Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 8 Worksheet सत्रिया और बिहू नृत्य
Class 6 Hindi सत्रिया और बिहू नृत्य Worksheet
सत्रिया और बिहू नृत्य Worksheet – सत्रिया और बिहू नृत्य Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) एंजेला किस जगह की निवासी थी ?
(i) लंदन
(ii) इटली
(iii) अमेरिका
(iv) रूस
उत्तर :
(i) लंदन
(ख) एंजेला की माँ एलेसेंड्रा क्या काम करती थी ?
(i) डॉक्टर
(ii) डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता
(iii) वकील
(iv) इंजीनियर
उत्तर :
(ii) डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता
(ग) असम भारत के किस क्षेत्र में स्थित है ?
(i) पूर्वी क्षेत्र में
(ii) दक्षिणी क्षेत्र में
(iii) उत्तर – पूर्वी क्षेत्र में
(iv) उत्तर – दक्षिणी क्षेत्र में
उत्तर :
(iii) उत्तर – पूर्वी क्षेत्र में
(घ) असम में बिहू कितनी बार मनाया जाता है ?
(i) एक बार
(ii) दो बार
(iii) तीन बार
(iv) चार बार
उत्तर :
(iii) तीन बार
(ङ) एलेसेंड्रा के पास असम की नृत्य परंपरा पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए कितना समय था ?
(i) एक सप्ताह का
(ii) दो महीने का
(iii) एक महीने का
(iv) दो सप्ताह का
उत्तर :
(iii) एक महीने का
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) रीना, सेन और मनु कौन थीं?
__________________________
(ख) असम का बिहू नृत्य किस-किस से जुड़ा हुआ है ?
__________________________
(ग) मनु का पसंदीदा खिलौना कौन – सा था ?
__________________________
(घ) सत्रिया नृत्य करने वाली नृत्यांगनाओं का क्या नाम था ?
__________________________
![]()
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) असम को किन बातों के लिए जाना जाता है ?
__________________________
(ख) बसंत आने की खुशी में असम में कौन-सा त्योहार मनाया जाता है ? वह त्योहार किस पर आधारित है?
__________________________
(ग) एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केंद्र में क्या तलाशना था ?
__________________________
(घ) एंजेला ने उत्तरी असम में कौन- – सा नृत्य देखा? नृत्य देखते समय उसका ध्यान किस पर गया?
__________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) एंजेला कार से उतरते समय क्या देखकर आश्चर्यचकित हो गई ?
__________________________
(ख) महिला सत्रिया नृत्य में किनकी कहानी को दर्शाया जा रहा था ? विस्तारपूर्वक बताइए।
__________________________
(ग) एंजेला ने अपनी कक्षा में किसका प्रदर्शन किया? उसका यह प्रदर्शन कैसा रहा?
__________________________
नीचे दिए गए गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश 1
असम, भारत के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परम्परा है। एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केंद्र में असम के जन-जीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना था। वे जब यहाँ आ रहे थे, तब अप्रैल का महीना चल रहा था। असम में यह नए साल का वक्त होता है। बसंत के आने की खुशी में वे सभी एक त्योहार मनाते हैं, जिसे ‘बिहू’ कहा जाता है।
(क) असम में किसकी समृद्ध परंपरा है ?
__________________________
(ख) असम में नए साल का कौन-सा समय होता है ?
__________________________
(ग) ‘तलाशना ‘ शब्द का अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए ।
__________________________
(घ) असम राज्य की प्रसिद्धि का कारण है
(i) वन्य जीवन
(ii) रेशम
(iii) चाय के बागान
(iv) ये सभी
उत्तर :
(iv) ये सभी
(ङ) कथन (A) बसंत जाने की खुशी में बिहू मनाया जाता है।
कारण (R) बिहू एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री का केंद्र है।
कूट
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
गद्यांश 2
परदा उठा और एंजेला ने देखा कि सफेद पगड़ीनुमा टोपी में दो महिलाएँ, नृत्य और नाटक की शैली में कमाल का अभिनय कर रही हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी उन दोनों ने देखा कि किस तरह जय और विजय ने कई बड़े ऋषियों को भगवान विष्णु से मिलने नहीं दिया, क्योंकि उस वक्त भगवान विष्णु सो रहे थे। ऋषि नाराज़ हो गए। उन्होंने जय-विजय को असुर बनने का श्राप दे दिया। भगवान विष्णु की नींद जब टूटी, तब उन्हें अपने द्वारपालों को बचाने के लिए आना पड़ा। उन्होंने वचन दिया किया कि वे जय और विजय को मारकर उन्हें श्राप से बचा लेंगे। बाद में जय और विजय दोबारा भगवान विष्णु के द्वारपाल बने।
(क) संतों को भगवान विष्णु से किसने मिलने नहीं दिया?
__________________________
(ख) भगवान विष्णु ने क्या वचन दिया?
__________________________
(ग) प्रस्तुत गद्यांश में किस लोकनृत्य के विषय में चर्चा हो रही है ?
(i) सत्रिया
(ii) बिहू
(iii) पोंगल
(iv) बैशा
उत्तर :
(ii) बिहू
(घ) भगवान विष्णु के द्वारपालों के क्या नाम थे?
(i) मही, दीप
(ii) नल, नील
(iii) जय, विजय
(iv) जय, वीर
उत्तर :
(iii) जय, विजय
(ङ) कथन (A) जय और विजय को असुर बनने का श्राप ऋषियों ने दिया था।
कारण (R) ऋषि नाराज़ हो गए थे, क्योंकि जय और विजय ने उन्हें भगवान विष्णु से मिलने नहीं दिया था।
कूट
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण R गलत है
(ii) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण R सही है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर :
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
![]()
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत का (✗) निशान लगाइए।
(क) एंजेला न्यूयार्क में रहती थी ।
उत्तर :
✗
(ख) बसंत आने की खुशी में असम में बैशागू उत्सव मनाया जाता है।
उत्तर :
✗
(ग) असम में बिहू साल में दो बार मनाया जाता है।
उत्तर :
✗
(घ) रीना सेन असम की जानी मानी लेखिका थी।
उत्तर :
✓
(ङ) सत्रिया उत्तरी असम का नृत्य है।
उत्तर :
✓
भाषा आधारित प्रश्न
(क) दिए गए मूल शब्दों में उपसर्ग लगा कर नए शब्दों का निर्माण कीजिए ।
| उपसर्ग | मूल शब्द | नया शब्द |
| (i) ___________ + | गंध | |
| (ii) ___________ + | देव | |
| (iii) ___________ + | कृत्य | |
| (iv) ___________ + | पुत्र |
उत्तर :
(i) सु + गंध = सुगंध
(ii) महा + देव = महादेव
(iii) कु + कृत्य = कुकृत्य
(iv) सु + पुत्र = सुपुत्र
(ख) निम्नलिखित पुल्लिंग शब्दों का स्त्रीलिंग शब्द लिखिए ।
(i) लड़का _________
(ii) नर _________
(iii) देव _________
(iv) शिक्षक _________
उत्तर :
(i) लड़की
(ii) नारी
(iii) देवी
(iv) शिक्षिका
(ग) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(i) मंगल
(ii) रात्रि
(iii) अंधकार
(iv) शुभ
उत्तर :
(i) अमंगल
(ii) दिन
(iii) प्रकाश
(iv) अशुभ
(घ) निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके लिखिए ।
(i) उजजवल
(ii) आशीरवाद
(iii) दीनकर
(iv) उतसव
उत्तर :
(i) उज्ज्वल
(ii) आशीर्वाद
(iii) दिनकर
(iv) उत्सव
(ङ) निम्नलिखित शब्दों के विषय में लिखिए ।
(i) सत्रिया
(ii) बिहू
(iii) ब्रिटिश अकादमी
(iv) डॉक्यूमेंट्री
(च) दिए गए शब्द को पढ़कर आपके मन में उससे संबंधित जो शब्द आते हैं, उन्हें लिखिए।

कल्पना आधारित प्रश्न
(क) पाठ के आधार पर कल्पना कीजिए कि हम बिहू को एक कृषि आधारित उत्सव कैसे कह सकते हैं?
_______________________________________
_______________________________________
_______________________________________
(ख) बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच क्यों बनाया गया होगा ?
_______________________________________
_______________________________________
_______________________________________
_______________________________________
![]()
सोचिए और लिखिए
(क) आपके अनुसार लंदन के और असम के जन-जीवन में क्या-क्या अन्तर होगा ?
_______________________________________
_______________________________________
(ख) आपके क्षेत्र का लोकनृत्य क्या है और आप इसके विषय में क्या जानते हैं? लिखिए।
_______________________________________
_______________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) बिहू त्योहार की भाँति आपके क्षेत्र में मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार कौन – सा है और वह क्यों मनाया जाता है? चित्र बनाकर उसकी विशेषताएँ लिखिए।
_______________________________________
_______________________________________
_______________________________________
(ख) भारत में प्रचलित किन्हीं पाँच लोकनृत्यों के नाम और वह कहाँ किए जाते हैं उनकी तालिका बनाइए साथ ही उस प्रदेश की एक विशेषता भी लिखिए ।
| लोकनृत्य | स्थान | विशेषता |