Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 6 मेरी माँ Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 6 Worksheet मेरी माँ
Class 6 Hindi मेरी माँ Worksheet
मेरी माँ Worksheet – मेरी माँ Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(क) रामप्रसाद बिस्मिल के गुरु का क्या नाम था ?
(i) नामदेव
(ii) रामदेव
(iii) कृष्णदेव
(iv) सोमदेव
उत्तर :
(iv) सोमदेव
(ख) रामप्रसाद बिस्मिल कौन-से जिले के निवासी थे ?
(i) शाहजहाँपुर
(ii) बरेली
(iii) मेरठ
(iv) सहारनपुर
उत्तर :
(i) शाहजहाँपुर
(ग) छोटी आयु में रामप्रसाद बिस्मिल की बहनों को शिक्षा कौन दिया करता था ?
(i) माताजी
(ii) पिताजी
(iii) दादीजी
(iv) गुरु सोमदेव
उत्तर :
(i) माताजी
(घ) रामप्रसाद बिस्मिल की माताजी अक्षर बोध किससे किया करती थी?
(i) मोहल्ले की शिक्षित सखियों से
(ii) अपने पति से
(iii) विद्यालय के शिक्षकों से
(iv) स्वयं से
उत्तर :
(i) मोहल्ले की शिक्षित सखियों से
(ङ) किसने धर्म-रक्षार्थ अपने पुत्रों के बलिदान पर मिठाई बाँटी थी ?
(i) भगत सिंह की माता ने
(ii) गुरु गोविंद सिंह जी की पत्नी ने
(iii) रामप्रसाद बिस्मिल की माता ने
(iv) चन्द्रशेखर आजाद की माता ने
उत्तर :
(ii) गुरु गोविंद सिंह जी की पत्नी ने
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा का क्या नाम था ?
____________________________________
(ख) रामप्रसाद बिस्मिल को कितने वर्ष की अवस्था में फाँसी हुई थी ?
____________________________________
(ग) रामप्रसाद बिस्मिल को माताजी का सबसे बड़ा आदेश क्या था ?
____________________________________
(घ) रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मिक, धार्मिक व सामाजिक उन्नति में कौन सदैव सहायक रहा?
____________________________________
(ङ) ‘सरफरोशी की तमन्ना’ नामक तराना किसने लिखा है?
____________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) रामप्रसाद बिस्मिल की माता को गृहकार्य की शिक्षा किसने दी थी ?
____________________________________
(ख) बिस्मिल के कौन-से कार्य उनके पिताजी और दादीजी को अच्छे नहीं लगते थे?
____________________________________
(ग) माता ने रामप्रसाद बिस्मिल का सुधार किस प्रकार किया ?
____________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) रामप्रसाद बिस्मिल के क्रांतिकारी जीवन में उनकी माता के योगदान को अपने शब्दों में व्यक्त करिए ।
____________________________________
(ख) रामप्रसाद बिस्मिल कौन थे तथा उन्हें फाँसी क्यों और किसके द्वारा दी गई थी ?
____________________________________
निम्नलिखित गद्यांशो को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों का उत्तर दीजिए ।
गद्यांश 1
ग्यारह वर्ष की उम्र में माताजी विवाह कर शाहजहाँपुर आई थीं। उस समय वह नितान्त अशिक्षित एक ग्रामीण कन्या के समान थीं। शाहजहाँपुर आने के थोड़े दिनों बाद दादीजी ने अपनी छोटी बहन को बुला लिया। उन्होंने माताजी को गृहकार्य की शिक्षा दी। थोड़े ही दिनों में माताजी ने घर के सब काम-काज को समझ लिया और भोजनादि का ठीक-ठीक प्रबंध करने लगीं। मेरे जन्म होने के पाँच या सात वर्ष बाद उन्होंने हिंदी पढ़ना आरंभ किया। पढ़ने का शौक उन्हें खुद ही पैदा हुआ था। मुहल्ले की सखी-सहेली जो घर पर आया करती थीं, उन्हीं में जो शिक्षित थीं, माताजी उनसे अक्षर-बोध करती थीं।
(क) माताजी का विवाह कितने वर्ष की आयु में हुआ था ? विवाह के समय माताजी कैसी थी ?
____________________________________
(ख) माताजी ने हिंदी को पढ़ना कब आरंभ किया ?
____________________________________
(ग) शिक्षित शब्द के दो समानार्थी शब्द लिखिए ।
(i) ____________________________________
(ii) ____________________________________
उत्तर :
(i) निपुण
(ii) कुशल
(घ) माताजी विवाह करके कहाँ आई थीं ?
(i) मेरठ
(ii) कानपुर
(iii) सहारनपुर
(iv) शाहजहाँपुर
उत्तर :
(iv) शाहजहाँपुर
![]()
(ङ) दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. दादी जी ने अपनी बड़ी बहन को बुला लिया।
2. माताजी को पढ़ने का शौक नहीं था।
3. मुहल्ले की सखी घर पर आया करती थी।
कूट
(i) 1 और 2
(ii) 2 और 3
(iii) केवल 3
(iv) केवल 4
उत्तर :
(iii) केवल 3
गद्यांश 2
जन्मदात्री जननी! इस जीवन में तो तुम्हारा ऋण उतारने का प्रयत्न करने का भी अवसर न मिला। इस जन्म में तो क्या यदि मैं अनेक जन्मों में भी सारे जीवन प्रयत्न करूँ तो भी तुमसे उऋण नहीं हो सकता । जिस प्रेम तथा दृढ़ता के साथ तुमने इस तुच्छ जीवन का सुधार किया है, वह अवर्णनीय है। मुझे जीवन की प्रत्येक घटना का स्मरण है कि तुमने जिस प्रकार अपनी देववाणी का उपदेश करके मेरा सुधार किया है। तुम्हारी दया से ही मैं देश सेवा में संलग्न हो सका । धार्मिक जीवन में भी तुम्हारे ही प्रोत्साहन ने सहायता दी। जो कुछ शिक्षा मैंने ग्रहण की उसका भी श्रेय तुम्हीं को है । जिस मनोहर रूप से तुम मुझे उपदेश करती थीं, उसका स्मरण कर तुम्हारी मंगलमयी मूर्ति का ध्यान आ जाता है और मस्तक झुक जाता है।
(क) किसकी दया से बिस्मिल देश सेवा में संलग्न हो सके ?
____________________________________
(ख) रामप्रसाद बिस्मिल को किस काम का अवसर नहीं मिल सका ?
____________________________________
(ग) रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
जिस _________ तथा _________ के साथ तुमने इस तुच्छ जीवन का सुधार किया, वह अवर्णनीय है।
उत्तर :
प्रेम, दृढ़ता
(घ) बिस्मिल अपनी शिक्षा ग्रहण करने का श्रेय किसे देते हैं ?
(i) मित्र
(iii) माता
(ii) पिता
(iv) शिक्षक
उत्तर :
उत्तर :
(iii) माता
(ङ) कथन (A) लेखक का मस्तक अपनी माँ की मंगलमयी मूर्ति का ध्यान कर झुक जाता है। कारण (R) लेखक की माँ ने उसे देववाणी से उपदेश देकर जीवन में सुधार किया । कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए ।
(क) रामप्रसाद बिस्मिल एक शायर भी थे।
उत्तर :
✓
(ख) रामप्रसाद बिस्मिल एक देशभक्त थे।
उत्तर :
✓
(ग) रामप्रसाद बिस्मिल की आत्मकथा का नाम ‘मेरी कहानी’ है।
उत्तर :
✗
(घ) रामप्रसाद बिस्मिल मेरठ के निवासी थे।
उत्तर :
✗
(ङ) रामप्रसाद बिस्मिल की माता का विवाह ग्यारह वर्ष की अवस्था में हुआ था।
उत्तर :
✓
किसने कहा
(i) अपने शत्रु को कभी प्राणदंड न देना। _________
(ii) किसी आपत्ति और संकट के आने पर भी मैनें अपना संकल्प न त्यागा। _________
(iii) शिक्षा पा चुकने के बाद ही विवाह करना उचित होगा । _________
(iv) जो काम हो वह मुझसे करा लें। _________.
उत्तर :
(i) माताजी ने
(ii) बिस्मिल ने
(iii) माताजी ने
(iv) पिताजी ने
![]()
भाषा आधारित प्रश्न
(क) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए।
(i) सद्व्यवहार
(ii) दृढ़ता
(iii) आचरण
(iv) धर्म-रक्षार्थ
उत्तर :
(i) अच्छा व्यवहार
(ii) मज़बूती
(iii) चरित्र
(iv) धर्म की रक्षा करने वाला
(ख) रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित क्रिया पद के प्रयोग से कीजिए ।
(पढ़ना, पकाना, बोना, खेलना)
(i) मोहन बैट – बॉल _________ रहा है।
(ii) रेखा पुस्तक _________ रही है।
(iii) माता रसोईघर में खाना _________ रही हैं।
(iv) किसान खेत में फसल _________ रहे हैं।
उत्तर :
(i) खेल
(ii) पढ़
(iii) पका
(iv) बो
(ग) निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।
(i) मनुष्य
(ii) क्रांतिकारी
(iii) मिठाई
(iv) मुहल्ला
उत्तर :
(i) मनुष्यों
(ii) क्रांतिकारियों
(iii) मिठाइयाँ
(iv) मुहल्ले
(घ) दिए गए शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए।
| मंगलमयी, जन्मदात्री, उज्ज्वल प्रसिद्ध, साधारण, होनहार, धृष्टतापूर्ण, अशिक्षित |
(i) _________ नौजवान
(ii) _________ स्वतंत्रता सेनानी
(iii) _________ कन्या
(iv) _________ जननी
(v) _________ मूर्ति
(vi) _________ उत्तर
(vii) _________ अक्षरों
(viii) _________ मनुष्य
उत्तर :
(i) होनहार
(ii) प्रसिद्ध
(iii) अशिक्षित
(iv) जन्मदात्री
(v) मंगलमयी
(vii) उज्ज्वल
(vi) धृष्टतापूर्ण
(viii) साधारण
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) रामप्रसाद बिस्मिल जैसे ही कितने और स्वतन्त्रता सेनानी होंगे जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं की आप ऐसे ही कुछ स्वतन्त्रता सेनानियों की सूची बनाइए और उनके विषय में जानकारी एकत्रित कीजिए ।
____________________________________
____________________________________
(ख) रामप्रसाद बिस्मिल के हृदय में देश प्रेम की भावना किस प्रकार जागृत हुई होगी?
____________________________________
____________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) इतने वर्ष पूर्व भी बिस्मिल की माता शिक्षा के महत्त्व को इतनी भली-भाँति समझती थी । कैसे ?
____________________________________
____________________________________
(ख) पाठ को पढ़कर आपको बिस्मिल की माता के विचारों के विषय में क्या पता चला लिखिए।
____________________________________
____________________________________
![]()
रचनात्मक प्रश्न
(क) रामप्रसाद बिस्मिल की भाँति आप भी अपने जीवन की किसी घटना को एक कहानी की तरह लिखिए ।
____________________________________
____________________________________
(ख) आप के अनुसार देशभक्ति क्या है देशभक्ति पर एक 10 पंक्तियों का लेख लिखकर अपने अध्यापक से निरीक्षित कराइए।
____________________________________
____________________________________