Experts have designed these Ganita Prakash Class 6 Notes and Class 6th Maths Chapter 9 Notes in Hindi सममिति for effective learning.
Symmetry Class 6 Notes in Hindi Medium
सममिति कक्षा 6 नोट्स
कक्षा 6 गणित अध्याय 9 नोट्स सममिति
→ 9.1 सममिति की रेखा
जब किसी आकृति का आधा दूसरे आधे में इस प्रकार मोड़ा जाए कि दोनों भाग परस्पर अतिव्यापी हो जाएँ तब आकृति को सममिति कहा जाता है।
जब एक रेखा, आकृति को दो भागों में बाँटती है, जोकि मोड़ने पर एक-दूसरे को पूर्णतया ढक लेती है, तब उस रेखा को सममिति की रेखा कहा जाता है।
नोट: एक आकृति में एक से अधिक सममिति की रेखाएँ हो सकती हैं।
→ 9.2 घूर्णन सममिति
कभी-कभी कुछ आकृतियों को जब एक निश्चित बिंदु के परित किसी कोण पर घुमाया जाता है, तब वे मूल रूप से एक समान दिखती हैं। ऐसे कोण को उस आकृति का सममिति का कोण कहते हैं।
एक आकृति जिसका सममिति कोण 0 और 360° के बीच होता है, उसे घूर्णन सममिति कहा जाता है। आकृति का वह बिंदु जिसके चारों ओर घूर्णन होता है उसे घूर्णन केंद्र कहा जाता है।
एक आकृति में सममिति के अनेक कोण हो सकते हैं।
सममिति का सबसे छोटा कोण = 360° ÷ आकृति में सममिति की रेखाओं की संख्या। अन्य कोण सबसे छोटे कोण के गुणक होते हैं।
तथा सममिति के कोणों की संख्या = सममिति की रेखाओं की संख्या।
सममिति के कोणों की संख्या घूर्णन सममिति का क्रम भी कहलाता है।