीजों को ठीक तरीके से रखना, खाना बनाना और तकनीक का उपयोग करना।
प्रश्न 7.
दैनिक जीवन में हम विज्ञान का प्रयोग कैसे करते हैं?
उत्तर:
दैनिक जीवन में हम विज्ञान का प्रयोग विभिन्न तरीकों से करते हैं। जैसे – खाना पकाना, मौसम की भविष्यवाणी, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल करना, सही खान-पान। ये सभी कार्य वैज्ञानिक विधियों व सिद्धांतों पर आधारित होते हैं।
प्रश्न 8.
वैज्ञानिक खोजों के महत्व को कैसे समझा जा सकता है ?
उत्तर:
वैज्ञानिक खोजें हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। ये खोजें नई-नई तकनीकी औषधियों और प्राकृतिक रहस्यों के बारे में जानकारी देती है। जिससे हम अपने जीवन को अधिक सुरक्षित, सुखद व स्वस्थ बना सकते हैं।
प्रश्न 9.
वैज्ञानिक कौन होते हैं? वे क्या कार्य करते हैं?
उत्तर:
वैज्ञानिक वे लोग होते हैं जो प्रकृति के रहस्यों को जानने व समस्याओं के समाधान खोजने के लिए आवश्यक वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करते हैं। ये विभिन्न प्रयोगों व अनुसंधानों के माध्यम से नई खोजें करते हैं और हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं।
प्रश्न 10.
विज्ञान कैसे आपसी तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देता है?
उत्तर:
विज्ञान आपसी तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देता है क्योंकि वैज्ञानिक अक्सर जटिल समस्याओं से निपटने, विचार साझा करने और विशेषता को संयोजित करने के लिए आपसी तालमेल में काम करते हैं। यह सामूहिक प्रयास खोजों व नवाचारों को तेज करता है | और पूरे समाज को लाभ पहुँचाता है।
Class 6 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi Intext Questions
(पृष्ठ 1)
प्रश्न 1.
विज्ञान क्या है?
उत्तर:
विज्ञान सोचने, समझने व कार्य करने का सशक्त माध्यम है जो हमें प्रकृति के विभिन्न आयामों को समझने में मदद करता है। यह एक रोमांचक व साहसिक कार्य है जहाँ हम प्रश्न पूछते हैं तथा यह समझने का प्रयास करते हैं कि ये सब कैसे होता है।
(पृष्ठ 3)
प्रश्न 2.
इस पुस्तक की सहायता से हम क्या खोजेंगे?
उत्तर:
इस पुस्तक की सहायता से हम यह समझने का प्रयास करेंगे कि विभिन्न वस्तुएँ कैसे बनती हैं। उनका कार्य कैसे होता है और वे आपस में कैसे जुड़ी हैं। यह पुस्तक हमारी जिज्ञासा को बढ़ाने व नई-नई खोज करने के लिए प्रेरित करेगी।
(पृष्ठ 5)
प्रश्न 3.
हम स्वयं अपने प्रश्नों के उत्तर ढूँढ़ने का प्रयास कैसे कर सकते हैं?
उत्तर:
वैज्ञानिक विधियों का पालन करके हम स्वयं अपने प्रश्नों के उत्तर ढूँढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। हमें सबसे पहले जो रुचिकर लगता है उसका अवलोकन करना चाहिए। उसके बाद उस पर एक अनुमान लगाना चाहिए और फिर प्रयोगों व प्रेक्षणों द्वारा उस अनुमान का सत्यापन करना चाहिए। अंत में परिणामों का विश्लेषण करना चाहिए कि क्या हमारे प्रश्न का सही उत्तर प्राप्त हुआ या नहीं।
(पृष्ठ 8)
प्रश्न 4.
बुद्धिमान बनने के लिए प्रश्न पूछने वाला बनना आवश्यक है।
उत्तर:
बुद्धिमान बनने के लिए प्रश्न पूछने वाला बनना आवश्यक है क्योंकि प्रश्न पूछना हमारी जिज्ञासा और समझ को बढ़ाता है और यही जिज्ञासा नए-नए ज्ञान की खोज में प्रेरित करती है। प्रश्न पूछने से हम चारों ओर की दुनिया को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इस प्रकार हम अधिक ज्ञानवान और बुद्धिमान बनते हैं।