Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Grammar व्याकरण Vyakaran Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Vyakaran Worksheet with Answers
भाषा और व्याकरण
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए ।
(क) राजस्थानी हिंदी उपभाषा की बोली ‘मारवाड़ी’ है।
उत्तर :
✓
(ख) देवनागरी लिपि की जननी रोमन है ।
उत्तर :
✗
(ग) भाषा के शुद्ध रूप को शुद्धिकरण कहते हैं ।
उत्तर :
✗
(घ) लिपि शब्द का अर्थ है – ‘लीपन’ या ‘लिखना’ ।
उत्तर :
✓
(ङ) पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) खड़ी बोली का संबंध ________ हिंदी से है। (पूर्वी / पश्चिमी)
(ख) ‘भाषा’ शब्द ________ धातु से बना है। (भाष्/ भाषा)
(ग) हिंदी दिवस ________ को मनाया जाता है। (10 सितंबर / 14 सितंबर)
(घ) हिंदी भाषा की ________ उपभाषाएँ हैं। (पाँच/आठ)
उत्तर :
(क) पश्चिमी
(ख) भाष्
(ग) 14 सितंबर
(घ) पाँच
प्रश्न 3.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) हिंदी भाषी क्षेत्र में कितनी बोलियाँ बोली जाती हैं?
(i) 20
(ii) 19
(iii) 18
(iv) 17
उत्तर :
(iii) 18
(ख) मुख्यतः भाषा के कितने रूप हैं?
(i) 3
(ii) 4
(iii) 5
(iv) 2
उत्तर :
(i) 3
(ग) पूर्वी हिंदी उपभाषा की बोली कौन-सी है ?
(i) अवधी
(ii) ब्रजभाषा
(iii) खड़ीबोली
(iv) बुंदेली
उत्तर :
(i) अवधी
![]()
(घ) हिंदी भाषा को राजभाषा कब घोषित किया गया ?
(i) 26 जनवरी, 1950
(ii) 15 अगस्त, 1947
(iii) 14 सितंबर, 1949
(iv) 14 सितंबर, 1948
उत्तर :
(iii) 14 सितंबर, 1949
प्रश्न 4.
निम्नलिखित उपभाषाओं का उनकी सुसंगत बोलियों से मिलान कीजिए।
| उपभाषा | बोली |
| (क) पहाड़ी हिंदी | (i) ब्रजभाषा |
| (ख) बिहारी हिंदी | (ii) जयपुरी |
| (ग) पश्चिमी हिंदी | (iii) मैथिली |
| (घ) राजस्थानी हिंदी | (iv) गढ़वाली |
उत्तर :
| उपभाषा | बोली |
| (क) पहाड़ी हिंदी | (iv) गढ़वाली |
| (ख) बिहारी हिंदी | (iii) मैथिली |
| (ग) पश्चिमी हिंदी | (i) ब्रजभाषा |
| (घ) राजस्थानी हिंदी | (ii) जयपुरी |
प्रश्न 5.
निम्नलिखित भाषाओं की लिपियों को उनके सामने लिखिए।
| भाषा | लिपि |
| (क) अंग्रेज़ी | |
| (ख) हिंदी | |
| (ग) मराठी | |
| (घ) उर्दू | |
| (ङ) नेपाली |
उत्तर :
| भाषा | लिपि |
| (क) अंग्रेज़ी | रोमन |
| (ख) हिंदी | देवनागरी |
| (ग) मराठी | देवनागरी |
| (घ) उर्दू | फ़ारसी |
| (ङ) नेपाली | देवनागरी |
प्रश्न 6.
निम्नलिखित में भाषा का कौन-सा रूप प्रयुक्त होता है? प्रत्येक के सामने लिखकर बताइए।
(क) कविता पाठ करना _________________
(ख) भाषण देना _________________
(ग) निबंध – लेखन _________________
(घ) प्रश्न-पत्र हल करना _________________
उत्तर :
(क) मौखिक रूप
(ख) मौखिक रूप
(ग) लिखित रूप
(घ) लिखित रूप
वर्ण-विचार
प्रश्न 1.
निम्नलिखित व्यंजन वर्गों को उनके उच्चारण स्थान से मिलाइए।
| वर्ग | उच्चारण स्थान |
| (क) क वर्ग | (i) तालु |
| (ख) च वर्ग | (ii) कंठ |
| (ग) ट वर्ग | (iii) दाँत |
| (घ) त वर्ग | (iv) ओष्ठ |
| (ङ) प वर्ग | (v) मूर्धा |
उत्तर :
| वर्ग | उच्चारण स्थान |
| (क) क वर्ग | (ii) कंठ |
| (ख) च वर्ग | (i) तालु |
| (ग) ट वर्ग | (v) मूर्धा |
| (घ) त वर्ग | (iii) दाँत |
| (ङ) प वर्ग | (iv) ओष्ठ |
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वर्णों के मेल से बनने वाले शब्द लिखिए।
(क) स् + अ + र् + अ + द् + आ + र + अ = _________________
(ख) व् + इ + श् + ए + ष् + अ + ण् + अ = _________________
(ग) प् + र् + अ + क् + आ + श् + अ = _________________
(घ) द् + उ + र् + ब् + अ + ल् + अ = _________________
(ङ) व् + य् + आ + क् + अ + र् + अ + ण् + अ = _________________
उत्तर :
(क) सरदार
(ख) विशेषण
(ग) प्रकाश
(घ) दुर्बल
(ङ) व्याकरण
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए ।
| शब्द | वर्ण-विच्छेद |
| (क) भारतीय | |
| (ख) कमल | |
| (ग) राजीव | |
| (घ) लोचन | |
| (ङ) नयन |
उत्तर :
| शब्द | वर्ण-विच्छेद |
| (क) भारतीय | भ् + आ + र् + अ + त् + ई + य् + अ |
| (ख) कमल | क् + अ + म् + अ + ल् + अ |
| (ग) राजीव | र् + आ + ज् + ई + व् + अ |
| (घ) लोचन | ल् + ओ + च् + अ + न् + अ |
| (ङ) नयन | न् + अ + अ + न् + अ |
![]()
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्द ‘निरनुनासिक स्वर’ से निर्मित हैं, इन शब्दों में ‘अनुनासिक स्वर’ का प्रयोग करते हुए नए शब्द बनाइए ।
| निरनुनासिक स्वर | अनुनासिक स्वर |
| (क) सास | |
| (ख) पूछ | |
| (ग) बाट | |
| (घ) चिड़िया | |
| (ङ) चाटा |
उत्तर :
| निरनुनासिक स्वर | अनुनासिक स्वर |
| (क) सास | साँस |
| (ख) पूछ | पूँछ |
| (ग) बाट | बाँट |
| (घ) चिड़िया | चिड़ियाँ |
| (ङ) चाटा | चाँटा |
प्रश्न 5.
दिए गए संयुक्त व्यंजनों का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्दों का निर्माण कीजिए ।
(क) क्ष (क् + ष) ________ ________
(ख) त्र (त् + र) ________ ________
(ग) ज्ञ (ज + ञ) ________ ________
(घ) श्र (श् + र) ________ ________
उत्तर :
(क) रक्षा, शिक्षक
(ख) पत्र, मित्र
(ग) यज्ञ, ज्ञान
(घ) परिश्रम, आश्रम
प्रश्न 6.
दिए गए द्वित्व व्यंजन का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द का निर्माण कीजिए ।
(क) ज्ज = ________ ________
(ख) च्च = ________ ________
(ग) त्त = ________ ________
(घ) न्न = ________ ________
(ङ) म्म = ________ ________
उत्तर :
(क) सज्जन, लज्जा
(ख) कच्चा, बच्चा
(ग) पत्ता, सत्ता
(घ) गन्ना, विभिन्न
(ङ) चम्मच, अम्मा
शब्द विचार
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए ।
(क) ‘उज्ज्वल’ तद्भव शब्द है।
उत्तर :
✗
(ख) ‘कान’ तत्सम् शब्द है।
उत्तर :
✗
(ग) ‘डोसा’ देशज शब्द है।
उत्तर :
✓
(घ) ‘शरीफ़’ विदेशी शब्द है।
उत्तर :
✓
(ङ) ‘पुस्तक’ सार्थक शब्द है।
उत्तर :
✓
प्रश्न 2.
नीचे कुछ शब्द और उनके रूप दिए गए हैं, प्रत्येक शब्द को उनके सुसंगत रूप से मिलाइए ।
| शब्द | सुसंगत रूप |
| (क) गृह | (i) देशी शब्द |
| (ख) काम | (ii) रूढ़ शब्द |
| (ग) विद्यालय | (iii) तत्सम शब्द |
| (घ) कलम | (iv) तद्भव शब्द |
| (ङ) गुलाब जामुन | (v) यौगिक शब्द |
उत्तर :
| शब्द | सुसंगत रूप |
| (क) गृह | (iii) तत्सम शब्द |
| (ख) काम | (iv) तद्भव शब्द |
| (ग) विद्यालय | (v) यौगिक शब्द |
| (घ) कलम | (ii) रूढ़ शब्द |
| (ङ) गुलाब जामुन | (i) देशी शब्द |
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों के भेद के सामने विकल्प में से छाँटकर उचित शब्द लिखिए।
| सरल, दुर्जन, त्रिलोचन, जग, रसोई घर, पंकज, दशरथ, गंगाजल, दीमक |
रूद शब्द _________________
यौगिक शब्द _________________
योगरूढ़ शब्द _________________
उत्तर :
रूढ़ शब्द – सरल, जग, दीमक
यौगिक शब्द – दुर्जन, रसोईघर, गंगाजल
योगरूढ़ शब्द – त्रिलोचन, पंकज, दशरथ
![]()
प्रश्न 4.
नीचे लिखे शब्दों को उचित शब्द भेद के स्थान पर लिखिए ।
| अंश, कोर्ट, थैला, लोटा, हॉस्पिटल, शगुन, सौ, मित्र |

उत्तर :
| तत्सम | तद्भव | देशज | विदेशज |
| अंश, | शगुन | थैला | कोर्ट |
| मित्र | सौ | लोटा | हॉस्पिटल |
प्रश्न 5.
निम्नलिखित तत्सम शब्दों को तद्भव रूप में बदलिए ।
| तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
| (क) ओष्ठ | |
| (ख) कुपुत्र | |
| (ग) ग्राम | |
| (घ) कूप | |
| (ङ) अर्द्ध |
उत्तर :
| तत्सम शब्द | तद्भव शब्द |
| (क) ओष्ठ | होंठ |
| (ख) कुपुत्र | कपूत |
| (ग) ग्राम | गाँव |
| (घ) कूप | कुआँ |
| (ङ) अर्द्ध | आधा |
प्रश्न 6.
निम्नलिखित तद्भव शब्दों को तत्सम रूप में बदलिए ।
| तद्भव शब्द | तत्सम शब्द |
| (क) पूँछ | |
| (ख) फागुन | |
| (ग) मक्खी | |
| (घ) मछली | |
| (ङ) पूरब |
उत्तर :
| तद्भव शब्द | तत्सम शब्द |
| (क) पूँछ | पुच्छ |
| (ख) फागुन | फाल्गुन |
| (ग) मक्खी | मक्षिका |
| (घ) मछली | मत्स्य |
| (ङ) पूरब | पूर्व |
संज्ञा
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द संज्ञा है ?
(i) क्रुद्ध
(ii) क्रोध
(iii) क्रोधी
(iv) क्रोधित
उत्तर :
(ii) क्रोध
(ख) निम्नलिखित में से कौन- – सा विकल्प संज्ञा का भेद नहीं है?
(i) व्यक्तिवाचक
(ii) भाववाचक
(iii) कालवाचक
(iv) समूहवाचक
उत्तर :
(iii) कालवाचक
(ग) ‘हरा’ शब्द से बना भाववाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है ?
(i) हरता
(ii) हरा-भरा
(iii) हरियाली
(iv) हरत्व
उत्तर :
(iii) हरियाली
(घ) ‘जवाहरलाल नेहरू’ में कौन-सी संज्ञा है ?
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ii) जातिवाचक संज्ञा
(iii) भाववाचक संज्ञा
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा
![]()
(ङ) ‘जयचंदों’ के कारण ही देश को गुलाम होना पड़ा। रेखांकित शब्द में कौन-सी संज्ञा है ?
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ii) जातिवाचक संज्ञा
(iii) भाववाचक संज्ञा
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न 2.
निम्नलिखित संज्ञा शब्दों का उनके सही भेद से मिलान कीजिए।
| शब्द | भेट |
| (क) ज्वर | (i) जातिवाचक संज्ञा |
| (ख) दूध | (ii) समूहवाचक संज्ञा |
| (ग) सभा | (iii) भाववाचक संज्ञा |
| (घ) दिल्ली | (iv) द्रव्यवाचक संज्ञा |
| (ङ) नदी | (v) व्यक्तिवाचक संज्ञा |
उत्तर :
| शब्द | भेट |
| (क) ज्वर | (iii) भाववाचक संज्ञा |
| (ख) दूध | (iv) द्रव्यवाचक संज्ञा |
| (ग) सभा | (ii) समूहवाचक संज्ञा |
| (घ) दिल्ली | (v) व्यक्तिवाचक संज्ञा |
| (ङ) नदी | (i) जातिवाचक संज्ञा |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित जातिवाचक संज्ञा को भाववाचक संज्ञा में परिवर्तित कीजिए ।
| जातिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
| (क) मनुष्य | |
| (ख) पुरुष | |
| (ग) लड़का | |
| (घ) बूढ़ा |
उत्तर :
| जातिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
| (क) मनुष्य | मनुष्यता |
| (ख) पुरुष | पुरुषत्व |
| (ग) लड़का | लड़कपन |
| (घ) बूढ़ा | बुढ़ापा |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित व्यक्तिवाचक संज्ञा को भाववाचक संज्ञा में परिवर्तित कीजिए ।
| व्यक्तिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
| (क) राम | |
| (ख) रावण | |
| (ग) शिव | |
| (घ) माँ |
उत्तर :
| व्यक्तिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
| (क) राम | रामत्व |
| (ख) रावण | रावणत्व |
| (ग) शिव | शिवत्व |
| (घ) माँ | ममत्व / ममता |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए बॉक्स में कुछ संज्ञा शब्द दिए गए हैं। इन संज्ञा शब्दों को उनके भेद के सामने लिखिए।
| अध्यापक, महात्मा बुद्ध, उन्नति, ताँबा संघ, घोड़ा, शत्रुता, घी, कक्षा, सुंदरता दही, किसान, गट्ठर, ब्रह्मपुत्र, रामायण |
(क) जातिवाचक संज्ञा
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) समूहवाचक संज्ञा
(ङ) द्रव्यवाचक संज्ञा
उत्तर :
(क) अध्यापक, घोड़ा, किसान
(ख) महात्मा बुद्ध, ब्रह्मपुत्र, रामायण
(ग) उन्नति, शत्रुता, सुंदरता
(घ) संघ, कक्षा, गट्ठर
(ङ) ताँबा, घी, दही
प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) ‘यमुना’ व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
उत्तर :
✓
(ख) ‘पानी’ द्रव्यवाचक संज्ञा है।
उत्तर :
✓
(ग) ‘सुंदरता’ भाववाचक संज्ञा है।
उत्तर :
✓
(घ) ‘कक्षा’ जातिवाचक संज्ञा है।
उत्तर :
✗
(ङ) ‘रामायण’ समूहवाचक संज्ञा है।
उत्तर :
✗
प्रश्न 7.
कोष्ठकों में दिए गए शब्दों की सहायता से उचित भाववाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) हमें मनुष्य जाति के साथ ________ की भावना रखनी चाहिए। (अपना)
(ख) पहाड़ी स्थानों का दृश्य ________ से भरा होता है। (सुंदर)
(ग) उसने जंगल में शेर की आवाज़ सुनी और उसे ________ हो गई। (घबराना)
(घ) आगे गहरी खाई है, कृपया ________ बरतें। (सावधान)
(ङ) रामायण में राम और भरत ________ का दृश्य अत्यंत मार्मिक दृश्य है। (मिलना)
उत्तर :
(क) अपनत्व
(ख) सौंदर्य
(ग) घबराहट
(घ) सावधानी
(ङ) मिलाप
![]()
प्रश्न 8.
निम्नलिखित गद्यांश में से संज्ञा के भेदों को पहचानकर लिखिए।
मैं और राजीव नदी के किनारे बैठे बातें कर रहे थे। अचानक नदी के पानी से कुछ ध्वनि सुनाई दी। जब हमने पीछे मुड़कर देखा तो, वहाँ बत्तखों का झुंड पानी में खेल रहा था। सामने से कुछ व्यक्तियों का समूह भी इसी ओर आने लगा। यहाँ नदी के किनारे पानी में एक पीतल की बड़ी-सी थाल रखी हुई थी। इसमें सभी लोग पैसे डालते थे। माना जाता है कि इस थाल में पैसे डालने से लोगों की माँग पूरी हो जाती है । यहाँ पक्षियों का दृश्य सौंदर्य से भरा हुआ था। कुछ समय पश्चात् हमारा मित्र रघु भी वहाँ आ पहुँचा। बत्तखों का खेल देखकर उसे भी अपने बचपन के दिन याद आ गए। अंत में हम तीनों भी खेलने के लिए चल दिए।
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा _________________ _________________
(ख) जातिवाचक संज्ञा _________________ _________________
(ग) भाववाचक संज्ञा _________________ _________________
(घ) समूहवाचक संज्ञा _________________ _________________
(ङ) द्रव्यवाचक संज्ञा _________________ _________________
उत्तर :
(क) राजीव, बत्तख
(ख) नदी, पक्षी
(ग) सौंदर्य, बचपन
(घ) झुंड, दल
(ङ) पानी, पीतल
संज्ञा के विकार
लिंग
प्रश्न 1.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं, उनके लिंग पहचानकर लिखिए ।
| शब्द | लिंग |
| (क) विदुषी | |
| (ख) वर | |
| (ग) कवि | |
| (घ) बनिया |
उत्तर :
| शब्द | लिंग |
| (क) विदुषी | स्त्रीलिंग |
| (ख) वर | पुल्लिंग |
| (ग) कवि | पुल्लिंग |
| (घ) बनिया | पुल्लिंग |
प्रश्न 2.
निम्नलिखित पुल्लिंग शब्दों को उपयुक्त प्रत्ययों से सुमेलित कीजिए, जिससे सार्थक स्त्रीलिंग शब्द की उत्पत्ति हो।
| पुल्लिंग शब्द | प्रत्यय |
| (क) शेर | (i) ई |
| (ख) लाला | (ii) आनी |
| (ग) लोटा | (iii) इन |
| (घ) घोड़ा | (iv) इया |
| (ङ) नौकर | (v) नी |
उत्तर :
| पुल्लिंग शब्द | प्रत्यय |
| (क) शेर | (v) नी |
| (ख) लाला | (iii) इन |
| (ग) लोटा | (iv) इया |
| (घ) घोड़ा | (i) ई |
| (ङ) नौकर | (ii) आनी |
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्द समूहों में से पुल्लिंग शब्द छाँटकर लिखिए।
(क) इज्जत, शंका, आतंक _________________
(ख) संगत, अनार, पराजय _________________
(ग) राहत, तलवार, अनुरोध _________________
(घ) अहंकार, बौछार, यमुना _________________
उत्तर :
(क) आतंक
(ख) अनार
(ग) अनुरोध
(घ) अहंकार
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के लिंग बताइए ।
(क) सोना बहुत महँगा हो गया है।
(ख) बाज़ार में दाल चाँदी के भाव बिकती है।
(ग) मैथिली भाषा में मधुरता का भाव है।
(घ) आज चीन टेबल-टेनिस खेलेगा।
(ङ) मैंने एक गमला खरीदा है।
उत्तर :
(क) पुल्लिंग
(ख) स्त्रीलिंग
(ग) स्त्रीलिंग
(घ) पुल्लिंग
(ङ) पुल्लिंग
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में लिंग संबंधी अशुद्धियाँ हैं । अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके पुन: लिखिए।
(क) वह एक विद्वान लेखिका है।
(ख) आपकी महान् कृपा होगी।
(ग) यह कवि बहुत अच्छी कविताएँ लिखती हैं।
(घ) सीता अच्छी गायक है।
उत्तर :
वचन
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द एकवचन और बहुवचन दोनों रूपों में समान रहता है?
(i) माला
(ii) आलू
(iii) छोटा
(iv) बुढ़िया
उत्तर :
(ii) आलू
(ख) ‘अतिथि’ शब्द है
(i) बहुवचन
(ii) एकवचन
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(iii) (i) और (ii) दोनों
(ग) ‘बादल’ शब्द का प्रयोग होता है
(i) सदा बहुवचन में
(ii) सदा एकवचन में
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) सदा बहुवचन में
(घ) ‘विधि’ शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा ?
(i) विधा
(ii) विधाएँ
(iii) विधियाँ
(iv) विविधता
उत्तर :
(iii) विधियाँ
![]()
(ङ) ‘छात्र’ शब्द का बहुवचन शब्द है
(i) छात्रगण
(ii) छात्रा
(iii) छात्राएँ
(iv) छात्रवृंद
उत्तर :
(i) छात्रगण
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों को उनके संगत समूहसूचक शब्द से मिलाइए।
| शब्द | समूह सूचक शब्द |
| (क) भक्त | (i) गण |
| (ख) हिंदू | (ii) जन |
| (ग) अध्यापक | (iii) वर्ग |
| (घ) शिक्षित | (iv) समुदाय |
| (ङ) छात्र | (v) लोग |
उत्तर :
| शब्द | समूह सूचक शब्द |
| (क) भक्त | (ii) जन |
| (ख) हिंदू | (v) लोग |
| (ग) अध्यापक | (i) गण |
| (घ) शिक्षित | (iv) समुदाय |
| (ङ) छात्र | (iii) वर्ग |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में वचन संबंधी अशुद्धियाँ हैं। उन्हें शुद्ध करके वाक्यों को पुनः लिखिए।
(क) मेरे बेटा उत्तीर्ण हो गए।
__________________________
(ख) अच्छे बच्चा सबका आदर करते हैं।
__________________________
(ग) लड़का दौड़ते हैं।
__________________________
(घ) वर्षा के कारण पानियों का निकास नहीं हो रहा है।
__________________________
(ङ) मेरे दस्तावेज़ों पर आपके हस्ताक्षरों का होना अनिवार्य है।
__________________________
उत्तर :
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में से एकवचन और बहुवचन शब्द छाँटकर उचित स्थान पर लिखिए।
| छात्रा, चिड़ियाँ, पुस्तिका, कपड़े, नदी, जनसमुदाय, महिला, शिष्य, बोलियाँ, बातें |
| एकवचन | बहुवचन |
| (क) | |
| (ख) | |
| (ग) | |
| (घ) | |
| (ङ) |
उत्तर :
| एकवचन | बहुवचन |
| (क) छात्रा | चिड़ियाँ |
| (ख) पुस्तिका | बोलियाँ |
| (ग) नदी | कपड़े |
| (घ) महिला | बातें |
| (ङ) शिष्य | जनसमुदाय |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप से रिक्त स्थान भरिए ।
(क) वह दोनों ________ को सुलाकर खुद सो गई थी। (बच्चा)
(ख) श्यामा दोनों ________ से स्टूल पकड़े हुई थी। (हाथ)
(ग) स्टूल की चारों ________ बराबर नहीं थीं । (टाँग)
(घ) मैंने चार ________ खाए। (आम)
उत्तर :
(क) बच्चों
(ख) हाथों
(ग) टाँगें
(घ) आम
कारक
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में सही विकल्प छाँटकर लिखिए।
(क) यह राधिका ________ घर है।
(i) के
(ii) को
(iii) का
(iv) की
उत्तर :
(iii) का
(ख) ________ रमेश, इधर आओ।
(i) हा
(ii) हो
(iii) ओए
(iv) अरे
उत्तर :
(iv) अरे
![]()
(ग) आगरा ________ ताजमहल बहुत सुंदर है ।
(i) का
(ii) के
(iii) की
(iv) में
उत्तर :
(i) का
(घ) पक्षी डाल ________ बैठे हैं।
(i) के
(ii) में
(iii) पर
(iv) से
उत्तर :
(iii) पर
(ङ) वह घर ________ बहुत शरारती है।
(i) में
(ii) पर
(iii) को
(iv) से
उत्तर :
(i) में
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए कारक को उनके संगत कारक चिह्न से मिलाइए।
| कारक | कारक चिह्न |
| (क) कर्म | (i) के लिए |
| (ख) कर्ता | (ii) को |
| (ग) अधिकरण | (iii) ने |
| (घ) संबंध | (iv) हे! अरे ! |
| (ङ) करण | (v) में, पर |
| (च) संबोधन | (vi) से, के द्वारा |
| (छ) अपादान | (vii) का, के, की |
| (ज) संप्रदान | (viii) से (पृथक्कता, अलगाव) |
उत्तर :
| कारक | कारक चिह्न |
| (क) कर्म | (ii) को |
| (ख) कर्ता | (iii) ने |
| (ग) अधिकरण | (vii) का, के, की |
| (घ) संबंध | (vi) से, के द्वारा |
| (ङ) करण | (iv) हे!, अरे! |
| (च) संबोधन | (v) में, पर |
| (छ) अपादान | (viii) से (पृथक्कता, अलगाव ) |
| (ज) संप्रदान | (i) के लिए |
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित कारक चिह्न द्वारा कीजिए ।
(क) पक्षी आकाश ________ उड़ते हैं।
(ख) पुस्तक मेज़ ________ रखी है।
(ग) राम ________ राजीव ________ पत्र लिखा।
(घ) बच्चे घर ________ रवाना हो चुके हैं।
(ङ) उसे पत्र ________ सूचना भेजें।
उत्तर :
(क) में
(ख) पर
(ग) ने, को
(घ) के लिए
(ङ) के द्वारा
प्रश्न 4.
निम्नलिखित रेखांकित अंश में कौन-सा कारक है? बताइए ।
(क) राम ने रावण को मारा।
(ख) विद्यार्थी विद्यालय से निकल गए।
(ग) हे भगवान! हमारी मदद करो ।
(घ) मैं सोहन को पढ़ाता हूँ।
(ङ) सड़क पर मत दौड़ो ।
उत्तर :
(क) कर्म कारक
(ख) अपादान कारक
(ग) संबोधन कारक
(घ) कर्म कारक
(ङ) अधिकरण कारक
प्रश्न 5.
निम्नलिखित कारक चिह्नों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए ।
| कारक चिह्न | वाक्य |
| (क) ने | |
| (ख) को | |
| (ग) से | |
| (घ) के द्वारा | |
| (ङ) पर |
उत्तर :
![]()
सर्वनाम
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) निम्न में से कौन – सा एक सर्वनाम का प्रकार नहीं है ?
(i) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
(ii) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
(iii) गुणवाचक सर्वनाम
(iv) निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर :
(iii) गुणवाचक सर्वनाम
(ख) ‘जैसा करोगे वैसा भरोगे’ – में रेखांकित अंश में सर्वनाम भेद कौन – सा है ?
(i) निजवाचक सर्वनाम
(ii) संबंधवाचक सर्वनाम
(iii) संबोधनवाचक सर्वनाम
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(iii) संबोधनवाचक सर्वनाम
(ग) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम निम्न में से कौन – सा नहीं है?
(i) वह
(ii) वे
(iii) तुम
(iv) उनका
उत्तर :
(iii) तुम
(घ) “सभी को अपना कार्य स्वयं करना चाहिए ।” रेखांकित अंश का सर्वनाम भेद निम्न में से कौन-सा है ?
(i) निजवाचक सर्वनाम
(iii) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
(ii) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) निजवाचक सर्वनाम
(ङ) ” यह घर मेरा है ।” इस वाक्य में ‘यह’ का प्रयोग किस रूप में हुआ है?
(i) सर्वनाम
(ii) संज्ञा
(iii) क्रिया – विशेषण
(iv) अव्यय
उत्तर :
(i) सर्वनाम
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित सर्वनामों के भेद बताइए ।
(क) यह मेरी पुस्तक है। ______________________
(ख) उसने कुछ नहीं लिया। ______________________
(ग) वह क्या कर रहा था? ______________________
(घ) अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए। ______________________
(ङ) आपका नाम क्या है? ______________________
(च) जिसकी लाठी, उसकी भैंस ______________________
उत्तर :
(क) निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(ग) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(घ) निजवाचक सर्वनाम
(ङ) पुरुषवाचक सर्वनाम
(च) संबंधवाचक सर्वनाम
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए बॉक्स में कुछ सर्वनाम शब्द दिए गए हैं। दिए गए सर्वनाम भेदों के सामने उन शब्दों को लिखिए।
(क) अन्य पुरुष ______________________
(ख) मध्यम पुरुष ______________________
(ग) उत्तम पुरुष ______________________
उत्तर :
(क) वे, यह, वह, ये,
(ख) तुम, आप, आपका, तुम्हारा
(ग) हम, मैं, मैंने हमने
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए सर्वनाम शब्दों से वाक्य निर्माण कीजिए ।
(क) अपना ______________________
(ख) मम ______________________
(ग) निज ______________________
(घ) अहं ______________________
(ङ) आप ______________________
उत्तर :
![]()
प्रश्न 5.
कोष्ठकों में दिए गए सर्वनामों से उचित सर्वनाम शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
| हम, तुम, वे, आप, मैं, यह, वह, मैंने, आपका, हमने, ये, तुम्हारा |
(क) आज _______ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। (हम, तुम, मैं)
(ख) तुम्हें _______ सामान की देखरेख स्वयं करनी चाहिए। (तुम्हारे, अपने, आपके)
(ग) _______ अपना कार्य नहीं करते हो । (वे, आप, तुम)
(घ) जो कहा गया _______ करो। (वही, उसी स्वयं)
(ङ) _______ कहाँ गया था? (आप, तुम, तू)
उत्तर :
(क) हम
(ख) अपने
(ग) तुम
(घ) वही
(ङ) तू
प्रश्न 6.
अनावश्यक संज्ञा शब्दों के स्थान पर उचित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर अनुच्छेद को दोबारा लिखिए। कृष्णा सोबती का बचपन शिमला में बीता था। कृष्णा सोबती अपने ‘बचपन’ नामक संस्मरण के माध्यम से कृष्णा सोबती के बचपन की यादों को ताज़ा करती हैं। कृष्णा सोबती बचपन में फ्रॉक, निकर-वॉकर, ट्यूनिक आदि पहनती थी। बड़े होने पर कृष्णा सोबती चूड़ीदार और घेरदार कुर्ते पहनने लगी। दुपट्टे के स्थान पर अब कृष्णा सोबती को हिमाचली टोपियाँ पहनना पसंद आने लगा। आज के बच्चों की भाँति ही कृष्णा सोबती को चॉकलेट और पेस्ट्री पसंद थे।
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
उत्तर :
विशेषण
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) विशेषण के कितने भेद होते हैं?
(i) 4
(ii) 5
(iii) 6
(iv) 7
उत्तर :
(i) 4
(ख) जो शब्द विशेषण की विशेषता बताते हैं, वे क्या कहलाते हैं ?
(i) क्रिया – विशेषण
(ii) प्रविशेषण
(iii) संज्ञावाचक विशेषण
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) प्रविशेषण
(ग) जिन शब्दों की विशेषता बताई जाती है, वे क्या कहलाते हैं?
(i) विशेष्य
(ii) गुणवाचक विशेषण
(iii) प्रविशेषण
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) विशेष्य
![]()
(घ) ‘यह’ शब्द का विशेषण होता है
(i) यहाँ
(ii) यहीं
(iii) ऐसा
(iv) कैसा
उत्तर :
(iii) ऐसा
(ङ) सार्वनामिक विशेषण का दूसरा अन्य नाम है
(i) परिमाणवाचक विशेषण
(ii) गुणवाचक विशेषण
(iii) संख्यावाचक विशेषण
(iv) संकेतवाचक विशेषण
उत्तर :
(iv) संकेतवाचक विशेषण
प्रश्न 2.
निर्देशानुसार छाँटकर लिखिए।
(क) सार्वनामिक विशेषणों को
(i) इस परीक्षार्थी ने नकल की है। ______________________
(ii) वह लड़का बदमाश है। ______________________
उत्तर :
(i) इस
(ii) वह
(ख) गुणवाचक विशेषणों को
(i) राम अत्यंत दयालु राजा थे। ______________________
(ii) आज-कल के बच्चे अस्वस्थ हैं। ______________________
उत्तर :
(i) दयालु
(ii) अस्वस्थ
(ग) परिमाणवाचक विशेषणों को
(i) श्याम के पिताजी आज आधा लीटर दूध लेकर आए । ______________________
(ii) मैंने गरम पानी में कुछ बूँद शहद मिलाकर पीया है। ______________________
उत्तर :
(i) आधा लीटर
(ii) कुछ बूँद
(घ) संख्यावाचक विशेषणों को
(i) सभा में प्रत्येक व्यक्ति ने सहभागिता निभाई। ______________________
(ii) मैं पंद्रह मिनट से बस की प्रतीक्षा कर रहा हूँ । ______________________
उत्तर :
(i) प्रत्येक
(ii) पंद्रह
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों को उनके उचित भेद के सामने लिखिए।
| काला, जो, दस किलो, तीसरा, कोई, एक लीटर, पाँचों, लंबा |
(क) गुणवाचक विशेषण ______________________ ______________________
(ख) परिमाणवाचक विशेषण ______________________ ______________________
(ग) संख्यावाचक विशेषण ______________________ ______________________
(घ) सार्वनामिक विशेषण ______________________ ______________________
उत्तर :
(क) काला, लंबा
(ख) दस किलो, एक लीटर
(ग) तीसरा, पाँचों
(घ) जो, कोई
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए विशेषण और विशेष्य शब्दों का उचित मिलान कीजिए।
| विशेष्य | विशेषण |
| (क) चतुर | (i) आम |
| (ख) मीठा | (ii) कार्य |
| (ग) नीला | (iii) लोमड़ी |
| (घ) ठंडा | (iv) आकाश |
| (ङ) जटिल | (v) पानी |
उत्तर :
| विशेष्य | विशेषण |
| (क) चतुर | (iii) लोमड़ी |
| (ख) मीठा | (i) आम |
| (ग) नीला | (iv) आकाश |
| (घ) ठंडा | (v) पानी |
| (ङ) जटिल | (ii) कार्य |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों में प्रत्ययों के योग से विशेषण बनाइए ।

उत्तर :
(क) चमकीला
(ख) आर्थिक
(ग) बुद्धिमान
(घ) धनी
(ङ) भारतीय
(च) दयावान
![]()
प्रश्न 6.
निम्नलिखित विशेषणों से भाववाचक संज्ञा बनाइए ।
| विशेषण | भाववाचक संज्ञा |
| (क) ललित | |
| (ख) लाल | |
| (ग) भोला | |
| (घ) कम | |
| (ङ) कटु | |
| (च) नीच |
उत्तर :
| विशेषण | भाववाचक संज्ञा |
| (क) ललित | (क) लालित्य |
| (ख) लाल | (ख) लालिमा |
| (ग) भोला | (ग) भोलापन |
| (घ) कम | (घ) कमी |
| (ङ) कटु | (ङ) कटुता |
| (च) नीच | (च) नीचता |
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण और प्रविशेषण छाँटकर लिखिए।
(क) घोड़ा बहुत तेज़ दौड़ता है।
विशेषण ______________________
प्रविशेषण ______________________
उत्तर :
विशेषण तेज़
प्रविशेषण बहुत
(ख) राधा अत्यंत सुंदर है।
विशेषण ______________________
प्रविशेषण ______________________
उत्तर :
विशेषण सुंदर
प्रविशेषण अत्यंत
(ग) कक्षा की दीवारों को ज्यादातर सफ़ेद रंग से रंगा गया है।
विशेषण ______________________
प्रविशेषण ______________________
उत्तर :
विशेषण सफ़ेद
प्रविशेषण ज्यादातर
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों को विशेषण की तुलनात्मक अवस्था से पूर्ण कीजिए ।
| मूलावस्था | उत्तरावस्था | उत्तमावस्था |
| (क) कोमल | _______ | कोमलतम |
| (ख) _______ | निकटतर | निकटतम |
| (ग) गुरु | गुरुतर | _______ |
| (घ) _______ | सुंदरतर | _______ |
उत्तर :
(क) कोमलतर
(ख) निकट
(ग) गुरुतम
(घ) सुंदर, सुंदरतम
क्रिया
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) क्रिया का अर्थ है
(i) कर्ता के करने की इच्छा
(ii) काम का समाप्त होना
(iii) काम का करना या होना
(iv) किसी की विशेषता बताना
उत्तर :
(iii) काम का करना या होना
(ख) क्रिया के मूल रूप को क्या कहते हैं?
(i) धातु
(ii) मूल
(iii) जड़
(iv) मूलांश
उत्तर :
(i) धातु
(ग) कर्म के आधार पर कौन क्रिया का भेद है ?
(i) सामान्य क्रिया
(ii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iii) सकर्मक क्रिया
(iv) नामधातु क्रिया
उत्तर :
(iii) सकर्मक क्रिया
(घ) ‘वह खाकर चला गया।’ इस वाक्य में क्रिया के किस भेद का प्रयोग किया गया है ?
(i) संयुक्त क्रिया
(ii) पूर्वकालिक क्रिया
(iii) सामान्य क्रिया
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) पूर्वकालिक क्रिया
(ङ) इनमें से कौन-सा क्रिया का भेद नहीं है?
(i) संयुक्त क्रिया
(ii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iii) अनामधातु क्रिया
(iv) पूर्वकालिक क्रिया
उत्तर :
(iii) अनामधातु क्रिया
प्रश्न 2.
नीचे कुछ मूल धातु दी गई हैं, उनको क्रिया रूप में परिवर्तित कीजिए।
| मूल धातु | क्रिया |
| (क) रह | |
| (ख) गा | |
| (ग) चल | |
| (घ) खा | |
| (ङ) सो |
उत्तर :
| मूल धातु | क्रिया |
| (क) रह | रहना |
| (ख) गा | गाना |
| (ग) चल | चलना |
| (घ) खा | खाना |
| (ङ) सो | सोना |
![]()
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों से नामधातु क्रिया का निर्माण कीजिए ।
| शब्द | नामधातु क्रिया |
| (क) गाली | |
| (ख) लात | |
| (ग) लाज | |
| (घ) शर्म |
उत्तर :
| शब्द | नामधातु क्रिया |
| (क) गाली | गलियाना |
| (ख) लात | लतियाना |
| (ग) लाज | लजियाना |
| (घ) शर्म | शर्माना |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाइए ।
| क्रिया | भाववाचक संज्ञा |
| (क) चढ़ना | |
| (ख) धोना | |
| (घ) पढ़ना | |
| (ग) बहना |
उत्तर :
| क्रिया | भाववाचक संज्ञा |
| (क) चढ़ना | चढ़ाई |
| (ख) धोना | धुलाई |
| (घ) पढ़ना | बहाव |
| (ग) बहना | पढ़ाई |
प्रश्न 5.
नीचे कुछ क्रिया शब्द दिए गए हैं। इन क्रिया शब्दों में से अकर्मक और सकर्मक क्रियाओं को चुनकर उचित स्थान पर लिखिए।
| पीना, जागना, चिढ़ना, सोना, जगाना, देखना, रोना, तैरना |

उत्तर :
| अकर्मक | सकर्मक |
| जागना | पीना |
| सोना | जगाना |
| रोना | देखना |
| तैरना | चिढ़ना |
प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने लिखिए कि उनमें क्रिया के सकर्मक या अकर्मक रूप में से किस रूप का प्रयोग किया गया है?
(क) राधा रोती है। ______________________
(ख) राम फल खाता है। ______________________
(ग) पक्षी उड़ते हैं। ______________________
(घ) सीता गीत गाती है। ______________________
(ङ) मोहन हँसता है। ______________________
उत्तर :
(क) अकर्मक क्रिया
(ख) सकर्मक क्रिया
(ग) अकर्मक क्रिया
(घ) सकर्मक क्रिया
(ङ) अकर्मक क्रिया
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए क्रिया के सामान्य रूप को प्रेरणार्थक क्रिया में बदलते हुए उनसे एक-एक वाक्य बनाइए ।
| क्रिया का सामान्य रूप | प्रेरणार्थक क्रिया | वाक्य में प्रयोग |
| (क) पढ़ना | ||
| (ख) लिखना | ||
| (ग) सुनना | ||
| (घ) खाना | ||
| (ङ) करना |
उत्तर :
(क) पढ़वाना
(ख) लिखवाना
(ग) सुनवाना
(घ) खिलवाना
काल
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के होने के समय का बोध हो, उसे क्या कहते हैं?
(i) क्रिया – विशेषण
(ii) क्रिया
(iii) वाच्य
(iv) काल
उत्तर :
(iv) काल
(ख) “मैं घर पहुँच चुका हूँ।” इस वाक्य में भूतकालिक भेद का चयन कीजिए।
(i) पूर्ण भूत
(ii) सामान्य भूत
(iii) आसन्न भूत
(iv) संदिग्ध भूत
उत्तर :
(i) पूर्ण भूत
(ग) किस वाक्य में क्रिया सामान्य भूतकाल में है ?
(i) उसने पुस्तक पढ़ी।
(ii) उसने पुस्तक पढ़ी है ।
(iii) उसने पुस्तक पढ़ी होगी ।
(iv) उसने पुस्तक पढ़ी थी।
उत्तर :
(i) उसने पुस्तक पढ़ी।
(घ) “श्याम ने गाना गाया होगा । ” वाक्य में प्रयुक्त है
(i) आसन्न भूत
(ii) पूर्ण भूत
(iii) संदिग्ध भूत
(iv) अपूर्ण भूत
उत्तर :
(iii) संदिग्ध भूत
(ङ) वर्तमान काल के कितने भेद हैं?
(i) तीन
(ii) चार
(iii) पाँच
(iv) छ:
उत्तर :
(i) तीन
(च) किस वाक्य में क्रिया वर्तमान काल में है ?
(i) उसने फल खा लिए थे।
(ii) अचानक बिजली कौंध उठी ।
(iii) मैं तुम्हारा पत्र पढ़ रहा हूँ।
(iv) कल वे आने वाले थे।
उत्तर :
(iii) मैं तुम्हारा पत्र पढ़ रहा हूँ।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में काल के भेद बताइए।
| वाक्य | काल के भेद |
| (क) राम ने पुस्तक पढ़ी। | |
| (ख) रीता अच्छा खाना पकाती है। | |
| (ग) आज वर्षा होगी। | |
| (घ) अगले वर्ष हम घूमने जाएँगे । | |
| (ङ) वर्षा हो रही है। |
उत्तर :
| वाक्य | काल के भेद |
| (क) राम ने पुस्तक पढ़ी। | भूतकाल |
| (ख) रीता अच्छा खाना पकाती है। | वर्तमान काल |
| (ग) आज वर्षा होगी। | भविष्यत् काल |
| (घ) अगले वर्ष हम घूमने जाएँगे । | भविष्यत् काल |
| (ङ) वर्षा हो रही है। | वर्तमान काल |
प्रश्न 3.
कोष्ठक में दिए गए सही विकल्प छाँटकर लिखिए।
(क) सीता जा रही थी । ______________________ (पूर्ण भूत / अपूर्ण भूत)
(ख) तुम पढ़ रहे हों । ______________________ (पूर्ण वर्तमान / अपूर्ण वर्तमान)
(ग) दिनेश ने पत्र लिखा। ______________________ (सामान्य भूत / पूर्ण भूत)
(घ) काश ! तुम भी हमारे साथ हो जाओ। ______________________ (सामान्य भविष्यत्/संभाव्य भविष्यत्)
उत्तर :
(क) अपूर्ण भूत
(ख) अपूर्ण वर्तमान
(ग) सामान्य भूत
(घ) संभाव्य भविष्यत्
प्रश्न 4.
कोष्ठक में दिए गए निर्देशानुसार वाक्य बदलिए ।
(क) मैं मुंबई जाऊँगा । (वर्तमान काल)
______________________________________________
उत्तर :
मैं मुंबई जाता हूँ।
(ख) सचिन क्रिकेट खेल रहा है। (भविष्यत् काल)
______________________________________________
उत्तर :
सचिन क्रिकेट खेलेगा।
(ग) भारत – पाकिस्तान का मैच हो रहा है। (संदिग्ध वर्तमान काल)
______________________________________________
उत्तर :
भारत-पाकिस्तान का मैच हो रहा होगा।
(घ) आज वर्षा होगी। (संभाव्य भविष्यत्)
______________________________________________
उत्तर :
शायद आज वर्षा हो ।
(ङ) मैंने पत्र लिखा था । (अपूर्ण भूत)
______________________________________________
उत्तर :
मैं पत्र लिख रहा था।
![]()
प्रश्न 5.
निर्देशानुसार उत्तर दीजिए ।
(i) दिए गए संकेतों के आधार पर वर्तमान काल की क्रियाओं से रिक्त स्थान भरिए ।
(क) रमेश और दिनेश हॉकी _______ हैं। (खेलना)
(ख) मदारी बंदरों का खेल _______ है। (दिखाना)
उत्तर :
(क) खेलते
(ख) दिखाता
(ii) दिए गए संकेतों के आधार पर भविष्यत् काल की क्रियाओं से रिक्त स्थान भरिए ।
(ग) वह कल स्कूल ज़रूर _______ (आना)
(घ) मैं और दीपेश कल घूमने _______ (जाना)
उत्तर :
(ग) आएगा
(घ) जाएँगे
(iii) दिए गए संकेतों के आधार पर भूतकाल काल की क्रियाओं से रिक्त स्थान भरिए ।
(ङ) हम अहमदाबाद _______।(पहुँचना)
(च) तुमने कितने आम _______? (खाना)
उत्तर :
(ङ) पहुँचे
(च) खाए ।
वाच्य
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) वाच्य के कितने भेद होते हैं?
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच
उत्तर :
(i) दो
(ख) भाववाच्य की पहचान है
(i) कर्ता के साथ ‘के द्वारा’ कारक चिह्न होता है
(ii) क्रिया अकर्मक होती है
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) ‘ने’ कारक चिह्न होता है।
उत्तर :
(iii) (i) और (ii) दोनों
(ग) कर्मवाच्य की पहचान किस शब्द से होती है ?
(i) के लिए
(ii) को
(iii) ने
(iv) द्वारा
उत्तर :
(iv) द्वारा
(घ) “पूनम चाय पीती है । ” वाक्य में कौन – सा वाच्य प्रयोग किया गया है ?
(i) कर्मवाच्य
(ii) भाववाच्य
(iii) कर्तृवाच्य
(iv) गुणवाच्य
उत्तर :
(iii) कर्तृवाच्य
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में कौन-सा वाच्य है ? बताइए ।
| वाक्य | वाक्य |
| (क) राम ने दूध पिया। | |
| (ख) गीत गाया गया। | |
| (ग) उससे चुप नहीं रहा जाता है। | |
| (घ) सुरेश के द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है। | |
| (ङ) गीता ने गाना गाया। |
उत्तर :
| वाक्य | वाक्य |
| (क) राम ने दूध पिया। | कर्तृवाच्य |
| (ख) गीत गाया गया। | कर्मवाच्य |
| (ग) उससे चुप नहीं रहा जाता है। | भाववाच्य |
| (घ) सुरेश के द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है। | कर्मवाच्य |
| (ङ) गीता ने गाना गाया। | कर्तृवाच्य |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए ।
| वाच्य | कर्मवाच्य |
| (क) रमेश लेख लिखता है। | |
| (ख) धोबी कपड़े धोता है। | |
| (ग) आप खीर खाते हैं। | |
| (घ) राम ने रावण को मारा । | |
| (ङ) पुलिस ने चोर को पकड़ा। |
उत्तर :
| वाच्य | कर्मवाच्य |
| (क) रमेश लेख लिखता है। | रमेश के द्वारा लेख लिखा जाता है। |
| (ख) धोबी कपड़े धोता है। | धोबी के द्वारा कपड़े धोए जाते हैं। |
| (ग) आप खीर खाते हैं। | आपके द्वारा खीर खाई जाती है। |
| (घ) राम ने रावण को मारा । | राम के द्वारा रावण मारा गया। |
| (ङ) पुलिस ने चोर को पकड़ा। | पुलिस के द्वारा चोर पकड़ा गया। |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों को भाववाच्य में परिवर्तित कीजिए।
| वाक्य | भाववाच्य |
| (क) रमेश क्रिकेट नहीं खेलता है। | |
| (ख) मैं तेज़ नहीं दौड़ता हूँ। | |
| (ग) लड़कियाँ गाना नहीं गातीं । | |
| (घ) तुम कुछ काम नहीं करते हो । | |
| (ङ) चूहे का यह बच्चा चलता नहीं है। |
उत्तर :
| वाक्य | भाववाच्य |
| (क) रमेश क्रिकेट नहीं खेलता है। | रमेश से क्रिकेट नहीं खेला जाता है। |
| (ख) मैं तेज़ नहीं दौड़ता हूँ। | मुझसे तेज़ नहीं दौड़ा जाता है। |
| (ग) लड़कियाँ गाना नहीं गातीं । | लड़कियों से गाना नहीं गाया जाता। |
| (घ) तुम कुछ काम नहीं करते हो । | तुमसे कुछ काम नहीं किया जाता है। |
| (ङ) चूहे का यह बच्चा चलता नहीं है। | चूहे के इस बच्चे से चला नहीं जाता। |
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों को कर्तृवाच्य में परिवर्तित कीजिए ।
| वाक्य | कर्तृवाच्य |
| (क) तुम्हारे द्वारा रोया जा रहा था। | |
| (ख) राम द्वारा आम खाया जाता है। | |
| (ग) टीना द्वारा चाय बनाई जाती है। | |
| (घ) उसके द्वारा सोहन देखा गया है। | |
| (ङ) राजीव से खाना नहीं पकाया जाता है। |
उत्तर :
| वाक्य | कर्तृवाच्य |
| (क) तुम्हारे द्वारा रोया जा रहा था। | तुम रो रहे थे। |
| (ख) राम द्वारा आम खाया जाता है। | राम आम खाता है। |
| (ग) टीना द्वारा चाय बनाई जाती है। | टीना चाय बनाती है। |
| (घ) उसके द्वारा सोहन देखा गया है। | उसने सोहन को देखा। |
| (ङ) राजीव से खाना नहीं पकाया जाता है। | राजीव खाना नहीं पकाता है। |
![]()
अव्यय
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द क्रिया – विशेषण अव्यय है?
(i) तेज़
(ii) बुद्धिमान
(iii) मीठा
(iv) पहला
उत्तर :
(i) तेज़
(ख) अव्यय के मुख्य रूप से कितने भेद हैं?
(i) 4
(ii) 3
(iii) 6
(iv) 2
उत्तर :
(i) 4
(ग) “यह श्रमिक बहुत मेहनत करता है ।” यहाँ ‘बहुत’ पद किस अव्यय के भेद को दर्शाता है ?
(i) कालवाचक
(ii) रीतिवाचक
(iii) स्थानवाचक
(iv) परिमाणवाचक
उत्तर :
(iv) परिमाणवाचक
(घ) समुच्चयबोधक अव्यय के कितने उपभेद हैं?
(i) 2
(ii) 3
(iii) 4
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) 2
![]()
(ङ) विस्मयादिबोधक शब्दों से कौन-सा भाव प्रकट होता है ?
(i) आश्चर्य
(ii) घृणा
(iii) शोक
(iv) ये सभी
उत्तर :
(iv) ये सभी
प्रश्न 2.
नीचे कुछ अव्यय शब्द दिए गए हैं, उन्हें उनके सही भेद से सुमेलित कीजिए ।
| अव्यय | भेद |
| (क) रातभर | (i) विस्मयादिबोधक अव्यय |
| (ख) जी हाँ! | (ii) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण |
| (ग) अथवा | (iii) परिमाणबोधक क्रिया – विशेषण |
| (घ) धीरे | (iv) संबंधबोधक अव्यय |
| (ङ) दाएँ | (v) समुच्चयबोधक अव्यय |
| (च) के सामने | (vi) कालवाचक क्रिया – विशेषण |
| (छ) अति | (vii) स्थानवाचक क्रिया – विशेषण |
उत्तर :
| अव्यय | भेद |
| (क) रातभर | (vi) कालवाचक क्रिया – विशेषण |
| (ख) जी हाँ! | (i) विस्मयादिबोधक अव्यय |
| (ग) अथवा | (v) समुच्चयबोधक अव्यय |
| (घ) धीरे | (ii) रीतिवाचक क्रिया-विशेषण |
| (ङ) दाएँ | (vii) स्थानवाचक क्रिया – विशेषण |
| (च) के सामने | (iv) संबंधबोधक अव्यय |
| (छ) अति | (iii) परिमाणबोधक क्रिया – विशेषण |
प्रश्न 3
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित अव्यय शब्दों से कीजिए ।
| बिना, हाय!, प्रतिदिन, या, और |
(क) रमेश _______ विद्यालय जाता है।
(ख) मनुष्य पानी के _______ जीवित नहीं रह सकता।
(ग) सूरज निकला _______ पक्षी बोलने लगे।
(घ) _______ वह चल बसा।
(ङ) हिंदी विषय का कार्य रमेश _______ सुरेश में से किसी को दे दीजिए ।
उत्तर :
(क) प्रतिदिन
(ख) बिना
(ग) और
(घ) हाय!
(ङ) या
प्रश्न 4.
नीचे बॉक्स में कुछ अव्यय शब्द दिए गए हैं। दिए गए स्थान पर अव्यय भेद के सामने सही अव्यय शब्दों को चुनकर लिखिए।
| बाँयें, जब, केवल, अकस्मात्, प्रतिदिन, तुरंत, बस, बाहर, लगभग, निःसंदेह, इसलिए, उधर, लगातार, क्रमशः, संभवतः, साथ |
| अव्यय भेद | अव्यय शब्द |
| (क) स्थानवाचक क्रिया – विशेषण | |
| (ख) कालवाचक क्रिया – विशेषण | |
| (ग) परिमाणवाचक क्रिया – विशेषण | |
| (घ) रीतिवाचक क्रिया – विशेषण |
उत्तर :
| अव्यय भेद | अव्यय शब्द |
| (क) स्थानवाचक क्रिया – विशेषण | बाहर, उधर, बाँयें, साथ |
| (ख) कालवाचक क्रिया – विशेषण | प्रतिदिन, लगातार, जब, तुरंत |
| (ग) परिमाणवाचक क्रिया – विशेषण | केवल क्रमशः, बस, लगभग |
| (घ) रीतिवाचक क्रिया – विशेषण | संभवतः, अकस्मात् निःसंदेह, इसलिए |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए अव्यय शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्थक वाक्य का निर्माण कीजिए ।
(क) शाबाश! ______________________________________________
(ख) की ओर ______________________________________________
(ग) तो ______________________________________________
(घ) के पीछे ______________________________________________
(ङ) यहाँ ______________________________________________
उत्तर :
उपसर्ग एवं प्रत्यय
प्रश्न 1.
निम्नलिखित उपसर्गों का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाइए ।
| उपसर्ग | शब्द | शब्द |
| (क) स | ||
| (ख) भर | ||
| (ग) अ | ||
| (घ) उप | ||
| (ङ) सु | ||
| (च) आ | ||
| छ) कम |
उत्तर :
(क) सजग, सहित
(ख) भरपेट, भरपूर
(ग) अटल, अमर
(घ) उपकार, उपप्रधान
(ङ) सुपात्र, सुलेख
(च) आजीवन, आमरण
(छ) कमउम्र, कमज़ोर
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग शब्दांश को अलग करके लिखिए।
(क) उपयुक्त ______________________
(ख) हमउम्र ______________________
(ग) पराधीन ______________________
(घ) कुचाल ______________________
(ङ) खुशहाल ______________________
(च) सरताज ______________________
(छ) बदतमीज़ ______________________
उत्तर :
(क) उप
(ख) हम
(ग) पर
(घ) कु
(ङ) खुश
(च) सर
(छ) बद
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों में किसी एक ही प्रकार के उपसर्ग शब्दांश का प्रयोग कीजिए, जिससे शब्दों की सार्थकता बनी रहे।
| उपसर्ग | शब्द |
| (क) _______ | ख्यात |
| (ख) _______ | चार |
| (ग) _______ | सार |
| (घ) _______ | गति |
| (ङ) _______ | वेग |
| (च) _______ | योग |
| (छ) _______ | स्थान |
उत्तर :
(क) प्र + ख्यात
(ख) प्र + चार
(ग) प्र + सार
(घ) प्र + गति
(ङ) प्र + वेग
(च) प्र + योग
(छ) प्र + स्थान
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रत्ययों का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्दांश को अलग करके लिखिए।
| प्रत्यय | शब्द | शब्द |
| (क) दान | ||
| (ख) बान | ||
| (ग) नाक | ||
| (घ) आवट | ||
| (ङ) हार | ||
| (च) अक्कड़ | ||
| (छं) आऊ |
उत्तर :
(क) कूड़ादान, कन्यादान
(ख) मेहरबान, मेज़बान
(ग) शर्मनाक, दर्दनाक
(घ) बनावट, लिखावट
(ङ) प्रहार, संहार
(च) पिअक्कड़, घुमक्कड़
(छ) टिकाऊ, खाऊ
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय शब्दांश को अलग करके लिखिए।
| शब्द | प्रत्यय |
| (क) रंगाई | |
| (ख) प्रचुरता | |
| (ग) ठकुराइन | |
| (घ) स्वार्थी | |
| (ङ) राष्ट्रीय | |
| (च) लड़कपन | |
| (छ) चुगलखोर |
उत्तर :
(क) आई
(ख) ता
(ग) आइन
(घ) ई
(ङ) ईय
(च) पन
(छ) खोर
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों में किसी एक ही प्रकार के प्रत्यय शब्दांश का प्रयोग कीजिए, जिससे शब्दों के अर्थ बने रहें ।
| शब्द | प्रत्यय |
| (क) मनुष्य | |
| (ख) सुंदर | |
| (ग) लघु | |
| (घ) पशु | |
| (ङ) वीर | |
| (च) मधुर | |
| (छ) जीवंत |
उत्तर :
(क) मनुष्य + ता
(ख) सुंदर + ता
(ग) लघु + ता
(घ) पशु + ता
(ङ) वीर + ता
(च) मधुर + ता
(छ) जीवंत + ता
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग, मूल शब्द और प्रत्यय अलग-अलग करके लिखिए।
| शब्द | उपसर्ग | मूल शब्द | प्रत्यय |
| (क) दुस्साहसी | |||
| (ख) स्वतंत्रता | |||
| (ग) सफलता | |||
| (घ) बदनामी | |||
| (ङ) निर्धनता | |||
| (च) अपमानित | |||
| (छ) बेचैनी |
उत्तर :
| शब्द | उपसर्ग | मूल शब्द | प्रत्यय |
| (क) दुस्साहसी | (क) दुस् | साहस | ई |
| (ख) स्वतंत्रता | (ख) स्व | तंत्र | ता |
| (ग) सफलता | (ग) स | फल | ता |
| (घ) बदनामी | (घ) बद | नाम | ता |
| (ङ) निर्धनता | (ङ) निर् | धन | इत |
| (च) अपमानित | (च) अप | मान | ई |
| (छ) बेचैनी | (छ) बे | चैन | प्रत्यय |
प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित उपसर्गों और मूल शब्द से कीजिए ।
| उपसर्ग | मूलशब्द | शब्द |
| (क) बे + | _______ | बेवजह |
| (ख) _______ + | परवाह | = लापरवाह |
| (ग) परा + | _______ | पराक्रम |
| (घ) _______ + | गमन | = निगमन |
| (ङ) अप + | _______ | अपशब्द |
| (च) _______ + | देश | = स्वेदश |
उत्तर :
(क) वजह
(ख) ला
(ग) क्रम
(घ) नि
(ङ) शब्द
(च) स्व
प्रश्न 9.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित मूल शब्दों और प्रत्यय से कीजिए ।
| मूलशब्द | प्रत्यय | शब्द |
| (क) पी + | _______ | पियक्कड़ |
| (ख) _______ + | आई | लिखाई |
| (ग) डर + | _______ | डरावना |
| (घ) _______ + | इक | मौखिक |
| (ङ) गुल + | _______ | गुलाब |
| (च) _______ + | ई | दासी |
उत्तर :
(क) अक्कड़
(ख) लिख
(ग) आवना
(घ) मुख
(ङ) आब
(च) दास
संधि
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) ‘धरेश’ का सही संधि-विच्छेद है
(i) धरा + इश
(ii) धरा: + अश
(iii) धरा + ईश
(iv) धर + ईश
उत्तर :
(iii) धरा + ईश
(ख) संधि के कितने भेद होते हैं ?
(i) चार
(ii) दो
(iii) पाँच
(iv) तीन
उत्तर :
(iv) तीन
![]()
(ग) ‘अ + इ’ = ‘ए’ स्वर संधि के किस भेद को व्यक्त करता है ?
(i) गुण संधि
(ii) यण् संधि
(iii) वृद्धि संधि
(iv) दीर्घ संधि
उत्तर :
(i) गुण संधि
(घ) स्वर संधि के कितने प्रकार होते हैं?
(i) दो
(ii) पाँच
(iii) तीन
(iv) चार
उत्तर :
(ii) पाँच
(ङ) निम्नलिखित शब्दों में से किसमें विसर्ग संधि है ?
(i) उज्ज्वल
(ii) निश्चल
(iii) दुर्गम
(iv) राजेंद्र
उत्तर :
(ii) निश्चल
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में संधि विच्छेद किए गए कुछ शब्द है, उनकी संधि करते हुए पुनः वाक्य को लिखिए।
(क) रवी + इंद्र और राका + ईश विद्या + आलय जाते हैं।
__________________________________
उत्तर :
रवींद्र, राकेश, विद्यालय
(ख) कल मैंने और योग + इंद्र ने हिम + आलय देखा।
__________________________________
उत्तर :
योगेंद्र, हिमालय
(ग) हमें अतिथि का सदा + एव सु + आगत करना चाहिए ।
__________________________________
उत्तर :
सदैव, स्वागत
(घ) आँख का पर्यायवाची शब्द ने + अन होता है।
__________________________________
उत्तर :
नयन
(ङ) तुम्हारी बातें हमेशा से ही नि: + आधार होती हैं।
__________________________________
उत्तर :
निराधार
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का उनके सही संधि भेदों से मिलान कीजिए।
| शब्द | संधि भेद |
| (क) गिरीश | (i) व्यंजन संधि |
| (ख) परमेश्वर | (ii) यण् संधि |
| (ग) न्यून | (iii) विसर्ग संधि |
| (घ) गवीश | (iv) दीर्घ संधि |
| (ङ) सज्जन | (v) गुण संधि |
| (च) मनोरथ | (vi) वृद्धि संधि |
| (छ) एकैक | (vii) अयादि संधि |
उत्तर :
| शब्द | संधि भेद |
| (क) गिरीश | (iv) दीर्घ संधि |
| (ख) परमेश्वर | (v) गुण संधि |
| (ग) न्यून | (ii) यण् संधि |
| (घ) गवीश | (vii) अयादि संधि |
| (ङ) सज्जन | (i) व्यंजन संधि |
| (च) मनोरथ | (iii) विसर्ग संधि |
| (छ) एकैक | (vi) वृद्धि संधि |
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों से संधि-विच्छेद करके स्वर संधि का नाम लिखिए।
| शब्द | संधि-विच्छेद | स्वर संधि का नाम |
| (क) कवींद्र | ||
| (ख) वनौषधि | ||
| (ग) अत्यधिक | ||
| (घ) पूर्वोक्त | ||
| (ङ) भावुक |
उत्तर :
| शब्द | संधि-विच्छेद | संधि का नाम |
| (क) कवींद्र | कवि + इंद्र = कवींद्र | दीर्घ संधि |
| (ख) वनौषधि | वन + औषधि = वनौषधि | वृद्धि संधि |
| (ग) अत्यधिक | अति + अधिक = अत्यधिक | यण संधि |
| (घ) पूर्वोक्त | पूर्व + उक्त = पूर्वोक्त | गुण संधि |
| (ङ) भावुक | भौ + उक = भावुक | अयादि संधि |
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए।
| शब्द | संधि |
| (क) वधू + उत्सव | |
| (ख) यदि + अपि | |
| (ग) दंत + ओष्ठ | |
| (घ) नौ + इक | |
| (ङ) परम + अर्थ | |
| (च) पो + अन |
उत्तर :
| शब्द | संधि |
| (क) वधू + उत्सव | वधूत्सव |
| (ख) यदि + अपि | यद्यपि |
| (ग) दंत + ओष्ठ | दंतौष्ठ |
| (घ) नौ + इक | नाविक |
| (ङ) परम + अर्थ | परमार्थ |
| (च) पो + अन | पवन |
![]()
समास
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए समस्त पदों को उनके उचित भेद से सुमेलित कीजिए ।
| समस्त पद | उचित भेद |
| (क) पदच्युत | (i) बहुव्रीहि समास |
| (ख) अपना-पराया | (ii) द्विगु समास |
| (ग) लंबोदर | (iii) अव्ययीभाव समास |
| (घ) दोपहर | (iv) तत्पुरुष समास |
| (ङ) यथासंभव | (v) द्वंद्व समास |
उत्तर :
| समस्त पद | उचित भेद |
| (क) पदच्युत | (iv) तत्पुरुष समास |
| (ख) अपना-पराया | (v) द्वंद्व समास |
| (ग) लंबोदर | (i) बहुव्रीहि समास |
| (घ) दोपहर | (ii) द्विगु समास |
| (ङ) यथासंभव | (iii) अव्ययीभाव समास |
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए समास विग्रह का समस्त – पद बनाइए ।
| समास विग्रह | समस्त पद |
| (क) हाथ-ही – हाथ में | |
| (ख) प्रयोग के लिए शाला | |
| (ग) लाल है जो मणि | |
| (घं) तीन रंगों का समूह | |
| (ङ) घन के समान श्याम है, जो | |
| (च) राजा और प्रजा |
उत्तर :
| समास विग्रह | समस्त पद |
| (क) हाथ-ही – हाथ में | हाथों-हाथ |
| (ख) प्रयोग के लिए शाला | प्रयोगशाला |
| (ग) लाल है जो मणि | लालमणि |
| (घं) तीन रंगों का समूह | तिरंगा |
| (ङ) घन के समान श्याम है, जो | घनश्याम |
| (च) राजा और प्रजा | राजा – प्रजा |
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए समस्त पद का समास विग्रह कीजिए ।
| समस्त पद | समास विग्रह |
| (क) नवरात्र | |
| (ख) लोटा-डोरी | |
| (ग) लोकप्रिय | |
| (घ) कमलनयन | |
| (ङ) यथासमय | |
| (च) चतुरानन |
उत्तर :
| समस्त पद | समास विग्रह |
| (क) नवरात्र | नौ रात्रियों का समूह |
| (ख) लोटा-डोरी | लोटा और डोरी |
| (ग) लोकप्रिय | लोक में प्रिय |
| (घ) कमलनयन | कमल के समान नयन |
| (ङ) यथासमय | समय के अनुसार |
| (च) चतुरानन | चार हैं आनन जिसके (ब्रह्मा) |
प्रश्न 4.
नीचे कोष्ठक में दिए गए निर्देशानुसार समस्त पदों का विग्रह कीजिए ।
(क) नीलकंठ (कर्मधारय समास) __________________________________
नीलकंठ (बहुव्रीहि समास) __________________________________
(ख) लंबोदर (कर्मधारय समास) __________________________________
लंबोदर (बहुव्रीहि समास) __________________________________
(ग) चतुर्भुज (द्विगु समास) __________________________________
चतुर्भुज (बहुव्रीहि समास) __________________________________
(घ) पंचवटी (द्विगु समास) __________________________________
पंचवटी (बहुव्रीहि समास) __________________________________
(ङ) दशानन (द्विगु समास) __________________________________
दशानन (बहुव्रीहि समास) __________________________________
उत्तर :
(क) कर्मधारय समास नीला है, जो कंठ
बहुव्रीहि समास नीला है, कंठ जिसका अर्थात् शिव
(ख) कर्मधारय समास लंबे पेट वाला
बहुव्रीहि समास लंबा है उदर जिसका अर्थात् गणेश
(ग) द्विगु समास चार भुजाओं का समूह
बहुव्रीहि समास चार हैं भुजाएँ जिसकी अर्थात् विष्णु
(घ) द्विगु समास पाँच वटों का समाहार
बहुव्रीहि समास पाँच वटों से घिरा एक निश्चित स्थल अर्थात् जहाँ वनवासी राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ निवास किया था।
(ङ) द्विगु समास दस आननों का समूह
बहुव्रीहि समास दस आनन हैं, जिसके अर्थात् रावण
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए वाक्यों में ‘समास विग्रह’ दिया गया है, जिसको समस्त – पद में बदलते हुए पुनः वाक्यों को लिखिए।
(क) यदि तुमने इस प्रश्न को हल कर दिया, तो मैं तुम्हें ‘मुँह से माँगा‘ इनाम दूँगा ।
__________________________________________
उत्तर :
मुँह माँगा
(ख) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ‘भारत के रत्न‘ हैं।
__________________________________________
उत्तर :
भारत-रत्न
![]()
(ग) जीवन में ‘सुख और दुःख‘ का आना-जाना लगा ही रहता है।
__________________________________________
उत्तर :
सुख-दुःख
(घ) तुम उस व्यक्ति से पैसे क्यों लेते हो, वह तो पहले से ही धन से हीन है।
__________________________________________
उत्तर :
धनहीन
(ङ) हमें प्रत्येक दिन कुछ न कुछ अच्छे कार्य करने चाहिए ।
__________________________________________
उत्तर :
प्रतिदिन
वाक्य विचार
प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(क) वाक्य के भेद का विभाजन हम कितने आधारों पर करते हैं?
(i) 8
(ii) 2
(iii) 7
(iv) 1
उत्तर :
(ii) 2
(ख) “तुम क्रिकेट खेलते हो पर अच्छा नहीं ।” वाक्य में कौन-सा प्रकार है ?
(i) सरल वाक्य
(ii) संयुक्त वाक्य
(iii) मिश्र वाक्य
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) संयुक्त वाक्य
(ग) निम्न में से कौन – सा अर्थ की दृष्टि से वाक्य का भेद नहीं है ?
(i) निषेधवाचक
(ii) ज्ञानवाचक
(iii) प्रश्नवाचक
(iv) संकेतवाचक
उत्तर :
(ii) ज्ञानवाचक
(घ) रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद है
(i) निर्माणवाचक वाक्य
(ii) समानार्थकवाचक वाक्य
(iii) मिश्र वाक्य
(iv) अमिश्र वाक्य
उत्तर :
(iii) मिश्र वाक्य
(ङ) “वह घर गया होगा ।” वाक्य में कौन – सा भेद है ?
(i) संदेहवाचक
(ii) विधानवाचक
(iii) इच्छावाचक
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(i) संदेहवाचक
(च) “तुम सदा सुखी रहो।” वाक्य में कौन – सा भेद है ?
(i) विधानवाचक
(ii) संदेहवाचक
(iii) इच्छावाचक
(iv) आज्ञावाचक
उत्तर :
(iii) इच्छावाचक
(छ) “तुम यहीं ठहरो । ” में कौन-सा वाक्य भेद है ?
(i) विस्मयसूचक
(ii) निषेधवाचक
(iii) विधानवाचक
(iv) आज्ञावाचक
उत्तर :
(iv) आज्ञावाचक
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में शब्दों के क्रम को अदल-बदल कर सार्थक वाक्य बनाइए ।
(क) रखी है मेज पर एक पुस्तक । __________________________________
(ख) बच्चों को काटकर सेब खिलाओ। __________________________________
(ग) छप गई है एक पुस्तक संपादन में मेरे । __________________________________
(घ) नाव में पानी तैरती है। __________________________________
(ङ) दोनों ही हिंदी और अंग्रेज़ी बोल भाषाएँ काव्या लेती है। __________________________________
उत्तर :
(क) मेज पर एक पुस्तक रखी है।
(ख) बच्चों को सेब काटकर खिलाओ।
(ग) मेरे संपादन में एक पुस्तक छप गई है।
(घ) नाव पानी में तैरती है।
(ङ) काव्या हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाएँ बोल लेती है।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में से उद्देश्य और विधेय छाँटकर लिखिए |
(क) राजन क्रिकेट खेलने गया है।
उद्देश्य __________________________________
विधेय __________________________________
उत्तर :
उद्देश्य राजन विधेय क्रिकेट खेलने गया ।
(ख) हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए।
उद्देश्य __________________________________
विधेय __________________________________
उत्तर :
उद्देश्य हमें विधेय सदैव सत्य बोलना चाहिए।
(ग) लक्ष्मण ने अच्छी चाय बनाई है।
उददेश्य __________________________________
विधेय __________________________________
उत्तर :
उद्देश्य लक्ष्मण ने विधेय अच्छी चाय बनाई है।
![]()
प्रश्न 4.
दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए ।
(क) वह खाना खाकर सो गया । (संयुक्त वाक्य में)
__________________________________
उत्तर :
उसने खाना खाया और सो गया।
(ख) सूर्योदय हुआ और कुहासा जाता रहा। (सरल वाक्य में)
__________________________________
उत्तर :
सूर्योदय होने पर कुहासा जाता रहा।
(ग) राम के आने पर मोहन जाएगा। (मिश्र वाक्य में)
__________________________________
उत्तर :
जब राम आएगा, तब मोहन जाएगा।
प्रश्न 5.
दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए ।
(क) रमेश विद्यालय जाता है। (निषेधवाचक)
__________________________________
उत्तर :
रमेश विद्यालय नहीं जाता है।
(ख) उसके माता-पिता दोनों ही चल बसे । (विस्मयवाचक)
__________________________________
उत्तर :
हाय ! उसके माता-पिता दोनों ही चल बसे।
(ग) मैंने कार्य नहीं किया है। (विधानवाचक)
__________________________________
उत्तर :
मैंने कार्य किया है।
(घ) तुमने अपना गृह-कार्य कर लिया है। (प्रश्नवाचक)
__________________________________
उत्तर :
क्या तुमने अपना गृह कार्य कर लिया है?
(ङ) राम आया है। (संदेहवाचक)
__________________________________
उत्तर :
शायद, राम आया हो !
प्रश्न 6.
वाक्य का भेद बताइए
(क) राम विद्यालय जाता है। (संदेहवाचक/विधानवाचक)
(ख) आज हम खेलने नहीं जाएँगे । (विधानवाचक / निषेधवाचक)
(ग) आपके पास कितने घर हैं ? (प्रश्नवाचक/ संकेतवाचक)
(घ) वाह! कितना सुहावना मौसम है । (संदेहवाचक/विस्मयवाचक)
(ङ) यदि वर्षा होती तो फसलें अच्छी होतीं । (संकेतवाचक / विधानवाचक)
उत्तर :
(क) विधानवाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) प्रश्नवाचक
(घ) विस्मयवाचक
(ङ) संकेतवाचक
प्रश्न 7.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) आप क्रिकेट खेलता है।
उत्तर :
✗
(ख) रमेश ने अपना कार्य समाप्त कर दिया है।
उत्तर :
✓
(ग) हिंदी की पुस्तक मेज में रखा है।
उत्तर :
✗
(घ) बच्चे कक्षा में बहुत शोर मचा रहे हैं।
उत्तर :
✓
(ङ) अपना काम स्वयं करो।
उत्तर :
✓