Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 4 हार की जीत Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 4 Worksheet हार की जीत
Class 6 Hindi हार की जीत Worksheet
हार की जीत Worksheet – हार की जीत Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) डाकू का क्या नाम था ?
(i) सुल्तानसिंह
(ii) शेरखान
(iii) खड्गसिंह
(iv) गब्बरसिंह
उत्तर :
(iii) खड्गसिंह
(ख) हार की जीत कहानी के लेखक कौन हैं ?
(i) प्रियदर्शन
(ii) नागार्जुन
(iii) अरुण कमल
(iv) सुदर्शन
उत्तर :
(iv) सुदर्शन
(ग) खड्गसिंह घोड़े में क्या देखने के लिए बालकों-सा अधीर हुआ ?
(i) उसकी कमर
(ii) उसकी चाल
(iii) उसकी आँखें
(iv) उसकी गर्दन
उत्तर :
(ii) उसकी चाल
(घ) बाबा किसके भय से रात को रखवाली करने लगे?
(i) घोड़े के
(ii) खड्गसिंह के
(iii) चोर के
(iv) दुर्गादत्त वैद्य के
उत्तर :
(ii) खड्गसिंह के
![]()
(ङ) बाबा सुल्तान पर सवार होकर कहाँ जाते थे?
(i) चक्कर लगाने
(ii) घास लेने
(iii) दौड़ लगाने
(iv) नदी पर नहाने
उत्तर :
(i) चक्कर लगाने
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) बाबा भारती के घोड़े का क्या नाम था ?
_____________________________
(ख) घोड़ा कहाँ रहता था ?
_____________________________
(ग) खड्गसिंह की आँखों में कैसे आँसू थे?
_____________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) बाबा भारती ने घोड़े की सेवा के लिए क्या-क्या छोड़ दिया था ?
_____________________________
(ख) बाबा को क्या भ्रांति हो गई थी ?
_____________________________
(ग) खड्गसिंह बाबा के पास किस इच्छा से आया था ?
_____________________________
(घ) बाबा ने खड्गसिंह से घोड़ा ले जाते समय क्या कहा था?
_____________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) हार की जीत कहानी का मूल संदेश क्या है ?
_____________________________
(ख) खड्गसिंह और बाबा के आँसुओं के मेल से लेखक का क्या आशय है ?
_____________________________
![]()
(ग) प्रस्तुत कहानी में तीन पात्र हैं – बाबा भारती, सुल्तान और खड्गसिंह । कहानी के आधार पर तीनों पात्रों की तीन विशेषताओं को लिखिए।
| बाबा भारती | सुल्तान | खड्गसिंह |
| (i) ______________ | ______________ | ______________ |
| (ii) ______________ | ______________ | ______________ |
| (iii) ______________ | ______________ | ______________ |
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश 1
बाबा भारती और खड्गसिंह दोनों अस्तबल में पहुँचे । बाबा ने घोड़ा दिखाया घमंड से, खड्गसिंह ने घोड़ा देखा आश्चर्य से । उसने सैकड़ों घोड़े देखे थे, परंतु ऐसा बाँका घोड़ा उसकी आँखों से कभी न गुजरा था। वह सोचने लगा, “भाग्य की बात है। ऐसा घोड़ा खड्गसिंह के पास होना चाहिए था । इस साधु को ऐसी चीज़ों से क्या लाभ?” कुछ देर तक आश्चर्य से चुपचाप खड़ा रहा। इसके पश्चात् उसके हृदय में हलचल होने लगी। बालकों की-सी अधीरता से बोला, “परंतु बाबाजी, इसकी चाल न देखी तो क्या ?”
(क) बाबा ने घोड़ा कैसे दिखाया ?
_____________________________
(ख) घोड़ा देखकर खड्गसिंह ने क्या सोचा?
_____________________________
(ग) खड्गसिंह ने कितने घोड़े देखे थे?
(i) दस
(ii) पचास
(iii) सैकड़ों
(iv) हजारों
उत्तर :
(iii) सैकड़ों
(घ) खड्ग शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।
(i) _____________________________
(ii) _____________________________
उत्तर :
(i) कृपाण
(ii) तलवार
(ङ) कथन (A) बाबा ने घोड़ा घमंड से दिखाया। कारण (R) घोड़े की टाँग टूटी हुई थी ।
कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(ii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
गद्यांश 2
माँ को अपने बेटे और किसान को अपने लहलहाते खेत देखकर जो आनंद आता है, वही आनंद बाबा भारती को अपने घोड़े को देखकर आता था। भगवत भजन से जो समय बचता, वह घोड़े को अर्पण हो जाता। वह घोड़ा बहुत सुंदर और बड़ा बलवान था । उसके जोड़ का घोड़ा सारे इलाके में न था। बाबा भारती उसे सुल्तान कहकर पुकारते, अपने हाथ से खरहरा करते, खुद दाना खिलाते और देख-देखकर प्रसन्न होते थे। उन्होंने रुपया, माल, असबाब, ज़मीन आदि अपना सब-कुछ छोड़ दिया था, यहाँ उन्हें नगर के जीवन से भी घृणा थी। अब गाँव से बाहर एक छोटे-से मंदिर में रहते और भगवान का भजन करते थे।
(क) बाबा भारती घोड़े को क्या कहकर पुकारते थे?
_____________________________
(ख) माँ को क्या देखकर आनंद आता है ?
_____________________________
(ग) बाबा को किससे घृणा थी?
(i) ग्रामीण जीवन से
(ii) नगर जीवन से
(iii) मंदिर से
(iv) भजन से
उत्तर :
(ii) नगर जीवन से
(घ) घोड़े के दो पर्यायवाची लिखिए।
(i) _____________________________
(ii) _____________________________
उत्तर :
(i) अश्व
(ii) घोटक
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए।
(क) सुल्तान बहुत सुंदर व बलवान गधा था।
उत्तर :
✓
(ख) खड्गसिंह ने स्वयं को दुर्गा दत्त वैद्य का सौतेला भाई बताया।
उत्तर :
✓
(ग) घोड़े ने हिनहिनाकर अपने मालिक को पहचाना।
उत्तर :
✓
(घ) बाबा को खड्गसिंह से भय था ।
उत्तर :
✓
![]()
दिए गए वाक्यों को किसने किससे कहा?
| किसने कहा ? | किससे कहा? | |
| (i) “सुल्तान की चाह खींच लाई । “ | ||
| (ii) “मैं आपका दास हूँ, केवल यह घोड़ा न दूँगा” | ||
| (iii) “ओ बाबा, इस कंगले की सुनते जाना ।” | ||
| (iv) “अब कोई गरीबों की सहायता से मुँह न मोड़ेगा । “ |
उत्तर :
(i) खड्गसिंह ने, बाबा भारती से
(ii) खड्गसिंह ने, बाबा भारती से
(iii) अपाहिज ने, बाबा भारती से
(iv) खड्गसिंह ने, बाबा भारती से
भाषा आधारित प्रश्न
(क) निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़कर पाँच संज्ञा शब्द ढूँढकर लिखिए।
माँ को अपने बेटे और किसान को अपने लहलहाते खेत देखकर जो आनंद आता है, वही आनंद बाबा भारती को अपने घोड़े को देखकर आता था।
(i) ____________
(ii) ____________
(iii) ____________
(iv) ____________
(v) ____________
उत्तर :
(i) माँ
(ii) बेटे
(iii) किसान
(iv) बाबा भारती
(v) घोड़े
(ख) निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद करके लिखिए।
(i) निर्धन _____________________________
(ii) परमात्मा _____________________________
(iii) संबंध _____________________________
(iv) नमस्कार _____________________________
उत्तर :
(i) निः + धन
(ii) परम + आत्मा
(iii) सम् + बंध
(iv) नम: + कार
(ग) मुहावरों का उनके अर्थ से मिलान कीजिए।
| मुहावरे | अर्थ |
| (i) फूले न समाना | जरूरत के समय साथ छोड़ देना |
| (ii) मुँह मोड़ लेना | प्रसन्नता छा जाना |
| (iii) लट्टू होना | ईर्ष्या करना |
| (iv) हृदय पर साँप लोटना | बहुत खुश होना |
| (v) मुख खिल जाना | कायल होना |
उत्तर :
(i) बहुत खुश होना
(ii) जरूरत के समय साथ छोड़ देना
(iii) कायल होना
(iv) ईर्ष्या करना
(v) प्रसन्नता छा जाना
(घ) निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग व मूल शब्द छाँटिए ।
| उपसर्ग | मूल शब्द | |
| (i) अनावश्यक | ||
| (ii) सुरक्षा | ||
| (iii) निर्धन | ||
| (iv) विनायक | ||
| (v) अधिनायक |
उत्तर :
| उपसर्ग | मूल शब्द | |
| (i) अनावश्यक | (i) अन | आवश्यक |
| (ii) सुरक्षा | (ii) सु | रक्षा |
| (iii) निर्धन | (iii) निर् | धन |
| (iv) विनायक | (iv) वि | नायक |
| (v) अधिनायक | (v) अधि | नायक |
कल्पना कीजिए
(क) यदि आपके पास सुल्तान जैसा घोड़ा होता, तो आप उसकी देखभाल कैसे करते ?
____________________________________________
____________________________________________
(ख) यदि आपकी किसी बेहद करीबी चीज के पीछे कोई डाकू पड़ जाए, तो आप उसकी रक्षा कैसे करेंगे?
____________________________________________
____________________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) हिंदू परंपरा की शादियों में घोड़े / घोड़ी की ही सवारी क्यों की जाती है ?.
____________________________________________
____________________________________________
![]()
(ख) किसी गरीब अपाहिज व्यक्ति की मदद कैसे की जा सकती है?
____________________________________________
____________________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) घोड़े के विभिन्न गुणों व आदतों का वर्णन करते हुए एक लेख लिखिए।
____________________________________________
____________________________________________
(ख) प्रस्तुत पाठ के आधार पर आप बाबा की दिनचर्या को जान गए होंगे। अब आप अपनी दिनचर्या के विषय में लिखिए ।
____________________________________________
____________________________________________