Experts have designed these Ganita Prakash Class 6 Notes and Class 6th Maths Chapter 1 Notes in Hindi गणित में पैटर्न for effective learning.
Patterns in Mathematics Class 6 Notes in Hindi Medium
गणित में पैटर्न कक्षा 6 नोट्स
कक्षा 6 गणित अध्याय 1 नोट्स गणित में पैटर्न
→ 1.1 गणित क्या है?
गणित पैटनों की खोज है। पैटर्न हमारे चारों ओर विद्यमान हैं।
गणितज्ञ गणित को कला व विज्ञान दोनों रूपों में देखते हैं।
गणित यह ज्ञात करता है कि कौन-कौन से पैटनों का अस्तित्व है तथा उनके अस्तित्व के कारणों का स्पष्टीकरण भी करता है।
→ 1.2 संख्याओं में पैटर्न
गणित में दिखने वाले सबसे अधिक मौलिक पैटन में संख्याओं के पैटर्न हैं
0, 1, 2, 3, 4, …..
गणित की वह शाखा जिसमें पूर्ण संख्याओं के पैटनों का अध्ययन किया जाता है, संख्या सिद्धांत कहलाता है। संख्याओं के अनुक्रम को संख्या अनुक्रम कहा जाता है। अनुक्रम में एक नियम होता है। कुछ मुख्य संख्या अनुक्रम निम्न हैं-
→ 1.3 संख्या अनुक्रमों का दृश्यांकन
गणितीय वस्तुओं का चित्रों या आरेखों के माध्यम से दृश्यांकन गणितीय पैटन और संकल्पनाओं को समझने का एक तरीका है। चित्रों की सहायता से अनेक संख्या अनुक्रमों का दृश्यांकन किया जा सकता है। आइए सारणी 2 में संख्या अनुक्रमों को चित्रों के माध्यम से दर्शाए।
सारणी- 2: कुछ संख्या अनुक्रमों का चित्रीय निरूपण
→ 1.4 संख्या अनुक्रमों के बीच संबंध
कभी-कभी संख्या अनुक्रम एक दूसरे से संबंधित हो सकते हैं।
उदाहरण: क्या होता है जब हम विषम संख्याओं को जोड़ना प्रारंभ करते हैं?
1 = 1 = 1 का वर्ग
1 + 3 = 4 = 2 का वर्ग
1+ 3 + 5 = 9 = 3 का वर्ग
1 + 3 + 5 + 7 = 16 = 4 का वर्ग
1 + 3 + 5 + 7 + 9 = 25 = 5 का वर्ग
1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 = 36 = 6 का वर्ग
→ 1.5 आकारों में पैटर्न
गणित में महत्त्वपूर्ण व बुनियादी पैटर्न आकारों के पैटर्न हैं। ये आकार एक, दो या तीन (1D, 2D व 3D) या अधिक विमाओं में हो सकते हैं।
ज्यामिति गणित की वह शाखा है जिसमें आकारों में पैटर्न का अध्ययन किया जाता है।
आइए नीचे दर्शाई गई सारणी में आकार अनुक्रमों को समझते हैं। ये महत्त्वपूर्ण प्रकार के आकार ( पैटर्न) है जिनका गणित में अध्ययन किया जाता है।
→ 1.6 संख्या अनुक्रमों से संबंध
आकार अनुक्रम आश्चर्यजनक तरीकों द्वारा संख्या अनुक्रमों से संबंधित होते हैं।
उदाहरण के लिए सम बहुभुजों के आकार अनुक्रम में भुजाओं की संख्याएँ 3 अर्थात् 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 से शुरू होने वाली गणन संख्याओं द्वारा दी जाती है।