Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 3 पहली बूँद Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 3 Worksheet पहली बूँद
Class 6 Hindi पहली बूँद Worksheet
पहली बूँद Worksheet – पहली बूँद Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) प्रस्तुत कविता में किसके सौंदर्य को व्यक्त किया गया है?
(i) ग्रीष्म ऋतु
(ii) शीत ऋतु
(iii) वर्षा का पहला दिन
(iv) शरद ऋतु
उत्तर :
(iii) वर्षा का पहला दिन
(ख) कवि पहली बूँद को किस रूप में वर्णित करता है ?
(i) एक विनाशकारी शक्ति के रूप में
(ii) आशा और नवीनीकरण के प्रतीक के रूप में
(iii) डर के कारण के रूप में
(iv) एक सामान्य घटना के रूप में
उत्तर :
(ii) आशा और नवीनीकरण के प्रतीक के रूप में
(ग) पहली बूँद के धरती पर गिरते ही क्या हुआ ?
(i) बारिश बंद हो गई
(ii) धरती से अंकुर फूट पड़ा
(iii) सूरज निकल आया
(iv) फूल खिल गए
उत्तर :
(ii) धरती से अंकुर फूट पड़ा
(घ) कविता के अनुसार, अंबर किसके समान है ?
(i) नीली झील के समान
(ii) काले बादलों के समान
(iii) सूर्य की किरणों के समान
(iv) नीले नयनों के समान
उत्तर :
(iv) नीले नयनों के समान
(ङ) कविता में ‘बूढ़ी धरती’ किसकी लालसा करती है ?
(i) शस्य – श्यामला बनने की
(ii) पानी की
(iii) फूलों की
(iv) गर्मी की
उत्तर :
(i) शस्य – श्यामला बनने की
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) धरती के सूखे अधरों पर क्या गिरा ?
______________________________________
(ख) कविता में किसने धरती की तरुणाई जगाई ?
______________________________________
(ग) प्रस्तुत कविता हमें किसके महत्त्व को बताती है ?
______________________________________
(घ) नीला आसमान किसके समान है ?
______________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) कविता में वर्णित पहली बारिश का क्या महत्त्व है ?
______________________________________
(ख) बादलों के नगाड़े बजाने का क्या अर्थ है और इसका क्या प्रभाव पड़ा ?
______________________________________
(ग) कविता में ‘वसुंधरा की रोमावलि’ किसे कहा गया है और क्यों?
______________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कविता में प्रकृति का वर्णन किस प्रकार किया गया है ? कवि ने प्रकृति के साथ अपने भावनात्मक संबंध को किस प्रकार व्यक्त किया है?
______________________________________
(ख) कविता के आधार पर धरती की ‘चिर – प्यास’ और ‘बूढ़ी धरती की शस्य – श्यामला बनने की लालसा’ का क्या अर्थ है?
______________________________________
निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए
काव्यांश 1
वह पावस का प्रथम दिवस जब,
पहली बूँद धरा पर आई।
अंकुर फूट पड़ा धरती से,
नव-जीवन की ले अँगड़ाई ।
धरती के सूखे अधरों पर,
गिरी बूँद अमृत-सी आकर
वसुंधरा की रोमावलि-सी,
हरी दूब पुलकी – मुसकाई ।
पहली बूँद धरा पर आई ।।
(क) पहली बारिश की बूँद से धरती की प्रसन्नता किस प्रकार प्रकट होती है ?
______________________________________
(ख) धरती के सूखे अधरों पर गिरने वाली बूँद का कवि ने क्या प्रभाव बताया है ?
______________________________________
(ग) हरी दूब पुलकी – मुसकाई ।
पहली बूँद धरा पर आई ।।
उपर्युक्त पंक्तियों में ‘पुलकी’, ‘मुसकाई’ और ‘आई’ क्रियापद हैं। इन्हें क्रमश: भविष्य काल में
परिवर्तित करें।
(क) पुलकी _____________
(ख) मुसकाई _____________
(ग) आई _____________
उत्तर :
(घ) दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. ग्रीष्म ऋतु के बाद वर्षा ऋतु का आगमन होता है ।
2. बीज वर्षा की बूँद से धरती में जा छिपा।
3. वर्षा ऋतु से चारों ओर हरियाली फैल गई।
कूट
(i) 1 और 2 सही हैं
(iii) केवल 2 सही है
(ii) 2 और 3 सही हैं
(iv) 1 और 3 सही हैं
उत्तर :
(iv) 1 और 3 सही हैं
![]()
(ङ) कथन (A) वर्षा के लगातार आने से धरती को जीवन मिला। कारण (R) धरती बेजान और सूख गई ।
कूट
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(ii) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
उत्तर :
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
काव्यांश 2
आसमान में उड़ता सागर,
लगा बिजलियों के स्वर्णिम पर
बजा नगाड़े जगा रहे हैं,
बादल धरती की तरुणाई ।
पहली बूँद धरा पर आई ।।
नीले नयनों-सा यह अंबर,
काली पुतली – से ये जलधर
करुणा – विगलित अश्रु बहाकर,
धरती की चिर-प्यास बुझाई |
बूढ़ी धरती शस्य – श्यामला
बनने को फिर से ललचाई।
पहली बूँद धरा पर आई ।।
(क) कविता में आसमान और बादलों की तुलना किनसे की गई है ?
______________________________________
(ख) वर्षा के बाद धरती की क्या इच्छा होती है ?
______________________________________
(ग) बादलों की गड़गड़ाहट की तुलना कविता में किससे की गई है ?
(i) शंखनाद से
(iii) तोपों की आवाज से
(ii) घंटी बजने से
(iv) नगाड़े बजाने से
उत्तर :
(iv) नगाड़े बजाने से
(घ) कविता में ‘करुणा – विगलित अश्रु’ का क्या अर्थ है ?
(i) बादलों से गिरने वाली बारिश की बूँदों से
(ii) आसमान में उड़ते हुए सागर से
(iii) बजते हुए नगाड़ों से
(iv) नीले नयनों से
उत्तर :
(i) बादलों से गिरने वाली बारिश की बूँदों से
(ङ) नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चयन करें।
कथन (A) बूढ़ी धरती शस्य – श्यामला बनने को फिर से ललचाई |
कारण (R) बारिश की बूंदों ने धरती की चिर-प्यास को बुझा दिया था।
कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए।
(क) धरती के सूखे अधरों पर गिरी बूंदों को कवि ने विषैली कहा है।
उत्तर :
✗
(ख) बूढ़ी धरती पहली बूँद के बाद शस्य – श्यामला बनने को फिर से ललचाई ।
उत्तर :
✓
(ग) कविता में वसुंधरा की रोमावलि – सी हरी दूब पुलकित होकर मुसकाई ।
उत्तर :
✓
(घ) वर्षा से प्रकृति में नया जीवन आया।
उत्तर :
✓
(ङ) अंबर की तुलना काली पुतली से की गई है और जलधर की तुलना नीले नयनों से की गई है।
उत्तर :
✗
भाषा आधारित प्रश्न
(क) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए।
(i) पावस _____________
(ii) अंकुर _____________
(iii) अधर _____________
(iv) वसुंधरा _____________
(v) तरुणाई _____________
(vi) जलधर _____________
उत्तर :
(i) वर्षा ऋतु
(ii) बीज से निकलने वाला नया पौधा
(iii) होंठ
(iv) धरती
(v) युवावस्था
(vi) बादल
(ख) नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए।
(i) धरती _____________
(ii) नयन _____________
(iii) बादल _____________
(iv) सागर _____________
उत्तर :
(i) भूमि, धरा
(ii) आँख, नेत्र
(iii) मेघ, जलधर
(iv) समुद्र, जलधि
![]()
(ग) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(i) आसमान _____________
(ii) चतुर _____________
(iii) काला _____________
(iv) अमृत _____________
उत्तर :
(i) धरती
(ii) मूर्ख
(iii) सफेद
(iv) विष
(घ) दिए गए शब्दों के तत्सम रूप लिखिए।
(i) सुनहरा _____________
(ii) नया _____________
(iii) आँसू _____________
(iv) दिन _____________
उत्तर :
(i) स्वर्णिम
(ii) नव
(iii) अश्रु
(iv) दिवस
(ङ) दिए गए शब्दों को जोड़कर नया शब्द बनाइए ।

उत्तर :
(i) अधिकतर, उच्चतर
(ii) न्यूनतम, तीव्रतम
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) यदि वर्षा की बूँद धरती पर न गिरती तो क्या होता?
______________________________________
(ख) यदि आपको धरती की ‘तरुणाई’ (युवावस्था) की एक तस्वीर खींचनी होती, तो उसमें आप क्या – क्या दिखाते?
______________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) वर्षा ऋतु अत्यंत लुभावनी होती है, परंतु अत्यधिक वर्षा के कारण जन-समूह को होने वाली परेशानियों के विषय में विचार कीजिए ।
______________________________________
(ख) वर्षा ऋतु के समय पर आप अपने वातावरण में किन-किन प्रकार के परिवर्तनों को देखते हैं?
______________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) अंकुर के फूटने से धरती पर होने वाले बदलावों को एक चित्र में दर्शाएँ ।
______________________________________
(ख) कविता द्वारा दिया गया संदेश हमारे जीवन से किस प्रकार जुड़ा है? एक लेख के द्वारा स्पष्ट कीजिए ।
______________________________________
![]()
शब्द पहेली
दिए गए प्रश्नों के उत्तर शब्द – जाल में से ढूँढकर लिखिए।

(i) एक प्रकार का वाद्ययंत्र _____________
(ii) आँख के लिए एक शब्द _____________
(iii) जल को धारण करने वाला _____________
(iv) एक प्रकार की घास _____________
(v) आँसू का समानार्थी _____________
(vi) आसमान का समानार्थी शब्द _____________
उत्तर :
(i) नगाड़ा
(ii) नयन
(iii) जलधर
(iv) दूब
(v) अश्रु
(vi) अंबर