Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 7 जलाते चलो कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 7 Worksheet जलाते चलो कविता
Class 6 Hindi जलाते चलो Worksheet
जलाते चलो Worksheet – जलाते चलो Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) कविता में दीया किसका प्रतीक है?
(i) विज्ञान का
(ii) अंधकार का
(iii) प्रेम और मानवता का
(iv) विद्युत का
उत्तर :
(iii) प्रेम और मानवता का
(ख) कवि के अनुसार धरा का अँधेरा कैसे मिटेगा ?
(i) विज्ञान की शक्ति से
(ii) स्नेह की ज्योति से
(iii) अमावस के पूर्णिमा बनने से
(iv) दिवस के निशा बनने से
उत्तर :
(ii) स्नेह की ज्योति से
(ग) कवि ने विज्ञान की शक्ति की तुलना किससे की है ?
(i) विज्ञान से
(ii) शक्ति से
(iii) स्नेह से
(iv) अँधेरा से
उत्तर :
(iii) स्नेह से
(घ) कवि के अनुसार, अगर धरा पर एक भी दिया रहेगा, तो क्या होगा ?
(i) अंधकार बढ़ेगा
(ii) तूफ़ान आएगा
(iii) निशा को सवेरा मिलेगा
(iv) दीये बुझ जाएँगे
उत्तर :
(iii) निशा को सवेरा मिलेगा
(ङ) कविता के अंत में कवि किसकी आशा व्यक्त करता है?
(i) अंधकार की विजय
(ii) प्रकाश की विजय
(iii) विज्ञान की प्रगति
(iv) समय के परिवर्तन
उत्तर :
(ii) प्रकाश की विजय
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) कवि किसके बिना जल रहे विद्युत दीप को बुझाना चाहता है ?
__________________________________________
(ख) ‘तिमिर की सरित’ को पार करने के लिए क्या बनाया गया था ?
__________________________________________
(ग) सृजन कब तक अधूरा है?
__________________________________________
(घ) हृदय के अंधकार को किसके लिए दूर करना आवश्यक है ?
__________________________________________
![]()
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) कवि के अनुसार विज्ञान में शक्ति होने के बावजूद अंधकार क्यों बढ़ रहा है?
__________________________________________
(ख) कविता का मुख्य संदेश क्या है?
__________________________________________
(ग) कवि ने विद्युत – दीयों को बुझाने का सुझाव क्यों दिया है?
__________________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कविता में चित्रित समाज की स्थिति का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए । कवि किस प्रकार के समाज की परिकल्पना करता है?
__________________________________________
(ख) विज्ञान में शक्ति होते हुए भी, कवि ने उसे पर्याप्त क्यों नहीं माना ? स्नेह और प्रेम के अभाव में विज्ञान की क्या सीमाएँ हैं? उदाहरण देकर समझाएँ ।
__________________________________________
(ग) दीपक और तिमिर के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है ?
__________________________________________
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
काव्यांश 1
जलाते चलो ये दीये स्नेह भर-भर
कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा ।
भले शक्ति विज्ञान में है निहित वह
कि जिससे अमावस बने पूर्णिमा – सी,
मगर विश्व पर आज क्यों दिवस ही में
घिरी आ रही है अमावस निशा-सी ।
बिना स्नेह विद्युत – दीये जल रहे जो
बुझाओ इन्हें, यों न पथ मिल सकेगा ।।
(क) कवि ने ‘स्नेह’ का क्या महत्त्व बताया है ?
__________________________________________
(ख) ‘विद्युत – दीये’ क्यों बुझाने के लिए कहा गया है ?
__________________________________________
(ग) ‘विज्ञान’ में प्रयुक्त उपसर्ग व मूल शब्द लिखिए ।
__________________________________________
उत्तर :
उपसर्ग वि मूल शब्द ज्ञान
(घ) काव्यांश में कौन-से दीये बुझाने के लिए कहा गया है ?
(i) जो स्नेह से जल रहे हैं
(ii) जो बिना स्नेह के जल रहे हैं
(iii) जो तूफान में जल रहे हैं
(iv) जो अंधकार बढ़ा रहे हैं
उत्तर :
(ii) जो बिना स्नेह के जल रहे हैं
(ङ) दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
1. अंधकार को मिटाने के लिए प्रेम का होना आवश्यक है।
2. विज्ञान शक्तिविहीन है।
3. बिना स्नेह के पथ का मिलना संभव है।
कूट
(i) 1 और 2
(ii) 2 और 3
(iii) केवल 2
(iv) 1 और 3
उत्तर :
(ii) 2 और 3
काव्यांश 2
जला दीप पहला तुम्हीं ने तिमिर की
चुनौती प्रथम बार स्वीकार की थी,
तिमिर की सरित पार करने तुम्हीं ने
बना दीप की नाव तैयार की थी।
हा चलो नाव तुम वह निरंतर
कभी तो तिमिर का किनारा मिलेगा ।।
युगों से तुम्हीं ने तिमिर की शिला पर
दीये अनगिनत है निरंतर जलाए
समय साक्षी है कि जलते हुए दीप
अनगिन तुम्हारे पवन ने बुझाए ।
मगर बुझ स्वयं ज्योति जो दे गए वे
उसी से तिमिर को उजेला मिलेगा ।।
(क) तिमिर की चुनौती को प्रथम बार किसने स्वीकार किया और कैसे ?
__________________________________________
(ख) पवन ने किसके अनगिनत दीप बुझाए हैं?
__________________________________________
(ग) ‘तिमिर’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(i) __________________
(ii) __________________
उत्तर :
(i) अंधकार
(ii) तम
![]()
(घ) समय किसका साक्षी है ?
(i) तिमिर के विस्तार का
(ii) दीपों के बुझने का
(iii) तिमिर के उजाले में बदलने का
(iv) सवेरा आने का
उत्तर :
(iii) तिमिर के उजाले में बदलने का
(ङ) कथन (A) तिमिर को उजाला उन्हीं दीपों से मिलेगा जो स्वयं बुझ गए।
कारण (R) वे दीप स्नेह और मानवता के प्रतीक हैं।
कूट
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(ii) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं ।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर :
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं ।
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का का निशान लगाइए।
(क) विज्ञान में शक्ति निहित है, जिससे अमावस को पूर्णिमा में बदला जा सकता है।
उत्तर :
✓
(ख) धरती पर एक भी दीपक रहने से अँधेरा दूर हो सकता है।
उत्तर :
✓
(ग) कवि ने उन विद्युत – दीयों को जलाए रखने का सुझाव दिया है, जो बिना स्नेह के जल रहे हैं।
उत्तर :
✗
(घ) तिमिर की चुनौती को सबसे पहले दीप ने स्वीकार किया था।
उत्तर :
✓
(ङ) कवि का मानना है कि विज्ञान ही धरती के अँधेरे को दूर कर सकता है।
उत्तर :
✗
भाषा आधारित प्रश्न
(क) दिए गए शब्दों का उनके अर्थ से मिलान कीजिए।
| शब्द | अर्थ |
| (i) निरंतर | रात |
| (ii) तिमिर | ललकार |
| (iii) निशा | चट्टान |
| (iv) चुनौती | लगातार |
| (v) शिला | अंधकार |
उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) निरंतर | लगातार |
| (ii) तिमिर | अंधकार |
| (iii) निशा | रात |
| (iv) चुनौती | ललकार |
| (v) शिला | चट्टान |
(ख) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(i) अँधेरा __________________.
(ii) धरा __________________
(iii) बुझाओ __________________
(iv) अमावस __________________
उत्तर :
(i) उजाला
(ii) आकाश
(iii) जलाओ
(iv) पूर्णिमा
(ग) निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह कीजिए ।
(i) स्नेहभर __________________
(ii) विद्युत – दीये __________________
(iii) अमावस – निशा __________________
(iv) अनगिनत __________________
उत्तर :
(i) स्नेह से भरा
(ii) विद्युतरूपी दीये
(iii) अमावस और निशा
(iv) बेहिसाब
(घ) निम्नलिखित शब्दों द्वारा वाक्य निर्माण कीजिए ।
(i) दीप __________________
(ii) चुनौती __________________
(iii) अमावस __________________
(iv) निरंतर __________________
(ङ) दिए गए शब्दों को पढ़कर आपके मन में इससे सम्बन्धित जो शब्द आते हैं, उन्हें लिखिए।

सोचिए और लिखिए
(क) कवि ने स्नेह को अंधकार मिटाने के लिए महत्त्वपूर्ण बताया है। आपकी राय में, क्या स्नेह वास्तव में समाज की समस्याओं का समाधान हो सकता है ?
_______________________________________________________
_______________________________________________________
_______________________________________________________
(ख) कविता के संदेश को आप अपने जीवन में कैसे उतार सकते हैं? सोचकर लिखिए।
_______________________________________________________
_______________________________________________________
_______________________________________________________
![]()
रचनात्मक प्रश्न
(क) कविता की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक समूह गीत तैयार करें। सभी छात्र कविता की पंक्तियों को गाकर या संगीत के साथ प्रस्तुत करें।